Blog

  • धान से लदा Overloaded ट्रक कार पर पलटा, दंपति सहित 3 की मौत

    धान से लदा Overloaded ट्रक कार पर पलटा, दंपति सहित 3 की मौत

    रायपुरः शहर में एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, धान से लदा ओवरलोडिड ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया और कार में सवार पति-पत्नी और ड्राइवर नीचे दब गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, राजकुमार शर्मा (66) रायपुर के एमएमआई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती के दौरान वे बार-बार अपने बेटे मनीष शर्मा से घर तिल्दा जाने की जिद करते रहे। रविवार को शाम तक जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तब घर लौटने के लिए बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी।

    कार सवार पति-पत्नी जैसे ही पुरानी विधानसभा के पास नरदहा पहुंचे तो धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई। इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी घायल अवस्था में कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल दंपती को बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर दंपती की मौत हो गई।

    डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने दोनों घायलों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदे कुटकी जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Punjab News: कुत्तों का आंतक, 3 वर्षीय बच्चे को बनाया शिकार, लगे 35 टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का आंतक, 3 वर्षीय बच्चे को बनाया शिकार, लगे 35 टांके, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गोविंदगढ़ जोगियन इलाके से सामने आया है, जहां मासूम बच्चे को कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। दरअसल, गली में खेल रही 3 साल की मासूम चांदनी पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। लहूलुहान हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसे 35 टांके आए हैं। पीड़ित बच्ची के पिता चंदन ने बताया कि वह काम पर गए हुए थे तभी उनकी पत्नी का रोते हुए फोन आया कि छोटी बेटी चांदनी को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया है।

    चंदन के मुताबिक बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थे तभी अचानक कुत्ते ने चांदनी पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया और सिर व मुंह को नोचना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी। कुत्तों ने इतनी बेरहमी से हमला किया था कि शरीर के कई हिस्सों से मांस लटक रहा था।

    डॉक्टरों ने बताया कि घाव इतने गहरे थे कि टांके लगाना मुश्किल था लेकिन परिवार की जिद और बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए करीब 35 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है लेकिन वह अभी भी सदमे में है। पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी रोष है। चंदन ने प्रशासन से अपील की है कि इलाके के आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए। खूंखार हो चुके इन कुत्तों को शहर के नए बने शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए। प्रशासन जाग जाए ताकि कल को कोई और मासूम इन आदमखोर कुत्तों का शिकार न बने।

  • मंदिर के अंदर व्यक्ति की Bat से की गई मारपीट, देखें वीडियो

    मंदिर के अंदर व्यक्ति की Bat से की गई मारपीट, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 9 में बने मंदिर के अंदर बेट से मारपीट की घटना सामने आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले कोलेकर पुलिस को सूचना नहीं मिली। मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर 5 थाना प्रभारी ने कहा शिकायत आने पर की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आज सुबह 11 बजे मंदिर के अंदर प्रॉपर्टी विवाद में अमित गुप्ता ने अपने बड़े भाई पर लोहे का बल्ला उठाया और बेरहमी से हमला कर दिया। पवित्र जगह पर ही देवताओं के सामने ये खौफनाक वारदात हुई। घटना के दौरान भक्त चीखते-चिल्लाते भागे और मंदिर दहशत का माहौल बन गया। घटना में पीड़ित के सिर पर गहरी चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के अंदर की पूरी घटना कैद है।      
  • Punjab News: ग्रैंड वॉक मॉल की पार्किंग से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रैंड वॉक मॉल की पार्किंग से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित मशहूर ग्रैंड वॉक मॉल की पार्किंग से चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें सिख युवक बड़े ही शातिराना ढंग से वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह किसी काम के सिलसिले में ग्रैंड वॉक मॉल की एक दुकान में आया था। उसने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा मॉल की पार्किंग में खड़ी की थी।

    जब वह अपना काम निपटाकर रात करीब 10:00 बजे वापस पार्किंग में पहुंचा तो वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी।काफी तलाश करने के बाद जब गुरप्रीत ने पार्किंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में एक सरदार युवक एक्टिवा के पास चक्कर काटता दिखाई दिया। वह लगातार फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था ताकि किसी को शक न हो। फोन कान पर लगाए हुए ही उसने बड़ी चालाकी से एक्टिवा को रिवर्स (पीछे) करना शुरू किया।

