Blog

  • पंजाब : EVM मशीनों को लेकर पार्टियों ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    अमृतसर : भारतीय मुक्ति मोर्चा के नेता अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से वोट करना चाहते है। उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाही राज करना चाहते है। उनका कहना है कि उन्होंने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है, उन्हें क्या पता कि अब उन्हें 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

    उन्होंने कहा कि हमने ईवीएम मशीन को लेकर उपायुक्त को मांग पत्र दिया था। हमने 4 बार उपायुक्त को मांग पत्र दिया है। इस मौके पर भारतीय मुक्ति मोर्चा के नेता लक्ष्मण सिंह थिंद ने कहा कि मुझे पार्टी की ओर से अमृतसर सीट से सांसद का टिकट मिला है।

    बहुजन मुक्ति भारती ने मुझे टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि  अगर संगत हमारे सिर पर हाथ रखेगी तो हम यह सीट जरूर जीत लेंगे।  हमारे पास पैसा नही है पर हम गरीबों  की सेवा जरुर करेंगे।

  • जालंधरः बस्ती शेख में युवक के मर्डर की Live वीडियो आई सामने 

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख में बीते दिन मेडिकल की दुकान से दवाई लेकर लौट रहे दपंति पर हमलावारों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के सिविल अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मृतक की पत्नी उसे हमलावारों से छुड़वा रही है लेकिन वह बेरहमी से उस पर चाकू से हमला कर रहे है। इस वीडियो ने हर किसी के रौंगटे खड़े कर दिए है। 

    बताया जा रहा है कि इससे पहले भी हमला करने वाले युवकों का अंकित और उसके भाई मनी से हुआ था और पुरानी रंजिश के चलते बीते दिन हमलावारों ने उसे रास्ते में घेर कर उस पर हमला कर दिया। मृतक की पत्नी मनीषा ने आप कार्यकर्ताओं पर इस हमले के आरोप लगाए है। मृतक की पत्नी मनीषा ने बताया कि वह मेडिकल की दुकान पर दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी एक्टिवा को सोनू और उसके पिता व मल्ली ने रोक लिया। जहां इन सभी ने उसके पति पर हमला कर दिया। मनीषा ने बताया कि वह मल्ली के घर गई, लेकिन वहां पर उसकी पत्नी ने उसे धक्का देकर घर का गेट बंद कर दिया। मनीषा ने बताया कि सभी ने उसके पति पर बेरहमी से हमला किया। मनीषा ने कहा कि हमलावारों को आप नेता की सपोर्ट है, जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

    वहीं मृतक के भाई मनी ने बताया कि वह 4 माह की गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने के लिए गया था। जहां रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियारों से बदमाशों ने करीब 17 बार युवक के सिर, पीठ और पेट में वार किए। जिससे युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। हत्या के आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने आप वर्कर करण मल्ली, सोनू, अजय, सन्नी सहित 6 के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, अभी तक मामले में पुलिस ने करीब तीन आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है।

    मृतक अंकित की पत्नी मनीषा ने बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी हुई है। जब वह मोहल्ला चाय आम से बाहर निकले तो सोनू नाम के बदमाश ने उनका अपने घर के बाहर रोक लिया। मनीषा के अनुसार करीब 5 मिनट तक चले खूनी खेल के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग निकले। इसके बाद उसने आसपास के लोगों ने पति को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जिसके बाद भाजपा नेता उसके पति को लेकर अस्पताल पहुंचा। मृतक के भाई मनी ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश पर उन पर हमला किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आरोपी मल्ली एरिया में नशा बिकवाता है।

  • जालंधरः पानी के मुद्दे को लेकर गंभीर दिखे संत बलबीर सिंह सींचेवाल नेताओं पर साधा निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: राज्यसभा मेंबर संत बलबीर सिंह सींचेवाल आज पानी के मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए नेताओं से इस मामले को लेकर सवाल पूछे है। दरअसल, आज सभी संत समाज सेवा संगठनों और पर्यावरणविदों द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें राजसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सिचेवाल भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर उम्मीदवारों और सरकारों से  पर्यावरण को लेकर सवालों के जवाब मांगे  हैं। पर्यावरण और पानी का स्तर लगातार नीचे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से पूछा है से संत समाज द्वारा राजनीतिक पार्टियों पर सवाल सवाल पूछा है कि कहां है हमारा रंगला पंजाब ?

