Blog

  • कपूरथलाः गैंगस्टर लखबीर लंडा के 12 गुर्गें ह​थियारों और लग्जरी कारों सहित गिरफ्तार

    कारोबारी के घर पर फायरिंग कर मांगी थी 2 करोड़ की रंगदारी

    आरोपियों में सभी की उम्र 19 से 22 साल, वारदात के बाद भागना था विदेश 

    कपूरथलाः अमेरिका बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के 12 गुर्गों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने लंडा और उसके यूके रहते साथी हरजीत सिंह भंडाल के कहने पर सुल्तानपुर लोधी के एक कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग करके दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।आरोपियों पर पहले भी कई लूटपाट व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। इनसे पुलिस ने 7.65 बोर की एक पिस्टल, एक देसी रिवाल्वर 32 बोर, एक देशी पिस्तौल 7.62 बोर, 26 रौंद और 2 लग्जरी बाइक बरामद किए हैं। पुलिस लाइन कपूरथला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एससपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि 10 मार्च को कपूरथला से संबं​धित एक धनाढ्य व्य​क्ति के घर के बाहर फायरिंग करके 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

    पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद सीआइए स्टाफ कपूरथला, डीएसपी-डी और काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर की टीम के साथ संयुक्त आपरेशन चलाया गया। इस दौरान तफ़्तीश में मालूम हुआ कि अमेरिका बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा निवासी हरिके जिला तरनतारन अपने यूके में रहते साथी हरजीत सिंह भंडाल निवासी गांव चिट्टी थाना लांबड़ा जिला जालंधर के जरिये जिला कपूरथला व इसके आसपास के एरिया में धनाढ्य व एनआरआइज को धमकियां देकर रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस पर आपरेशन टीम ने इनपुट और टे​क्निकल आधार पर ट्रैप लगाकर 12 गुर्गों को सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, संगरूर, जालंधर और शाहकोट से काबू करने में सफलता हासिल की। पहले मुख्य आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव गिल नकोदर, यूके रहते हरजीत सिंह का भाई मनिंदर सिंह निवासी गांव चिट्टी जालंधर, गुरजीत सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी नकोदर को पहले गिरफ्तार किया गया।

    जिनसे पूछताछ के बाद युवराज कुमार उर्फ कालू निवासी नकोदर, अंग्रेज सिंह उर्फ़  गेजी निवासी संगरूर, मनप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी संगरूर, परविंदर सिंह उर्फ़ अमली निवासी नकोदर, जसप्रीत सिंह उर्फ़ जस्सा निवासी संगरूर, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी सुल्तानपुर लोधी, सुखप्रीत सिंह निवासी शाहकोट, हरजीत सिंह निवासी शाहकोट तथा विशाल उर्फ़ बिल्ली निवासी शाहकोट को काबू किया गया। एसएसपी ने बताया कि ये सभी एक-दूसरे से परिचित नहीं हैं। इन्हें विदेश से ही गाइड किया जाता था कि कहां से पिस्टल मिलेगा और कहां से बाइक और किस व्य​क्ति को टारगेट करना है। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में इनसे दो टारगेट की बात सामने आई है। एक मामले में तो इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे के बारे में पूछताछ जारी है।

    सुल्तानपुर लोधी के कारोबारी से विदेशी कॉल के जरिये रंगदारी मांगने के मामले में लंडा व हरजीत को नामजद किया गया है। इनके कई और सदस्य जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। एसएसपी ने बताया कि ये सभी 19 से 22 साल की उम्र के युवा हैं। मुख्य आरोपी जस्सा जालंधर, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा, हो​शियारपुर में दर्ज लूट व आर्म्स एक्ट के आठ मामलों में पीओ हैं। जबकि इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले ट्रेस हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मौके एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी-डी गुरमीत सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

  • पंजाबः हरसिमरत कौर का आया बयान, इस जगह से लड़ेगी लोकसभा चुनाव, देखें वीडियो

    बंठिडाः लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि उस सूची में अकाली दल ने हरसिमरत कौर के चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह तरनतारन से चुनाव लड़ सकती है। लेकिन आज हरसिमरत कौर बादल ने चुनाव लड़ने को लेकर मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेगी तो बठिंडा से ही लड़ेंगी।

    वहीं बीजेपी के घोषणा पत्र पर बोलते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा अकाली दल ने मांग की है घोषणा पत्र को लीगल डॉक्यूमेंट किया जाए। बठिंडा से कांग्रेस के उम्मीदवार जीत महेंद्र सिंह सिद्धू पर बोलते हुए हरसिमरत ने कहा अब कांग्रेस इतनी डर गई कि अकाली दल से बाहर निकले हुए नेता को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। दूसरी तरफ बीजेपी भी सिकन्दर मलूका की बहू को मैदान से उतारना चाहती है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां मिलकर अकाली दल को टारगेट कर रही है। हरसिमत कौर ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा और सिकंदर सिंह मलूका अकाली दल के साथ है। इस उम्र में जब सिकंदर सिंह मलूका के बच्चों ने उनकी नहीं सुनी तो किसकी सुनेंगे।

  • पंजाबः ढाई वर्षीय दिलरोज की ह+त्या के मामले में कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से ढाई साल की दिलरोज की मौत को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद जज ने 16 अप्रैल तक फैसला सुरक्षित रख लिया गया। हालांकि दिलरोज के पिता हरप्रीत सिंह ने दोषी नीलम को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। बता दें कि 2 दिन पहले सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत द्वारा आज (सोमवार को) 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को दोषी करार दिया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने इस फैसले को सुरक्षित रख लिया है। दरअसल, नीलम ने अपने पड़ोसी पुलिस कर्मी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की हत्या की थी। वहीं आज कोर्ट में को लेकर मृतिका बच्ची के पिता का बयान सामने आया है।