    जब उसे लगा कि आसपास कोई नहीं देख रहा तो उसने बड़ी ही आसानी से मास्टर चाबी लगाई और फोन पर बात करते-करते ही एक्टिवा स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गया। पीड़ित गुरप्रीत सिंह की ओर से इस मामले की लिखित शिकायत थाना सराभा नगर की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कार चालक के दरवाजा खोलने के कारण हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत

    Punjab News: कार चालक के दरवाजा खोलने के कारण हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत

    पटियालाः राजपुरा-नलास रोड पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक द्वारा दरवाजा खोलने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी गांव नलास के रूप में हुई है। जसविंदर सिंह अपने एक दोस्त के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर जा रहा था।

    इस दौरान जब वह नलास रोड पर पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठा और दरवाजे से टकराने के बाद जसविंदर सिंह सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पीआरटीसी की सरकारी बस के टायर उसके ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई भूपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर शहजाद भट्टी ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर शहजाद भट्टी ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मियों की हत्या को लेकर लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस कर्मियों की गोली लगने से हुई मौत मामले में पाकिस्तानी डॉन ने वीडियो जारी किया। इसमें एएसआई और होमगार्ड की गोली की मौत को लेकर पंजाब पुलिस पर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर इस घटना की लॉरेंस गैंग ने करीबी हैरी बॉक्सर ने धमकी दी है। लॉरेंस गैंग की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें हैरी बॉक्सर ने कहाकि बीते दिन गुरसापुर में हमारे 2 पुलिस कर्मी गुरनाम सिंह और अशोक कुमार शहीद हो गए। वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि आंतकियों ने हमारे 2 जवानों को शहीद किया है। इसी के साथ लॉरेंस गैंग ने धमकी दी है कि 2 जवानों के शहीदी का बदला तुम्हारे 10 लोगों को मारकर लिया जाएगा। पोस्ट में कहा कि आतंकियों का साथ देने वाले अब तैयार हो जाए, सबसे पहले उनका गला काटा जाएगा। हमारे देश के सैनिकों और रक्षा करने वालों की तरफ अगर आंख उठाओंगे तो हम उनकी आंख निकाल लेंगे। हमें पता है कि कौन किसका साथ दे रहा है, अब गर्दन काटकर वीडियों डालेंगे। भट्टी ने कहा कि ऐसे मामले तब सामने आते हैं जब लोग पुलिस के सताए होते हैं। पंजाब पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने कुछ दिनों में कई फेक एनकाउंटर किए हैं। इन एनकाउंटर में कभी किसी तो कभी किसी गैंगस्टर का नाम जोड़ दिया। पुलिस की इस तरह की हरकतों का बदला लेने के लिए लोग गोली मारते हैं। भट्टी ने कहा कि हालांकि हो सकता है कि इस मामले में मरने वाले दोनों पुलिस वालों का कोई कसूर न हो। जब कोई पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी होता है और उसे टार्गेटेड पुलिस अधिकारी नहीं मिल रहा होता है तो गुस्सा निकालने के लिए जो भी सामने आता है वो शिकार बन जाता है। यह एक बहुत ही दुखद समाचार है कि इंडिया के पंजाब में दौरंगला पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मियों की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर को सुनकर बहुत अफसोस हुआ, लेकिन इसके साथ ही कई सवाल भी खड़े होते हैं। पंजाब सरकार-पुलिस के दावे खोखले-भारत सरकार और पुलिस जो बड़े-बड़े दावे करती है, इस तरह की घटनाओं को देखकर लगता है कि वे दावे खोखले हैं। जब पुलिसकर्मियों पर इस तरह के हमले होते हैं, तो उसकी एक वजह यह भी होती है कि जब आप निर्दोष लोगों को पकड़कर उन पर झूठे मुकदमे करते हैं या झूठे पर्चे दर्ज करते हैं, तब ऐसी घटनाएं होती हैं। इसके अलावा, जो फर्जी एनकाउंटर (फेक एनकाउंटर) किए जाते हैं, जहां किसी को भी पकड़कर मार दिया जाता है और कह दिया जाता है कि वह फलां गैंगस्टर का आदमी था, तब लोग बदला लेने पर उतारू हो जाते हैं। हो सकता है कि जिन दो पुलिसवालों की जान गई है, उनका इसमें कोई लेना-देना न हो, लेकिन जो बदला लेना चाहते हैं, वे यह नहीं देखते कि सामने कौन है। उनके हाथ जो भी आता है, वे अपना गुस्सा निकालते हैं। इसलिए, पुलिस को चाहिए कि न तो झूठे एनकाउंटर करे और न ही लोगों पर झूठे केस डाले। मीडिया में जो पंजाब पुलिस या अन्य पुलिस बल दावे करते हैं, वे ऐसी वीडियो आने के बाद झूठे साबित होते हैं। शायद वे इस वीडियो को भी सच न मानें, लेकिन मैं मीडिया वालों से कहूंगा कि वे उस पुलिस स्टेशन और इलाके में जाएं और इस खबर को सामने लाएं। मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को इंसाफ मिलना चाहिए और उन्हें पता होना चाहिए कि उनके परिजनों के साथ क्या हुआ। पुलिस को झूठे पर्चे, झूठे केस और फर्जी एनकाउंटर करना बंद कर देना चाहिए।
  • Punjab News: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार 3 युवकों की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार 3 युवकों की मौत

