Blog

  • पंजाबः Roadways, Punbus और PRTC वर्कर्स ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने यातायात नियमों और पंजाब सरकार की घातक नीतियों के खिलाफ पूरे भारत के साथ-साथ पूरे पंजाब में गेट रैलियां कीं। फिरोजपुर डिपो के गेट पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेशम एस सिंह गिल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले लेबर एक्ट में संशोधन के नाम पर प्राइवेट कंपनियों को लूटने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि किसानों पर एक्ट लाकर किसानों को लूटा, अब ट्रैफिक नियम लागू करने चाहिए संशोधन के नाम पर केंद्र सरकार पूरे भारत के वाहन चालकों पर घातक कानून लागू करने की दिशा में चल पड़ी है। जिसका पूरे भारत में विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में बीएनएस की धारा 106(2) में संशोधन कर वाहन चालकों को 10 की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

    यह पूरी तरह से वाहन चालकों पर अत्याचार है और धारा 104(2) में संशोधन किया जा रहा है अभियुक्त गवाह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20(3) के विरुद्ध हो सकता है। इसलिए इस एक्ट का सभी वर्ग के वाहन चालकों ने विरोध किया है और इस संशोधित एक्ट को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। भारत की मोदी सरकार ने बार-बार जनविरोधी नीतियां लागू कर कॉरपोरेट घरानों को लूटने की कोशिश की है। जिसके विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा यातायात नियमों में किए गए संशोधन को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में उग्र संघर्ष किया जाएगा।

    वहीं डिपो प्रधान जतिंदर सिंह सचिव मुखपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की तरह पंजाब सरकार भी कर्मचारी विरोधी नीतियों में लगी हुई है। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को काम पर रखना, बिचौलिए ठेकेदारों को बाहर करना, समान काम-समान वेतन लागू करना आदि मुद्दे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। जिसमें ऑफ-ड्यूटी कर्मचारियों की बहाली, वेतन वृद्धि हवाई, शर्तों में संशोधन आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि इन्हें लागू करने के बजाय जो रोडवेज में जोड़ी गई बसों को शामिल किया गया है, कांट्रैक्ट कर्मचारियों को उन बसों को चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है और ओवरटाइम बंद करने का पत्र निकाला गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुबंध में कर्मचारियों के पास संघर्ष के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ यूनियन 06/01/2024 को जालंधर में राज्य स्तरीय बैठक करेगी और तीखा संघर्ष शुरू करेगी।

  • पंजाब : दिन दिहाड़े चोर ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां  कुछ पल के लिए दुकान से दूर रहना भी किराना दुकानदार को महंगा पड़ गया। दुकान खाली होने की ताक में बैठे चोर ने चंद सेकेंड में दुकान का गल्ला साफ कर दिया। हालांकि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि गांव अलेचक विख में उनकी बात वाली सड़क पर किराना की दुकान है। दोपहर को जब वह 10 मिनट के लिए दुकान से बाहर गया तो हालांकि उसकी मां दुकान में बैठी थी।

    लेकिन वह दुकान के नीचे बने भूमिगत गोदाम की सफाई कर रही थी। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा लपेटे एक युवक दुकान में दाखिल हुआ और उसके गल्ले में पड़े करीब 6000 रुपए चुराकर कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। चोर ने मुंह कपड़े से लपेटा हुआ था। इसलिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • पंजाबः वाहन चालकों ने किया नेशनल हाईवे जाम, लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जिले में वाहन चालकों ने दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों का कहना है कि वह केंद्र द्वारा ड्राइवरों के लिए पारित नए कानून का विरोध कर रहे थे। रघुबीर ने कहाकि पुलिस अधिकारी द्वारा उनकी वीडियो बनाई जा रही थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस को कहा कि वह वीडियो बनाने की जगह उनके साथ खड़े हो जाए। प्रदर्शकारियों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया। जिसके बाद लोग भड़क गए।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कानून को रद्द करने की वह मांग कर रहे है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और कहा कि हाईवे जाम करना कानून का उल्लंघन है। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी का कहना है कि धरना लगा रहे लोग अपने ही है। उन्होंने कहा कि वह उनको समझा रहे है कि हाईवे जाम करना गैर कानूनी है। इस दौरान अगर कोई मुखी उनसे बात करना चाहता है तो वह उसके लिए तैयार है, लेकिन हाईवे जाम करके लोगों को परेशान ना करने की वह प्रदर्शकारियों से अपील कर रहे है। जिसके बाद हाईवे से लोगों को हटवाया गया है।

