Blog

  • दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौ’त, जाने मामला

    दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका में एक इमारत की बालकनी से गिरने के बाद 29 साल की महिला की मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पति ने ककरोला इलाके में उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में एक महिला के इमारत से गिरने के संबंध में कॉल आई थी।

    पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ पाई गईय़ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में द्वारका के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट द्वारा मजिस्ट्रेट जांच भी की गई। अधिकारी ने कहा, अभी भी जांच चल रही है। पुलिस पोस्टमार्टम और एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद उसके मुताबिक कार्रवाई करेगी।

  • Punjab : मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ :  लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से छुटकारा मिल सकता है। अब दो दिन बारिश की चेतावनी है। हालांकि गत 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह औसत तापमान से 4.3 डिग्री अधिक रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

     मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश वाले इलाकों को दो श्रेणियों में बांटा है। मध्यम बारिश वाले एरिया में हिमाचल से लगते कुछ इलाके भी शामिल हैं।   मौसम विभाग ने आज राज्य के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आज सुबह नौ बजे 30 शहरों में हलकी बारिश से मध्यम बारिश, आसमानी बिजली चमकने और 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने अलर्ट जारी किया है।

    वहीं, पटियाला, रापजुरा, डेराबस्सी, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, खडूर साहिब, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर, कपूरथला, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, , भुलत्थ, दसूहा, मुकेरिया, धार कलां में हलकी बारिश की संभावना है। बाबा बकाला, अमृतसर, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, दसूहा, मुकेरिया, गुरदासपुर, पठानकोट में मध्यम बारिश, आसमानी बिजली चमकने और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

  • आज का राशिफल, 22 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 22 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 58 मिनट प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 21 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्य शयन व्रत किया जाएगा।

    1 मेष राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जो भी नया करना है, आज कर लें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे।आज आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। दोस्तों से फायदा होने के योग हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आप सकारात्मक रहेंगे। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, आपको समाधान भी मिलेगा।

    2. वृष राशि-आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।परिवार का माहौल आपके लिए अच्छा होगा। आज ऑफिस के कार्यों में सहकर्मियों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आज समाप्त हो जायेगी, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं।

    3. मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज कोई भी फैसला शांत मन से लें। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है।शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आज कोई पुरानी देन-दारी निपटाएंगे।  धैर्य और समझदारी से कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलनी तय है। घर के कार्य में आपका पैसा खर्च हो सकता है। आज दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी।

    4. कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में परिस्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है।आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें।आज परिवार के सदस्य के साथ समय बीत सकता है।  आज आप ऑफिस के रुके हुए कार्य मेहनत, धैर्य और समझदारी से पूरा कर लेंगे। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं।

    5. सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में लचीलापन रहेगा। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह देगा, यह सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आज दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, इससे आपकी दोस्ती और भी अच्छी होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेगी। बच्चे आज आपसे किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

    6 कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए बॉस से बात करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। 

    7. तुला राशि-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।आज पैसों के लेन-देन में सावधानी वरतने की जरूरत है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। किसी कारण से पिताजी आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े फैसले आज आपके पक्ष में आयेंगे। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करने मार्केट जा सकते है। आज साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें।

    8. वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, आपको किसी काम में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि अच्छी बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    9. धनु राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रह सकते है। आज कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते हैं।  छात्र निरंतर कोशिश करते रहने से जल्द ही सफलता के योग है।आज किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है।

    10. मकर राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे। आज आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज आप नये-नये लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज किसी भी मामले पर बहस करने से बचें। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

    11. कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करेंगे तो हो सकता है आपको ज्यादा फायदा हो। किसी करीबी से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। नकारात्मक विचारों से आपकी दूरी बनी रहेगी, कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज किसी काम में दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। आज रोजगार के मामले में किसी से सलाह मशवरा करेंगे।

    12. मीन राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको सकारात्मक सोच से कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार दे सकते हैं आज आप अपने कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे।  घर के जरूरी काम आज पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम करने की कोशिश कर सकते हैं।