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर में देर रात करीब 1 बजे रोटी चौक के पास भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। मृतकों की पहचान उदय, विशाल (दोनों सगे भाई) और उनके साथी रमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तीनों की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    कार में सवार अन्य दो युवक अनमोल और रोशन गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक और घायल सभी युवक अबोहर के पास स्थित गांव बलुआणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

  • नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 18 की मौत

    नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 18 की मौत

    नेपालः धाडिंग जिले के गजुरी के पास त्रिशुली नदी में एक यात्री बस के गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के अनुसार, पोखरा से काठमांडू की ओर आ रही बस पृथ्वी राजमार्ग पर त्रिशुली नदी में लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में काठमांडू से 1:30 बजे गिर गई। इस दुर्घटना में 26 यात्री घायल हो गए। भट्टा के अनुसार, दुर्घटनास्थल से 17 शव बरामद किए गए हैं और 28 घायल यात्रियों को बस से निकाला गया है।

    घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य के लिए नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक पुरुष यात्री न्यूजीलैंड का नागरिक है। घायलों में एक जापानी और एक डच महिला शामिल हैं। हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटना का कारण हो सकता है।

    मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे। घायल 26 यात्रियों को बचा लिया गया है। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रैफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना आधी रात को होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया।

  • ट्रंप टैरिफ पर रोक का फायदा, शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निफ्टी 25,700 के पार

    ट्रंप टैरिफ पर रोक का फायदा, शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निफ्टी 25,700 के पार

    नई दिल्ली: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले पर रोक लगाने के बाद आज यानी 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। बाजार को पहले जिस ‘ट्रेड वॉर’ का डर था, वह अब कोर्ट के फैसले के बाद काफी कम हो गया है।

    सुबह 9:20 बजे तक BSE सेंसेक्स 516.24 अंकों (0.62%) की तेजी के साथ 83,330.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी-50 भी 150.70 अंकों (0.59%) के उछाल के साथ 25,721.95 के पार निकल गया। वहीं शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ती गई। सुबह 9:30 बजे तक BSE सेंसेक्स 671.27 अंकों (0.81%) की शानदार तेजी के साथ 83,485.98 के स्तर पर पहुंच गया है।

    निफ्टी-50 भी पीछे नहीं रहा और 195.85 अंकों (0.77%) के उछाल के साथ 25,767.10 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया। बाजार का यह मूड बता रहा है कि निवेशकों के बीच इस समय खुशी का माहौल है। अमेरिका से आई इस खबर ने वैश्विक व्यापार युद्ध के डर को फिलहाल कम कर दिया है, जिससे भारतीय बाजार को नई मजबूती मिली है।

     

     

  • आज का राशिफल, 23 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 23 फरवरी 2026

    आज का दिन अपनी मजबूत इच्छाशक्ति दिखाने और काम को असलियत में पूरा करने का है। कुंभ राशि के ग्रह आपको कुछ नया और बड़ा सोचने की प्रेरणा देंगे, तो वहीं वृषभ का चंद्रमा आपको जमीन से जुड़े रहने में मदद करेगा। करियर के लिए आज का दिन बड़े बदलावों और नए लोगों से जुड़ने के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन ध्यान रहे, मंगल और राहु के असर से जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और निवेश के मामले में सावधानी बरतें। रिश्तों के मामले में आज आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेगा, आप शांत और एकाग्र होते जाएंगे। तरक्की की दिशा में आज का दिन एक बड़ी कामयाबी साबित हो सकता है।

