Blog
-
कांगड़ा बैंक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई नाबार्ड की सभी योजनाओं की जानकारी दी
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के दिए सुझावऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी सीमित बैंक शाखा लठियानी के शाखा प्रबंधक राकेश ठाकुर ने बैंक ब नाबार्ड के द्वारा लोगों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी नाबार्ड द्वारा प्रायोजित बितीय साक्षरता कैंप का आयोजन गांव दुगार में किया गया । इस कैम्प में बैंक के डेलीगेट बालकराम शर्मा महिला मंडल प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया इसी के साथ बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि जिन ग्राहकों के खाता केंद्रीय सहकारी सीमित बैंक लुधियाना में है बी अपना एटीएम बैंक से जाकर प्राप्त कर ले ताकि उन्हें ऑनलाइन मिलने वाली सुविधा भी प्राप्त हो सके इसी के साथ उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड कैसे होता है तथा उसे कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ताकि लोग अवेयर रहे और ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से बच सके फ्रॉड से बच सके इस मौके पर शाखा प्रबंधन के साथ संजीव कुमार व नवदीप कुमार बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे -
महाविद्यालय बंगाणा में विशेष सेमिनार का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की उपप्रधान इंदू ने किया। विशेष सेमिनार का विषय सूचना का अधिकार 2006 और भारत में न्यायिक सक्रियता था। सेमिनार के मुख्य वक्ता बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा तानिया शर्मा और बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा अंकिता मनकोटिया थी। सबसे पहले फर्स्ट ईयर की छात्रा तानिया शर्मा ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 , जिसे ‘आरटीआई एक्ट’ के नाम से जाना जाता है। यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र को सशक्त करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।समय के साथ संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का विस्तार होता चला गया। सूचना नहीं दिए जाने पर अपील की व्यवस्था की गई है तथा वहां सूचना नहीं देने के परिणामस्वरूप दोषियों को शास्ति (सज़ा) दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।सूचना नहीं दिए जाने पर अपील की व्यवस्था की गई है तथा वहां सूचना नहीं देने के परिणामस्वरूप दोषियों को शास्ति (सज़ा) दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। इसके बाद फाइनल बा फर्स्ट ईयर की छात्रा अंकित मनकोटिया ने भारत में न्यायिक सक्रियता पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि न्यायिक सक्रियता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।न्यायिक सक्रियता का अभ्यास सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरूऔर विकसित हुआ। भारत में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को किसी भी कानून की संवैधानिकता की जाँच करने की शक्ति प्राप्त है और यदि ऐसा कानून संविधान के प्रावधानों के साथ असंगत पाया जाता है, तो अदालत कानून को असंवैधानिक घोषित कर सकती है। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर निकिता गुप्ता, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान इंदू, सह सचिव अंशु, कृति मीडिया प्रभारी रोहित डोगरा मौजूद रहे। -
ऊना पुलिस ने 172 वाहनों के चालान किए
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस फरवरी महीने में चालानों की संख्या के कीर्तीमान बनाती जा रही है। ट्रैफिक नियम तोड़कर गाड़ी चलाने वालों के ऊना जिले के प्रत्येक कोने में होलसेल की दर पर चालान काटे जा रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को इससे अच्छी खासी आमद भी हो रही है। बुधवार को जिन 172 वाहनों के चालान काटे गए उनके कुछ चालकों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। जिससे पुलिस को जुर्माने के रूप में 38300 रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए एक ट्रैक्टर से 5000 रूपए जुर्माना भी वसूला। साथ ही खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 3 लोगों का भी चालान काटा गया है जिनसे 300 रूपए जुर्माना वसूला गया। -
जालंधरः विवादों में आई Oye Bhole Oye मूवी, ईसाई समुदाय में रोष, मामला दर्ज, देखें Live
जालंधर, ENS: ईसाई समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामलें में ईसाई समुदाय ने थाना 4 में फिल्म निर्देशक के खिलाफ शिकायत दी है। थाना 4 की पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ 295 ए का मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए ईसाई समुदाय के प्रधान मसीह ने बताया कि फिल्म में उनके धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक सीन दिखाया गया है। जिसको लेकर समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए प्रधान भट्टी ने बताया कि 16 फरवरी को यह फिल्म रिलीज हुई है। जिसका निर्माता जगजीत संधू है, जबकि इस फिल्म के डायरेक्टर वरिंदर रामगढ़िया है। उन्होंने कहा जब इस फिल्म का उनके समुदाय ने ट्रेलर देखा तो उसमें एक आपत्तिजनक सीन दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में निर्माता और डायरेक्टर ने उनके धर्म की बेअदबी की है। जिसको लेकर क्रिश्चियन समुदाय को भारी ठेस पहुंची है। इसी के चलते उन्होंने आज थाना चार में फिल्म निर्माता और डायरेक्टर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में 295 ए का मामला दर्ज करवाया है।


।
-
लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदी दादी और पोती, देखे वीडियो
दिल्ली: द्वारका इलाके में अपार्टमेंट में आग लगने की घटना सामने आई है. गैस लीक होने की वजह से आग कुछ ही देर में भड़क गई और फ्लैट के अंदर पर 83 साल की बुजुर्ग महिला और उसकी पोती फंसकर रह गई. आनन-फानन में बाहर निकलने के लिए लॉक खोलना चाहा तो चाबी नहीं मिली, जिससे दोनों घबरा गईं और फिर चौथी मंजिल से नीचे कूद गईं. घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. जबकि पोती गंभीर रूप से घायल है.
घटना द्वारका सेक्टर 10 स्थित पैसेफिक अपार्टमेंट की है. पुलिस के मुताबिक, बुजर्ग महिला की पहचान जसुरी देवी देवी पत्नी ज्योतिराम के रूप में हुई. उसकी 30 साल की पोती पूजा पंत पत्नी योगेश भट्ट घायल हुई है. पुलिस का कहना था कि हमे एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर तुरंत टीमों को भेजा गया. बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई.
दिल्ली दमकल सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि हमें बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे द्वारका के सेक्टर 10 क्षेत्र में पैसिफिक अपार्टमेंट की चौथी और पांचवीं मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैटों में आग लगने की सूचना मिली. 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दोपहर 1.05 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.
-
घर-घर में कंडोम के पैकेट बांट राज्य पार्टियां कर रही प्रचार?
आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश में हाल ही की घटनाओं से पता चल रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कंडोम प्रचार का एक औजार बन गया है। दोनों प्रमुख पार्टियां जनता को अपनी पार्टी के चुनाव निशान वाले कंडोम के पैकेट बांट रही हैं। एक वीडियो में कथित तौर पर एक कार्यकर्ता से जब पूछा गया कि कंडोम क्यों बांटे जा रहे हैं? तो उसे यह जवाब देते हुए सुना गया कि ‘अगर बहुत सारे बच्चे हैं, तो अधिक पैसे बांटने होंगे, इसलिए ये कंडोम बांटे जा रहे हैं।’
कंडोम के पैकेट लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर अभियान चला रहे पार्टी नेताओं की ओर से जनता को बांटे गए किट का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों पार्टियों ने कंडोम बांटने के लिए एक-दूसरे की आलोचना की, इसके बावजूद दोनों ने ऐसा ही किया। वाईएसआरसीपी ने एक्स पर टीडीपी को आड़े हाथों लेते हुए पूछा है कि पार्टी कितना नीचे गिरेगी। वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने बताया कि अपनी पार्टी के प्रचार के लिए लोगों को कंडोम बांट रहे हैं। यह किस तरह का पागलपन वाला प्रचार है? कम से कम वहां रुकें। अन्यथा यह केवल गिरावट को और बढ़ाएगा।’
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रभारी सज्जला भरत ने निजी न्यूज एजेंसी को बताया कि ‘हमने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नाम और कंडोम पैकेटों की कुछ तस्वीरें और वीडियो देखे हैं। ये हमारी पार्टी या हमारे लोगों ने नहीं बांटे थे। इसे विपक्षी टीडीपी ने पूरी तरह से किया है और यहां तक कि तस्वीरें भी उनकी पार्टी के हैंडल पर प्रसारित की गईं। यह उनकी मूर्खतापूर्ण राजनीति का परिचायक है। हम इस बारे में साइबर अपराध विभाग से शिकायत करेंगे। मैं टीडीपी से इस प्रकार की घटिया राजनीति बंद करने का अनुरोध करती हूं।’
वहीं न्यूज एजेंसी से बात करते हुए टीडीपी आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष ने बताया कि ‘सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को पता चल गया है कि वे आगामी चुनाव में जीतने वाले नहीं हैं, और वे हर संभव तरीके अपनाकर लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कंडोम पब्लिसिटी भी उनकी बेईमान पब्लिसिटी का हिस्सा है। दरअसल, उनकी हालिया ‘सिद्धम’ मीटिंग में उन्होंने कंडोम बांटे थे और यह बात सोशल मीडिया के जरिए सामने आई। इसे कवर करने के लिए वाईएसआरसीपी नेताओं ने टीडीपी के निशान वाला एक पैकेट बनाया। लोग मुख्यमंत्री और उनके लोगों के गंदे दिमाग के बारे में जानते हैं।’
-
होशियारपुर रोडः व्यक्ति से चिट्टा पकड़ा
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने होशियारपुर रोड से एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के पास गुप्त सूचना थी कि एक व्यक्ति चिट्टा लेकर जा रहा है। पुलिस ने होशियारपुर रोड गगरेट पर कहीं जा रहे व्यक्ति की शक के आधार पर तालाशी ली तो उससे 2.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान झलेड़ा निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-64-85 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -
बेहतर आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स निर्माण” योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : बेहतर आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया के लिए ” युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स का निर्माण” योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खंड विकास भवन बंगाणा में किया जा रहा है l यह कार्यक्रम 22 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा l कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्री सुभाष सिंह अत्री जी की अध्यक्षता में हुआ l उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण शिवरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया l उन्होंने बताया आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि आपदा को रोका नहीं जा सकता है, परन्तु आपदा के समय में स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवकों की सहायता से आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है ।
इस प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत छपरोह, रायपुर,मलांगड़,हटली केसरी, डोहगी, सोहारी , कठोह से आए 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया l प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक श्रीमती सुमन चाहल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन के मूल विषयों , आपदा प्रबंधन के स्वयंसेविकों की भूमिका, ग्राम आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी l उसके पश्चात अग्निशमन विभाग से आए अग्निशमन अधिकारी श्री कुलदीप कुमार जी व उनके साथ आए फायर मेन ने आग एवं उससे बचाव के तरीके और अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की l इस मौके पर पंचायत इंस्पेक्टर बलवीर चंद , मनीषा कुमारी डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना , बंगाणा उपमंडल के आपदा मित्र अरुण कुमार, कार्तिक एवं मनु कुमारी भी उपस्थित रहे l
-
जिला के 14 टोल बैरियर वर्ष 2024-25 हेतू 28 करोड़ 20 लाख रूपये में आबंटित
ऊना/ सुशील पंडित : राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा जिला ऊना के सभी 14 टोल बैरियरों(नाकों) का वर्ष 2024-25 के लिए आबंटन बोली तथा निविदा प्रक्रिया द्वारा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि टोल बैरियरों को एक ही युनिट में क्लब किया गया था जिसका आरक्षित मूल्य 27 करोड़ 50 लाख रूपये रखा गया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त यूनिट के लिए वर्ष 2024-25 के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए थे। बोली के दौरान अधिकतम बोली 28 करोड़ 20 लाख रूपये प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त यूनिट से वर्ष 2023-24 के लिए 25 करोड़ की आय प्राप्त हुई थी, जिसके मुकाबले में 3 करोड़ 20 लाख रूपये यानि 12.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। -
जालंधरः हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 120 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा वेरका मिल्क प्लांट सर्विस रोड पर चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी को करतारपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखा और एक छोटी पॉलिथीन फेंक दी, जिसके बाद वह अचानक पीछे मुड़ गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पॉलीथिन की जांच करने पर 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस दौरान उनकी टीम ने उक्त आरोपी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति पहचान मनदीप सिंह उर्फ राजू पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गली नंबर 1, गांव चक्क जिंदा, जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर 28 दिनांक 20-02-2024 धारा 21/29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान इस मामले में एक अन्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ पैरी निवासी 155, न्यू अरोड़ा कॉलोनी, गांव मीठापुर, जालंधर का नाम सामने आया है, जिसे भी उसी दिन 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि मनदीप सिंह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है जबकि हरदीप सिंह के खिलाफ तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।