Blog

  • पंजाब : चचेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    पंजाब : चचेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : श्री हरगोबिंदपुर के अंतर्गत आने वाले धीरोवाल गांव के 2चचेरे भाई बुधवार शाम को ब्यास के पास सेम नाले में डूब गए। दोनों भाइयों की लाशों को वीरवार सुबह गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया । दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई है। जिसके बाद परिजनों ने मृतक भाइयों का गांव में संस्कार एक ही चिता पर किया। मारने वाले जसकरण सिंह पुत्र बलदेव सिंह उम्र 14 साल दिलप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह उम्र 13 साल निवासी धीरोवाल गांव कल शाम सेम नाले में आए पानी के बहाव देखने गए थे।

    इसी दौरान बच्चों बच्चे पानी में उतर गए। लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वह उस पानी में डूब गए। जब परिवार को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद से ढूंढने की कोशिश की लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया। गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

  • नया कोरोना वैरिएंट मिलने पर WHO का आया बयान- कहा ये तेजी से हो सकता है म्यूटेट

    नया कोरोना वैरिएंट मिलने पर WHO का आया बयान- कहा ये तेजी से हो सकता है म्यूटेट

    इजराइलः अमेरिका की टॉप डिजीज कंट्रोल एजेंसी (CDC) कोरोना के तेजी से म्यूटेट करने वाले एक वैरिएंट को ट्रैक कर रही है। न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक इस वैरिएंट का नाम BA.2.86 बताया जा रहा है। इसे अब तक अमेरिका इजराइल और डेनमार्क में डिटेक्ट किया गया है। अमेरिका ने बताया है कि CDC इसके बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रही है।

    वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने भी इसके बारे में जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि नए वैरिएंट में तेजी से म्यूटेट करने की क्षमता है, इसके चलते इसे मॉनिटर किया जा रहा है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ 3 वैरिएंट्स को ट्रैक कर रहा है। वहीं, 7 वैरिएंट्स को मॉनिटरिंग पर रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए वैरिएंट के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि वो इस समझने के लिए ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस का सर्कुलेट और इवॉल्व होना जारी है।

    ऐसे में इस पर नजर बनाए रखना और इसकी रिपोर्टिंग जरूरी है। डॉक्टर एस वैसली लोंग ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ये कोरोना से इन्फेक्शन के बाद मिली इम्यूनिटी को चकमा दे सकता है।दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 80% की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने यह जानकारी दी। वीकली अपडेट के दौरान WHO ने बताया कि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कोरोना के 15 लाख नए मामले सामने आए। ये पिछले 28 दिनों की तुलना में 80% ज्यादा हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 57% कम हुआ।

    12 जून से 9 जुलाई के बीच दुनियाभर में 7 लाख 94 हजार कोविड केस आए थे, जबकि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच नए कोविड केस का आंकड़ा बढ़कर 15 लाख हो गया। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि सही आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि कोरोना के समय सभी देशों में टेस्टिंग और मॉनिटरिंग ज्यादा हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कम टेस्टिंग की वजह से भी कोरोना के दर्ज मामले कम हो सकते हैं।

    पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट EG.5 या एरीस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया था। जुलाई के मध्य में मिले कोरोना के मामलों में से 17% केस इसी वैरिएंट के थे। ये जून की तुलना में 7.6% ज्यादा थे। एरीस वैरिएंट का केस 31 जुलाई को ब्रिटेन में सामने आया था। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, चीन और ब्रिटेन में ही मिल रहे हैं।

  • सद्भावना दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने मिनी सचिवालय में दिलाई शपथ

    सद्भावना दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने मिनी सचिवालय में दिलाई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना मिनी सचिवालय पर उपायुक्त राघव शर्मा ने सद्भावना दिवस के अवसर पर देश की एकता-अखंडता तथा आपसी सौहार्द्र बनाए रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवन यापन करने का अधिकार है। आपसी सौहार्द्र की भावना जाग्रत करने केे लिए राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया जाता है।
    उपायुक्त ने कहा कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द्र का संवर्धन करना चाहिए। इसके अलावा जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस की अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त उपायुक्त वरिन्द्र शर्मा, डीआरओ अजय कुमार, तहसीलदार ऊना हुसन चंद सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
  • दिवाली और गणपति पर मिलेगा 100 रुपए में राशन, सरकार ने दी मंजूरी