  • पंजाबः तेल के टैंकर में आग लगने से हुआ Blast, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेल का टैंकर फटने का मामला सामने आया है। यहां लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर खन्ना से गुजरने वाले फ्लाईओवर बस स्टैंड के सामने पुल पर तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ब्लास्ट होने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर तक फैल गईं।

    फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि तेल से भरे टंकर का अचानक हादसा होने के बाद पलट गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग के गुब्बारे दूर तक नजर आए। इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है।

  • पंजाबः शिक्षा विभाग का एक्शन, 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    अमृतसरः पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर नौकरी लेने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट की डायरेक्टर संगीता शर्मा ने अमृतसर ग्रामीण के थाना खलचियां में 4 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इन लोगों पर 420,465,467,468 , 471 ओर 120के तहत मामला दिया किया गया है। क्राइम डायरी के अनुसार इन लोगों ने जाली सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी नौकरी लेने की कोशिश की है।

    अमृतसर रूरल के थाना खलचियां में छल्जलवडी निवासी रूपिंदर कौर सपुत्री जोगिंदर सिंह, प्रभजीत कौर सपुत्री जसवंत सिंह निवासी खलचियां, सतिंदरजीत कौर धामी सपुत्री सतपाल सिंह निवासी रइया ओर कुंवर जगदीप सिंह सपुत्र जसबंस सिंह निवासी खालचियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच अधिकारी बिक्रम सिंह के मुताबिक अभी सिर्फ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद इस मामले में तफ्तीश की जाएगी जिसमें देखा जाएगा। उपरोक्त आरोपी विभाग में काम कर रहे हैं जा फिर सिर्फ अप्लाई किया गया है।

  • पंजाब : दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या, दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब : नुरपुर बेदी के एक गांव में नाबालिग लड़की दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पुष्टि खुद डीएसपी श्री आंनदपुर साहिब के डीएसपी अजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए की। डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 323, 341, 306, 363, 366 के अलावा पोकसो और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। दुष्कर्म के आरोपी दिनेश और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। बता दे कि दोनों आरोपियों ने 15 वर्ष की नाबालिग से दूष्कर्म किया था। जिसके उपरांत पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि परिवार ने पीड़िता की हत्या किए जाने की शंका जताई है। यह भी पता चला है कि पीड़िता के माता पिता की मौत हो चुकी है। वह नानी के पास रहती थी।

    30 दिसंबर को पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ गुरूद्वारा साहिब माथा टेकने गई थी और वापस आते समय दोनों आरोपियों ने पीड़िता के भाई से मारपीट कर भगा दिया। उसके उपरांत पीड़िता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के कारण पीड़िता ने 31 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। जिसके उपरांत पुलिस ने एक जनवरी को एक आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिजन इस बात को लेकर अड़ गए थे कि जब तक दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार नही होता तब तक अंतिम संस्कार नही करेंगे। जिसके बाद अब पुलिस ने दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया।

  • बड़ी खबरः अब कैब ड्राइवरों ने की हड़ताल 

    चंडीगढ़ : ट्राइसिटी के कैब ड्राइवरों ने आज अचानक हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल से जहां आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं ड्राइवर केंद्र सरकार द्वारा पारित नए हिट एंड रन कानून पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद देश के अलग अलग राज्यों में पेट्रोल पंप पर संकट छा गया। पंजाब में बीते दिन कई जगहों पर पेट्रोल पंप सुख गए। पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी। हालात यह हो गए कि सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जिससे आम जीवन बहुत प्रभावित हुआ। लेकिन प्रशासन की मदद से हालात को काबू किया गया और पेट्रोल पंप पर पहले की तरह पेट्रोल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया।

