Blog

  • Punjab: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने लगाया धरना, की सड़क जाम, देखें वीडियो

    Punjab: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने लगाया धरना, की सड़क जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर आंगनवाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर महिलाएं पहुंची। पुलिस के साथ सुबह इन महिलाओं की बहसबाजी भी हुई जिसके बाद उन्होंने फिरोजपुर रोड की एक सड़क जाम कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने बिगड़ रही व्यवस्था के कारण फिरोजपुर रोड को सिंगल वे कर दिया। जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी कर्मचारियों की नेता गुरजीत कौर ने कहा कि आज पूरे पंजाब की आंगनवाड़ी महिलाएं धरना देने आई है।

    पिछले 10 साल से उनकी मांगें लटक रही है जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 10 जुलाई को हर साल मांग पत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन मांग कभी आंगनवाड़ी वर्करों की पूरी नहीं होती। वर्करों को वेत्तन रेगुलर नहीं मिल रहा। सभी आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं का वेत्तन 10,500 है लेकिन उन्हें सिर्फ 6 हजार रुपए मिल रहा है। बाकी पैसे बाद में देने का कहा जाता है। मांग है कि सभी वर्करों का वेत्तन इक्ट्ठा दिया जाए। वेत्तन भत्ते में सरकार को बढ़ौत्तरी करनी चाहिए।

    महिला कुलवंत कौर ने कहा कि वह नीलों इलाके की आंगनवाड़ी सचिव है। उन्होंने की सरकार बनने से पहले उन लोगों से कई वादे किए गए थे लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। आंगनवाड़ी से बच्चों को हटाकर प्री प्राइमरी स्कूल खोले जा रहे है। आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए जो फीड आ रही है वह सही नहीं है। आज 49 साल इस स्कीम को लागू हुए हो चुके है लेकिन अभी तक किसी सरकार ने पक्का नहीं किया। कुल 26 हजार वर्कर है जिन्हें वेत्तन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देश की वित्त मंत्री सीता रमण से भी मांग है कि 24 जुलाई को पेश किए जाने वाले बजट में आंगनवाड़ी वर्करों का ध्यान दिया जाए। सेवा मुक्त होने वाली महिलाओं को करीब 5 लाख रुपए दिए जाए।

  • CM Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें

    CM Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्ली : शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी की चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं। इस चार्जशीट में कुल 38 आरोपी हैं। इस चार्जशीट में 37वें नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं और 38वें नंबर पर आम आदमी पार्टी आरोपी है। चार्जशीट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल किंगपिन हैं और साजिशकर्ता हैं। गोवा इलेक्शन रिश्वत के पैसे के इस्तेमाल की उन्हें जानकारी थी और वो भी इसमें शामिल थे। चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के वॉट्स एप चैट का डिटेल दिया गया है  चार्जशीट में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को घोटाले में किंगपिन और साजिशकर्ता बताया है। इतना ही नहीं ईडी ने दावा किया है कि गोवा इलेक्शन में रिश्वत के पैसों का इस्तेमाल होने की भी जानकारी उन्हें थी।

    चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के वॉट्सएप चैट का डिटेल दिया गया है. आरोप है कि के कविता के पीए ने विनोद के जरिए 25.5 करोड़ रुपए गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को पहुंचाए थे। ईडी का कहना है कि चैट से ये साफ है कि विनोद चौहान के अरविंद केजरीवाल के साथ अच्छे रिश्ते थे।

    ईडी की चार्जशीट पर मंगलवार को कोर्ट ने संज्ञान लिया और केजरीवाल को 12 जुलाई के लिए समन भेजा है। शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वे अभी तिहाड़ जेल में हैं. कोर्ट ने उन्हें 12 जुलाई को केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश जारी किया ।

    चार्जशीट में ईडी ने प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र किया है, जिसमे बताया गया है कि आरोपी विनोद चौहान के मोबाइल से हवाला नोट नंबर के काफी स्क्रीन शॉट बरामद हुए है, जोकि इनकम टैक्स ने भी पहले बरामद किए थे। ये स्क्रीन शॉट दर्शाते हैं कि कैसे विनोद चौहान प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी अपराध से अर्जित पैसे को दिल्ली से गोवा हवाला के जरिए ट्रांसफर कर रहा था। इस पैसे का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी द्वारा गोवा चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था. हवाला से गोवा पहुंचे पैसे को वहां मौजूद चनप्रीत सिंह मैनेज कर रहा था।

  • Bail पर आए नाबालिक की ह’त्या, मचा हड़कंप

    Bail पर आए नाबालिक की ह’त्या, मचा हड़कंप

    चरखी दादरी : जिले के वाल्मीकि नगर के समीप एक किशोर की ईंट व तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश उर्फ आशु(17) निवासी वाल्मीकि नगर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक पास्को एक्ट में चार दिन पहले की जमानत पर घर आया था। पुलिस ने शव का दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या के आरोप लगाते हुए खून के बदले खून की चेतावनी दी है। पुलिस द्वारा केस दर्ज करते हुए मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि मंगलवार शाम को चरखी दादरी के वाल्मीकि नगर के समीप झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर सहित पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे और मौके पर खून से लथपथ ईंट भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

    सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने नामजद लोगों पर ईंट-पत्थर व तेजधार हथियारों से हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आकाश पर पास्को एक्ट के तहत एक मामला दर्ज था और हाल ही में वो जमानत पर बाहर आया था। उसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों में पहुंचे Police Commissioner, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों में पहुंचे Police Commissioner, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आज कमिश्नर दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं स्थानीय चुनावों के दौरान कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा खुद मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा खुद मतदान केंद्रों पर पहुंचे जहां उन्होंने मतदान केंद्रों में तैनात ड्यूटियों की जांच की। इस दौरान सीपी द्वारा सभी मतदान स्टेशनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मियों को चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त निर्देश दिए।

  • Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें, नही चलेंगी 33 Trains

    Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें, नही चलेंगी 33 Trains

    नई दिल्ली : रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी सूचना है. रेलवे के बेहद व्यस्त भुसावल-खंडवा रेल खंड के बीच गेज परिवर्तन और यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान 14 से 23 जुलाई के बीच अप और डाउन की 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. रेलवे का कहना है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी. इस कार्य के दौरान पश्चिम-मध्य रेल से प्रारंभ या टर्मिनेट होने वाली और गुजरने वाली प्रभावित रेलगाड़ियां का विवरण शेयर किया हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।14 से 22 जुलाई 2024 तक भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11115 भुसावल-इटारसी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

    इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11116 इटारसी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

    पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या12187 जबपुर-सीएसएमटी गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22171 पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • Punjab: हमलावारों ने दुकान पर चलाई गोलियां

    Punjab: हमलावारों ने दुकान पर चलाई गोलियां

    अमृतसर : थाना मेहता के अधीन आते इलाके में बाइक सवार युवकों द्वारा युवकों ने दुकान पर गोलियां चला दी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार 2 हथियारबंदों युवकों ने दुकान पर फायरिंग की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जब उक्त युवकों द्वारा 3 फायर किए जाते हैं तो दुकान के बाहर लगा शीशा पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो गया पर जानी नुकसान होने से बचान रहा। इस दौरान दुकानदार जगजीत सिंह और वहां पर मौजूद पूर्व चेयरमैन डॉ. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि थाना मेहता की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab : Paper Artist ने बनाई Anant Ambani और Radhika Merchant की सुंदर तस्वीर, देखें वीडियो

    Punjab : Paper Artist ने बनाई Anant Ambani और Radhika Merchant की सुंदर तस्वीर, देखें वीडियो

    अमृतसर : मशहूर पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सुंदर तस्वीर बनाई है। बता दे कि अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो रही है। 12 जुलाई यानी शुक्रवार को उनकी शादी होने वाली है। जिसके चलते अमृतसर के मशहूर पेंटिंग आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर तैयार की है। डा. जगजोत सिह रुबल ने कई मशहूर अभिनेताओं, कलाकारों और राजनीतिक नेताओं की तस्वीरें तैयार की हैं और ये तस्वीरें उन्होंने अपने हाथों से भेंट भी की है। डा. जगजोत सिंह ने मीडिया को बताया कि नवविवाहित जोड़े को उनकी शादी के मौके पर ये तस्वीर भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को बनाने में 22 दिन लगे है।

    इस तस्वीर को ऐक्रेलिक रंगों से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन की तस्वीर का आकार 5*6 फीट है। डॉ. जगजोत सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा है कि मेरी तस्वीर अंबानी हाउस में लगाई जाए। क्योंकि शादी में दुनिया भर से लोग आ रहे है और वह सब इस तस्वीर को देखें। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने सैफ अली खान, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, शिल्पा सेठी, राजकुंद्रा और अन्य बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीरें बनाई है और उन्हें भेंट कर चुके है। डॉ. जगजोत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और दुनिया के बड़े राजनेताओं के चित्र बनाए हैं। आपको बता दें कि डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने 2007 से पेंटिंग बनाना शुरू किया था, अब तक जगजोत सिंह रुबल 1000 से ज्यादा पेंटिंग बना चुके है। जगजोत सिंह रुबल को कई प्रशंसापत्रों और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

  • Jalandhar: 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    Jalandhar: 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    जालंधर, ENS: वेस्ट सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह से मतदान हो रहा है। इस सीट पर 1,71, 963 मतदाता हैं। इन्हीं लोगों के हाथों में उम्मीदवारों की किस्मत है। वहीं दोपहर एक बजे से 34.4 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। अभी तक किसी भी प्रकार की घटना की कोई सूचना सामने नहीं आई है। सुबह से शातिंमय ढंग से प्रशासन द्वारा वोटिंग करवाई जा रही है। बता दें कि मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