    मेष राशि : आज का पूरा केंद्र भावनात्मक बदलाव और नए उत्साह पर है। आपके राशि स्वामी मंगल देव अब लाभ भाव में हैं, जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे और आपको बड़े समूहों का संचालन करने का अवसर देंगे। अपने कार्य में आप एक ‘प्रॉब्लम-सॉल्वर’ की भूमिका निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक रूप से, चंद्रमा का दूसरे भाव में उच्च होना धन के आगमन और संचय के लिए अत्यंत शुभ है। ग्यारहवें भाव में मंगल और राहु की युति आपके निर्णयों में भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए अहंकार से बचें और सलाह लेकर ही कदम उठाएं। लव लाइफ में आपका शाम का समय रोमांटिक रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य के लिए तंत्रिका तंत्र और आंखों का ध्यान रखें। अत्यधिक ऊर्जा को संतुलित करने के लिए योग और पर्याप्त जल का सेवन जरूरी है, रात के समय चंद्रमा की स्थिति आपको भावनात्मक स्थिरता प्रदान करेगी।

    वृषभ राशि : आज का दिन व्यावसायिक सफलता और शांत संकल्प का है आपकी अपनी राशि में उच्च के चंद्रमा आपको अत्यधिक आकर्षक और स्थिर व्यक्तित्व प्रदान करेंगे। करियर के लिए आज का दिन ‘पावरहाउस’ साबित होगा क्योंकि आपके 10वें भाव में पांच ग्रहों का संयोग बन रहा है। आपको प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से आपका पूरा ध्यान व्यावसायिक लाभ पर रहेगा, लेकिन दिखावे के खर्चों से बचें, क्योंकि शुक्र और राहु की युति आपको भ्रमित कर सकती है। प्रेम संबंधों में आज आप काफी उम्मीदें रखेंगे और अपने साथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। देर रात जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में पूरी तरह सक्रिय होंगे, आपको एक गहरा सुकून महसूस होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको खुद को बहुत अधिक थकान या ‘बर्नआउट’ से बचाना जरूरी है। इसलिए काम के बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेते रहें।

    कर्क राशि : आज का दिन शांत चिंतन से व्यावहारिक क्रिया की ओर बढ़ने का है। 8वें भाव में ग्रहों का एक साथ होना आपको गूढ़ विषय और आंतरिक बदलाव की ओर ले जाएगा। करियर में आप ‘परदे के पीछे’ रहकर काम करना पसंद करेंगे, जो आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ाएगा। आर्थिक रूप से विस्तार के बजाय ऑडिट पर ध्यान दें पुराने कर्ज या विरासत से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। आठवें भाव में मंगल देव-राहु का असर कभी-कभी अनजाने डर को जन्म दे सकता है, इसलिए पॉजिटिव रहें। लव लाइफ में आज रूहानी एक्टिविटी और गहराई महसूस होगी, लेकिन पार्टनर पर अधिकार जताने से बचें। स्वास्थ्य के लिए हल्का और ताजा भोजन लें, क्योंकि पाचन तंत्र सतर्क रह सकता है। देर रात चंद्रमा का वृषभ राशि में प्रवेश आपके लिए सामाजिक सहयोग और मानसिक शांति की एक नई लहर ले कर आएगा। पुराने निवेशों का रिव्यू करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

    सिंह राशि : आज आपका पूरा ध्यान अपनी व्यक्तिगत गरिमा के साथ-साथ अपनी साझेदारी और सामाजिक छवि को निखारने पर रहेगा। सातवें भाव में पांच ग्रहों का संयोग प्रोफेशनल जुड़ाव और नए सहयोग के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। करियर में आप एक ‘मास्टर नेगोशिएटर’ बनेंगे और प्रभावशाली सहयोगियों से संपर्क करने में सफल होंगे। आर्थिक रूप जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ के योग हैं, लेकिन कॉन्ट्रैक्टों में छिपी शर्तों से सावधान रहें। लव लाइफ में ‘हाई-वोल्टेज’ ऊर्जा रहेगी अहंकार के टकराव से बचने और पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिए कमर के निचले हिस्से और रक्तचाप का ध्यान रखें। सामाजिक समारोहों में आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे, लेकिन मंगल देव के प्रभाव से दूसरों पर दबाव बनाने की प्रवृत्ति से बचें। देर रात चंद्रमा का दसवें भाव में जाना पेशेवर तौर पर एक नई तैयारी और बड़ी जिम्मेदारी का संकेत दे रहा है।

