Blog

  • आज का राशिफल, 19 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 19 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक सवार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यों में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। साथ ही लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा। दांप्तय जीवन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। जीवनसाथी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। घर से बाहर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार वालों से मिलाने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपको जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। लवमेट्स आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगो को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। आज शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लेकिन जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंच करने का प्लान बनाएंगे।

    सिंह राशि-

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। जिन लोगों का लोहे का बिजनेस है, उनके काम में सामान्य रूप से गति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। ऑफिस में आपको काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। कई दिनों से रुका हुआ काम दुबारा शुरू करने का मन बनाएंगे। पूरे विश्वास के साथ काम करेंगे तो कार्य अवश्य पूरा होगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप कोई ऐसी चीज हासिल करेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आएंगे। आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। उनसे आप करियर को लेकर कुछ जरुरी बात करेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पर तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही सफलता मिलने के भी योग बने हुए हैं। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए । प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील से मिलने का मौका मिलेगा, कुछ अच्छे टिप्स भी मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। आपको उनसे अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किसी सामाजिक समारोह में आपको अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। करियर को बेहतर बनाने के बेहतरीन मार्गदर्शन मिलेंगे। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा । आपको कुछ काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं, या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलाएगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जाएगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिए लाभकारी होगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरुरत पड़ सकती है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ घर का जरुरी सामान खरीदने आज आप मार्केट जाएंगे। साथ ही बच्चों के लिए कुछ खिलौने भी खरीदेंगे।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं, आज हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा। लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों पर असर पड़ सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। साथ ही आपको जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। छात्र किसी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। आपका सारा ध्यान उसी तरफ हेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज नें जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी  को पुलिस लाईन के सामनें स्नैचिंग की वारदात हुई थी। लुटेरे गाडी से18 हजार रुपये कैश, मोबाइल तथा अन्य बैंक के कागजात व कार्ड छीनकर ले गये । 


    इस वारदात ट्रेस करते हुए पुलिस ने  दो आरोपियो को लालडू से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान हरमीत सिंह उर्फ मीत पुत्र सुखदेव वासी गांव ममियांपुर लालडू जिला मौहाली पजांब तथा रविन्द्र सिंह उर्फ उर्फ बब्बू पुत्र कर्मचंद वासी रामलीला ग्राउंड गाँव भभात मौहाली के रुप में हुई। पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि पीडित कुलदीप सिह पुत्र केहर सिहं वासी गावं जलबेङा अम्बाला नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह अम्बाला कैंट में मोबाइल व प्रार्पटी के कार्य हेतु नौकरी करता है।  

    वह स्कोडा गाडी में अकेले शाम के समय माजरी चौंक की तरफ से जा रहा था। एक टेम्पोरी नम्बर की गाडी पीछा कर लाईटे मार रही थी। जब उसकी गाडी पुलिस लाइन के सामनें पहुंची, तो उस गाडी में सवार व्यक्तियो  नें रुकनें को कहा तभी पीछे से एक व्यक्ति आया और पिस्टल दिखा जबरदस्ती डिग्गी खुलवा कर बैग व मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमे मे नामजद कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाब : किसानों के साथ सरकार की चौथे दौर की बैठक शुरू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : किसानों की चौथे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। जिसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल आज केंद्रीय नेताओं के साथ किसानों की चौथे दौर की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई किसान नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की खबर है। बता दें कि इससे पहले जो भी बैठकें हुई हैं, वे सभी बेनतीजा ही रही हैं, वहीं आज चौथे दौर की वार्ता से बहुत उम्मीद जताई जा रही है।

    संयुक्त किसान मोर्चा के साथ केंद्रीय मंत्रियों की रविवार को यानी आज चौथी बैठक है। यह बैठक चंडीगढ़ में ही शाम छह बजे शुरू हो चुकी है। किसान छह दिन से एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली कूच के लिए हरियाणा-पंजाब के शंभू बार्डर पर धरने पर बैठे हैं। किसान व केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीन दौर की बैठक हो चुकी है। यह बैठकें बहुत ही सौहार्द पूर्ण माहौल में हुईं, लेकिन किसी तरह का हल नहीं निकल पाया।

  • पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत:रायजादा 

    ऊना/सुशील पंडित :पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। यह बात ऊना विस क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा ने हिमोत्कर्ष परिषद के स्वर्ण जयंती 50वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन के दौरान अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जरूरतमंद वर्गो के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की।  उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी हिमोत्कर्ष के साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। 
  • पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां ने किया मैराथन का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां जिला ऊना हिमाचल प्रदेश ने भारत सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत 18 फरवरी 2024 को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए PSM 11 किलोमीटर ऊना सिटी हाफ मैराथन 2024 का आयोजन किया। जिसमें ऊना जिले के 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। देवेंद्र चंदेल जिला उपनिदेशक, शिक्षा विभाग- ऊना ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई व बच्चों को शुभाशीष दिया।

    मैराथन के लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों ने लगभग एक घंटे में ही मैराथन की दूरी तय करके अपने आप भी एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को माननीय मुख्य अतिथि जतिन लाल IAS जिला उपायुक्त ऊना ने 2100, 1500, व 1100 रुपए की धनराशि, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला उपायुक्त ऊना ने अपने भाषण से बच्चों का मार्गदर्शन किया। 

    मैराथन को सफल बनाने में विशेषतया राकेश नय्यर, संस्थापक एम आई ए डी ए वी, मैहतपुर, डॉ कोमल मलिक आनंद राज, मलिक हॉस्पिटल मैहतपुर, सुरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, विशन दास, रवि कुमार बहडाला व विद्यालय प्रबधन समिति ने पूर्ण सहयोग दिया।

  • लंबित पड़े मामलों , चिट्टा तस्करों, अवैध खनन पर  त्वरित कार्रवाई करें पुलिस अधिकारी: संजय कुंडू 

    ऊना/सुशील पंडित :पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू, भा.पु.से द्वारा जिला ऊना के दो दिवसीय दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। जिस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को थाने में लंबित पड़े मामलों व चिट्टा तस्करों एवं अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई करने व नकेल डालने के आदेश दिए। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया, उप-पुलिस अधीक्षक अजय ठाकुर, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी अम्ब श्रीमती वसुधा सूद, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन रावत व जिला ऊना के सभी पुलिस थाना प्रभारी शामिल हुए। 

    इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया द्वारा सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया गया व जिला पुलिस ऊना की कार्य प्रणाली से संबधित विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया। इसके उपरांत अजय ठाकुर उप-पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) द्वारा PPT के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय को जिला ऊना में कानून एवं व्यवस्था एवं अन्य मुख्य बिंदुओं बारे में बताया गया। जिसके उपरांत पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधीकारियों व थाना प्रभारियों से व्यक्तिगत तौर उनके अधीनस्थ कार्यक्षेत्र की फीडबैक ली व जरुरी दिशा निर्देश जारी किए। जिसमें कि प्रत्येक पुलिस थाने में लंबित पड़े मामलों को शीघ्र निपटने, चिट्टा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने व अवैध खनन को रोकने हेतु नाकाबंदी को और बढ़ाने के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए ।

    इसके अतिरिक्त गगरेट में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी कार्यालय खोलने को लेकर रुपरेखा तैयार कर शीघ्र पुलिस मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये गए।  जिला ऊना में बढ़ते हुए यातायात व सड़क दुर्घटनाओं एवं  वाहनों की संख्या को देखते हुए एक अलग से ट्रैफिक पुलिस थाना खोलने के सुझाव भेजने, जिला ऊना में नशे के खिलाफ कारवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाने जिसमें की खास तौर पर पंजाब राज्य के साथ लगते जिला ऊना के क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान देने व आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इंटर स्टेट बॉर्डर एंट्री प्वाइंट्स पर सी.सी.टी.वी कैमरों के नैटवर्क को सुदृढ़ करने  के दिशा निर्देश भी पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू दिए गए।

  • हरिद्वार जनपद के नारसन में पेपर मील में लगी भीषण आग,देखें वीडियो

    हरिद्वार :जनपद के झबरेड़ा रोड स्थित पेपर मिल में अचानक भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए जिले से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची  और आग बुझाने में जुटी रहीं वहीं यूपी के मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाड़ियों को मंगाया गया है।फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। पेपर मिल में आग लगने से लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।  

    दरअसल रुड़की के नारसन में  गंगोत्री पेपर मिल है जिसमें पुराने कागज को रिसाइकिल कर नया कागज बनाया जाता है। सुबह करीब चार बजे वहां अचानक आग लग गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद मिल में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर की ओर दौड़े और सूचना मिल स्वामी को दी। मिल स्वामी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंगलौर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि रुड़की, हरिद्वार और अन्य क्षेत्रों से दमकल की गाडियां मंगाई गई। कड़ी महक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया।