    बच्ची के पिता ने कहा कि 28 नवंबर को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि इस मामले में दुनियां की अरदास को भगवान ने कबूल किया और कोर्ट ने इस मामले में हत्या करने वाली महिला को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह दोषी महिला को फांसी की सजा दिलवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बच्ची को कभी नहीं भूल सकते, आज भी वह बच्ची को याद करके रोते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वह जब भी अपने बेटे के लिए कोई चीज लेकर आते है तो वह बेटी के लिए लेकर रखते है। पिता ने लोगों से अपील की है कि आज के समय में किसी पर भी कोई विश्वास ना करे।

    उन्होंने कहा कि दोषी महिला 30 साल से उनके पड़ोस में रह रही थी। उन्होंने कहा कि वह कंजक पूजन के समय में फूलों से बच्ची का स्वागत करती और उसे अपने घर में ले जाती। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता था कि दोषी महिला के दिल में क्या चल रहा था। उन्होंने कहा कि आज उसी कंजक को महिला ने मार दिया, जिसकी वह पूजा करती थी। बच्ची के पिता ने कहा कि आज भी देश-विदेश से उन्हें इंसाफ को लेकर फोन आ रहे है और लोग पूछ रहे है कि केस का क्या बना।

  • Global Hospital में सीवरेज समस्या दौरान व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला /जीरकपुर : सीवरेज का काम करने गए एक व्यक्ति की सीवरेज के अंदर दम घुटने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्लोबल अस्पताल में ब्लॉक सीवरेज को खोलने के लिए उतरे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण(46) निवासी खुशी नगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।  मृतक श्रवण सीवरेज खोलने का काम करता था।

    घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार श्रवण जो कि सीवरेज खोलने के लिए सीवरेज के अंदर गया, जब उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मृतक का शव सेक्टर-6 अस्पताल में रखवाया गया। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोंप दिया है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अमृतसर से चंडीगढ़ की सीधी उड़ान हुई शुरू 

    चंडीगढ़ः इंडिगो एयरलाइंस ने आम लोगों की सुविधा के लिए अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। इससे कम समय में चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। अमृतसर से चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क, रेल यातायात के बाद अब हवाई कनेक्शन भी जुड़ गया है। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्य रख इंडिगो एयरलाइन की ओर से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है। 

    यह फ्लाइट रात को करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और 12:15 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद यह फ्लाइट रात के 3:15 बजे अमृतसर से उड़ान भर कर सुबह चार बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचा करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने पर विद्यार्थियों, रोजाना हाईकोर्ट जाने वाले लोगो सहित अन्य आम लोगों को भी बेहद फायदा होगा। वहीं पर्यटकों के लिए यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी।

  • पंजाब : चुनावों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़े किसानों ने गुरदासपुर के भैणी मियां खां गांव में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांवों में बीजेपी बहिष्कार के पोस्टर लगाए। जिसमें लिखा है कि बीजेपी उम्मीदवारों का विरोध किया जाएगा।

    इस मौके पर किसानों ने कहा कि वे गुरदासपुर से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू का गांव-गांव जाकर विरोध करेंगे और दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों से सवाल जवाब करेंगे।

    क्योंकि केंद्र सरकार ने बार-बार किसानों को धोखा दिया है और उनके पास नहीं है. अपनी मांग मनवाने के लिए दिल्ली कॉन्सेप्ट के तहत हम उनका विरोध कर रहे हैं और गांवों में जाकर उनके खिलाफ पोस्टर लगा रहे है।

  • पंजाबः मोबाइल छीनने आया लुटेरा काबू, लोगों ने जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में मोबाइल फोन छीनने आए स्नैचर को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने स्नेचर को बांधकर उसकी जमकर छित्तर परेड की। इस मामले को लेकर जब युवक से बातचीत की गई तो उसने बताया कि कल इसी युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। वारदात के दौरान इस युवक के साथ दो अन्य युवक भी थे, जिनके पास तेजधार हथियार भी थे।

    युवक ने कहाकि आज ये फिर से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने आए तो लोगों की मदद से इसे मौके पर काबू कर लिया गया। लोगों ने स्नेचर की रस्सियों से बांधकर जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्नेचर को काबू करके थाने ले गई। वहीं इस मामले को लेकर जब स्नेचर से बात की गई तो उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 

  • पंजाब : नहर में तैरता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गुरुहरसहाय में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शव गुरुहरसहाय स्थित सेम नाला में से बरामद हुआ है। आपको बता दें कि सोमवार को दिन निकलते ही गोलू का रोड फ्लाई ओवर से गुजर रहे लोगों ने सरूपेवाला गांव की ओर जाने वाली नहर में एक शव तैरता हुआ देखा।

    जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे सहायक थानेदार राम प्रकाश ने बताया कि लोगों ने नाले में शव तैरने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद वे पुलिस पार्टी के साथ यहां पहुंचे है।

    सहायक थानेदार ने बताया कि अभी तक उक्त युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है, पुलिस की जांच में ही सच्चाई सामने आएगी।

  • AAP नेता को SC से लगा झटका, कोर्ट ने जारी किए आदेश

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जहां सुप्रीम कोर्ट और राउज एवेन्यू कोर्ट से झटके लगे, वहीं उनके विधायक अमानतुल्लाह खान को भी सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उन्हें 18 अप्रैल को ED के सामने पेश होने के निर्देश दिए। मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़ा है। अमानतुल्लाह पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद अमानुल्लाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ED से कहा कि अगर आपके पास अमानतुल्लाह के खिलाफ सबूत हो तो गिरफ्तार करें, अन्यथा गिरफ्तार नहीं करें।