    दिवाली और गणपति पर मिलेगा 100 रुपए में राशन, सरकार ने दी मंजूरी

    वहीं दूसरी ओर कैसीनो पर लगा प्रतिबंध

    महाराष्ट्रः सरकार ने दिवाली और गणपति से पहले एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने पूरे राज्य में 100 रुपए में राशन देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस राशन किट में एक किलोग्राम चना दाल, चीनी, खाना पकाने का तेल और सूजी (रवा) शामिल होगा। ये राशन किट सिर्फ राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राशन कार्ड धारकों को ये तोहफा दिया है। इसके अलावा, सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रदेश में कैसीनो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है।

    बता दें कि पिछले मानसून सत्र के दौरान कैसीनो और ऑनलाइन गेमिंग को वैध बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बनाई गई थी। जिसे लेकर कई ऑपरेटरों ने गोवा की पृष्ठभूमि पर राज्य के तटीय क्षेत्र में कैसिनो संचालित करने की अनुमति मांगी है। हालाँकि, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस महाराष्ट्र कैसीनो (नियंत्रण और कराधान) अधिनियम 1976 के तहत राज्य में कैसीनो को वैध करने के विचार के खिलाफ लगातार बहस कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि पिछले साल भी महाराष्ट्र सराकर ने दिवाली से पहले जनता को गिफ्ट दिया था और उस वक्त भी 100 रुपए में राशन किट देने का ऐलान किया था। वैसे ही इस बार भी शिंदे सरकार जनता को गणपति और दिवाली के मौके पर 100 रुपए में राशन किट देने के फैसले को मंजूर कर लिया है। इस बार भी किट में चना दाल, चीनी, खाना पकाने का तेल और सूजी शामिल है।

  • पंजाबः बच्चों को बचाने के दौरान पानी में बहा व्यक्ति, 2 घंटे तक पेड़ पकड़कर चिपका रहा, देखें वीडियो 

    पंजाबः बच्चों को बचाने के दौरान पानी में बहा व्यक्ति, 2 घंटे तक पेड़ पकड़कर चिपका रहा, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः पंजाब में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। वहीं फिरोजपुर में अपने बच्चों को पानी से बचाने के लिए व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया। इस दौरान उसने काफी समय के बाद रास्ते में सफेदे के पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसान 3 घंटे तक एक पेड़ से चिपका रहा।

    मिली जानकारी के मुताबिक उक्त किसान अपने बच्चों को सुरक्षित जगह पर छोड़ कर वापिस सामान लेने आया था, जिसके  बाद ज्यादा पानी आने के कारण पानी के तेज बहाव में फंस गया। बाढ़ के पानी में फंसा किसान चीख-चीख कर मदद की गुहार लगाते कह रहा है कि “हाये ओ रब्बा, बचा लो मैंनू….। ” जिसके बाद सूचना मिलते NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर  किश्ती की मदद से उसकी जान बचाई।

  • दर्दनाक हादसाः घूमने गए बैंक मैनेजर समेत परिवार के 5 लोगों की हुई मौत 

    दर्दनाक हादसाः घूमने गए बैंक मैनेजर समेत परिवार के 5 लोगों की हुई मौत 

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक बैंक प्रबंधक सहित 5 लोगों की उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल हादसे में हुई मौत से मातम पसरा हुआ है। बता दें कि कुरुक्षेत्र शहर के सेक्टर-4 में रहने वाले एक परिवार के 6 लोग उत्तराखंड घूमने गए हुए थे, जहां ये भूस्खलन की चपेट में आ गए।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के नजदीक गांव मोहन चट्टी में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से परिवार के सभी सदस्य बह गए।

    ये सभी एक रिजॉर्ट में रुके थे। इस हादसे में बैंक प्रबंधक कमल वर्मा, पत्नी निशा, भतीजा निशांत, बेटा निर्मित और पानीपत के इसराना गांव निवासी साला मोंटी की मौत हो गई। हादसे में कमल वर्मा की बेटी कृतिका ही केवल जीवित बची हुई है। बैंक प्रबंधक कमल वर्मा सहित परिवार के पांच लोगों की मौत से सेक्टरवासियों में शोक की लहर छा गई। कमल वर्मा यूनियन बैंक शाखा पानीपत में प्रबंधक थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण कमल वर्मा अपने परिवार के साथ ममेरे साले मोंटी और भतीजे निशांत के साथ पहाड़ों पर घूमने के लिए गए थे।

