Blog

  • पंजाब : 50 लाख की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    फिरोजपुर : सिटी पुलिस ने नशा तस्कर को 50 लाख रुपए की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जा रही है, तांकि यह पता लगाया जा सके आरोपी कहां से यह नशा लेकर आता था। कहां इसे सप्लाई करता था। एसआई परमजीत कौर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और एकाएक पीछे मुड़कर वहां से भगाने का प्रयास करने लगा।

    पुलिस पार्टी को आरोपी के ऊपर शक होने पर आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 97 ग्राम हेरोइन नशा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र हरमेश सिंह निवासी जलालवाला टिब्बा थाना सदर फिरोजपुर बताया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। 

  • पंजाब : Gun House में हुई चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर : गन हाउस में चोरी के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटों के अंदर अंदर 16 हथियारों की चोरी के मामले में 5 आरोपियो को काबू कर लिया है। आरोपियों से 14 हथियार और 30 कारतूस बरामद कर लिए है। उन्होंने बताया कि चोरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए निहंग सिंघो के पहरावे में थे। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक कटर, हथौड़ा और लोहे की रोड भी बरामद की है। डीआईजी ने कहा कि गन हाउस के मालिक पर भी करवाई होगी क्योंकि उसने कोई भी चोंकीदार नहीं रखा था।

    गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह हथियार लाइसेंस की दुकान डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने चंद कदम की दूरी पर है। एसएसपी संगरूर सतिंदर सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि हथियार लाइसेंसी दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि असला लाइसेंस दुकान के लिए जो गाइड लाइंस होती है क्या इनकी ओर से उनको फॉलो किया गया है, वह भी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

  • ‘बिग बॉस की विनर को मिली चमचमाती ट्रॉफी और इतना प्राइज मनी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : ‘बिग बॉस तमिल 7’ काफी समय से सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। वहीं सभी का इंतजार खत्म हो चुका है। ‘बिग बॉस तमिल सीजन 7’ के विनर का अनाउंसमेंट हो गया है। टीवी एक्ट्रेस अर्चन रविचंद्रन ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। एक्ट्रेस ने इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी। वहीं मणिचंद्र रनर अप हैं इस शो कीं। माया रियलिटी शो की सेकेंड रनर अप बनीं। शो 1 अक्टूबर, 2023 को 18 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था। बाद में 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने चैलेंजिंग टास्क जीते और माया, मणि, विष्णु और दिनेश फाइनलिस्ट बने। ‘बिग बॉस तमिल 7’ को पॉपुलर एक्टर कमल हासन ने होस्ट किया। इस सीजन में सबको मात दीं और शो की विनर अर्चना रविचंद्रन बनीं।

    अर्चना रविचंद्रन को ट्रॉफी के साथ और 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली है। ग्रैंड फिनाले में एलिमिनेट हो चुके हो कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस भी देखने को मिली है। शानदार डांस की वीडियो औऱ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। टॉप 5 में पहले बाहर होने फाइनलिस्ट विष्णु विजय रहे हैं। ‘बिग बॉस तमिल 7’ को जाने-माने सुपरस्टार कमल हासन ने होस्ट किया था। एक्टर ने लगातार सातवीं बार शो को होस्ट किया है। ये शो ‘बिग बॉस तमिल सीजन 7’ विजय टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था और साथ ही साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हुआ है।

     इस सीजन को लेकर काफी हलचल देखने को मिली है। ‘बिग बॉस तमिल 7’ में अनन्या राव, विजय वरुमा, मणि, पूर्णिमा, प्रदीप, युगेंद्रन, विचित्रा, रवीना, विनुषा, ऐशु निक्सन, आरजे ब्रावो, अन्नभारती, कूल सुरेश, सरवनन, अक्षय, गण बाला और बावा चेल्लादुराई जैसे कंटेस्टेंट्स इस शो का हिस्सा रहे है। शो में सभी ने अपने शानदार गेम से सबका दिल जीत लिया है।

  • बम धमाके में सेना के 5 जवानों की हुई मौ’त 

    नई दील्ली :  पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत से बम धमाके की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना की एक गाड़ी पर बम हमला किया गया है। इस हमले में 5 पाकिस्तानी सैनिकों के मरने की जानकारी मिली है। इस इलाके में पिछले कई दशकों से सेना के खिलाफ स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके में आतंकवादियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया है। सेना ने कहा है कि हमले में मारे गए सैनिकों की उम्र 23 से 25 बर्ष के बीच थी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने सैनिकों की मौत पर शोक जताया है।

    पाकिस्तान के कुछ सीनेटर ने सुरक्षा को देखते हुए चुनाव टालने की मांग की है। बलूचिस्तान का इलाका अफगानिस्तान और ईरान से सटा है। यहां रहने वाले लोगों की दशकों से शिकायत है पाकिस्तान की सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार करती है। इस वजह से इलाके में सरकार की खिलाफ लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है।

  • जालंधरः भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर : चाइना डोर के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले सप्ताह चाइना डोर के 110 गट्टू बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि मकर संक्रांति के पवित्र त्योहार पर पतंग उड़ाने की एक लोकप्रिय परंपरा है, जिस दौरान नुकीली और खतरनाक डोर, जिन्हें आमतौर पर चाइना डोर के नाम से जाना जाता है, का उपयोग अधिक किया जाता है।  हालाँकि उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से पंजाब सरकार द्वारा पतंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर अवैध पतंगों की बिक्री को रोकने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। स्वपन शर्मा ने बताया कि चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि त्योहार से पहले इस डोर की बिक्री पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन निगरानी का उपयोग करके कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की आसानी से पहचान करने और उनका पता लगाने में सक्षम है।

    श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान ड्रोन तकनीक कानून लागू करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी उपकरण साबित हुई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान 110 चाइनीज डोर बरामद किए गए और 2 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 100 गट्टू चाइना डोर की बरामदगी के बाद एफआईआर नंबर 02 दिनांक 01-01-2024 और दूसरी  एफआईआर नंबर 25 दिनांक 12-01-2024 धारा 188 आईपीसी के तहत थाना रामा मंडी जालंधर में 10 गट्टू चाइना डोर बरामद होने पर दर्ज की गई है। स्वपन शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा और जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : कैबिनेट मंत्री मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस जारी

    चंडीगढ़ : कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा की संगरूर कोर्ट में सजा के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस मामले में नोटिस भेज पक्ष रखने को कहा है। मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।

    मंत्री अरोड़ा ने इस सजा पर रिव्यू के लिए संगरूर कोर्ट में में याचिका दायर की है। वहीं, दूसरी तरफ कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा द्वारा अमृतसर में झंडा फहराने की रस्म अदा करने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके खिलाफ एडवोकेट डॉ. एचसी अरोड़ा की तरफ से सरकार को नोटिस भेजा गया। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।

  • पंजाब : कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलों से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    पठानकोट : कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें भरकर एक ट्रक जो हिमाचल के नालागढ़ जा रहा था। ट्रक जैसे ही नवां नंगल फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, गोल चक्कर पर मुड़ते समय ट्रक बीच चौराहे पर पलट गया। सड़क पर पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ। ट्रक चालक और परिचालक दोनों बाल-बाल बच गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह ट्रक फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, तो हालांकि इस ट्रक की रफ्तार काफी कम थी। लेकिन जैसे ही यह ट्रक चौराहे से मुड़ा तो ट्रक पलट गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उस सड़क को बंद कर दिया जहां ट्रक पलटा था और ट्रैफिक को दूसरी तरफ से मोड़ना शुरू कर दिया। ट्रक चालक ने बताया कि उसने अपने नियोक्ता और कंपनी को दुर्घटना के बारे में सूचित किया। बताया गया है कि रास्ते में आ रही उनकी गाड़ी से ये हादसा हुआ है और अब कंपनी और ट्रक के मालिकों ने कंपनी से एक और ट्रक नंगल भेजा है। जैसे ही ट्रक यहां पहुंचेगा, पानी का ये सारा सामान और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उस ट्रक में लोड कर दी जाएंगी। क्रेन की मदद से ट्रक को एक तरफ किया जाएगा और दरवाजे पर रास्ता खुलवाया जाएगा।