    बता दें कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। जिस वजह से इस कानून को बदलने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) की अगली बैठक 10 जनवरी को होगी। इसमें फैसला लिया जाएगा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, तो किस तरह से सरकार के सामने अपना पक्ष रखा जाए। AIMTC के अध्यक्ष अमृत मदान ने कहा कि हिट एंड रन के मामलों में कड़े कदम उठाने की जरूरत जरूर है। इस नए कानून के पीछे सरकार का इरादा अच्छा है, लेकिन प्रस्तावित कानून में कई खामियां हैं। इन पर दोबारा सोचने की जरूरत है। 10 साल की सजा के प्रावधान के बाद अब ट्रक ड्राइवर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

  • पंजाबः: निहंग सिंह का बेहरमी से क’त्ल

    मुक्तसरः गिद्दड़बाहा में मलोट रोड पर झोपड़ी बनाकर लंगर सेवा कर रहे एक निहंग सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद निहंग के सिर पर लोहे की रॉड हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची गिद्दड़बाहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा मलोट रोड पर मार्कफेड के पास एक झोपड़ी बनाकर वहां राहगीरों के लिए लंगर लगा कर सेवा कर रहा था।

    बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम दो व्यक्ति आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने को कहा, लेकिन उन्होंने निहंग को जबरन झोपड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों हमलावरों ने लोहे की रॉड उसके सिर पर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक निहंग सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬੀਜੀ ਹੋਈ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਕੀਤੀ ਤਬਾਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਚਲਿਆਂ ਡਾਂਗਾਂ ਅਤੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਇੱਕ ਵਿਧਵਾ ਔਰਤ ਦੀ ਬੀਜੀ ਹੋਈ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਤਬਾਹ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਸੁਰਜੀਤ ਕੌਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਭਾਨੇ ਵਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ 10 ਕਨਾਲ ਜਮੀਨ ਜੋ ਪਿੰਡ ਟੈਂਡੀ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਉਸਨੇ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਬੀਜੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਕੰਜਨ ਰਾਣੀ ਅਤੇ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਕੁੱਝ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਸਦੀ ਬੀਜੀ ਹੋਈ ਕਣਕ ਟਰੈਕਟਰ ਨਾਲ ਵਾਹ ਕੇ ਤਬਾਹ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਜਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਡਾਂਗਾਂ ਅਤੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਕਿ ਅਗਰ ਤੁਸੀਂ ਜਮੀਨ ਵਿੱਚ ਪੈਰ ਵੀ ਰੱਖਿਆ ਤਾਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਕਿ ਉਸਦੀ ਫਸਲ ਤਬਾਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः रामामंडी चौंक पर यूनियन ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: ट्रक यूनियन के द्वारा बीते दिन हड़ताल करने के बाद ट्रक यूनियन के सूबा प्रधान हैप्पी संधू ने देर रात हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया था। इस मामले में आज पुलिस द्वारा हैप्पी संधू को काबू करने के लिए दबिश दी गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने हैप्पी संधू को काबू कर लिया है। हैप्पी संधू की गिरफ्तारी के बाद यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी को भी धरना नहीं लगाने दिया जाएगा। जिससे लोगों को कोई भी ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि हैप्पी संधू की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्हें मीटिंग के लिए ले जाया गया है। वहीं दूसरी ओर उनके समर्थन अभी यहीं पर प्रदर्शन कर रहे है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर वह प्रदर्शन करते है तो उन्हें इन लोगों को सीनियर अफसरों के अगले आदेशों के आधार पर गिरफ्तार करना पड़ेगा। दरअसल, बीते दिन हैप्पी संधू ने वीडियो जारी करके आज रामामंडी चौंक में धरना देने का ऐलान किया था। इस दौरान वीडियो में हैप्पी ने कहा था कि उनका किसी से कोई समझौता नहीं हुआ है। हैप्पी के इस बयान के बाद आज पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने तुरंत धरने को लेकर खुद कमान संभाली और रामामंडी में भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा कोई धरना नहीं लगाया जाएंगा उनकी यूनियन के साथ बात हो गई है और धरना ना लगाए जाने को लेकर समझौता हो गया है।