    यहां मोहन चट्टी में बने एक रिजॉर्ट में रुके थे। घटना से ठीक पहले कमल ने सकुशल पहुंचने की सूचना अपने दोस्त व परिजनों को दी थी। देर शाम जैसे ही निशांत और निर्मित के शव सेक्टर-4 पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। अपने दोनों पोतों के शव देखकर माया देवी का कलेजा फट गया। निशांत की मां मोनिका बार-बार बेसुध हो रही थी। वहीं बहन रितिका के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। रिश्तेदार से लेकर आस-पड़ोस के लोग किसी तरह उनको हौसला देने का प्रयास कर रहे थे, मगर इसको देखकर हर किसी की आंखें नम थी।

  • पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में कई घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः कोटकपूरा से अबोहर के संत नगर में ई-रिक्शा पर सवार होकर व्यक्ति अपने बीवी बच्चों से मिलने आ रहे था कि रास्ते में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पलट गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालक और ई-रिक्शा में सवार उक्त व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार अंकुश पुत्र रवि कुमार आयु 18 साल जोकि ई-रिक्शा चलाता है। आज अपने ई-रिक्शा में स्टेशन से मंगतराम निवासी कोटकपूरा को बैठाकर उसके ससुराल संत नगर में उसके पति व बच्चों से मिलाने ला रहा था कि जब वे पुरानी फाजिल्का रोड पर राधा वल्लभ मंदिर के निकट पहुचें तो इसी दाौरान एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

  • कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ विवाद, 2 की मौत

    कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ विवाद, 2 की मौत

    नई दिल्ली :  इंदौर में कुत्ता टहलाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के बीच 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की घटना में एक महिला की आंखें भी खराब हो गई। बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में महिला के साथ करीब पांच लोग घायल भी हुए है। इनमें 4 महिलाएं और एक युवक शामिल है। अपराध नगरी बन चुके इंदौर में सिविल इंजीनियर की हत्या को 24 घंटे भी नही बीते थे कि हत्या की दूसरी वारदात हो गई।

    हत्या की यह ताजा वारदात कृष्णबाग क्षेत्र की है। वहां एक युवक द्वारा कुत्ते को टहलाने के विवाद में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने हवा में गोलियां भी चलाईं। इस गोलीबारी में चार महिलाएं और एक युवक गंभीर घायल हुए है। पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

  • पंजाबः Axis Bank के ATM को चोरों ने तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः Axis Bank के ATM को चोरों ने तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसर : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ना शुरू हो गया है। अब चोर एटीएम मशीनों को निशाना बनाने लगे है। एक्सिस बैंक की गहरी मंडी शाखा में बीती रात किसी अज्ञात चोर ने बैंक की दीवार में सेंध लगा कर एटीएम को तोड़ दिया और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी करने का असफल प्रयास किया।

    अमृतसर के पुतलीघर की रहने वाली आकांक्षा अरोड़ा, जो एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पूरी घटना की पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और एटीएम की सुरक्षा एजेंसी को सूचित किया। गहरी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुखवंत सिंह ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • इस इलाके में हाथ-पैर कटे हुए मिले 3 लोगों के शव,  हुई गोलीबारी

    इस इलाके में हाथ-पैर कटे हुए मिले 3 लोगों के शव, हुई गोलीबारी

    नई दिल्ली : मणिपुर में संघर्ष की ताजा घटना में शुक्रवार को उखरूल जिले के कुकी थोवाई गांव में भारी गोलीबारी के बाद 3 लोगों के क्षत-विक्षत शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि ताजा हिंसा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई, जहां सुबह-सुबह गोलियों की आवाज सुनाई दी। 

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के गांवों और जंगलों की गहन तलाशी ली और 24 साल से 35 साल की उम्र के 3 लोगों के शव पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक तीनों शवों पर धारदार चाकू से हमले के निशान है तथा उनके हाथ-पैर भी कटे हुए हैं।