Blog

  • पंजाबः ट्रांसपोर्टरों के टैक्स माफ करने के मामले में मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, दिए जांच करके वसूली करने के आदेश

    पंजाबः ट्रांसपोर्टरों के टैक्स माफ करने के मामले में मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, दिए जांच करके वसूली करने के आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार एक बार फिर से एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज ट्रांसपोर्टरों के करोड़ों के टैक्स गलत तरीेके से माफ किए जाने का मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 10 करोड़ के टैक्स माफ किए गए। इसे लेकर भगवंत मान सरकार हरकत में आ गई है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मामले की जांच कर ट्रांसपोर्टरों से वसूली के आदेश दिए हैं।

    ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय कोविड से पहले साल 2019 में ट्रांसपोर्टरों के 10 करोड़ से अधिक के टैक्स गलत तरीके से माफ किए जाने का पता लगा है। मामले में RTO करण सिंह छीना को चार्जशीट किया गया है। RTO को 3 महीने का टैक्स माफ करने का अधिकार है, लेकिन उनके द्वारा 1 साल पुराने टैक्स माफ किए गए हैं।

    मंत्री भुल्लर ने कहा कि मामले में जांच के लिए एक सब-कमेटी गठित की है। साथ ही माफ किया गया ट्रांसपोर्टरों का गलत टैक्स उनसे वसूल किए जाने के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इस मामले में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल नहीं हैं।

  • जालंधरः सरकारी बस में यात्रियों का बुरा हाल, चढ़ने के लिए लटकी महिलाएं, वीडियो वायरल

    जालंधरः सरकारी बस में यात्रियों का बुरा हाल, चढ़ने के लिए लटकी महिलाएं, वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुणः शहर के बस स्टैंड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि सरकारी बस में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जालंधर के बस स्टैंड का है। वीडियो में देख सकते हैकि कि कैसे लोग शान ए पेप्सू में चढ़ने के लिए बस में लटक कर जाने को तैयार है। इस दौरान एक बच्चा बस से निकलने के परेशान हो रहा है और चिल्ला रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि फ्री में सफर करने के लिए यह हाल है। 

  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटकाः 30 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटकाः 30 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    खरगोन: मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी पार्टी के साथ विपक्षी दलों ने चुनावी मोड अपना लिया है। लगातार राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

    मिली जानकारी के अनुसार भीकनगांव में भाजपा के 30 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं और वे लगातार मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सि​लसिला लगातार जारी है। हाल ही में बीजापुर और कवर्धा जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दोनों जिलों के करीब 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हाल ही मं भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਪਾਹਜ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮੰਨ ਰਹੀ ਹਾਰ, ਬੈਂਕ ਅਫਸਰ ਬਨਣ ਦਾ ਹੈ ਸੁਪਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਪਾਹਜ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮੰਨ ਰਹੀ ਹਾਰ, ਬੈਂਕ ਅਫਸਰ ਬਨਣ ਦਾ ਹੈ ਸੁਪਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮੰਜ਼ਿਲ ‘ਤੇ ਉਹੀ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਵਿਚ ਜਾਨ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਖੰਭਾਂ ਨਾਲ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਹੌਂਸਲਿਆਂ ਨਾਲ ਉੱਡਾਨ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁਝ ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਦੋਰਾਂਗਲਾ ਕਸਬੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਅਪਾਹਜ ਲੜਕੀ ਸਨੇਹਾ ਤੋਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦਾ ਏਨਾ ਜਨੂੰਨ ਹੈ ਕਿ ਅਪਾਹਜ ਹੋ ਕੇ ਵੀ ਉਹ ਆਪਣਾ ਹੌਂਸਲਾ ਨਹੀਂ ਹਾਰ ਰਿਹਾ। 

    ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੋਰਾਂਗਲਾ ਦੀ 10ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਸਨੇਹਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਚਪਨ ਤੋਂ ਹੀ ਸਰੀਰਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਅਪੰਗ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਪੜ੍ਹਨ ਦਾ ਬਹੁਤ ਸ਼ੌਕ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਕਰੀਬ 3 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਦੂਰੀ ‘ਤੇ ਵ੍ਹੀਲ ਚੇਅਰ ‘ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਉਸਦੀ ਭੈਣ ਉਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਹ ਹਿੰਮਤ ਨਹੀਂ ਹਾਰਦੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀਆਂ ਚਾਰ ਭੈਣਾਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਭਰਾ ਹੈ। ਉਸ ਦਾ ਪਿਤਾ ਦਿਹਾੜੀ ਕਰਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਨੇਹਾ ਦੀ ਟੀਚਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸੇਨੇਹ ਦਾ ਪੜਾਈ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਵੀ ਅਪਣਾ ਹੈ। ਉਹ ਇਕ ਦਿਲੇਰ ਧੀ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਲੜਕੀ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਪੜ੍ਹ-ਲਿਖ ਕੇ ਬੈਂਕ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਤੋਂ ਵੀ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः गर्ल्स कालेज की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    पंजाबः गर्ल्स कालेज की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    भारी पुलिस फोर्स तैनात के बावजूद शरारती अनंसरों ने दिया अंजाम

    बठिंडाः तलवंडी साबो के माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। बैसाखी के मद्देनजर बठिंडा के तलवंडी साबो के तख्त दमदमा साहिब में 13 और 14 अप्रैल को लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। भीड़ की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तलवंडी साबो में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। इसके बावजूद देश विरोधी तत्वों ने अलगाववादी नारे लिखकर पुलिस को सीधे तौर पर चैलेंज किया है। इस बारे में एसपीडी अजय गांधी का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। 

    जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो में स्थित तख्त दमदमा साहिब के थोड़ी दूरी पर स्थित माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज की दीवारों पर सोमवार सुबह पुलिस ने खालिस्तान के नारे लिखे हुए देखे। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उक्त नारों पर कालिख पोत दी। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपीडी अजय गांधी ने मामले की जांच शुरू कर दी। एसपीडी अजय गांधी का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करवा रही है।

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 पार्षद और पूर्व पार्षद आप में हुए शामिल 

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 पार्षद और पूर्व पार्षद आप में हुए शामिल 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी चुनाव से पहले लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। वहीं आज एक बार फिर से आप पार्टी में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आज आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जालंधर लोकसभा उप चुनाव के केंडीडेट सुशील रिंकू ने वेस्ट और सेंट्रल से 12 पार्षदों को आप में शामिल करवाया है। इनमें कई नेता ऐसे हैं जिन्होने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। पार्षदों के साथ पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन रहे मेजर सिंह, माइनियोरिटी सैल के सदस्य नासिर सलमानी ने भी आप जॉइन की है।

    सुशील रिंकू के साथ आप जॉइन करने वालों में सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू, वरिष्ठ नेता और पार्षद हरजिन्द्र लाड्डा, पार्शद लखबीर बाजवा का बेटा, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन मेजर सिंह की पत्नी मेजर अमनदीप कौर, बबीता वर्मा,  मनजीत टीटू, गीता रानी, जालंधर सैंट्रल हल्के से राधिका पाठक, बब्बी चड्डा, पार्षद चुनाव लड़ चुके पवन शर्मा, सतविन्द्र शंटी, अजय बब्बल और युवा नेता राजेश अग्निहोत्री प्रमुख नाम शामिल हैं।

  • पंजाब से बड़ी खबरः AG विनोद घई ने दिया इस्तीफा! जाने मामला

    पंजाब से बड़ी खबरः AG विनोद घई ने दिया इस्तीफा! जाने मामला

    चंडीगढः पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एडवोकेट जनरल (AG) विनोद घई ने इस्तीफा देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विनोद घई अपनी जूनियर के साथ अवैध संबंधों के कारण घिरे हुए हैं। दिल्ली निवासी घई की जूनियर सहयोगी की बहन ने वीडियो जारी कर अपनी बहन और घई के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाया है।

    इस घटना से महिला सहयोगी के पिता काफी दुखी हैं। बताया गया है कि उनके स्थान पर एजी की जिम्मेदारी अक्षय भान काे सौंपी जा सकती है।वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर चल रही इस खबरों को लेकर सरकार ने बयान जारी कर एडवोकेट जनरल विनोद गई के इस्तीफे का खंडन किया है।

  • पुलिस को बड़ी कामयाबी, अमृतपाल सिंह का साथी पप्पलप्रीत गिरफ्तार

    पुलिस को बड़ी कामयाबी, अमृतपाल सिंह का साथी पप्पलप्रीत गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस सेल के ज्वाइंट सेल ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

    पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का करीबी है। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं। जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। इसके बाद होशियार पुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पप्पलप्रीत सिंह भी तब उसी के साथ मौजूद था। कहा जा रहा है कि अमृतपाल को भगाने में पप्पलप्रीत का बड़ा हाथ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पप्पलप्रीत पाकिस्तान की आईएसआई के संपर्क में था, जहां से वह लगातार निर्देश ले रहा था और साजिश रच रहा था। वह अमृतपाल सिंह सबसे खास करीबियों में से एक माना जाता रहा है। साथ ही साथ उसे कई मुद्दों पर सलाह देता था।

    बता दें, अमृतपाल सिंह पिछले कई दिनों से पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। अमृतपाल पिछले साल भारत लौटकर आया था, जिसके बाद से वह पप्पलप्रीत के साथ मिलकर काम कर रहा था। कुछ समय पहले पप्लप्रीत सिंह की अमृतपाल के साथ सॉफ्ट ड्रिंक पीते तस्वीर सामने आई थी। जानकारी के मुताबिर 18 मार्च को दोनों एक साथ फरार होने के बाद हरियाणा में भी एक साथ आए थे। बताया गया कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत ने जालंधर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों और उसके आसपास के इलाकों में शरण ली। पुलिस को खबर मिलने के बाद लगातार छापेमारी की गई, लेकिन वे उसके हाथ नहीं चढ़े और भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया था कि दोनों फगवाड़ा कस्बे के तीन अलग-अलग डेरों, नादलोन गांव और बीबी गांव में रुके थे।

  • निजी स्कूल बंद करवाने कार्यकर्ताओं की पुलिस और स्कूल प्रबंधन के साथ जमकर हुई बहस

    निजी स्कूल बंद करवाने कार्यकर्ताओं की पुलिस और स्कूल प्रबंधन के साथ जमकर हुई बहस

    रायपुरः विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद सहित आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा और वीएचपी ने बंद का आह्वाहन किया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों और शहरों में सभी दुकानों और स्कूलों को बंद कराया गया है। इस बीच राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से ही वीएचपी और भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर शांतिपूर्वक ढंग से सभी दुकानों को बंद कराया।

    रायपुर की लगभग सभी दुकाने बंद है, कहीं पर भी विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली। इस बीच VHP कार्यकर्ता रायपुर के एक निजी स्कूल को बंद कराने पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और स्कूल प्रबंधन के बीच बहस हो गई। दरअसल, आज छत्तीसगढ़ बंद के दौरान विहिप के कार्यकर्ता एक निजी स्कूल को बंद कराने पहुंचे जहां स्कूल प्रबंधन से उनकी बहस हो गई। इसके साथ ही बताया गया है कि निजी स्कूल को बंद करने पहुंचे VHP कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग दल समेत BJP कार्यकर्ता भी स्कूल बंद कराने पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन और पुलिस के साथ VHP, बजरंग दल और BJP कार्यकर्ताओं की बहस हो गई। ये पूरा मामला आमानाका का बताया जा रहा है।

  • स्कूल की दीवार पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

    स्कूल की दीवार पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

    हस्तिनापुरः मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है। जहां पर रविवार की शाम गांव में मौजूद प्राइमरी विद्यालय की दीवार पर युवक बैठा हुआ था। दो बाइक सवारों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन घायल को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है।

    जहां 24 वर्षीय विशु रविवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर अपने एक दोस्त के साथ बैठा हुआ था। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार युवक कई घंटों से उसकी रेकी कर रहे थे, लेकिन विशु को इस बात का भान नहीं था। बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर विशु पर एक के बाद पांच फायर झोंक दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर दीवार से नीचे गिर पड़ा। गांव में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। उधर, गंभीर रूप से घायल विशु को साथियों की मदद से मवाना सीएचसी लाया, गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मवाना सीएचसी पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा करने लगे। उधर मवाना और हस्तिनापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को काफी देर समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। उसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मवाना तहसील तिराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया और उच्च अधिकारियों के मौके पर आने की बात पर अड़े रहे। मामला संप्रदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही संप्रदाय विशेष के लोगों से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते पलडा गांव में होली पर भी झगड़ा हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए और उसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व भी संप्रदाय विशेष के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उसमें भी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।