    उन्होंने उन लोगों से कहा है कि वह वोट मांगने आ रहे प्रत्येक पार्टी के उम्मीदवार से पानी के स्तर को लेकर जरूर सवाल पूछें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहाकि पिछले साल पर्यावरण को लेकर खेती विभाग की ओर से जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें 300 जिले ग्लोबल वार्मिंग की मार में आ गए। जिसमें से 9 जिलें पंजाब के शामिल है, जबकि 8 जिले हिमाचल, 11 जिले हरियाणा के शामिल है। उन्होंने कहा कि जालंधर को क्रिटिकल जोन में शामिल किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि एक अन्य रिपोर्ट में लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में पानी का स्तर काफी नीचे जाने का अनुमान है। 

  • जालंधरः हाल-ए-बेहाल- सिविल अस्पताल, ऑटो पर पड़ा रहा मरीज, नहीं मिल रहा स्टेचर, देखें Live

    जालंधर, ENS: लुधियाना के बाद जालंधर में सिविल अस्पताल का हाल भी बेहद खराब दिखाई दे रहा है। जहां प्रशासन मरीजों को लेकर सुचेत नहीं दिखाई दे रहा है। दरअसल, आज, गंभीर हालत में मरीज को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ला गया, जहां पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह पिछले आधे घंटे से बाहर ऑटो पर मरीज को लिटाकर प्रशासन का इंतजार कर रहे है। लेकिन प्रशासन का कोई भी कर्मी उसे इमरजेंसी वार्ड में स्टेचर परले जाने के लिए नहीं आ रहा है और ना ही उन्हें स्टेचर कोई दे रहा है। 

    जबकि मरीज के शरीर के काफी खून बह रहा है। लेकिन सिविल अस्पताल बढ़िया उपचार के दावों की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में अगर मरीज की हालत खराब हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। वहीं स्टेचर ना मिलने के बाद ऑटो की जब इमरजेंसी वार्ड में ले जाने लगे तो पुलिस कर्मी ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर ऑटो को रोक लिया। जिसके बाद मीडिया द्वारा मुद्दा उठाए जाने के आधे घंटे बाद स्टेचर का प्रबंध किया गया और मरीज को उपचार के लिए प्रशासन के कर्मी अंदर लेकर गए।

    बता दें कि इससे पहले लुधियाना के सिविल अस्पताल में भी प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जहां एक ही बैड पर मरीज को मृतक को लिटा दिया गया था। मृतक के साथ मरीज 2 घंटे तक पड़ा रहा। वहां पर भी मीडिया के समक्ष मामला आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मृतक को उठाकर मोर्चुरी में रखवाया। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन ने आज एसएमओ से रिपोर्ट मांगी है और लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ जांच की बता कही है।

  • कपूरथलाः गैंगस्टर लखबीर लंडा के 12 गुर्गें ह​थियारों और लग्जरी कारों सहित गिरफ्तार

    कारोबारी के घर पर फायरिंग कर मांगी थी 2 करोड़ की रंगदारी

    आरोपियों में सभी की उम्र 19 से 22 साल, वारदात के बाद भागना था विदेश 

    कपूरथलाः अमेरिका बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के 12 गुर्गों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने लंडा और उसके यूके रहते साथी हरजीत सिंह भंडाल के कहने पर सुल्तानपुर लोधी के एक कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग करके दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।आरोपियों पर पहले भी कई लूटपाट व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। इनसे पुलिस ने 7.65 बोर की एक पिस्टल, एक देसी रिवाल्वर 32 बोर, एक देशी पिस्तौल 7.62 बोर, 26 रौंद और 2 लग्जरी बाइक बरामद किए हैं। पुलिस लाइन कपूरथला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एससपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि 10 मार्च को कपूरथला से संबं​धित एक धनाढ्य व्य​क्ति के घर के बाहर फायरिंग करके 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

    पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद सीआइए स्टाफ कपूरथला, डीएसपी-डी और काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर की टीम के साथ संयुक्त आपरेशन चलाया गया। इस दौरान तफ़्तीश में मालूम हुआ कि अमेरिका बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा निवासी हरिके जिला तरनतारन अपने यूके में रहते साथी हरजीत सिंह भंडाल निवासी गांव चिट्टी थाना लांबड़ा जिला जालंधर के जरिये जिला कपूरथला व इसके आसपास के एरिया में धनाढ्य व एनआरआइज को धमकियां देकर रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस पर आपरेशन टीम ने इनपुट और टे​क्निकल आधार पर ट्रैप लगाकर 12 गुर्गों को सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, संगरूर, जालंधर और शाहकोट से काबू करने में सफलता हासिल की। पहले मुख्य आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव गिल नकोदर, यूके रहते हरजीत सिंह का भाई मनिंदर सिंह निवासी गांव चिट्टी जालंधर, गुरजीत सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी नकोदर को पहले गिरफ्तार किया गया।

    जिनसे पूछताछ के बाद युवराज कुमार उर्फ कालू निवासी नकोदर, अंग्रेज सिंह उर्फ़  गेजी निवासी संगरूर, मनप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी संगरूर, परविंदर सिंह उर्फ़ अमली निवासी नकोदर, जसप्रीत सिंह उर्फ़ जस्सा निवासी संगरूर, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी सुल्तानपुर लोधी, सुखप्रीत सिंह निवासी शाहकोट, हरजीत सिंह निवासी शाहकोट तथा विशाल उर्फ़ बिल्ली निवासी शाहकोट को काबू किया गया। एसएसपी ने बताया कि ये सभी एक-दूसरे से परिचित नहीं हैं। इन्हें विदेश से ही गाइड किया जाता था कि कहां से पिस्टल मिलेगा और कहां से बाइक और किस व्य​क्ति को टारगेट करना है। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में इनसे दो टारगेट की बात सामने आई है। एक मामले में तो इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे के बारे में पूछताछ जारी है।

    सुल्तानपुर लोधी के कारोबारी से विदेशी कॉल के जरिये रंगदारी मांगने के मामले में लंडा व हरजीत को नामजद किया गया है। इनके कई और सदस्य जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। एसएसपी ने बताया कि ये सभी 19 से 22 साल की उम्र के युवा हैं। मुख्य आरोपी जस्सा जालंधर, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा, हो​शियारपुर में दर्ज लूट व आर्म्स एक्ट के आठ मामलों में पीओ हैं। जबकि इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले ट्रेस हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मौके एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी-डी गुरमीत सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

  • पंजाबः हरसिमरत कौर का आया बयान, इस जगह से लड़ेगी लोकसभा चुनाव, देखें वीडियो

    बंठिडाः लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि उस सूची में अकाली दल ने हरसिमरत कौर के चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह तरनतारन से चुनाव लड़ सकती है। लेकिन आज हरसिमरत कौर बादल ने चुनाव लड़ने को लेकर मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेगी तो बठिंडा से ही लड़ेंगी।

    वहीं बीजेपी के घोषणा पत्र पर बोलते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा अकाली दल ने मांग की है घोषणा पत्र को लीगल डॉक्यूमेंट किया जाए। बठिंडा से कांग्रेस के उम्मीदवार जीत महेंद्र सिंह सिद्धू पर बोलते हुए हरसिमरत ने कहा अब कांग्रेस इतनी डर गई कि अकाली दल से बाहर निकले हुए नेता को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। दूसरी तरफ बीजेपी भी सिकन्दर मलूका की बहू को मैदान से उतारना चाहती है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां मिलकर अकाली दल को टारगेट कर रही है। हरसिमत कौर ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा और सिकंदर सिंह मलूका अकाली दल के साथ है। इस उम्र में जब सिकंदर सिंह मलूका के बच्चों ने उनकी नहीं सुनी तो किसकी सुनेंगे।

  • पंजाबः ढाई वर्षीय दिलरोज की ह+त्या के मामले में कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से ढाई साल की दिलरोज की मौत को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद जज ने 16 अप्रैल तक फैसला सुरक्षित रख लिया गया। हालांकि दिलरोज के पिता हरप्रीत सिंह ने दोषी नीलम को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। बता दें कि 2 दिन पहले सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत द्वारा आज (सोमवार को) 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को दोषी करार दिया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने इस फैसले को सुरक्षित रख लिया है। दरअसल, नीलम ने अपने पड़ोसी पुलिस कर्मी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की हत्या की थी। वहीं आज कोर्ट में को लेकर मृतिका बच्ची के पिता का बयान सामने आया है।

    बच्ची के पिता ने कहा कि 28 नवंबर को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि इस मामले में दुनियां की अरदास को भगवान ने कबूल किया और कोर्ट ने इस मामले में हत्या करने वाली महिला को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह दोषी महिला को फांसी की सजा दिलवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बच्ची को कभी नहीं भूल सकते, आज भी वह बच्ची को याद करके रोते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वह जब भी अपने बेटे के लिए कोई चीज लेकर आते है तो वह बेटी के लिए लेकर रखते है। पिता ने लोगों से अपील की है कि आज के समय में किसी पर भी कोई विश्वास ना करे।

    उन्होंने कहा कि दोषी महिला 30 साल से उनके पड़ोस में रह रही थी। उन्होंने कहा कि वह कंजक पूजन के समय में फूलों से बच्ची का स्वागत करती और उसे अपने घर में ले जाती। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता था कि दोषी महिला के दिल में क्या चल रहा था। उन्होंने कहा कि आज उसी कंजक को महिला ने मार दिया, जिसकी वह पूजा करती थी। बच्ची के पिता ने कहा कि आज भी देश-विदेश से उन्हें इंसाफ को लेकर फोन आ रहे है और लोग पूछ रहे है कि केस का क्या बना।

  • Global Hospital में सीवरेज समस्या दौरान व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला /जीरकपुर : सीवरेज का काम करने गए एक व्यक्ति की सीवरेज के अंदर दम घुटने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्लोबल अस्पताल में ब्लॉक सीवरेज को खोलने के लिए उतरे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण(46) निवासी खुशी नगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।  मृतक श्रवण सीवरेज खोलने का काम करता था।

    घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार श्रवण जो कि सीवरेज खोलने के लिए सीवरेज के अंदर गया, जब उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मृतक का शव सेक्टर-6 अस्पताल में रखवाया गया। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोंप दिया है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अमृतसर से चंडीगढ़ की सीधी उड़ान हुई शुरू 

    चंडीगढ़ः इंडिगो एयरलाइंस ने आम लोगों की सुविधा के लिए अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। इससे कम समय में चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। अमृतसर से चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क, रेल यातायात के बाद अब हवाई कनेक्शन भी जुड़ गया है। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्य रख इंडिगो एयरलाइन की ओर से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है। 

    यह फ्लाइट रात को करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और 12:15 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद यह फ्लाइट रात के 3:15 बजे अमृतसर से उड़ान भर कर सुबह चार बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचा करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने पर विद्यार्थियों, रोजाना हाईकोर्ट जाने वाले लोगो सहित अन्य आम लोगों को भी बेहद फायदा होगा। वहीं पर्यटकों के लिए यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी।