Blog

  • Punjab News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए 2 नाबालिग

    Punjab News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए 2 नाबालिग

    पंजाब (बठिंडा): दो नाबालिग हाईवोल्टेज की तारों की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार  शक्ति विहार में घर की छत पर लोहे का बोर्ड लगा रहे दो नाबालिग हाईवोल्टेज तारों से जा टकरा गए। जिसके बाद जोरदार करंट के झटके से दोनों नाबालिग घायल हो गए। घायलों की पहचान राहुल राठौर (15 वर्ष) और रोहित (17 वर्ष) निवासी शक्ति विहार के तौर पर हुई है।

    लड़कों के पैरों के नाखून तक उड़ गए और शरीर में कई जगह मांस फट गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, विशाल चौहान एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा दोनों नाबालिगों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

  • भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश! अलकायदा और ISIS रच रहे साजिश

    भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश! अलकायदा और ISIS रच रहे साजिश

    नई दिल्लीः भारत पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। अलकायदा और ISIS साजिश रच रहे हैं, जिससे भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह चेतावनी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। इस रिपोर्ट में भारत को स्पेशली अलर्ट करते हुए आतंकी हमले को लेकर आगाह किया गया है और कहा गया है कि जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच या इसके बाद भारत में दहशत फैलाने की साजिश दोनों आतंकी संगठन रच रहे हैं। इसलिए भारत सतर्क रहे और किसी भी तरह के हमले या हादसे से बचने की तैयारी पहले से करके रखे।

    बता दें कि FATF आतंकवाद विरोधी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। यह मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग जैसे केसों से निपटने के देशों के तरीकों पर नजर रखती है। FATF द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को सबसे बड़ा खतरा इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (ISIL) या अल-कायदा से है। इनके सहयोगी आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर में एक्टिव हैं और इनके आतंकी साजिश रच रहे हैं, मौका मिलने की फिराक में हैं। भारत मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग वाली गतिविधियों से निपटने के लिए निरंतर कार्रवाई करता रहता है, जो सराहनीय है। इसी तरह की कार्रवाई अब भारत को आतंकी हमले होने से रोकने की करनी चाहिए।

    इसके लिए भारत को अपनी खुफिया एजेंसियों को अलर्ट करना चाहिए, ताकि वे आतंकियों पर नजर रख सकें। यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि पिछले कई महीनों से जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनमें भारतीय सेना ने अपने कई जवानों को खो दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जून के महीने में 26 से 28 जून तक सिंगापुर में FATF का रिव्यू मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में रिव्यू के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसमें भारत को रेगुलर फॉलोअप की कैटेगरी में रखा गया।

    इस कैटेगरी में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली समेत G20 ग्रुप के 4 देश शामिल किए गए हैं। बता दें कि FTAF ने अपनी रिपोर्ट में मणिपुर जिले में तनाव और हिंसा के माहौल का भी जिक्र किया। इसमें कहा गया है कि मणिपुर में पिछले एक साल से तनाव और हिंसा का माहौल है। यह आतंकियों की साजिश हो सकती है, जो अपने स्लीपर सेल के जरिए विवाद निपटने नहीं देना जा रहे। 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इस विवाद से निपटने के लिए भारत का कड़े कदम उठाने चाहिए।

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े पॉश कॉलोनी में घर से गहने और नकदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े पॉश कॉलोनी में घर से गहने और नकदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर के पॉश रिहायशी इलाके आनंद बिहार कॉलोनी में दोपहर के वक्त चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार चोर कुछ घंटों से बंद पड़े घर में घुसकर सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शाम महाजन के पड़ोसी ने बताया कि दिन दहाड़े रिहायशी इलाके में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जोकि बेहद निंदनीय है।

    इस घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। शाम महाजन ने कहा कि मैं सुबह घर से किसी काम से गया था और जब दोपहर को घर आया तो देखा कि चोर द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि घर से 50 हजार रुपये नकदी और सोने के आभूषण गायब थे।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें घर में चोरी की सूचना मिली थी कि चोर ने घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द चोर को काबू कर लिया जाएगा।

