Blog

  • बहू ने ससुर पर किया कातिलाना हमला, जाने वजह

    अबोहर : पंजपीर टिब्बा निवासी व्यक्ति का बीती रात उसकी पुत्रवधु ने सिर फोड़ दिया। जिसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां वह उपचाराधीन है।उपचाराधीन पंजपीर टिब्बा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र बुघर सिंह ने बताया कि वह और उसका बेटा दोनों ही ड्राइवर है। वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा है। जिसके चलते उसकी पुत्रवधु उसे ताने देती रहती है।

    बीती रात उसका बेटा ड्राइवरी करने के लिए गया हुआ था। जिस पर उसकी पुत्रवधु ने उससे विवाद शुरू कर दिया । उसके सिर पर किसी भारी वस्तु का प्रहार कर उसे घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • स्कूल अगले 5 दिन तक रहेंगे बंद, जाने वजह

    नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ती सर्दियों को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि आगामी पांच दिन तक पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यानी सोमवार 8 जनवरी से लेकर शुक्रवार 12 जनवरी तक के लिए स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गई हैष कोल्ड वेव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक बुधवार 10 जनवरी तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन एक घंटे के अंदर ही इसे वापस ले लिया गया। 

  • पंजाब में घनी धुंध का कहर, विजिबिलिटी पहुंची 25 मीटर से नीचे

    चंडीगढ़ : पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ पूरी तरह से धुंध की चपेट में हैं। यहां के कई शहरों में विजिबिलिटी 25 मीटर से नीचे पहुंच चुकी है। वहीं दिन व रात के तापमान में लगभग 3 डिग्री का अंतर रह गया है। आज भी सूरज के चमकने के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार तक लोगों को किसी भी प्रकार से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अमृतसर के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल वरयां में पढ़ता था। मृतक प्रदीप सिंह की उम्र तकरीबन 5 साल थी। स्कूल प्रिंसिपल आदर्श कौर संधू ने बताया कि ठंड लगने के कारण बच्चे को पहले बुखार हुआ। उसका बुखार बिगड़ गया और दिमाग तक पहुंच गया। जिसके बाद बीते दिन उसकी मौत हो गई।

    मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के अमृतसर व पटियाला, हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़ में धुंध के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर पहुंच चुकी है। जिसके चलते रेल व हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोगों को नसीहत दी गई है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और आने वाले कुछ घंटों में धुंध और घनी हो सकती है।

  • पंजाब : छोटे हाथी की टक्कर से गिरा ट्रांसफार्मर, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    लुधियाना : छोटे हाथी की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरने का मामला सामने आया है। ईएसआई चौक के पास एक छोटा हाथी ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जिसके बाद ट्रांसफार्मर पास खड़ी एक एक्टिवा पर गिर गया। जिससे एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रभावित व्यक्ति और दुकानदार ने बिजली विभाग को सूचना दी है।

    लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं जोड़ा है, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हो हुई। वहीं दुकानदार का कहना है कि ट्रांसफार्मर पहले से ही गलत जगह पर रखा गया है और विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने ट्रांसफार्मर को यहां से बदलने की मांग की है।

  • निशा ठाकुर के सिर सजा विंटर क्वीन 2024 का ताज

    कुल्लू : राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल मनाली के अंतिम दिन शरद सुंदरी प्रतियोगिता में मनाली की निशा ठाकुर को शरद सुंदरी-2024 चुना गया। उन्होंने फाइनल राऊंड में 15 प्रतिभागियों को हराकर शरद सुंदरी-2024 के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं शिमला की कोहिनूर प्रथम उपविजेता जबकि मनाली की ही भव्या पंडित द्वितीय उपविजेता रहीं। पहले राऊंड में सुंदरियों ने रैंप पर कैटवॉक किया। दूसरे राऊंड में उनका सीधा सामना जजों से हुआ। अधिकतर सुंदरियों ने पूरे आत्मविश्वास से जजों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके बाद फाइनल राऊंड हुआ, जिसमें निशा ठाकुर को शरद सुंदरी-2024 चुना गया।

    शरद सुंदरी को नकदी, ट्रॉफी व ताज देकर किया सम्मानित
    पहली बार दूसरे राऊंड में सभी 27 प्रतिभागियों को मौका दिया गया। शरद सुंदरी को 100000 रुपए व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं प्रथम उपविजेता को 50000 व द्वितीय उपविजेता को 30000 रुपए से सम्मानित किया गया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। विंटर कार्निवाल के दौरान वॉइस ऑफ विंटर कार्निवल 2024 का खिताब लक्ष्मी ने जीता जबकि फर्स्ट रनरअप कुणाल सूद और सैकेंड रनरअप हरीश ठाकुर रहे।

  • हिंसा के बीच वोटिंग शुरु, 8 जनवरी को नतीजे होगें घोषित

    नई दिल्ली :  बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 7:30 बजे वोटिंग की शुरुआत हुई। नतीजे कल यानी 8 जनवरी को आएंगे। विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है, ऐसे में सत्ताधारी अवामी लीग की जीत तय मानी जा रही है। इसकी नेता शेख हसीना अभी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं।

    बांग्लादेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP का आरोप है कि हसीना के नेतृत्व में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। विपक्ष ने शेख हसीना से पद छोड़ने और केयकटेकर सरकार की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की थी। शेख हसीना और उनकी पार्टी ने इस मांग को खारिज कर दिया। 

    1.75 लाख पुलिस अफसर और 5.15 लाख पैरामिलिट्री सैनिक तैनात

    बांग्लादेश में चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए करीब पौने 2 लाख पुलिसकर्मियों और 5 लाख से ज्यादा अनसार रिजर्व फोर्स के सैनिकों को तैनात किया गया है। यह बांग्लादेश की पैरामिलिट्री फोर्स है। पोलिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। कुछ वोटर्स ने कहा है कि उन्हें मतदान करने के लिए धमकी दी गई है। उनसे कहा गया है कि अगर वो मतदान नहीं करेंगे सरकारी सुविधाएं छीन ली जाएंगी।

  • कोहरे और शीतलहर का कहर जारी, बारिश की संभावना

    नई दिल्ली : जनवरी के शुरुआती दिनों में उत्तर भारत के तमाम इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे, शीतलहर की मार के बीच बारिश ने कंपकपी और ज्यादा बढ़ा दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर के वक्त भी ठीक से धूप नहीं हो रही है। यूपी में आज भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आगरा, इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। इन जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के पूर्वांचल वाले हिस्सों में भी ठंड से बुरा हाल है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, बनारस समेत कई जिलों में कोहरे का प्रकोप है और सर्यू की रोशनी कभी-कभार ही नजर आ रही है। 

    राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंभीर शीतलहर के बाद शनिवार को कुछ राहत जरूर मिली। हालांकि, आज सुबह से ही शीतलहर का अहसास हो रहा है। वीकेंड पर भी ज्यादातर लोग अपने घरों में हीटर जलाकर बैठे हुए हैं। मॉर्निंग वॉक पर भी कम ही लोग बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अगले 5-6 दिन तक अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। राजधानी में 9 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

  • बहू ने करवाई सास की ह’त्या, चौंकने वाला हुआ खुलासा, जाने मामला

    पटना : पटना के बिहटा में एक महिला ने अपनी ही सास की सुपारी देकर हत्या करवा दी। महिला ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए बदमाशों को सुपारी दी थी। वहीं शुक्रवार को बदमाशों ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला इस मामले को टालने का काफी प्रयास करती रही, लेकिन पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बाद कड़ी मशक्कत करके घटना के 24 घंटे के अंदर ही हत्यारिन बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पूरा मामला पटना के बिहटा इलाके का है। यहां शुक्रवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से आए 3 अपराधियों ने घर के पास ही सास को गोलियों से भून डाला था। इस हादसे में सास की मौत घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई थी। वहीं घटना के बाद सभी अपराधी घटनास्थल पर ही बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया था। वहीं इस मामले की जांच के लिए पटना के सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में शामिल पदाधिकारी और एसएफएल की टीम ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि बिहटा के कंचनपुर की रहने वाली रूना देवी के बेटे की मौत हो गई है, जिसके बाद उसने बहू को घर से निकाल दिया था। घर से निकाले जाने के बाद से ही बहू मायके में आकर रह रही थी। वहीं हत्या के मामले में गिरफ्तार बहू ने बताया कि सास द्वारा पैसे को लेकर उन्हें किसी तरह का कोई समर्थन नहीं दिया जा रहा था। इसी वजह से उसने अपनी सास की हत्या का षड्यंत्र रचा। गिरफ्तार बहू का मानना है कि उसकी सास की संपत्ति उसकी ननद प्रियंका कुमारी को मिलने वाली थी, जिसका बहू को काफी मलाल था। सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने सास रूना देवी की हत्या के मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रूना देवी की हत्या के मामले में ऋषि कुमार (20), पवन बाबू (21), अनुज उर्फ आशीष (20), अभिषेक कुमार (20) और बहू बबली कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया है।

  • ATS में तैनात एडिशनल SP और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पीड़िता ने डीजीपी ऑफिस में तैनात एक चर्चित पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव नाम के एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। जिसको लेकर गोमतीनगर विस्तार थाने में राहुल श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मानिनी श्रीवास्तव और राहुल के 4 दोस्तों के खिलाफ रेप, जबरन अबॉर्शन और आपराधिक धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही निलंबित करने की मांग भी की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। यूपीएससी की तैयारी करने के दौरान पीड़िता राहुल श्रीवास्तव के संपर्क में आई थी। लंबे समय से डीजीपी ऑफिस में तैनात राहुल श्रीवास्तव डीजीपी के पीआरओ भी रह चुके हैं।

    पीड़िता ने बताया कि राहुल श्रीवास्तव वर्तमान समय में यूपी एटीएस में एएसपी के पद पर तैनात है। पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले दो महीने तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ था। ट्वीट करने के बाद भरोसा दिलाया गया था कि न्याय मिलेगा। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल श्रीवास्तव 2018 से यौन शोषण करने की कोशिश की थी और करते आ रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि मेरी फोटोज और वीडियो लेकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि 2023 में राहुल श्रीवास्तव के जरिए मेरी प्रेग्नेंसी भी हुई थी, जिसके बाद राहुल श्रीवास्तव ने अप्रैल 2023 में मेरा अबॉर्शन भी करा दिया था। पीड़िता ने कहा कि अब राहुल श्रीवास्तव हर आरोप को डिनाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मेरे पास सारे सबूत हैं। इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि डीजीपी साहब से बात हुई थी, तब उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में डीजीपी और एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया था। 

    पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ शिकायत करने के बाद पीड़िता को सुरक्षा भी दी गई थी। पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव को निलंबित करने की मांग की है। इनकी पत्नी समेत सभी दोस्तों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। पीड़िता ने कहा कि मेरे पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि राहुल की पत्नी को घर जाकर इस बारे में बताया था, लेकिन आखिर में उन्होंने खुद प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। राहुल की पत्नी लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। पीड़िता ने बताया कि पैसे देकर मामले को दबाने की भी कोशिश की गई थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता 2018 में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 

    उसी तैयारी के दौरान पीड़िता राहुल श्रीवास्तव के संपर्क में आई थी। नंबर लेन-देन के बाद राहुल श्रीवास्तव स्टडी मटेरियल देते थे। गोमती नगर विस्तार थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पीड़िता की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुरानी घटना का जिक्र करते हुए घटना के बारे में बताया है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव पर रेप करने का आरोप लगाया है। तहरीर में राहुल के अलावा अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर बीती रात दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक धारा 376, 506 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें राहुल श्रीवास्तव, उनकी मानिनी श्रीवास्तव, सौरभ, सतीश, विक्रम, सिद्धार्थ और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

  • आज का राशिफल, 7 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 7 जनवरी 2024

    ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 7 जनवरी को रविवार। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

    मेष राशि: सुखमय दिन व्यतीत करेंगे। आनंद की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से, नौकरी-चाकरी के दृष्टिकोण से, जीवनसाथी के दृष्टिकोण से उत्तम दिन। सूर्य को जल देते रहें। 

    वृषभ राशि: डिस्टर्बिंग सा लगेगा दिन, लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन ये कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

    मिथुन राशि:  महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक है आपका। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

    कर्क राशि: स्वास्थ्य में सुधार होगा। गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

    कन्या राशि : लाभ के अवसर मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

    सिंह राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

    तुला राशि- सितारों से चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका समाज में कद बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। शनिदेव को नीली वस्तु अर्पित करें और शुभ होगा। 

    वृश्चिक राशि- मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कुछ भी नुकसान होने का संदेह रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन सरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें। 

    धनु राशि– आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। 

    मकर राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

    कुंभ राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

    मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।