  • मशहूर शायर का हुआ निधन, पीजीआई में ली आखिरी सांस

    लखनऊः मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और काफी दिनों से एसजीपीजीआई में भर्ती थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 26 नवंबर 1952 को रायबरेली में जन्मे मुनव्वर राना उर्दू साहित्य के बड़े नाम हैं। उन्हें 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। बीते दिनों किडनी संबंधित परेशानियों के बाद उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां वह आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।

    पिछले दो साल से किडनी खराब होने के कारण मुनव्वर राना की डायलिसिस चल रही थी। साथ में फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी से भी परेशान थे। 9 जनवरी को हालत खराब होने पर पीजीआई में एडमिट किया गया था जहां मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। पीजीआई के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर नारायण प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से उन्हे किडनी की बीमारी थी। 9 जनवरी को जब एडमिट किया गया तो उन्हें सीओपीडी के साथ हार्ट की भी दिक्कत थी, जिसके चलते वेंटिलेटर पर रखा गया। सेहत में सुधार होने के बाद वेंटिलेटर से हटाया गया था लेकिन ज्यादा समय तक बिना वेंटिलेटर रह नहीं सके। दोबारा उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, जहां रविवार को उनका निधन हो गया।

    इससे पहले वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। मुनव्वर राना देश के जाने-माने शायरों में गिने जाते हैं। उन्हें साहित्य अकादमी और माटी रतन सम्मान के अलावा कविता का कबीर सम्मान, अमीर खुसरो अवार्ड, गालिब अवार्ड आदि से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उनकी दर्जन भर से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनमें मां, गजल गांव, पीपल छांव, बदन सराय, नीम के फूल, सब उसके लिए, घर अकेला हो गया आदि शामिल हैं।

  • 12 साल के लड़के पर तेंदुए ने किया हमला

    नई दिल्ली : उत्तराखंड के देहरादून में 12 वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे पहले की तेंदुआ उसे ले जाता, बच्चे के दोस्तों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे छुड़ा लिया। बुरी तरह घायल बच्चे का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 6 बजे राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली में घटी 12 साल का निखिल थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रिस्पना नदी के किनारे स्थित जंगल से लकड़ियां लेकर लौट रहा था इसी दौरान निखिल पर तेंदुए ने हमला कर दिया गुलदार ने उसका सिर पकड़ा और खींचकर ले जाने लगा

    निखिल की चीख सुनकर उसके दोस्त भागे नहीं बल्कि उन्होंने तुरंत निखिल के पैरों को पकड़ लिया और शोर मचा दियाइस पर तेंदुआ निखिल को छोड़कर भाग गया। उधर हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल निखिल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से निखिल को दून अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक निखिल के सिर पर बड़ा और गहरा घाव है, उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से कैनाल रोड क्षेत्र से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

  • जहरीली गैस से महिला की हुई मौ’त, बेटे की हालत गंभीर

    उत्तर प्रदेश : ठंड के कारन अकसर लोग भरों में अंगीठी जलाते हैं लेकिन कई बार अंगीठी से निकली ज़हरीली गैस के कारण लोगों की जान भी चली जाती है। ताज़ा मामला नोएडा से सामने आया है। जहां घर में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए मां-बेटे की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक बिरौडी गांव में रहने वाली महिला अपने 11 वर्षीय बेटे रोहित के साथ शनिवार रात को अपने घर में अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके सो गई। उन्होंने बताया कि अंगीठी के धुएं से उनके कमरे में जहरीली गैस फैल गई और दोनों मां-बेटे बेहोश हो गए। अधिकारी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला महिला का पति मनोज जब सुबह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उनकी पत्नी और बच्चे दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि व्यक्ति जब घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गया तो तो मां-बेटे को बेहोश पाया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।