  • Jalandhar : करोड़ों रुपए के साथ Creta चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : करोड़ों रुपए के साथ Creta चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना बारादरी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान PB07 CD 5821 काले रंग की क्रेटा कार को रोककर तालाशी ली। इस दौरान पुलिस को व्यक्ति की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस  उक्त कार चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। देर रात तक कमिश्नरेट की पुलिस जांच और पूछताछ की गई।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति से दो से ढाई करोड़ की ड्रग मनी बरामद हुई है। गाड़ी होशियारपुर के रहने वाले पुनीत सूद उर्फ गांधी के नाम पर है। बताया जा रहा है इस पैसों को लेकर उसके पास कोई लीगल कागजात नहीं थे। सूत्रों का यह भी कहना है उक्त व्यक्ति का उच्च पुलिस अधिकारी के साथ भी विवाद हो चुका है। इस मामले को लेकर आज प्रेस वार्ता कर पुलिस खुलासा कर सकती है। पैसों की गिनती करने के लिए देर रात मशीन भी मंगवाई गई। जानकारी अनुसार पुलिस ने थाना बारादरी में देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी 10 करोड़ की रकम के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था।
  • Jalandhar: घर में घुसकर हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar: घर में घुसकर हमलावरों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मोता सिंह नगर में 2 हमलावरों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दात से व्यक्ति के सिर पर हमला किया, जिस कारण उसके सिर से खून बहने लग गया। पर व्यक्ति ने हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

    पीड़ित करन भारद्वाज ने बताया कि शाम करीब साढ़े 7 बजे बाइक पर 2 नौजवान पीजी पूछने के बहाने घर में घुसे। घर में घुसने के बाद उन्होंने दात से मेरे सिर पर वार किए। जिसमें मुझे काफी चोट आई है। पर हिम्मत दिखाते हुए उन दोनों हमलावरों को भागने नहीं दिया और पकड़ लिया।

    करन भारद्वाज ने आगे बताया कि जख्मी हालात में मुझे मेरे साथी सिविल अस्पताल लेकर आए, डॉक्टरों ने मेरे सिर पर टांके लगाए हैं। हमलावरों ने क्यों हमला किया, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस ने हमलावरों को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • कांग्रेस द्वारा संविधान की झूठी क़समें खाने से नहीं बदलेगी सच्चाई: अनुराग ठाकुर

    कांग्रेस द्वारा संविधान की झूठी क़समें खाने से नहीं बदलेगी सच्चाई: अनुराग ठाकुर

    राहुल गांधी द्वारा प्रदर्शित  संविधान की प्रति में  कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन: अनुराग ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संविधान को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम पर बोलते हुए कांग्रेसी नेताओं व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान के बारे कोई जानकारी ना होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले संविधान की भूमिका पढ़नी चाहिए और देश को बताना चहिए कि इसमें क्या लिखा है…उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है जिसके बारे में राहुल गांधी चुप्पी साधे रहते हैं।