    हालांकि भाजपा उम्मीदवार और कांग्रेस प्रधान ने बाहरी कार्यकर्ताओं के बूथ पर बैठने के आरोप लगाए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने जालंधर पश्चिम कमिश्नर से मुलाकात कर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। ​​इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।

  • आज फिर गिरा पहाड़ी का बड़ा हिस्सा, Landslide से रास्ता हुआ Block, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    आज फिर गिरा पहाड़ी का बड़ा हिस्सा, Landslide से रास्ता हुआ Block, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    उतराखंडः चमोली बद्रीनाथ पर आज फिर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरने का मामला सामने आया है। यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास हुई है। जहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। वहीं लैंडस्लाइड होने से रास्ता ब्लॉक हो गया है। इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। चमोली में भयानक भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। चमोली जिले के पाताल गंगा इलाके में ये बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। 37 सेकंड के एक वीडियो में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों को घबराहट और भागने के कारण चीखते-चिल्लाते सुना जा सकता है। न्यूज एजेंसी की तरफ से जारी वीडियो में देखते ही देखते पहाड़ का एक विशाल हिस्सा दरककर जमीन पर आ गिरता है जिसके दोनों तरफ लोग ही लोग नजर आ रहा हैं। वायरल वीडियो में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह घटना जोशीमठ के चुंडू धार में हुई। वीडियो में कुछ पर्यटक अपने मोबाइल फोन पर तबाही को कैद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जबकि अन्य लोग घबराहट में चीखते हुए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। डरा देने वाले वीडियो में मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से गिरते दिखाई दे रहे हैं। भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी को उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सड़क बाधित हो गई है। भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोग और वाहन फंस गए। बुधवार सुबह से ही बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद है। अधिकारी जब गुरुवार को मलबा हटा रहे थे, तभी एक बार फिर भूस्खलन हो गया, जिसकी वजह से अधिकारियों के काम और बढ़ गए। मानसून के दस्तक देने के बाद से ही उत्तराखंड में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी वर्षा के बाद भूस्खलन से चारधाम समेत पर्वतीय रूटों पर यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड में 200 से अधिक सड़कों पर बारिश और भूस्खलन के कारण ट्रैफिक ठप पड़ी हुई है।
  • Punjab: Health Department के अधिकारी सहित 3 कर्मचारी काबू

    Punjab: Health Department के अधिकारी सहित 3 कर्मचारी काबू

    पटियाला: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने स्थानीय शहर के एक निजी डॉक्टर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुप्त मिशन के तहत छापेमारी करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण भलाई अफसर सहित 3 कर्मचारियों को रिश्वत लेने रंगे हाथों काबू किया है। बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए अधिकारी और अन्य कर्मचारी गर्भ में लड़का-लड़की का पता लगाने वाले अल्ट्रासाउंड पर नकेल कसने के लिए बनाई गई पंजाब हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य बताए जा रहे हैं।

    शहर पातड़ा के निजी डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि कुछ महीने पहले हरियाणा के डॉक्टरों की टीम ने उनके क्लिनिक पर छापा मारा था पर उससे कुछ भी अवैध न मिलने पर वापिस गए डॉक्टरों की टीम में से एक मुख्य डॉक्टर का ड्राइवार उसे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से कथित सेटिंग करने की बातें कर हर तरह के अवैध कानूनी काम व अल्ट्रासाउंड करने के लिए मजबूर करने लग गया और उसके द्वारा बार-बार जवाब देने के बाद उसने कहा कि डॉक्टरों की टीम के पास बहुत ताकत है, उस पर कोई न कोई केस दर्ज कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इसके बाद डर कर उस व्यक्ति द्वारा दिए गए गूगल पे नंबर पर उसने एक बार 35 हजार रुपये और एक बार 10 हजार रुपये डाल दिए। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग आज भी उसके पास है। उन्होंने कहा कि इस लेन देन के पीछे कथित ड्राइवर ने उसे लुधियाना में तैनात स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिलवाया, जिसने सारा लेन देन इस ड्राइवर के माध्यम से करने की बात कह कर हर तरह का अवैध और गलत काम करने के लिए कहते हुए कहा कि किसी की परवाह नहीं करनी।

    उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का यह कथित सरकारी ड्राइवर 70 हजार रुपये की मांग करने लगा, जिसकी सूचना उसने विजिलेंस के आई.जी, को दी और उनके द्वारा गठित की डी.एस.पी. वरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में टीम ने उससे पैसे लेने आए 2 पंजाब के और 2 हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों काबू किया। उनमें एक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी भी शामिल हैं।