Blog

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदरपाल को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    पठानकोटः कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदरपाल भोआ को लेकर कोर्ट का फैसला आया है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि हाल ही में भोआ को एक कथित खनन मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर खनन अधिकारियों के कर्तव्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया था।

  • पंजाब : हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों के बाद टैक्सी ड्राइवरोंं ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    संगरुर : आजाद टैक्सी यूनियन की तरफ से पूरे जिले में एक दिन की हड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि यह कानून हमारे लिए बहुत ज्यादा घातक है। केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए गए कानून के खिलाफ अपनी गाड़ियों के ऊपर काले झंडे और विरोध जताते हुए बैनर लगाकर पूरे संगरूर शहर में निकला टैक्सी ड्राइवर ने रोष प्रदर्शन किया। टैक्सी ड्राइवर ने बड़ी गिनती में इकट्ठे होकर एक दिन की हड़ताल की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को भवानीगढ़ के नजदीक कालाझाड़ टोल प्लाजा घेरा जाएा और बड़े स्तर पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से हिट एंड रन कानून में शोध की गई है। जिसमें की अगर किसी सड़क हादसे में किसी पीड़ित की मौत हो जाती है तो ड्राइवर के खिलाफ 10 साल की सजा और 7 लख रुपए जुर्माना तक का संविधान बनाया गया है। इस कानून के खिलाफ लगातार बस ट्रक और टैक्सी चालकों की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहे है और बड़े स्तर पर हड़ताल की जा रही है। बात की जाए तो कल की तो ट्रक ऑपरेटरों की तरफ से अपनी हड़ताल खत्म की गई है। आज टैक्सी यूनियन की तरफ से एक दिन की हड़ताल करके केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए कानून के खिलाफ संगरूर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया गया है। बातचीत दौरान टैक्सी यूनियन आजाद के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह ने बताया कि यह कानून हमारे लिए बहुत ज्यादा घातक है। कोई भी सड़क हादसा कोई भी ड्राइवर जानबूझकर नहीं करता।

    अगर कहीं पर सड़क हादसा हो जाता है तो वहां के लोग बिना किसी की गलती जाने ड्राइवर पर टूट पड़ते है, कई जगह मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर बात पंजाब के बाहर की जाए तो बिहार जैसे राज्यों में तो कई जगह से ऐसी घटनाएं सामने आई है कि हादसे के बाद ड्राइवर को आग लगाकर जला दिया गया। जिसके कारण जब कभी अगर किसी से ऐसा हादसा हो जाए तो ड्राइवर के पास सबसे पहले अपनी जान बचाने के लिए भगाने का ही रास्ता होता है। उन्होंने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार जब तक वापस नहीं लगी, तब तक हमारी तरफ से प्रदर्शन लगातार तेज होता रहेगा। 6 जनवरी को हमारी तरफ से बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भवानीगढ़ के पास बने सबसे बड़े टोल प्लाजा कल झाड़ टोल प्लाजा पर बड़े स्तर पर टैक्सी यूनियन ड्राइवर की तरफ से प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया जाएगा। अगर इस कानून को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती तो आने वाले चुनाव में भी हमारी तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ वोट डाले जाएंगे और उनके खिलाफ प्रचार किया जाएगा।

  • पंजाबः सड़क किनारे पलटा नरमे से भरा टैम्पू, देखें वीडियो

    अबोहरः कंधवाला बाईपास रोड से आलमगढ़ को जाते रास्ते में आज सुबह नरमे से भरा हुआ टैम्पू एक कार को बचाने के चक्कर में सडक किनारे पलट गया। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय कार वालों ने ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार टैंपू चालक नत्थूराम ने बताया कि वह आज सुबह अपने टैम्पू में मंडी में नरमा भरकर ला रहा था कि जब वह ढाणी जामनियां के निकट पहुंचा तो नरमा फैक्ट्री के निकट सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी सडक से नीचे उतरकर पलट गई।

