Home National मशहूर गायिका Asha Bhosle के निधन पर PM Modi सहित इन नेताओं ने जताया शोक

मशहूर गायिका Asha Bhosle के निधन पर PM Modi सहित इन नेताओं ने जताया शोक

0
मशहूर गायिका Asha Bhosle के निधन पर PM Modi सहित इन नेताओं ने जताया शोक
मुंबईः भारत की दिग्गज और मशहूर गायिका Asha Bhosle के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। संगीत जगत ही नहीं, बल्कि राजनीति से लेकर आम लोगों तक हर कोई इस खबर से दुखी है। उनके जाने को भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति माना जा रहा है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा दुख प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आशा भोसले के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीरें सांझा करते हुए लिखा कि आशा भोसले भारत की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी आवाज़ों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि दशकों तक चले उनके शानदार संगीत सफर ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया और दुनिया भर के लोगों के दिलों को छुआ। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि चाहे उनके भावुक गीत हों या जोश से भरे गाने, उनकी आवाज़ में हमेशा एक खास चमक रही। उन्होंने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि ये यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी। अमित शाह ने कहा- संगीत जगत की बड़ी क्षति केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आशा ‘ताई’ ने अपनी आवाज़ और प्रतिभा के दम पर एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मधुर गीतों ने भारतीय संगीत को और अधिक समृद्ध किया और वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। योगी आदित्यनाथ ने बताया अपूरणीय क्षति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी आशा भोसले के निधन को कला और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले सुरों की महान उस्ताद थीं और उन्हें ‘सुर साम्राज्ञी’ के रूप में जाना जाता था। उनकी गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सीएम योगी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। देशभर में शोक, हमेशा याद रहेंगी आशा भोसले आशा भोसले के निधन से न सिर्फ संगीत जगत बल्कि पूरा देश शोक में डूब गया है। उनके गीत और उनकी आवाज़ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। उनकी मीठी आवाज़ और यादगार गाने हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here