    कन्या राशि : आज का दिन कार्यक्षमता और दैनिक अनुशासन पर पकड़ मजबूत करने का है। छठे भाव में ग्रहों की युति आपकी क्षमता को बढ़ाएगी और आप उन जटिल समस्याओं को सुलझा लेंगे जिन्हें दूसरे छोड़ चुके हैं। करियर में आप एक मिसाल कायम करेंगे, लेकिन बुध-राहु-मंगल की युति आपको जरूरत से ज्यादा आलोचक बना सकती है, जिससे बचने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से आज सटीक बजट बनाने और पुराने कर्ज निपटाने का दिन है निवेश से बिल्कुल दूर रहें। लव लाइफ में आप थोड़े कठोर रहेंगे, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप रूखे हैं अपनी कोमल भावनाओं को भी जाहिर करें। स्वास्थ्य के लिए आज डिटॉक्स और संतुलित दिनचर्या शुरू करना आपके लिए संजीवनी साबित होगा। पैरों के दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव का ध्यान रखें। देर रात चंद्रमा का नौवें भाव में प्रवेश आपके लिए आध्यात्मिक सुकून और नए दृष्टिकोण का रास्ता खोलेगा।

    तुला राशि : आज का मुख्य फोकस अपनी गतिविधियों में तेजी लाने और अपनी साझेदारियों के बीच तालमेल बिठाने पर है। पांचवें भाव में ग्रहों का संयोग आपके रचनात्मक कौशल और बौद्धिक आनंद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। करियर में आप नई रणनीतियां और ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोच से सबको चौंका कर देंगे। आर्थिक रूप से अचानक लाभ के संकेत हैं, लेकिन मंगल देव-राहु की वजह से जोखिम भरे निवेश में जल्दबाजी न करें। लव लाइफ में सिंगल्स को किसी खास और कलात्मक व्यक्ति की ओर गहरा आकर्षण महसूस हो सकता है। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिए तंत्रिका तंत्र और रीढ़ की हड्डी का ध्यान रखें। योग आपके लिए बहुत जरूरी है देर रात चंद्रमा का आठवें भाव में जाना आपको गहरा निजी और वित्तीय मामलों के प्रति गंभीर बनाएगा।

    वृश्चिक राशि : आज का दिन घरेलू कार्यों पर गहन ध्यान और व्यावहारिक सुधारों के बीच सामंजस्य का है। मंगल देव चौथे भाव में पांच ग्रहों के समूह में शामिल हो रहे हैं, जो संपत्ति के नजरिए और घरेलू उपायों के लिए सबसे अच्छा समय है। करियर में आपका स्टेमिना और अनुशासन शिखर पर रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ पावर स्ट्रगल से बचें। आर्थिक रूप से घर या वाहन में बड़े निवेश पर विचार हो सकता है, लेकिन खरीदारी में जुटाई की पूरी जांच करें। लव लाइफ में दिन भर थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं बल्कि खुलकर व्यक्त करें। देर रात चंद्रमा के सातवें भाव में आने से संबंधों में मधुरता और एक सुखद सुकून आएगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त जल का सेवन करें और सीने में भारीपन महसूस हो तो आराम करें। आज आपका अंतरात्मा आपको सही दिशा में ले जाने के लिए काफी सक्रिय रहेगा।

    धनु राशि : आज का फोकस बौद्धिक विस्तार, साहस और प्रभावशाली बातचीत पर है। तीसरे भाव में पांच ग्रहों का होना आपको एक प्रभावी वक्ता और साहसी कार्यकर्ता बनाएगा। करियर में सेल्स, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता या सम्मान मिल सकता है। आपकी लेखन और बोलने की क्षमता आज आपको नई पहचान दिलाएगी। आर्थिक रूप से नेटवर्किंग और संपर्कों के माध्यम से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मंगल देव-राहु की युति आपको मानसिक रूप से आक्रामक बना सकती है, इसलिए भाई-बहनों और पड़ोसियों से विवाद से बचें। लव लाइफ में छोटी दूरी की यात्रा संबंधों में ताजगी लाएगी। स्वास्थ्य के लिए गले और जोड़ों का ध्यान रखें ठंडी चीजों से परहेज करें। देर रात चंद्रमा का छठा भाव में जाना आपका ध्यान स्वास्थ्य, ऋण और अपनी दैनिक दिनचर्या को गलत की ओर मोड़ेगा। देर रात चंद्रमा का छठे भाव में जाना आपका ध्यान स्वास्थ्य, ऋण और अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित करने की ओर मोड़ेगा।

    मकर राशि : आज का दिन आर्थिक स्थिति और पारिवारिक चर्चाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरे भाव में ग्रहों की युति आपको अपनी योग्यता साबित करने और बजट को मजबूत करने की शानदार क्षमता प्रदान करेगी। करियर के मामले में आज आप एक ‘फाइनेंशियल आर्किटेक्ट’ की भूमिका निभाएंगे; सैलरी बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है। वाणी के भाव में मंगल-राहु की युति शब्दों को “तीखा” या “कठोर” बना सकती है, जिससे परिवार में अनावश्यक तनाव हो सकता है इसलिए सोच-समझकर बोलें। आर्थिक रूप से शॉर्टकट के बजाय अपनी मेहनत और शनि देव के अनुशासन पर भरोसा करें। लव लाइफ में परिवार के हस्तक्षेप से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। देर रात चंद्रमा का पांचवां भाव में प्रवेश क्रिएटिव राहत, खुशी और मानसिक शांति लेकर आएगा। स्वास्थ्य के लिए मुख, दांत और आंखों का विशेष ध्यान रखें। आपकी फाइनेंशियल हालत आज आपके भविष्य की नींव रखेगी।

    कुंभ राशि : आज आप ब्रह्मांडीय ऊर्जा के केंद्र में हैं क्योंकि आपकी ही राशि में पांच प्रमुख ग्रहों का मिलन हो रहा है। यह आपके व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार, आकर्षण और नेतृत्व का अद्भुत प्रभाव प्रदान करेगा। करियर में आप रुके हुए प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने का दम भरें; लोग आपकी राय को पत्थर की लकीर मानेंगे। हालांकि, मंगल देव-राहु की युति आपको स्वभाव से थोड़ा उग्र या चिड़चिड़ा बना सकती है, इसलिए दूसरों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। आर्थिक रूप से आवेग में आकर या दिखावे के लिए खर्च न करें। लव लाइफ में आप बहुत स्वतंत्र और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जो पार्टनर को आकर्षित करेगा लेकिन उन्हें असुरक्षित भी कर सकता है। स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक विचार करने से होने वाले सिरदर्द से बचें और शांत रहें। देर रात चंद्रमा का चौथे भाव में जाना आपको वह भावनात्मक सुरक्षा और घरेलू सुख प्रदान करेगा जिससे आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

    मीन राशि : आज का पूरा ध्यान शांत आत्म-चिंतन, आध्यात्मिक उत्थान और कुछ गुप्त खर्चों पर रहेगा। 12वें भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपको अंतर्मुखी बनाएगा; आज आपके सपने और अंतर्मन का व्यवहार भविष्य का सटीक संकेत दे सकते हैं। करियर के मामले में आप एक ‘साइलेंट स्ट्रैटेजिस्ट’ की भूमिका निभाएंगे और पर्दे के पीछे रहकर रिसर्च या विदेशी प्रोजेक्ट्स में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक रूप से अनजाने खर्च या अस्पताल संबंधी कार्यों के प्रति सावधान रहें। विदेशी मुद्रा के मामलों में राहु की वजह से सतर्क रहें और दस्तावेजों की जांच करें। लव लाइफ में आज थोड़ी दूरी या कोई रहस्य तनाव दे सकता है, लेकिन रात तक स्थिति सुधरेगी। चंद्रमा का वृषभ में होना आपकी मानसिक शांति को बनाए रखेगा। देर रात चंद्रमा का तीसरा भाव में प्रवेश आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़त, साहस और सामाजिक सक्रियता लेकर आएगा। स्वास्थ्य के लिए पैरों और अच्छी नींद का ध्यान रखें।