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस पर सवाल खड़ा किया है…अनुराग ठाकुर ने का है कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेसी जमात संविधान से अधिक प्रेम दिखा रही है। चलते-फिरते संविधान की कॉपी दिखाने और इसकी झूठी कसमें खाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है तो वो है कांग्रेस और गांधी परिवार है…1975 में आपातकाल लगाकर पूरे विपक्ष को जेल में डाल कर इन्होंने पूरा संविधान ही बदल दिया,संविधान की प्रस्तावना जिसे संविधान की आत्मा कही जाती है इन लोगों ने संविधान को उसकी आत्मा से ही अलग कर दिया था, अनुराग ठाकुर ने बताया की  ‘पिछले सत्र में मैंने भरे सदन में मैंने राहुल गांधी और इनके नकलची जमात से पूछा था कि क्या उन्हें पता भी है कि संविधान के पुस्तक में कितने पन्ने हैं… अनुराग ठाकुर एक बार फिर सवाल किया  राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा भी है?इसीलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि नकल करने के लिए भी अकल की जरुरत होती है और इन्हे अगर अक्ल होती तो पहले संविधान पढ़ते, अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को पहले संविधान की भूमिक पढ़नी चाहिए और देश को बताना चहिए कि इसमें क्या लिखा है…उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है,भूमिका लिखने वाले भारत के सर्वश्रेष्ठ कानून के जानकार थे जिन्होने संविधान को देखा समझा और परखा है, अनुराग ठाकुर ने संविधान के एक प्रति की भूमिका का भी जिक्र किया जिसे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने लिखा है,उन्होनें बताया कि केके वेणुगोपाल ने लिखा है कि कांग्रेस सरकार न्यायपालिका को धमकाती थी और उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी देती थी…जब इलाहाबाद हाइकोर्ट नें इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था तो इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल लागू कर दिया… इंदिरा गांधी ने न्यापालिका कोकमजोर करने का कोशिश की… अनुराग ठाकुर ने केके वेणुगोपाल की प्रस्तावना के कुछ अंश भी पढ़े, अनुराग ठाकुर ने संविधान के सातवों संस्करण की भूमिका के उस अंश को भी पढ़ा जिसे वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर नाराय़णन ने लिखी है… अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान  देने वाले अंबेडकर को ही कांग्रेस पार्टी  ने सत्ता और राजनीति से बाहर करने का का काम किया

    अंत में  अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान को लहराने से काम नहीं चलेगा इसे पढ़ना भी पड़ेगा,देश पर आपातकाल का काला अध्याय किसी और के द्वारा नहीं कांग्रेस द्वारा ही थोपा गया था। आपको पाखंड छोड़ना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। अनुराग ठाकुर ने  “सवाल किया कि राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा भी है?उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है,संविधान की कॉपी लहराने से काम नहीं चलेगा, इसे पढ़ना भी पड़ेगा,देश पर आपातकाल का काला अध्याय देश पर कांग्रेस द्वारा थोपा गया था,आपको पाखंड छोड़ना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।”

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ राहुल गांधी संविधान की कॉपी तो लहराते हैं लेकिन कई बार वो ये भूल जाते हैं कि ये वही संविधान है जिसे उनके परिवार ने अपने निजी लाभ के लिए एक बार नहीं बल्कि बार बार तार तार किया है। राहुल गांधी संविधान को लहराते समय कई उन तथ्यों को अनदेखा कर देते हैं जो कि यदि उन्होंने संविधान के खंडों को पढ़ा होता, तो वे दस्तावेज़ को इतनी सहजता से दिखाने की हरकत पर पुनर्विचार कर सकते थे। जब 2014 में जब पीएम मोदी सांसद बने और पहली बार संसद आए तो संसद की सीढियों पर सिर झुकाया। उन्होंने इस महान लोकतंत्र को नमन किया, तब अंदर आए। उसके बाद उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान पर शीश नवाया और सबका साथ, सबका विकास पर फोकस किया।  जबकि कांग्रेस के नेता संविधान को बचाने की जोरदार बहस तो करते हैं मगर उनकी कथनी और करनी में बहुत फ़र्क़ है। राहुल गांधी उस दस्तावेज़ से स्पष्ट रूप से अपरिचित हैं जिसका वे समर्थन में वो दिन रात संविधान की दुहाई देते हैं। ऐसा लगता है कि गांधी वंश पुस्तक के प्रस्तावना और भूमिका के शुरुआती पन्नों तक भी नहीं पहुँच पाया है। यह एक अनुस्मारक है कि संविधान की सच्ची संरक्षकता के लिए इसे केवल धारण करने से अधिक की आवश्यकता होती है; इसके लिए इसकी सामग्री और सिद्धांतों को समझना और उनका सम्मान करना आवश्यक है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ ईस्टर्न बुक कंपनी (ईस्टर्न बुक कंपनी) द्वारा प्रकाशित संविधान की एक प्रति लहराते हुए राहुल गांधी को देख कर हंसी यह आती है कि राहुल गांधी ने ईबीसी द्वारा प्रकाशित संविधान की प्रति की प्रस्तावना भी नहीं पढ़ी है और वे प्रस्तावना लहराते हैं। अगर उन्होंने इसे पढ़ा होता, तो उन्हें पता होता कि गांधी वंश की पीढ़ियों को उसी संविधान पर उनके व्यवस्थित हमले के लिए कैसे उजागर किया गया है। राहुल गांधी को यह पढ़ना चाहिए, उन पर विचार करना चाहिए और फिर अपना बेशर्म पाखंड छोड़ देना चाहिए।