    गाड़ियां कई बार पानी भरकर मिल आती रही। वहीं बताया गया है कि आग को बुझाने के लिए यूपी मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाडियां बुलाने की कोशिश मिल मालिक द्वारा की जा रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से दमकल गाड़ियों को मंगाया गया है किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है वहीं आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा  है।

  • ऊनाः रोवर रेंजर ने अचार बनाने की विधियां सिखाईं

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना कॉलेज में रोवर रेंजर ईकाई द्वारा प्रवेश टैस्टिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के तीसरे दिन कौशल विकास के ऊपर कार्यशाला में छात्रों के विभिन्न प्रकार के अचार बनाने की विधियां सिखाई गईं। डॉ. शाम सिंह बैंस ने गोभी, गाजर, आलू, मिर्ची और चने का अचार बनाकर छात्रों को इस कार्य को बिजनेस के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर दीपक लट्ठ, और रेंजर लीडर डॉ. रंजू बनोता भी उपस्थित रहीं।
  • कुटलैहड़ के हर गांव घर को सड़क से जोड़ दूंगा- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने रविवार को गांव खोलीं में पुल व सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इस मौके उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बुढवार में वार्ड नंबर 1 के गांव खोलीं में लगभग 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल व सम्पर्क मार्ग से बुढवार, बल्ह, टीहरा तथा मंदली ग्राम पंचायतों की करीब दस हजार आबादी की आवाजाही आसान हो जाएगी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।

    सुक्खू सरकार में राज्य के विकास को एक नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ की तीन दर्जन लिंक सड़कों का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवा दिया है। कुटलैहड़ में अमूल चूल परिवर्त के लिए मेरे लिए पांच साल का समय काफी है। हम इसी कार्यकाल में कुटलैहड़ को अग्रणी क्षेत्र बना देंगे। इस मौके पर उन्होंने गांव खोलीं में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि के अलावा पुल निर्माण  के लिए भी अतिरिक्त 3 लाख रुपए  देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर 11 व्यक्तियों को नकद आर्थिक मदद भी प्रदान की जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 3 हजार रुपए नकद दिए गए। कार्यक्रम में कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, योगराज भारद्वाज, स्थानीय पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा, छपरोह पंचायत की प्रधान सुनीता देवी, खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता देश राज, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार, शशी शर्मा, रोशन लाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाब: एक सप्ताह पहले शुरू हुए एलिवेटेड पुल की गिरी स्लेब, देखे वीडियो

    लुधियाना: फिरोजपुर रोड पर बने एलिवेटेड पुल की भारत नगर चौक में स्लेब गिर गई। गनीमत रही कि कोई वाहन चालक या पैदल व्यक्ति पुल के उस समय नीचे नहीं था अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। लोगो ने आरोप लगाया कि स्लेब गिरना NHAI की बड़ी लापरवाही है। अभी पुल का पूरा काम नहीं मुकम्मल हुआ, तो उसे इस तरह से जल्दबाजी में शुरू करना लोगों की जान से खिलवाड़ है।
      
    लोगों ने बताया कि आज सुबह लोगों ने देखा पुल से नीचे वाल बाउंड्री की स्लेब गिरी हुई थी। लोगों ने ही ट्रैफिक पुलिस और NHAI को सूचित किया। सुबह करीब 10.30 बजे NHAI का मेटेंनेस विभाग टीम क्रेन सहित टीम लेकर पुल पर पहुंचा। 4 से 5 घंटे की कड़ी मुशक्कत के बाद वेलडिंग आदि करके स्लेब को फिर से लगाया गया। 

    मेंटेनेंस टीम के साथ आए सुपरवाइजर पप्पू यादव ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह स्लेब गिरी नहीं है किसी कारण से उन लोगों ने उतारी है, जिसकी अब मुरम्मत करवाई जा रही है। NHAI की लापरवाही के कारण पुल के नीचे आने-जाने वाले लोगों की जान को खतरा है। लोगों की NHAI के अधिकारियों से मांग है कि पूरे पुल की सभी स्लेबो की चैकिंग करवाई जाए। यदि अभी पुल के कार्य में किसी तरह की कमी है तो पुल को बंद कर काम पूरा किया जाए। 


    फ्लाईओवर के कुल 210 पिलर हैं। प्रत्येक पांच पिलरों के नीचे एक वाटर रिचार्ज वेल है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) का अनुमान है कि इससे हर साल बारिश का करीब 15 करोड़ लीटर पानी जमीन के अंदर जाएगा। फिरोजपुर रोड पर भी दोनों ओर ड्रेन के पानी के लिए करीब 100 वाटर रिचार्ज वेल बनाए गए है।