  • Technology News: Elon Musk की कंपनी ने दृष्टिहीनों के लिए बनाई नई डिवाइस, जन्म से नेत्रहीन लोग भी देख सकेंगे

    Technology News: Elon Musk की कंपनी ने दृष्टिहीनों के लिए बनाई नई डिवाइस, जन्म से नेत्रहीन लोग भी देख सकेंगे

    नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी Neuralink ने एक अनोखी तकनीक विकसित की है, जो दृष्टिहीन लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है। इस नवाचारी उपकरण का नाम “ब्लाइंडसाइट” है, जो एक चिप के माध्यम से मस्तिष्क को सिग्नल भेजकर दृष्टि पुनः प्राप्त करने में मदद करेगा। हमारी दुनिया में अनुभव करने के लिए दृष्टि सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक है। यदि यह क्षमता छिन जाए, तो यह व्यक्ति को कई तरह से प्रभावित कर सकती है। लेकिन अगर दृष्टिहीन लोग भी दुनिया को देख सकें, तो यह कितना अद्भुत होगा! न्यूरालिंक का दावा है कि “ब्लाइंडसाइट” डिवाइस उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिन्होंने अपनी दोनों आंखें खो दी हैं या जिनकी ऑप्टिक नर्व में नुकसान हुआ है। यह तकनीक न केवल दृष्टिहीनों को देखने में सहायता करेगी, बल्कि जन्म से नेत्रहीन लोगों के लिए भी एक नई संभावना प्रस्तुत करेगी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Neuralink (@neura.link)

    इस डिवाइस को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा मंजूरी मिल चुकी है और इसे ब्रेकथ्रू डिवाइस डेजिग्नेशन दिया गया है। इसका मतलब है कि यह उपकरण जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली स्थितियों को रोकने में मददगार होगा। मस्क ने पहले बताया था कि न्यूरालिंक इस साल आठ मरीजों के दिमाग में चिप इम्प्लांट करने की योजना बना रहा है, जिससे पैरालाइज मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा। यह चिप, जो एक छोटे सिक्के के आकार की है, मस्तिष्क और कंप्यूटर के बीच एक सीधा संवाद स्थापित करेगी। यदि ह्यूमन ट्रायल सफल होते हैं, तो दृष्टिहीन लोग इस चिप के माध्यम से देख सकेंगे, और पैरालाइज लोग चलने-फिरने में सक्षम होंगे। प्रारंभिक चरण में, डिवाइस लो-रेजोल्यूशन विजन प्रदान करेगी, जो समय के साथ बेहतर होती जाएगी। इसके अलावा, उपयोगकर्ता इन्फ्रारेड और अल्ट्रावॉयलेट लहरों को भी देख सकेंगे, जिससे उनके अनुभव और भी समृद्ध हो जाएंगे। यह तकनीक न केवल दृष्टिहीनों के लिए एक नया जीवन प्रदान कर सकती है, बल्कि मानवता के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। एलन मस्क के इस अविश्वसनीय प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि हम सभी के लिए एक बेहतर और अधिक समावेशी भविष्य का निर्माण हो सकेगा।
  • Sports News: Olympic के बाद Asian Champion Trophy में भारतीय हॉकी टीम ने जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    Sports News: Olympic के बाद Asian Champion Trophy में भारतीय हॉकी टीम ने जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    पंजाब (जालंधर): भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन ट्रॉफी लीग में लगातार 7 मैच जीत कर एशियन चैंपियन ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन ट्रॉफी फाइनल में चीन को हराकर 5वीं बार एशियन चैंपियन अपने नाम की है। टीम के युवा खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने बताया कि ओलंपिक के बाद एशियन चैंपियन ट्रॉफी व स्वर्ण पदक जीत कर आए हैं।
    • गोल्ड मेडल जीत: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन ट्रॉफी में लगातार 7 मैच जीतकर चीन को फाइनल में हराते हुए 5वीं बार खिताब अपने नाम किया।
    • युवा खिलाड़ी का योगदान: सुखजीत सिंह ने ओलंपिक के बाद एशियन चैंपियन ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ आगामी विश्व कप पर फोकस करने की बात की।
    • पिता का समर्थन: सुखजीत के पिता अजीत सिंह, जो पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं, ने भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य के लीग में सफलताओं की उम्मीद जताई।
    एशियन चैंपियन ट्रॉफी में स्वर्ण पदक फिर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और उसके बाद ओलंपिक में कांसी का पदक जीत कर इस बार एशियन चैंपियन ट्रॉफी में एक बार फिर से स्वर्ण पदक जीता है और बैक-टू-बैक पांचवीं बार भारती हॉकी टीम ने यह खिताब जीता है। अब अगले वर्ल्ड कप पर हमारा फोकस है। आने वाले दिनों में दिल्ली में जर्मनी के साथ दो मैच खेले जाने हैं और उसके बाद हॉकी इंडिया लीग शुरू होगी। एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में उनका दूसरा गोल्ड मेडल था। वहीं सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह जो पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है। उन्होंने बताया कि एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है और पेरिस ओलंपिक में कांसी पदक जीतकर भारतीय हाकी टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते कमाल कर दिखाया है। उम्मीद है आने वाले सभी लीग में टीम बढ़िया प्रदर्शन करेगी। सुखजीत पंजाब पुलिस हाकी टीम और इंडियन एयरलाइंस, भारत पेट्रोलियम और पंजाब एंड सिंद बैंक सहित कई और टीमों में भी हॉकी मैच खेलता रहा और खेल में बढ़िया प्रदर्शन करता था।
  • राहुल गांधी पर FIR: इस मामले को लेकर Rahul Gandhi पर हुई FIR दर्ज

