Blog

  • ਬੁਲਟ ‘ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਹੋਈ ਸਖ਼ਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬੁਲਟ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਹੁਣ ਖੈਰ ਨਹੀਂ। ਸਪੈਸ਼ਲ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਬੁਲਟ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਤੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਬਾਈਕ ਦੇ ਸਾਈਲੈਂਸਰ ਨੂੰ ਕੱਟ ਕੇ ਜਾਂ ਸੋਧ ਕੇ ਕੰਨ ਪਾੜਨ ਵਾਲੀ ਆਵਾਜ਼ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਾਮਤ ਆਵੇਗੀ। ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਗੀ। ਡੁਗਰੀ ਨਹਿਰ ਉੱਤੇ ਨਾਕੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਬੁਲਟ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਸਲੈਂਸਰ ਚੇਂਜ ਸੀ ਅਤੇ ਪਟਾਕੇ ਵਾਲਾ ਸਲੈਂਸਰ ਲਗਾਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪ ਅਧਿਆਪਕ ਹਾਂ ਇਸ ਨੂੰ ਜਾ ਕੇ ਉਤਰਵਾਵਾਂਗਾ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਸਲੈਂਸਰ ਪਟਾਕੇ ਵਾਲਾ ਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨਾਕੇ ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਟਰੈਫਿਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਪਟਾਕੇ ਵਾਲਾ ਸਲੈਂਸਰ ਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਕਿਉਂਕਿ ਮਾਣਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਹਨ।

  • पंजाबः बाजार में शुरू हुए 500-500 के नकली नोट, आरोपी काबू

    खरड़ः पंजाब में नकली नोटो का कारोबार फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में पुलिस ने लुधियाना से नकली नोटो को लेकर पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को काबू किया था। वहीं अब खरड़ से नकली नोटो को लेकर खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने 47,000 रुपए की नकली करंसी सहित आरोपी को काबू किया है। बताया जा रहा है कि नकली नोट सारे 500-500 रुपए के है। इस संबंध में पुलिस ने एसबीपी सिटी ऑफ ड्रीम्स, संते माजरा के फ्लैट नंबर 1059 निवासी सुखमीत सिंह के खिलाफ धारा 489-सी के तहत मामला दर्ज किया है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी खरड़ में कई प्रॉपर्टी डीलरों के पास ब्रोकर का काम करता है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से खरड़ बाजार में ऐसे 500-500 रुपये के नोट चला रहा था। इस संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जाल बिछाया और उसे सोसायटी के सामने से पैदल आते समय काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 रुपये के नोटों की कॉपी बरामद हुई। जिनकी जांच करने पर अलग-अलग सीरियल नंबर वाले नोट निकले। इस दौरान कुल 94 नकली नोट बरामद किये गये।

  • पंजाब की बेटी ने विदेश में किया नाम रोशन, देखें वीडियो

    अमृतसर : हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर अच्छा मुकाम हासिल करें और देश-विदेश में अपना नाम रोशन करें। ऐसा ही मामला अजनाला से सामने आया है। जहां ब्लॉक अजनाला की बेटी ने कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में पढ़ने के लिए कनाडा गई थी। उन्होंने तीन साल तक सिक्योरिटी के तौर अपर भी काम किया, लेकिन हार नहीं मानी और अपना और माता पिता का सपना पूरा किया। 25 वर्षीय कोमलजीत कौर ने कनाडा पुलिस में सुधारात्मक शांति अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया।

    माता-पिता के मुताबिक उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने देश विदेश में उनका नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में बिजनेस मैनेजमेंट के कोर्स के लिए कनाडा गई थीं। उसके बाद 2022 में पीआर मिली और फिर पुलिस में नौकरी पाने के लिए उन्होंने फिटनेस के कई टेस्ट के साथ इंटरव्यू दिए। उसके बाद उन्हें सफलता मिली और वो कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर के तौर पर तैनात हुई।

    मां बोली- कड़ी मेहनत करके मुकाम हासिल किया

    कोमलजीत कौर की मां रणबीर कौर, पिता मनवीर सिंह बल्ल और भाई सुखदीप सिंह बल्ल ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि कोमलजीत कौर ने उनका नाम रोशन किया है, और यह सब कोमलजीत कौर की कड़ी मेहनत के कारण हुआ है। कोमलजीत कौर शुरू से ही बहुत मेहनती थीं और विदेश में कनाडा जाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

    कोमलजीत कौर के परिवार में खुशी का माहौल है परिवार के सदस्य एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों और फोन कोमलजीत कौर के माता-पिता और रिश्तेदारों के बधाई दे रहे।

  • पंजाबः सरकार के आदेश के बावजूद खुले स्कूल, विधायक ने दी दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ठिठुहन को ध्यान में रखते हुए रविवार को सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिये छुट्टियों का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा थाकि बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए यह फैसला किया गया। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूल अपनी मनमर्जी कर रहे और स्कूल खोल रहे है। हलका दक्षिणी इलाके में स्कूल खुलने की सूचना विधायक राजिंदर कौर छीना को मिली।

    जिसके बाद आज उन्होंने सुबह सुबह स्कूल में दबिश दी। विधायक की दबिश के दौरान स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर खुद विधायक ने स्कूल को बंद करवाया। स्कूल खुले होने को लेकर विधायक राजिंदर कौर ने कहा कि उक्त स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रशासक ने भी कैमरे के सामने अपनी गलती को माना। इस दौरान वह यह कहते हुए दिखाई दिए कि उन्होंने सिर्फ बच्चों को होमवर्क देने के लिए बुलाया था।

  • पंजाब : दिन दहाड़े चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, नोटों के हार लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस चोरी की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। जहां चोरों ने सुबह करीब 6 बजे मनियारी की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने राड से शर्टर तोड़ा और दुकान से 30 हजार के नये नोटों के हार लेकर हुए फरार।

    वही दुकान मालक शमी नैयर ने बताया की उसे किसी पड़ोसी दुकान वाले का फ़ोन आया कि उसकी दुकान का शर्टर टूटा हुआ है।जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान से नये नोटों के हार गायब थे। दुकान मालक का कहना है की करीब 30 हज़ार रुपए की चोरी हुई है। उधर चश्मदीद ने बताया की चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपने स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर फ़रार हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने जांच शुरु कर दी है।

  • जालंधरः सुबह सुबह पैट्रोल पंप पर कार छीनकर फरार मामले में कार और फोन बरामद, लुटेरे अभी भी फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में आदमपुर के नजदीक गांव उदेसियां ​​में स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक आड़तिये से कार छीन ली। वहीं कुछ घंटों में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लुटेरों द्वारा छीनी कार और फोन बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलने ही जालंधर देहात के एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर, एसपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में डीएसपी विजय ने कार्रवाई करते हुए कार और फोन को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने रामामंडी के पास से फोन बरामद किया है, जबकि कार को पुलिस ने करतारपुर से बरामद कर लिया है। हालांकि लुटेरों की तालाश में छापेमारी जारी है। बता दें कि पीड़ित विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है।

    पीड़ित ने बताया तड़के वह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आया था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर उसे घायल कर दिया और उससे कार लूटकर फरार ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की जांच में जुट गए है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः Republic Day को लेकर CM मान ने लिया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः केंद्र की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब की झांकी रिजेक्ट किए जाने के बाद अब पंजाब सरकार ने फैसला किया है। बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव तक राज्य से संबंधित झांकियां पंजाब के हर गांव, गली मोहल्ले में घुमेगी। सरकार की ओर से 9 झांकियां तैयार करवाई जा रही है। झांकियां पंजाब से संबंधित है। ध्यान रहे कि केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पिछले लंबे समय से चल रही है। इस यात्रा में चल रहे वाहन लोगों को केंद्रीय योजनाओं से अवगत करवा रहे है।

    विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सरकारी पहल है जो आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने के लिए पूरे देश में चलाई जा रही है। वहीं राज्य सरकार की ओर से जो झांकियां तैयार करवाई गई है उनमें पंजाब की झलक दिखेगी। इन में पंजाब की शहीद व कुर्बानियों की गाथा, नारी शक्ति, माई भागो की झांकी व राज्य के अमीर सभ्याचर से जुड़ी झांकी शामिल होगी। ही साथ ही राज्य सरकार की ओर से करवाए जा रहे कामों का भी उल्लेख किया जाएगा। झांकियां उसी स्टाइल में चलेगी जिस तरह से गणतंत्र दिवस परेड में चलती है।

    इस दौरान हर जगह पर झांकी दस से पंद्रह मिनट तक रुकेगी। राज्य सरकार योजना बना रही है कि एक झांकी को दिल्ली स्थित पंजाब भवन में जाएगी। दिल्ली के विधायकों के इसे अपने अपने क्षेत्रों में ले जाने की छूट दी जाएगी। ध्यान रहे कि जब केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब की झांकियों को रद्द किया गया था तो रक्षा मंत्रालय की तरफ से दिल्ली में होने वाले भारत पर्व में राज्य की झांकी भेजने की बात कहीं थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि वह रिजेक्ट कैटेगरी में राज्य की झांकी नहीं भेजेंगे। वहीं पंजाब, दिल्ली में खुद पंजाब की झांकियां निकालेंगे।

  • पंजाबः स्कूलों में छुट्टियों के बाद बढ़ी स्टूडेंट्स की चिंता, शेड्यूल हुआ जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में कड़ाके की ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान हाल ही में किया था। वहीं स्कूलों में छुट्टियों के ऐलान के बाद स्टूडेंट्स की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, छुट्टियां खत्म होने के बाद बच्चों की परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। एससीईआरटी ने प्री बोर्ड और टर्म 2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 8वीं, 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी जबकि 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की टर्म 2 परीक्षा 15 जनवरी से शुरू होंगी। वहीं  स्कूल खुलते ही स्टूडेंट्स को इन एग्जाम में अपीयर होना होगा।

  • जालंधरः सुबह सुबह पैट्रोल पंप पर चली गोलियां, लुटेरे कार छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला आदमपुर से सामने आया है। जहां आदमपुर के नजदीक गांव उदेसियां ​​में स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक आड़तिये से कार छीन ली। लुटेरेे को घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। पीड़ित की पहचान विवेक चड्ढा के रूप में हुई है।

    पीड़ित ने बताया तड़के वह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आया था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर उसे घायल कर दिया और उससे कार लूटकर फरार ले गए। पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित ने बताया कि वह सुबह पेट्रोल पंप पर तेल भराने आया था। इसी दौरान दो अज्ञात आरोपी उसके पास आये और आरोपियों ने उससे कहा कि वह हमें जालंधर शहर छोड़ दे। लेकिन पीड़ित ने मना कर दिया और कहा कि वह जालंधर नहीं जाएगा। जब वह पेट्रोल पंप से तेल भरवाने लगा तो एक आरोपी जबरन कार में बैठ गया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी को कार से बाहर निकाला। इसी बीच उसके दो साथी हथियार लेकर आ गये। आरोपियों ने गोलियां भी चलाईं।

    जिसमें एक गोली पीड़ित के सिर से और दूसरी गोली उसके पैर से होकर निकल गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर हथियार के बट से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत यह रही कि उसे कोई गोली नहीं लगी। अन्यथा सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो सकती थी। पीड़िता ने बताया कि करीब 5 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की जांच में जुट गए है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 6 की मौ’त

    हरियाणा : सिरसा के गांव शेरगढ़ के एक अनियंत्रित डिजायर कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सूचना मिलते ही डबवाली एंबुलेंस के चालक कुलवंत सिंह व शहर थाना पुलिस डबवाली के प्रभारी शैलेंद्र कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान दर्शना देवी पत्नी बनवारी लाल, गुड्डी देवी पत्नी कृष्ण कुमार, चंद्रकला पत्नी ओम प्रकाश निवासी गांव गोलूवाला जिला श्री गंगानगर (राजस्थान ) तथा सुभाष चंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी सरदारपुर के तौर पर हुई है। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

     शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार व जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि उक्त सभी कार सवार लोग श्री गंगानगर से बनवारी लाल के ससुर के संस्कार में शामिल होने के लिए हिसार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त हादसे में 2 दंपतियों सहित एक अन्य महिला व युवक की मौत हो गई।