    अनुराग ठाकुर ने कहा “प्रस्तावना के कुछ खास अंश संविधान की प्रस्तावना का एक खास तौर पर उल्लेखनीय अंश भारत की विधायी और न्यायिक शाखाओं के बीच ऐतिहासिक तनाव को रेखांकित करता है। इसमें कहा गया है: आरंभिक वर्षों से ही, राज्य की विधायी शाखा और कार्यकारी शाखा ने दूसरी ओर न्यायिक शाखा का सामना किया, इस आरोप के साथ कि उन्होंने उन शक्तियों का अतिक्रमण किया है जो उन्हें नहीं दी गई हैं, बल्कि कार्यकारी को दी गई हैं। तत्कालीन कानून मंत्री ने 28 अक्टूबर 1976 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को एक सख्त चेतावनी जारी की कि “टकराव का माहौल उन लोगों द्वारा बनाया जाना चाहा गया, जिनका कर्तव्य यह देखना था कि वे उस क्षेत्र का अतिक्रमण न करें जो वैध रूप से उनका नहीं है। अब यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए कि ऐसी स्थिति फिर से न आए। हम उन्हें उन शक्तियों में घुसपैठ करने के प्रलोभन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो उनकी नहीं हैं। आज हम जो कर रहे हैं वह लोगों को न्यायाधीशों से बचाना नहीं है, बल्कि वास्तव में न्यायाधीशों को खुद से बचाने में सक्षम बनाना है”, यह आपातकाल के दौरान कहा गया था, जिसने देश को सुनामी की तरह प्रभावित किया और यह एहसास दिलाया कि संविधान को उलटा जा सकता है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ गांधी परिवार ने सदा ही देश को गुमराह किया है संविधान की झूठी क़समें खाने से सच्चाई नहीं बदल जायेगी। संविधान का किसी ने अपमान किया है तो वो कांग्रेस पार्टी है।

  • Punjab : सावन महिने में इस मंदिर में नवविवाहिता मोती और फूल के आभूषण पहनकर माथा टेकने आती, देखें वीडियो

    Punjab : सावन महिने में इस मंदिर में नवविवाहिता मोती और फूल के आभूषण पहनकर माथा टेकने आती, देखें वीडियो

    अमृतसर। भारत में सावन के महीने का बहुत महत्व है। इस महीने में होने वाली बारिश हर जगह हरियाली और खुशियां लेकर लाती है लेकिन अमृतसर के विश्व प्रसिद्ध दुर्गियाना तीर्थ में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में इस महीने का विशेष महत्व है। यहां माथा टेकने के लिए नवविवाहित जोड़े मंदिर में सोने के आभूषणों के बजाय मोती और अन्य फूलों के हार पहनते हैं और अपने परिवार के कल्याण और पुत्र के जन्म के लिए भगवान लक्ष्मी नारायणजी से प्रार्थना करतीं हैं।

    सावन के महीने का इंतजार पूरी दुनिया को रहती है, लेकिन खास तौर पर भारत और अमृतसर के नवविवाहित जोड़ों को इसका खास इंतजार रहता है, दरअसल इस महीने में नवविवाहित जोड़े सोने के आभूषणों की जगह फूलों से श्रृंगार करते हैं। वे फूलों की कलियों की मालाओं के साथ आते हैं। दुर्गियाना तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में जहां सपरिवार माथा टेकने के लिए लोग आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नवविवाहित जोड़ों के बीच सावन माह की खुशी का माहौल देखने को मिला, नवविवाहित जोड़ों ने यहां सोने के गहनों की बजाय फूलों की मालाओं से आभूषणों से सजावट की।

    शादी करने वाले जोड़ों के चेहरे पर खुशी के साथ उनके चेहरे फूल की तरह खिले हुए थे, इन नवविवाहित जोड़ों का कहना है कि उनके माता-पिता की इच्छाएं भी यहां से पूरी हुईं और उन्हें भी इस बात का पूरा विश्वास है कि उनकी इच्छाएं भी पूरी होंगी और भगवान उन्हें आशीर्वाद देंगे। इस महीने में श्री कृष्ण राधा जी को फूलों से सजाया जाता है, इसीलिए मंदिर में भगवान की पूजा भी की जाती है, मूर्तियों को फूलों से सजाया जाता है, इस महीने में नवविवाहित जोड़े फूलों से सजकर मंदिर में आते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं। परिवार की खुशहाली और पुत्र प्राप्ति के लिए प्रार्थना की जाती है, ताकि उनका वंश चलता रहे। और नवविवाहितों के बीच प्यार बना रहे।

  • इंटरनेट पर कपल की Private Video दोस्त ने की Viral

    इंटरनेट पर कपल की Private Video दोस्त ने की Viral

    मुंबईः मुंबई के एक पति-पत्नी का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पारिवारिक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोस्त ने न सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपए भी लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम जोशुआ फ्रांसिस है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी पति का दोस्त है। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराबी है, और अक्सर लड़ाई झगड़े करता रहता है। एक दिन उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद अपने दोस्त फ्रांसिस को दे दिया। जिसके बाद दोस्त ने वीडियो पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड कर दिया।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार, अश्लील वीडियो को पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड करने के बाद फ्रांसिस ने महिला को फोन करके इस बात की जानकारी दी। उसने वेबसाइट का वेब का लिंक भी शेयर कर दिया। इसके बाद झूठी चिंता जताते हुए उसने उससे कहा कि उसका एक दोस्त विकास साइबर एक्सपर्ट है। वह उस अश्लील वीडियो को डिलीट कर सकता है।

    जिसके बाद खुद को विकास बताकर महिला को व्हाट्सएप पर कॉल किया। उसने कहा कि वो वेबसाइट से कंटेंट डिलीट कर देगा, लेकिन इसके बदले उसे 50 हजार रुपए देने होंगे। पीड़िता पैसे देने के लिए राजी हो गई। लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। फिर उसने पुलिस से संपर्क करके इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

    पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फ्रांसिस को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उसने स्वीकार किया कि उसे महिला के पति से उसके वीडियो और तस्वीरें मिली थीं। उसने पहले उन्हें पोर्न साइट पर अपलोड किया, फिर डिलीट करने के लिए महिला से पैसे की मांग भी करी है।

  • सदाशिव मंदिर में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं शिव भक्त

    सदाशिव मंदिर में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं शिव भक्त

    दिव्यता, पवित्रता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है सदाशिव मंदिर

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के शक्ति स्थल सदाशिव धौम्येश्वर महादेव मंदिर में सावन के महीने में शिव भक्तों का आना लगातार जारी है। महाभारत काल में पांडवों के पुरोहित धौम्य ऋषि की तपोस्थली पर स्थित सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा की खरयालता पंचायत में स्थित है। इस मंदिर को ध्यूंसर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। देश विदेश के मानचित्र पर मंदिर की प्रसिद्धी में विशेष भूमिका निभाने वाले मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। यहां भगवान शिव स्वयंभू शिवलिंग के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। यहां सावन में शिव पूजा का विशेष महत्व है। सावन में मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। यहां हर समय लंगर की व्यवस्था रहती है।

    इस मंदिर की प्रसिद्धी यहां मिलने वाले स्वादिष्ट लंगर प्रसाद के लिए भी बढ़ती जा रही है। मंदिर में साफ सफाई की व्यवस्था और यहां के रख रखाव के मॉडल को समझने के लिए दूसरे मंदिरों की कमेटियां और ट्रस्ट भी दौरा करते रहते हैं। प्रवीण बताते हैं कि जो एक बार इस मंदिर में शिव पूजा करता है वह सदा सदा के लिए सदाशिव की शरण में पहुंच जाता है। यहां न जाने कितने भटके हुए साधक पहुंचते हैं और मंदिर में रुककर तपस्या करते हैं। असंख्य साधकों ने यहां हुए दिव्य अनुभवों को भी साझा किया है। यहां एक साथ 5000 से अधिक लोगों के रहने की व्यवस्था भी है।

    पहाड़ की चोटी पर स्थित इस मंदिर में तपस्या करने का भी विशेष महत्व है। दुकानदारों के शोर से दूर। यह मंदिर शिव भक्तों की ध्यानस्थली के रूप में भी विकसित हो रहा है। मंदिर ट्रस्ट ने इस बात का सदैव ख्याल रखा है कि मंदिर सिर्फ मंदिर ही बना रहे। किसी भी प्रकार की दुकानदारी या मार्केट से मंदिर की पवित्रता और शांति को भंग नहीं होने दिया जाता। यह हिमाचल के गिने चुने बड़े मंदिरों में से एक मंदिर है जिसने अपना धार्मिक स्वरूप संरक्षित करके रखा है। इस मंदिर में सावन के महीने में श्रद्धालु कई औलोकिक नजारों के भी साक्षी बनते हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस मंदिर से बादलों और वनों के विहंग्म दृष्य मनुष्य की ऊर्जा को कई गुणा अधिक बढ़ा जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए बंगाणा, बड़ूही, खुरवाईं से पहुंचा जा सकता है।

  • यूपी के पहचान मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहिए

    यूपी के पहचान मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहिए

    जो मोदी न कर पाए उसे योगी ने कर दिखाया: यति 

    ऊना/ सुशील पंडित : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में खाने पीने की चीजें बेचने वाले दुकानदारों को अपना नाम साफ साफ अक्षरों में दुकान, ढाबा या रेहड़ी के बाहर लिखने के आदेश दिए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर  में कांवड़ यात्रा रूट पर खाने-पीने की सभी दुकानों पर मालिकों का नाम लिखने का जो आदेश जारी किया था जिसे बाद में पूरे राज्य में लागू कर दिया गया था। 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश के सभी दुकानदारों, ढाबों, फल विक्रेताओं और चाय की दुकानों ने प्रशासन के निर्देशानुसार अपने प्रतिष्ठानों या वेंडिंग ठेलों पर मालिकों या कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करना शुरू कर दिया था।

    दुकानदार की पहचान का यह मॉडल पिछले वर्षों में कांवड़ियों पर हुए हिंसक हमलों के बाद लागू किया गया है। अखिल भारतीय सन्त परिषद् के उत्तर भारत प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने इस आदेश का स्वागत करते हुए मीडिया में बयान जारी किया है कि जो कार्य मोदी न कर पाए उसे योगी ने करके दिखा दिया है। इस निर्देश का उद्देश्य धार्मिक यात्रा के दौरान भ्रम से बचना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतों का दोगलापन अब सामने आने लगा है। यति ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से भारत के मुसलमानों ने हलाल का निशान देखकर सामान खरीदना शुरू कर दिया है। यदि इस्लामिक ताकतों को खुद के लिए ‘हलाल’ सिस्टम चाहिए, तो कांवड़ रूट या पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में शुरू हो रहे ‘पहचान’ सिस्टम से परेशानी का कारण क्या है।

    असल में हिंदू त्यौहारों में एक विशेष समुदाय के लोग पहचान छिपाकर हिंदुओं को ऐसे फल सब्जी और खान पान की चीजें बेच रहे थे जिनमें सात्विक शुद्धता को जानबूझकर भंग किया जाता था। यति जी का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में देश भर से एक विशेष समुदाय के लोगों के वीडियो वायरल हो रहे थे। जिसमें वे खाने पीने की चीजों में थूक, पेशाब और गटर का पानी मिलाते हुए देखे गए थे। अब हिंदू को स्वतंत्रता होगी कि वह सामान बेचने वाली की पहचान जानने के बाद ही खरीददारी कर सकेगा। इससे धार्मिक उत्सव में व्रत रखने वाले और हिंदू परंपराओं को मानने वालों की धार्मिक शुचिता भी सुनिश्चित हो पाएगी। संत समाज ने भी योगी के पहचान मॉडल की प्रशंसा की है।