    राहुल गांधी पर FIR: इस मामले को लेकर Rahul Gandhi पर हुई FIR दर्ज

    दुर्गः कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामनेे आई है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के दुर्ग में राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, राहुल गांधी द्वारा अमेरिका प्रवास के भारत में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अस्थिरता पैदा करके भारत को नुकसान पहुंचाने वाली विदेशी ताकतों के प्रतिनिधियों से भेंट करने और सिख समाज के धार्मिक प्रतीक पगड़ी और कड़ा को लेकर अमर्यादित और अप्रासंगिक टिप्पणी करके भारतीय लोकतंत्र भारत की सर्वसमावेशी सर्वस्पर्शी संवैधानिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने के साथ-साथ सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच जाने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता वीरवार की रात्रि सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।

    राहुल गांधी के कृत्यों पर आपत्ति व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान परस्त भारत विरोधी लोगों के साथ गलबहियाँ कर रहे हैं, वे आतंकियों के समर्थन वाले कार्यक्रम में जाकर खड़े हो जाते हैं, देश को तोड़ने वाली ताकतों से समर्थन मांगते हैं और विदेशी ताकतों से देश के लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं। राहुल गांधी देश में आरक्षण और जाति की राजनीति कर एक समाज को दूसरे समाज से खिलाफ भड़काते हैं। राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर आरक्षण को खत्म कर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छिनने की मंशा जाहिर करते हैं, राहुल गांधी की ऐसे सारे कृत्य गंभीरतम अपराध की श्रेणी में आते हैं अतः भाजपा के आवेदन को स्वीकार कर तत्काल प्रभाव से प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

    इस दौरान मौजूद दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर राहुल गांधी भारतीय सर्व धर्म समभाव की छवि को बिगाड़ कर विश्व पटल पर सिख समाज को अपमानित करने और भारत की छवि को गलत रूप में प्रस्तुत करने की सोची समझी राजनीतिक साजिश कर रहे हैं। अमेरिका में जम्मू कश्मीर की शांति के खिलाफ विषवमन, आतंकियों की रिहाई, पाकिस्तान से बातचीत, पाकिस्तान के साथ व्यापार और धारा 370 को फिर से लागू करने का समर्थन करते हैं। सिख भाइयों की पगड़ी और कड़े पर विवादास्पद बयान देते हैं। ऐसा करके राहुल गांधी देश की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अस्थिरता पैदा करके भारत को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं ऐसे विदेशी नेताओं से मिलकर राहुल गांधी देश के खिलाफ जो टिप्पणियां कर रहे हैं वह देश विरोधी कृत्य है।

     

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार में चोरी की वारदात की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार में चोरी की वारदात की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार कड़ी वाले चौंक के पास स्थित दुकान में चोरी करता हुआ चोर काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर कालिया ने बताया कि उनकी दुकान बंद थी इस दौरान बर्तन की दुकान का मालिक दीपक हनुमान मंदिर में माथा टेकने के लिए गए हुए थे। इस दौरान सुबह 11 बजे दोनों चोरों ने दुकान खाली देकर वारदात को अंजाम देने का फायदा उठाते हुए दुकान में घुस गए।

    उन्होंने बताया कि जैसे ही दीपक माथा टेककर वापिस आए तो एक चोर को मौके पर काबू कर लिया गया, जबकि दूसरा मौके से भागने में कामयाब रहा। लोगों ने चोर को काबू करके उसकी जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू कर लिया है। लोगों का आरोप है कि मौके से उन्हें इजेंक्शन भी बरामद हुए है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दीपक ने बताया कि उन्होंने देखा कि चोर तिजौरी में से पैसे निकाल रहा था। पीड़ित दीपक ने बताया कि माथा टेककर जब लौटे तो तिजौरी से पैसे निकालते हुए देख लिया और उसे काबू कर लिया। जिसके बाद दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने बताया कि चोर बाइक पर सवार होकर आए थे।

    अन्य दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों चोर बाइक पर सवार होकर आते है। वहीं चोर सन्नी ने माना कि वह पैसे चोरी करने के लिए आया था। इस दौरान उसने बताया कि बस्ती घास मंडी का रहने वाला है। आरोपी ने माना कि वह पिछले एक साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार में दुकान में चोरी करता चोर काबू

    Jalandhar News: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार में दुकान में चोरी करता चोर काबू

    जालंधर, ENS: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार कड़ी वाले चौंक के पास स्थित दुकान में चोरी करता हुआ चोर काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर कालिया ने बताया कि उनकी दुकान बंद थी इस दौरान बर्तन की दुकान का मालिक दीपक हनुमान मंदिर में माथा टेकने के लिए गए हुए थे। इस दौरान सुबह 11 बजे दोनों चोरों ने दुकान खाली देकर वारदात को अंजाम देने का फायदा उठाते हुए दुकान में घुस गए।

    उन्होंने बताया कि जैसे ही दीपक माथा टेककर वापिस आए तो एक चोर को मौके पर काबू कर लिया गया, जबकि दूसरा मौके से भागने में कामयाब रहा। लोगों ने चोर को काबू करके उसकी जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू कर लिया है। लोगों का आरोप है कि मौके से उन्हें इजेंक्शन भी बरामद हुए है।

     

  • Punjab News : नहर में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News : नहर में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    पंजाब (मोगा): नहर में शव मिलने की खबर सामने आई है। थाना पुलिस को देर शाम बधनी के साथ लगते गांव दौधर की अबोहर फीडर नहर से करीब 50 साल के व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। वही पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को 72 घंटे के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रख दिया है।

    जांच अधिकारी थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया की देर शाम दोधर गांव की अबोहर फीडर नहर से एक 50 साल के व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के गले में एक पीले रंग का धागा पहना हुआ है ओर उसने काले रंग की कैप्री पहनी हुई है।

    मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने इश्तिहार जारी किया है। व्यक्ति के शव को समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से पहचान के लिए मोगा सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और 72 घंटे बीत जाने के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी।