Blog

  • Jalandhar News : कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Jalandhar News : कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    जालंधर,ENS : कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गांव धीना में मोबाइल कारोबारी ने गत रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश (25) निवासी गांव धीना के तौर पर हुई है। मुकेश फगवाड़ा गेट में अपनी मोबाइल की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मुकेश को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई मंजीत राम ने बताया की उन्हें गत रात आत्महत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार मुकेश के परिवार में उसकी दादी और उसकी पत्नी है। एएसआई ने कहा कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Credit Card से बिना ओटीपी व लिंक से निकाले पैसे

    Jalandhar News: Credit Card से बिना ओटीपी व लिंक से निकाले पैसे

    जालंधरः साइबर ठग ने बिना ओटीपी व लिंक के व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड में से पैसे ट्रांसफर कर 85 हजार की ठगी करने की खबर सामने मिली है। पीडित ने ठगी की सूचना मिलते ही तुरंत बैंक व साइबर सेल व सीपी दफ्तर में लिखित शिकायत दी है। इसकी जांच टेक्निकल सेल को सौंप दी गई है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए गांव धीना निवासी पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अप्रैल में एयू स्मॉल फाइनांस बैंक से क्रेडिट कार्ट अप्लाई किया था, मई 2024 तक उन्होंने कार्ड एक्टिव नहीं किया था। तभी एयू स्मॉल फाइनांस बैंक के कस्टमर केयर से उन्हैं फोन आया ओर कहा गया कि कार्ड को एक्टिव कर लें, लेकिन इस्तेमाल न होने पर उन्होंने एक्टिव नहीं किया।

    इसके बाद 6 जून को एक ओर फोन कॉल आई और कॉलर ने कहा कि वो आरबीएल बैंक के कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने फोन पर क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा, लेकिन पीड़ित अनुसार उन्होंने कुछ नहीं बताया। फिर भी कॉल के दौरान उसे खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया, लेकिन उसने खाते को चेक किया तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जुलाई के महीने उसे बैंक से फोन आया कि आपका 85 हजार का बिल पेंडिंग पड़ा है, तब उन्हैं अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

  • Punjab News: Factory को लेकर इलाके में बढ़ा विवाद, लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Factory को लेकर इलाके में बढ़ा विवाद, लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः अबदुलापुर बस्ती में फैक्टरी को लेकर इलाकवासियों और फैक्टरी मालिक में विवाद गर्मा गया। जिसके बाद लोगों ने इक्ट्ठा होकर लाउडस्पीकर के साथ मुरदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से इलाके में फैक्टरी चल रही है। जिस के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इलका में बड़ी-बड़ी गाड़िया आने से उन्हें आने जाने में दिक्कत हो रही है। देर रात तक गली में काम चलता रहता है। वहीं लोगों ने फैक्टरी वर्करों की ओर से उन्हें धक्का मारने के भी आरोप लगाए गए है। जब इस संबंधी फैक्टरी मालक के साथ बातचीत की तो उन्होंने कहा कि लोगों से उनकी जान को खतरा है। जिस संबंधी वह पहले भी शिकायत दे चुके है, लेकिन इसके बावजूद में इलाके में से अकेला नहीं निकल सकता, प्रशासन से अपील करते है कि उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भी विरोध कर रहे है वह उनकी गली के नहीं है वह दूसरी गली से है। बस जानबूझकर बिना किसी बात परेशान कर रहे है।

    लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो

  • Punjab News: हमलावारों ने दुकानदार पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: हमलावारों ने दुकानदार पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    2 दिन पहले भी पीड़ित पर हुआ था हमला, गुस्साएं लोगों ने किया रोड जाम

    अमृतसरः अटारी के गांव पंडोरी वड़ैच में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते एक दुकानदार पर नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि 2 दिन पहले भी उस पर हमला हुआ था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद देर रात उस पर दोबारा से हमला हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसका हैसाडा अड्डे में टैंट हाउस है और देर रात वह दुकान बंद कर रहा था कि पीछे से 8 से 10 अज्ञात व्यक्ति आ गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावारों के पास हथियार थे और उन्होंने आते ही उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। जिसके बाद हमलावारों ने हवाई फायर किए। पीड़ित ने बताया कि जब उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई तो हमलावारों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पीड़ित का कहना है कि हम आम आदमी पार्टी के पूर्व सरपंच को हार स्वीकार नहीं हो रही, जिसके चलते उस पर हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि हम प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते सड़क जाम करके लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों ने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो जाती। इस मौके पर कंबो थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे सात-आठ अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति आये और उन्होंने दुकानदार की दुकान के बोर्ड फाड़ दिए तथा उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित जो बयान दर्ज करवाएगा उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

    तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर का ऑफर देकर नकली CBI Officer ने ठगे 90 लाख

    Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर का ऑफर देकर नकली CBI Officer ने ठगे 90 लाख

    जालंधर, ENS:महानगर में ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं थाना नई बारादरी के अधीन आते इलाके में फर्जी सीबीआई अफसर ने डिप्टी कमिश्नर पद का ऑफर देकर 90 लाख रुपए ठगे। व्यक्ति ने यह ठगी तहसील में पंजाबी टाइपिस्ट राजन सेठी से की है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने बेटी रवीना को इनकम टैक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर लगाने का झांसा देकर 90 लाख की ठगी की है। आरोपी की पहचान परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। मुख्यारोपी परमिंदर सिंह ने खुद को सीबीआई का एडिशनल डायरेक्टर बताकर उनकी बेटी को बड़े आराम से नौकरी दिलवाने का कहकर करीब 3 साल तक झांसा देता रहा।

    आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    इस मामले में थाना नई बारादरी की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत परनंगलशामा के रहने वाले परमिंदर सिंह, उसके पिता , बहन, भाई और मां के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। परमिंदर सिंह ने 60 लाख से ज्यादा की रकम पिता के खाते में ली है।

    बेटी के भविष्य के लिए दिए पैसे

    शिकायतकर्ता राजन सेठी निवासी मॉडल हाउस ने बताया कि वे तहसील में पंजाबी टाइपिस्ट हैं। सवीना उनकी इकलौती बेटी है जिसके भविष्य के लिए उनके पास अक्सर तिलक राज आते थे नौकर को लेकर हर तरह की एप्लीकेशन टाइप करवाकर ले जाते थे। एक दिन जब पीडित ने उससे अपनी बेटी को सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि, अंकल मुश्किल है, लेकिन दोबारा आकर बोला कि आपका काम बन सकता है। आरोपी परमिंदर ने उसे सीबीआई का आईकार्ड दिखाकर कहा कि वो सीबीआई में एडिशनल डायरेक्टर है। पीएम ऑफिस में तैनात सेक्रेटरी सुधीर शर्मा ने उसे अपना बेटा बनाया है। उन्होंने बहुत सारी नौकरियां लगवाई हैं, मगर खर्चा करना होगा। इसके बाद वह नवंबर, 2021 में एडवांस में पैसे और बेटी के डॉक्यूमेंट लेकर चला गया था।