    इस हादसे में गाड़ी में सवार 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें कार वाले ने ही अस्पताल पहुंचाया। जबकि वह और उसके साथी ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। उधर, जब घटना की सूचना मिलने पर 108 एबुलेंस का चालक खुशप्रीत मौके पर पहुंचा, तब तक कार सवार घायलों को अस्पताल में उपचार ले लिए ले जा चुके थे। 

  • जालंधरः थाने में महिला को काबू करने को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live  

    जालंधर, ENS: थाना 3 की पुलिस ने महिला को काबू किया है। बताया जा रहा है कि महिला को स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने काबू किया है। जिसको लेकर थाने में काफी हंगामा हो रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अमित ने बताया कि उक्त महिला ने उसकी पत्नी का पटेल चौंक के पास आटो से उतरने के दौरान पर्स निकाल लिया था। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी का मामला है। इस दौरान वहां पर लगे कैमरे से फुटेज निकाली गई। जिसके बाद आज उक्त महिला वहां पर घूमती हुई दोबारा दिखाई दी।

    जिसके बाद आज महिला को काबू कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि पर्स में सोना और कैश था, जो कि महिला आटो से उनके परिजन के उतरने के दौरान बैग से पर्स निकाल लिया था। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें स्नेचिंग की शिकायत मिली थी। जिसमें पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके परिवार से पटेल चौंक के पास महिला ने पर्स छीन लिया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर काबू की गई महिला का कहना है कि वह बेगुनाह है और उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਿੱਟ ਐਂਡ ਰਨ’ ਕਾਨੂੰਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਿਨੀ ਬੱਸ ਯੂਨੀਅਨ ਤੇ ਆਟੋ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਹਿੱਟ ਐਂਡ ਰਨ ਐਕਟ 2023 ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟਰ ਹੜਤਾਲ ‘ਤੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ ਦੇ ਲਈ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਹੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸਾਂ, ਆਟੋ ਵਾਲੇ ਵੀ ਆ ਗਏ ਸਨ। ਉਥੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਮਿੰਨੀ ਬੱਸ ਆਪਰੇਟਰਾਂ ਤੇ ਆਟੋ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਹਿਟ ਐਂਡ ਰਨ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਏ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਉੱਪਰ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮਿਨੀ ਬੱਸ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਬੱਬੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਹਿੱਟਾਂ ਰਨ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਵਿੱਚ 2 ਸਾਲ ਤੱਕ ਦੀ ਕੈਦ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਹੁੰਦੀ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਹ ਇੱਕ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨੂੰ ਤਬਦੀਲ ਕਰਕੇ 2 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਨੂੰ ਵਧਾ ਕੇ 10 ਸਾਲ ਵਿੱਚ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਅਗਰ ਡਰਾਈਵਰ ਭੱਜਦਾ ਹੈ ਤਾਂ 7 ਲੱਖ ਰੁਪਆ ਜੁਰਮਾਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਡਰਾਈਵਰ 10000 ਜਾਂ 15000 ਮਹੀਨਾ ਕਮਾਉਂਦਾ ਹੈ ਉਹ 7 ਲੱਖ ਰੁਪਆ ਕਿੱਥੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਵੇਗਾ।

    ਅਸੀਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਪੁਰਜੋਰ ਨਿੰਦਾ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਲਵੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਮਜਬੂਰਨ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ। ਮਿਨੀ ਬੱਸ ਆਪਰੇਟਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬੱਬੂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਤਿੰਨ ਕਾਲੇ ਕਾਨੂੰਨ ਲਿਆਂਦੇ ਸੀ। ਜਿਸ ਦਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਡੱਟ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਇਹ ਕਾਨੂੰਨ ਵਾਪਸ ਕਰਵਾਏ ਸੀ। ਅਗਰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਹੁਣ ਵੀ ਹਿੱਟ ਐਂਡ ਰਨ ਕਾਨੂੰਨ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਲੈਂਦੀ ਤੇ ਉਸੇ ਤਰੀਕੇ ਹੀ ਡਰਾਈਵਰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਨੇਤਾ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਲਕਸ਼ਮੀ ਕਾਂਤ ਚਾਵਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਮਿਨੀ ਬੱਸ ਯੂਨੀਅਨ ਤੇ ਆਟੋ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜੋ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਏ ਹੈ ਟੋਟਲੀ ਕਾਨੂੰਨ ਗਲਤ ਹੈ।

    ਉਹ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਡਰਾਈਵਰ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਲਾ ਕੇ ਖੜੇ ਹਨ। ਲਕਸ਼ਮੀਕਾਂਤ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹੁੰਦਾ ਕਿ ਲੋਕ ਨਸ਼ਾ ਕਰਕੇ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਕਰਦੇ ਆ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹਾਦਸੇ ਵਾਪਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਵੱਡੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਹਿੱਟ ਐਂਡ ਰਨ ਕਾਨੂੰਨ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ ਸੱਤ ਸਟੇਟਾਂ ਵਿੱਚ ਰਿਫਾਇਨਰੀ ਨਾ ਪਹੁੰਚਣ ਕਰਕੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਡਰਾਈ ਹੋਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਸਨ। ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵੱਡੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਲਾਈਨਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆਂ। ਲੋਕ ਬੋਤਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੈਟਰੋਲ ਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਭਰਵਾਉਂਦੇ ਵੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦਿਨ ਰਾਤ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟੇਸ਼ਨ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः Roadways, Punbus और PRTC वर्कर्स ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने यातायात नियमों और पंजाब सरकार की घातक नीतियों के खिलाफ पूरे भारत के साथ-साथ पूरे पंजाब में गेट रैलियां कीं। फिरोजपुर डिपो के गेट पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेशम एस सिंह गिल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले लेबर एक्ट में संशोधन के नाम पर प्राइवेट कंपनियों को लूटने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि किसानों पर एक्ट लाकर किसानों को लूटा, अब ट्रैफिक नियम लागू करने चाहिए संशोधन के नाम पर केंद्र सरकार पूरे भारत के वाहन चालकों पर घातक कानून लागू करने की दिशा में चल पड़ी है। जिसका पूरे भारत में विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में बीएनएस की धारा 106(2) में संशोधन कर वाहन चालकों को 10 की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

    यह पूरी तरह से वाहन चालकों पर अत्याचार है और धारा 104(2) में संशोधन किया जा रहा है अभियुक्त गवाह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20(3) के विरुद्ध हो सकता है। इसलिए इस एक्ट का सभी वर्ग के वाहन चालकों ने विरोध किया है और इस संशोधित एक्ट को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। भारत की मोदी सरकार ने बार-बार जनविरोधी नीतियां लागू कर कॉरपोरेट घरानों को लूटने की कोशिश की है। जिसके विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा यातायात नियमों में किए गए संशोधन को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में उग्र संघर्ष किया जाएगा।

    वहीं डिपो प्रधान जतिंदर सिंह सचिव मुखपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की तरह पंजाब सरकार भी कर्मचारी विरोधी नीतियों में लगी हुई है। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को काम पर रखना, बिचौलिए ठेकेदारों को बाहर करना, समान काम-समान वेतन लागू करना आदि मुद्दे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। जिसमें ऑफ-ड्यूटी कर्मचारियों की बहाली, वेतन वृद्धि हवाई, शर्तों में संशोधन आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि इन्हें लागू करने के बजाय जो रोडवेज में जोड़ी गई बसों को शामिल किया गया है, कांट्रैक्ट कर्मचारियों को उन बसों को चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है और ओवरटाइम बंद करने का पत्र निकाला गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुबंध में कर्मचारियों के पास संघर्ष के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ यूनियन 06/01/2024 को जालंधर में राज्य स्तरीय बैठक करेगी और तीखा संघर्ष शुरू करेगी।

  • पंजाब : दिन दिहाड़े चोर ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां  कुछ पल के लिए दुकान से दूर रहना भी किराना दुकानदार को महंगा पड़ गया। दुकान खाली होने की ताक में बैठे चोर ने चंद सेकेंड में दुकान का गल्ला साफ कर दिया। हालांकि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि गांव अलेचक विख में उनकी बात वाली सड़क पर किराना की दुकान है। दोपहर को जब वह 10 मिनट के लिए दुकान से बाहर गया तो हालांकि उसकी मां दुकान में बैठी थी।

    लेकिन वह दुकान के नीचे बने भूमिगत गोदाम की सफाई कर रही थी। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा लपेटे एक युवक दुकान में दाखिल हुआ और उसके गल्ले में पड़े करीब 6000 रुपए चुराकर कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। चोर ने मुंह कपड़े से लपेटा हुआ था। इसलिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • पंजाबः वाहन चालकों ने किया नेशनल हाईवे जाम, लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जिले में वाहन चालकों ने दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों का कहना है कि वह केंद्र द्वारा ड्राइवरों के लिए पारित नए कानून का विरोध कर रहे थे। रघुबीर ने कहाकि पुलिस अधिकारी द्वारा उनकी वीडियो बनाई जा रही थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस को कहा कि वह वीडियो बनाने की जगह उनके साथ खड़े हो जाए। प्रदर्शकारियों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया। जिसके बाद लोग भड़क गए।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कानून को रद्द करने की वह मांग कर रहे है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और कहा कि हाईवे जाम करना कानून का उल्लंघन है। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी का कहना है कि धरना लगा रहे लोग अपने ही है। उन्होंने कहा कि वह उनको समझा रहे है कि हाईवे जाम करना गैर कानूनी है। इस दौरान अगर कोई मुखी उनसे बात करना चाहता है तो वह उसके लिए तैयार है, लेकिन हाईवे जाम करके लोगों को परेशान ना करने की वह प्रदर्शकारियों से अपील कर रहे है। जिसके बाद हाईवे से लोगों को हटवाया गया है।

  • पंजाबः तेल के टैंकर में आग लगने से हुआ Blast, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेल का टैंकर फटने का मामला सामने आया है। यहां लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर खन्ना से गुजरने वाले फ्लाईओवर बस स्टैंड के सामने पुल पर तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ब्लास्ट होने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर तक फैल गईं।

    फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि तेल से भरे टंकर का अचानक हादसा होने के बाद पलट गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग के गुब्बारे दूर तक नजर आए। इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है।

  • पंजाबः शिक्षा विभाग का एक्शन, 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    अमृतसरः पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर नौकरी लेने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट की डायरेक्टर संगीता शर्मा ने अमृतसर ग्रामीण के थाना खलचियां में 4 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इन लोगों पर 420,465,467,468 , 471 ओर 120के तहत मामला दिया किया गया है। क्राइम डायरी के अनुसार इन लोगों ने जाली सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी नौकरी लेने की कोशिश की है।

    अमृतसर रूरल के थाना खलचियां में छल्जलवडी निवासी रूपिंदर कौर सपुत्री जोगिंदर सिंह, प्रभजीत कौर सपुत्री जसवंत सिंह निवासी खलचियां, सतिंदरजीत कौर धामी सपुत्री सतपाल सिंह निवासी रइया ओर कुंवर जगदीप सिंह सपुत्र जसबंस सिंह निवासी खालचियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच अधिकारी बिक्रम सिंह के मुताबिक अभी सिर्फ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद इस मामले में तफ्तीश की जाएगी जिसमें देखा जाएगा। उपरोक्त आरोपी विभाग में काम कर रहे हैं जा फिर सिर्फ अप्लाई किया गया है।