Blog

  • खेलते समय पैर फिसला, गर्म सब्जियों के बर्तन में गिरी दो लड़कियां, एक की मौत

    खेलते समय पैर फिसला, गर्म सब्जियों के बर्तन में गिरी दो लड़कियां, एक की मौत

    फरीदाबादः खेलते समय 2 बच्चियों के गर्म सब्जियों के बर्तन में गिर जाने से एक की मौत की खबर सामने आई है। वहीं एक बच्ची गंभीर घायल है। मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है। जिसमें एक सामुदायिक भोज (भंडारे) में 2 और 6 साल की दो बच्चियां खेल रही थी। खेलते खेलते भंडारे की रसोई में चली गई और पैर फिसलने से वह सब्जियों के बड़े बर्तन में गिर गई। जिसके बाद दोनों बच्चियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो साल की जिया को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बच्ची परी को इलाज के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना है कि बल्लभगढ़ शहर के पास ढीग गांव के एक मंदिर में एक धार्मिक मण्डली- भागवत कथा में भाग लेने वाले लोगों के लिए ‘प्रसाद’ तैयार किया जा रहा था। रसोइया में सब्जियों को ठंडा करने के लिए स्टोव से बर्तन उतारा था, बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में उसके हाथ जल गए। मण्डली में मौजूद लोगों के अनुसार, परी जिया के ऊपर गिर गई और दोनों लड़कियां अपना संतुलन खो बैठीं थी। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद जिया का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। बल्लभगढ़ सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ उमेश कुमार ने कहा कि जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: हाथों में बंदूक लेकर लहराने की वायरल वीडियो के बाद DSP ने लिया Action, देखें वीडियो

    Punjab News: हाथों में बंदूक लेकर लहराने की वायरल वीडियो के बाद DSP ने लिया Action, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के उधम सिंह नगर के रहने वाले व्यक्ति की एक दरबार में हाथों में बंदूक लेकर नाचने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें कव्वाली के दौरान एक लड़की के साथ व्यक्ति नाच रहा है। इस दौरान व्यक्ति के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। इस बंदूक को लेकर पुलिस प्रशासन के जांच की तो पता चला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रही बंदूक लकड़ी की खिलौना बंदूक है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी हरबंस सिंह धालीवाल ने कहा कि अब सोशल मीडिया पर हथियारों को हाथ प्रदर्शन करने की वीडियों वायरल करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर व्यक्ति के हाथों में बंदूक पकड़ने की वायरल वीडियो सामने आने के बाद संबंधित चौंकी इंचार्ज की ड्यूटी लगाई थी। जिसके बाद जांच में पता चला कि सागर नाम का एक चेला है कि जो गली नंबर 17 उधम सिंह नगर में रहता है। जांच में पता चला है कि वह घर में पीर की चौंकी लगाता है। उसके भगत ने उसे लक्कड़ की बंदूक दी थी जिसे हाथ में लेकर वह नाच रहा था। डीएसपी ने कहा कि वायरल वीडियो में वह बदंकू देखने में असल जैसी लग रही थी। डीएसपी ने कहा कि बंदूक के साथ वीडियो वायरल करने के लेकर चेतावनी दे दी है, ऐसे में अगर कोई भी सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करेंगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab: जन्मदिन वाले दिन ही नौजवान की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab: जन्मदिन वाले दिन ही नौजवान की हुई मौत, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के सेखरीआ महल्ले के रहने वाले सौरव वोहरा नाम के युवक का का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ थी जिसमें नौजवान गंभीर ज़ख्मी हो गया था। जिसे इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दया गया था। जहां आज उसकी इलाज के दोरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज ही के दिन उस नौजवान का जन्मदिन भी था। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि 13 अगस्त को जब हमारा लड़का काम से लौटा तो कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिसमें वह गंभीर ज़ख्मी हो गया। जिसे पहल सरकारी अस्पताल में दाखल करवाया गया फिर वहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले इन दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल में दाखल करवाया गया था। लेकिन आज इस युवक की इलाज के दोरान मौत हो गई है। मृतक के परिजनों के बयान लेकर बनती कारवई की जाएगी।
  • Punjab News: BJP कार्यकर्ता और उसके साथियों ने Police Team पर किया हमला, मामला दर्ज

    Punjab News: BJP कार्यकर्ता और उसके साथियों ने Police Team पर किया हमला, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में नशा तस्करी मामले में वांछित चल रहे भाजपा कार्यकर्ता ने भाई व साथियों के साथ मिलकर जीआरपी पुलिक की एक टीम पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता की सूचना जीआरपी पुलिस को मिल गई थी और जब वह उसके पकड़ने लगी तो भाजपा कार्यकर्ता राजिंदर कुमार भाटिया ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया, लेकिन भाई के साथ उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। आरोपी की पहचान राजिंदर कुमार भाटिया उर्फ ​​टीटा निवासी नरिंदर नगर के रूप में हुई।

    जबकि राजिंदर का भाई बावा भाटिया, बिट्टू भाटिया, हीरा भाटिया और 15 सहयोगी फरार हैं। बताया जा रहा हैकि राजिंदर भाटिया बीमार होने के कारण पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जीआरपी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी जतिंदर ने बताया कि आरोपी को काबू करने लिए गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम के साथ नरिंदर नगर के घर पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी जतिंदर ने बताया कि जीआरपी की टीम ने 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश निवासी राजपाल को नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की थी।

    उसने भाटिया को एक महीने में कम से कम 8 किलो अफीम पहुंचाने का दावा किया था। जांच के दौरान जीआरपी को राजिंदर कुमार भाटिया उर्फ ​​टीटा और उसके सहयोगी वरुण के साथ उसकी कॉल, बैंक लेनदेन का पता चला। जीआरपी ने उन्हें मामले में नामजद कर लिया। जब पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस मुताबिक टीटा की जमानत अर्जी अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है।

    मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा कि धारा 262 (किसी व्यक्ति द्वारा उसकी कानूनी गिरफ्तारी का विरोध या बाधा), 263 (किसी अन्य व्यक्ति की कानूनी गिरफ्तारी का विरोध या बाधा), 62 (अपराध करने का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह की शिकायत के बाद डिवीजन नंबर 3 पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल को शामिल करना) और बीएनएस की धारा 221 दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • राखी बांधने जा रही महिला और उसके पति की सड़क हादसे में मौत

    राखी बांधने जा रही महिला और उसके पति की सड़क हादसे में मौत

    करनाल :  जिले में भाई को राखी बांधने जा रही महिला और उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंगा सिंह(48) और उसकी पत्नी मनजीत(45) निवासी गांव बांसा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 9 बजे मंगा सिंह पत्नी को तरावड़ी स्थित ससुराल ले जा रहा था।

    रिश्तेदार विशाल सिंह व महिला की भाभी सिमरन के मुताबिक रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने बस को नहीं रोका। दोनों को घसीटता ले गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो उसने बस रोकी और फिर भाग गया। बस ड्राइवर दोनों को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया।

    हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए।गुस्साए परिजनों ने पत्थरों से बस के शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। परिवार ने आरोप लगाया है कि बस का ड्राइवर नशे में था। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

     

  • Punjab: कैंडल मार्च निकाल समाजसोवियों ने की इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    Punjab: कैंडल मार्च निकाल समाजसोवियों ने की इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    बटालाः कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना पर देश भर में रोष पाया जा रहा है। इसी के विरोध में बटाला में मेरी मां समाज सेवी संस्था के बैनर तले युवा समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

    सामाजिक कार्यकर्ता युवाओं ने कहा कि एमडी की पढ़ाई कर रही एक ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, न केवल हत्या की गई बल्कि बाद में सबूतों को नष्ट कर दिया गया और गवाहों को धमकाया गया। जिससे स्पष्ट है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। वहीं दूसरी ओर जो डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए हर वक्त काम करते हैं और 24 घंटे लोगों की सेवा में लगे रहते हैं, ऐसे पेशेवरों के साथ ऐसा घिनौना व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी गहन जांच होनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।

  • Punjab News: राखी के पर्व पर हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुए कई टुकड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: राखी के पर्व पर हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुए कई टुकड़े, देखें वीडियो

    मोगाः राखी पर्व पर दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां इस पावन पर्व के दिन अलसुबह 3 बजे एक भाई ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक नंबर PB 25 D 2980 पर सवार होकर आया था। इस दौरान उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और खुद ट्रेन के आगे कूद गया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में शव कई टुकड़ों में बट गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी मौके पर पहुंची और टुकड़ों में बिखरे शव को इकट्ठा करके उन्होंने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और घटना की सूचना जीआरपी पुलिस और थाने की पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक नबंर को ट्रेस करके युवक की पहचान की जाएंगी और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी जाएगी।
  • Security Guard पर किया चाकू से हमला, मौत

    Security Guard पर किया चाकू से हमला, मौत

    नई दिल्लीः भारत की राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके से से एक सिक़्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आाया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां घायल पीड़ित को पास के अस्पताल पहुंचाया, चहां पीड़त की इलाज के दोरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तालाश जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक मनोज शर्मा गार्ड का काम करते थे और शनिवार रात करीब 12 बजे वह अपनी स्कूटी से खाना खाने के लिए होटल की तरफ जा रहे थे।

  • Jalandhar: राखी बंधवाने आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar: राखी बंधवाने आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: राखी बधंवाने आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। राखी से पहले 2 बहनों के भाई की मौत हो गई। युवक की पहचान गौरव रौली (22) पुत्र योगेश रौली के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गोराया के रुड़का कलां गांव का रहने वाला गौरव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक के पिता योगेश और उसके भाई ने बताया कि गौरव ने हिमाचल में माता चिंतपूर्णी के मेलों में दुकान खोली थी।

    3 महीने बाद राखी के मौके पर अपनी दोनों बहनों से राखी बंधवाने के लिए गांव रुड़का कलां वापस आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने की वजह से मोटरसाइकिल फिसल कर दीवार से टकरा गई। जिससे गौरव को गंभीर चोटें आई थी। वहीं परिजन गौरव को डी.एम.सी लुधियाना ले गए, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • Punjab News: BMW में सवार कपड़ा व्यापारी पर हमालवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: BMW में सवार कपड़ा व्यापारी पर हमालवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डी जॉन स्थित नगर निगम सराभा नगर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी का बेटा बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर बाजार जा रहा था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलबारी में गनीमत यह रही कि वह बाल बाल बच गया। घटना की शिकयात पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए संजीव ने बताया कि उनका बेटा गैरी अपने 2 दोस्तों के साथ कार में सवार होकर खाने के लिए गया था। इस दौरान नगर निगम दफ्तर के पास एक कार में सवार युवक आए और उन्होंने गोलियां चला दी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने कहा कि आर्यन और दीपा को वह जानते है। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन में गैरी के दोस्तों पर कुछ समय पहले हमला हुआ था। जिसमें गैरी मुख्य तौर पर गवाह था।

    उस मामले में कुछ युवकों को सजा हुई थी। उस दौरान भी गैरी पर हमलावारों द्वारा हमला किया गया था। जिसके बाद देर रात दोबारा जान से मारने की नीयत से उस पर ब्रेजा कार में सवार युवकों ने गोलियां चला दी। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।