    पैसे देने के लिए लिया कर्ज़

    पुलिस ने जांच के दौरान परमिंदर और उनके पिता को बुलाया तो वह इस बात से मुकर गए कि उन्होंने कभी खुद को सीबीआई का अफसर नहीं बताया और न ही कार्ड दिखाया। जब सेठी ने खाते में गए पैसे की स्टेटमेंट पेश की तो उनके पास कोई जबाव नहीं था। एसीपी की जांच रिपोर्ट के बाद उक्त फैमिली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि परमिंदर की बहन ने खुद को इनकम टैक्स में काम करने वाली बनकर कॉल करके कहा था कि उनकी बेटी का काम जल्द हो जाएगा।पीडित ने बताया कि पत्नी सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हुई थी तो उनके पैसे तिलकराज के खाते में ट्रांसफर कर दिए। एक बार तो परमिंदर ने धर्मशाला में रहते विजय के खाते में पैसे मंगवाए थे। पीडित ने बताया कि बेटी को नौकरी दिलवाने कि खातिर उसने पत्नी के जेवर गिरवी रखकर 18 लाख कर्ज लेकर पैसे दिए थे। करीब 60 लाख से ज्यादा खाते में दे चुके थे। इतना ही नहीं, पत्नी की पेंशन पर लोन तक लिया। जब कॉल करते तो कह देता था कि एनकाउंटर में है तो कभी कहता कि सीपी से मीटिंग में है। दिसंबर में परमिंदर मिला तो बोला-टेंशन न लो। बेटी जल्द डिप्टी कमिश्नर बनने वाली है। वे उसके घर गए तो माता- पिता ने कहा कि केवल लेटर आना बाकी है।
  • Punjab News: कनाडा जाने से पहले नहर से सदिंग्ध परिस्थितियों में लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कनाडा जाने से पहले नहर से सदिंग्ध परिस्थितियों में लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां हाइडल नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की का शव बरामद हुआ है। वहीं लड़की का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सिमरन के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे मृतक सिमरन के परिवार सदस्य ने बताया कि जनवरी को सिमरन कनाडा में पढ़ाई करने के लिए जाने वाली थी। उन्होंने कहा कि कनाडा जाने को लेकर वह बहुत खुश थी। परिजनों ने बताया कि कल सिमरन अपनी कोचिंग के लिए होशियारपुर गई हुई थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। मृतक के जीजा ने बताया कि कनाडा जाने के लिए कोचिंग रहती थी। जिसके उसने होशियारपुर में कोचिंग के लिए पहले दिन ही गई थी। शाम को टांडा पहुंचने पर मां को मृतक ने फोन किया कि उसका फोन बंद होने वाला है और वह टांडा पहुंच गई है। जीजा का कहना है कि वह विदेश जाने के लिए काफी उत्साहित थी, लेकिन मृतक ने क्यों कदम उठाया है, इसकी पुलिस द्वारा गहराई से जांच करने की अपील की है। देर शाम जब हमने उसकी तलाश शुरू की तो दसूहा हाजीपुर सड़क पर पड़ते अड्डा रैली नजदीक नहर के पुल पर उसकी स्कूटी खड़ी बरामद हुई। काफी देर तक वह सिमरन की तालाश करते रहे, लेकिन देर रात तक सिमरन का कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि आज सुबह हाजीपुर पुलिस द्वारा हमें पता चला कि हाइडल नहर से सिमरन की लाश बरामद हुई है। हाजीपुर पुलिस द्वारा सिमरन की लाश को नहर से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज अगली कारवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक सिमरन के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उन्होंने पुलिस को सिमरन के लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद वह देर रात तक सिमरन की तालाश करते रहे, लेकिन आज सुबह सिमरन का शव नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा कि सिमरन की माता के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

  • Punjab News: हमलावार ने पहले व्यक्ति से की बातचीत, फिर सिर में मारी गोली, मौत

    Punjab News: हमलावार ने पहले व्यक्ति से की बातचीत, फिर सिर में मारी गोली, मौत

    कपूरथलाः मॉडर्न जेल के नजदीक बाइक सवार अज्ञात हमलावर ने गांव सूखिया नंगल निवासी किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार हमलावार ने किसान के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने से पहले लगभग 4 मिनट तक कार में बैठे मृतक एवं उसके एक साथी के साथ बातचीत की। जिसके बाद उसने रिवाल्वर निकाल कर बेहद करीब से किसान के माथे पर गोली मार दी।

    मृतक की पहचान गांव सुखिया नंगल निवासी जसपाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के साथी दलजीत सिंह ने बताया कि जसपाल जेल के पास धान की कटाई करवाने के लिए ट्राली का पता करने के लिए गए थे। इसके बाद वह रमीदी मंडी की तरफ जाने के लिए गाड़ी में बैठे। इस दौरान एक अन्य में सवार व्यक्ति आया तथा जसपाल सिंह से उसका हाल चाल पूछने लगा व जमीन संबंधी चल रहे केस को लेकर बातचीत करने लगा। उसने कहा कि इस संबंधी खेत मालिक ही बता सकते हैं।

    इस पर आरोपी ने कहा कि उनके पास फर्द है, जिस पर उसने गाड़ी में बैठे एक अन्य व्यक्ति को फर्द लाने के लिए कहा। जब दूसरा व्यक्ति गाड़ी के पास आया तो इन दोनों में एक व्यक्ति ने जसपाल सिंह के सिर पर गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ संजीवन सिंह, थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे व उन्होंने कहा कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

    बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह ने 25 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी थी। मृतक के 2 बच्चे है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है, बेटी शादी हो चुकी है। मृतक जसपाल की पत्नी बलविंदर कौर और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलविंदर कौर ने कहा कि उसकी तो दुनिया की उजड़ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं डीजीपी से आरोपियों खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करने की मांग की है।

  • घर में विस्फोट होने के बाद लगी आग, झुलसने से एक की मौत, 3 घायल

    घर में विस्फोट होने के बाद लगी आग, झुलसने से एक की मौत, 3 घायल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली आज फिर धमाके से दहल गई। वसंत कुंज इलाके में एक घर में अचानक विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। हादसे में एक शख्स की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 3 लोग बुरी तरह झुलस गए और उन्हें बेहोश की हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शख्स को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। एक शख्स करीब 90 प्रतिशत झुलसने से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं 2 लोग बेहोशी की हालत में मिले थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, धमाका मकान नंबर 88/9 शनि बाजार रोड, किशन गढ़, वसंत कुंज दिल्ली में हुआ। चौथी मंजिल पर एक कमरे में अचानक धमाका होते ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया और अंदर घुसे। घर के अंदर सन्नी (20), अनिता (40), आकाश मंडल (35), लक्ष्मी मंडल (45) जली हुई और बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें तुरंत एम्स अस्पताल में पहुंचाया गया।

    बता दें कि दिल्ली में 3 दिन पहले भी अचानक भीषण विस्फोट हुआ था। रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल के बाहर दीवार के पास धमाका हुआ, लेकिन धमाका क्यों और कैसे हुआ? इस बारे में 3 दिन बाद भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इस धमाके में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन करीब 30 फीट की दूरी तक इस धमाके की आवाज सुनाई दी और 250 फीट की दूरी तक आसमान में धुएं का गुबार था। गृह मंत्रालय ने इस विस्फोट की जांच रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ NIA और खुफिया एजेंसी भी इस धमाके की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News : तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ट्रांसफार्मर से टकराई, 2 घायल, इलाके की बिजली गुल

    Jalandhar News : तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ट्रांसफार्मर से टकराई, 2 घायल, इलाके की बिजली गुल

    जालंधर,ens : देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक रोड साइड पर टांसफार्मर के खंभे से टकराने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर गिर गया। जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों ने पिकअप चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। यह हादसा कपूरथला जालंधर रोड पर स्थित बस्ती बावा खेल अड्डे के पास हुई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राहगीर ने बताया कि घटना के वक्त उक्त पिकअप ट्रक जालंधर की ओर से आ रहा था। इस दौरान जब वह बस्ती बावा खेल अड्डे के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। राहगीरों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया।

    इसी दौरान रोड साइड पर खड़े दो लोग जख्मी हुए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारी रवि ने बताया कि घटना के बाद एरिया की सप्लाई बंद करवा दी गई है। ये ट्रांसफॉर्मर करीब 200 केवी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News: आज बंद रहेंगे बस स्टैंड, PRTC और PUNBUS कर्मियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: आज बंद रहेंगे बस स्टैंड, PRTC और PUNBUS कर्मियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से PRTC और PUNBUS कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, आज पंजाब भर के सभी बस अड्डे 2 घंटे के लिए बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 बजे तक कच्चे कर्मचारी पूरे पंजाब में बस स्टैंड बंद कर प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते आज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेंगा। बता दें कि पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्करज पंजाब 25/11 की मीटिंग मंगलवार ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब से तय हुई थी, जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री नहीं पहुंचे। विभाग के अधिकारियों प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट तथा दोनों विभाग पनबस/पीआरटीसी की मैनेजमेंट मीटिंग में मौजूद थी। मीटिंग से वर्करों को उम्मीद थी कि उनकी प्रमुख मांगें, जैसे कि ठेकेदारों को हटाना, कर्मचारियों को पक्का करना, और वेतन में समानता लाने पर ठोस कदम उठाए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूबा प्रधान रेशम सिंह गिल, उप प्रधान हरकेश कुमार विक्की ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई को कमेटी बनाकर एक महीने में मांगों का हल निकालने का समय दिया था, लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकाला। इससे मुलाजिमों में असंतोष और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समूह पंजाब के बस स्टैंड बंद किए जाएंगे। अगर ट्रांसपोर्ट मंत्री 29 अक्टूबर की मीटिंग में कोई ठोस हल न किया या मीटिंग करने से आनाकानी की गई तो पंजाब में 4 जगहों पर होने वाले चुनाव में पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी तथा विभाग खत्म करने, कारपोरेट घरानों को मुनाफा देने वाली नीतियों संबंधी पहले पड़ाव में 3 नवंबर को बरनाला तथा चब्बेवाल में बड़े काफिले के रूप में झंडा मार्च करके सरकार की पोल खोली जाएगी। 9 नवंबर को डेरा बाबा नानक तथा गिदड़बाहा सरकार के खिलाफ झंडा मार्च किया जाएगा।

    PRTC और PUNBUS कर्मियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो