Blog

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चाओं में रहता है। हाल ही में मरीजों के वार्ड में चूहों के मामलों में सिविल अस्पताल चर्चा में चल रहा है। जहां देर रात भारी संख्या में चूहे मरीजों के ऊपर घूमते है और उनका खाने का सामान खा जाते है। वहीं अब अस्पताल में आग लगने के मामले में फिर चर्चा में आ गया है। दरअअसल, देर रात सिविल अस्तपाल में बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल में रात करीब 8 बजे ऑक्सीजन प्लांट के बाहर बने इलेक्ट्रॉनिक पैनल में अचानक से आग लग गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल के स्टाफ कर्मी व बिजली कर्मी मौके पर आ पुहंचे। जिन्होंने काफी समय तक अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उनसे आग पर काबू नही पाया गया। तभी अस्पताल में आये फायर सेफ्टी एक्सपर्ट राजेश जोशी ने देख की सभी आग आग चिलाते हुए ऑक्सीजन प्लांट की तरफ जा रहे है। जिन्होंने वहां पुहंच अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। जिसके बाद स्टाफ कर्मचारियों ने चेन की सांस ली। हैरानी वाली बात है कि ज़िले के सबसे बड़े अस्पताल में किसी भी कर्मचारी को अग्निशमन यंत्रो को चलाने तक नही आते।

  • कपूरथलाः बोलेरो पिकअप और वरना कार की टक्कर में 2 महिलाओं सहित 3 की मौ+त, 23 यात्री घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गोइंदवाल साहिब सड़क पर रविवार की देर शाम थाना फत्तूडिंगा के नजदीक एक महिंद्रा बलेरो पिकअप और वरना कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। घायलों में किरणदीप कौर, कुलवंत कौर, पूजा, सुमनदीप सिंह, अभिजोत, हरचरण सिंह, हरजिंदर कौर, मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, सीरत, गुरजीत, परनीत, शिवजोत सिंह, हरप्रीत कौर, गीता, सुमित, गुरजोत, अमनप्रीत सिंह शामिल हैं।

    जबकि सिमरनजीत कौर, अर्जन सिंह, सुमनप्रीत, सनप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर कौर आदि भी शामिल हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल दो बच्चों और दो अन्य मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक फत्तूडिंगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था।  बताया जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप (PB-04-V-7132) में सवार लोग तरनतारन जिले के नंगली गांव के रहने वाले हैं और श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेकने के बाद गांव लौट रहे थे और रास्ते में फत्तूडिंगा से मुंडी मोड़ पर वर्ना कार (DL-8C-AE-5075) की टक्कर से यह हादसा हो गया।

    सड़क हादसे के दौरान दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अमरीक कौर और गुरमीत कौर शामिल हैं, जबकि कार चालक गुरप्रीत सिंह गोपी वासी सुल्तानपुर लोधी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. मरीजों की बड़ी संख्या देखकर सिद्धार्थ बिंद्रा ने अपने साथी डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद डॉ. संदीप सिंह थिंड और डॉ. गुरनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से घटना में घायल महिलाओं और बच्चों का इलाज शुरू किया गया।

  • आज का राशिफल, 08 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 08 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा , उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सोमवती अमावस्या और पंचक है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें।

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एकदुसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे है आपकी जरा सी लापरवाही से आपको पछतावा हो सकता है।

    मिथुन राशि

    आज आपको लोगों का पूरापूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैत्रक सम्पति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धनसंपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा,कोई ग्राफिक डिजाइन सीखने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचारविमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे।

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है। 

    धनु राशि

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार  के साथ बीतेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे,आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी।

    मकर राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नएनए विचार आयेंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी।

    मीन राशि

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ेगी, समय के साथ सब ठीक हो जायेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

  • जालंधर: BJP में एक और महिला नेता ने दिया इस्तीफा

    जालंधर, ENS: लोकसभा चावन को लेकर एक तरफ भाजपा विपक्ष को झटका देकर उनके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर बाहरी नेताओं को पार्टी में शामिल करने का भाजपा के अंदर विरोध होना शुरू हो गया है। दरअसल, भाजपा ने आप पार्टी के सांसद सुशील रिंकू को हाल ही में पार्टी में शामिल करवाया था, इसके बाद पार्टी ने उन्हें जालंधर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जालंधर से सुशील रिंकू को भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा जालंधर प्रधान आरती राजपूत द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब महिला मोर्चा जिला आफिस सैक्रेटरी ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ज़िला ऑफिस सेक्रेटरी सोनिया बब्बर ने भी पार्टी की सभी जिम्मेदारियां और भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

    सोनिया बब्बर का कहना है हाईकमान द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरती राजपूत के इस्तीफा देने से पहले हाईकमान को उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी कारण वह आज उनके हक में अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। इस तरह से चुनावों से पहले एक के बाद एक महिला नेताओं द्वारा इस्तीफा देना भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

  • बड़ी खबर: PM मोदी के रोड शो में टूटा मंच, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल, देखें वीडियो

    मध्य प्रदेश: जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा घटा है। यह हादसा मंच टूटने से घटित हुआ है। इस हादसे मे 10 से ज्यादा लोग घायल हुए है जिनमे मीडिया कर्मी ,महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पीएम मोदी द्वारा रविवार को जबलपुर में रोड शो निकाला गया। जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की भारी भीड़ के बीच मंच टूट गया।

    बताया जा रहा है कि मोदी की एक झलक पाने के लिए जरूरत से ज्यादा लोग मंच के ऊपर चढ़ गए थे, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। इस रोड शो की तस्वीरें मोदी ने एक्स हैंडल पर साझा कर  कहा, ‘आज जबलपुर में रोड शो बेहद शानदार रहा! यहां के मेरे परिवारजनों का जोश और जुनून ये बता रहा है कि हमें तीसरे कार्यकाल का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों के साथ-साथ हमने यहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इससे जबलपुर के विकास को नए पंख लगे हैं।’

    पीएम ने कहा  कि आने वाले पांच वर्षों में भी हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जबलपुर का विकास पूरी स्पीड और स्केल के साथ हो। हम MSMEs, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिज्म जैसे सेक्टर को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे, ताकि इस क्षेत्र की इकोनॉमी में और सुधार आए।

  • जालंधर : दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर (ENS): थाना करतारपुर की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी की पहचान साहिल मट्टू निवासी गांव वडा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी  जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान करतारपुर बस स्टैंड के पास मौजूद थे। 

     जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि साहिल चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए गांव मल्लीयां से करतारपुर की तरफ जा रहा है। जिसके बाद नाकाबंदी  के दौरान बाइक सवार युवक रुकने का इशारा किया, तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को रोक कर मोटरसाइकिल के कागज मांगे तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया।  पूछताछ के दौरान आरोपी से दो और मोटरसाइकल बरामद हुए।

  • फगवाड़ा: आंख में मिर्ची डालकर लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    फगवाड़ा: एसएसपी वत्सला गुप्ता के निर्देशन में फगवाड़ा एसपी रूपिंदर कौर भट्टी और डीएसपी जसप्रीत सिंह की देख रेख में थाना सदर और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त टीम बना कर आंखों में मिर्च डाल कर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

    जानकारी देते हुए एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि सीआईए स्टाफ फगवाड़ा और थाना सदर की पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सहायता के आधार पर  भुलाराय चोंक फगवाड़ा में नाकाबंदी  थी।  इस दौरान टीम को सूचना मिली कि  होशियारपुर  से फगवाड़ा में आ रहे दो युवक लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव पुत्र जोगदिर सिंह निवासी गांव खाटी और जसबीर सिंह उर्फ ​​रोहित पुत्र जोगदिर सिंह निवासी गांव खाटी किसी वारदात को अंजाम देने इस ओर आ रहे है। 

    सूचना के आधार पर करवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को प्राथमिक जांच मे पता चला कि आरोपी चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए राहगीरों की आंखों में लाल मिर्च झोंकते थे। पुलिस ने आरोपियों से नीले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी 09 पी 3750 भी बरामद किया है।

    इसके अलावा आरोपितों के कब्जे से ओप्पो ब्रांड का मोबाइल फ़ोन, रियलमी ब्रांड का  मोबाइल फोन और 5365 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। आरोपितों के विरुद्ध फगवाड़ा सिटी, फगवाड़ा सदर तथा थाना रावलपिंडी में पहले से ही चोरी और लूटपाट के कई केस दर्ज हैं।

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना नूरमहल की पुलिस ने 410 नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगदेव सिंह निवासी गांव चीमा कलां थाना मेहतपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम के सभी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड नूरमहल के पास मौजूद थे

    जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जगदेव सिंह गांव चीमा कलां गेट के पास स्विफ्ट कार में बैठकर नशीली गोलियों की सप्लाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपी को दबोचकर उसके पास से 410 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि यह पता चल सके कि वह सप्लाई कहां से लेकर आया था।

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

    Health Tips: हम में से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका शरीर फिट लगे लेकिन अक्सर खाने-पीने अनहेल्दी आदतें हमारे पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ा देती है। और फिर बॉडी का ओवरऑल शेप बिगड़ जाता है। इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है। अब हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वो सुबह या शाम के वक्त दौड़ लगाए या जिम में घंटो पसीने बहाए। ऐसे में अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर कुछ खास ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें।

    1. ग्रीन टी को हमेशा दूध और चीनी की चाय का बेहतरीन विकल्प समझा जाता रहा है, इसलिए इसे हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए ताकि आप फिट रह सकें। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ग्रीन टी वजन घटाने में बेहद कारगर है।

    2. नींबू पानी वजन घटाने का एक बेहद सस्ता विकल्प है। इसके लिए आप सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़ दें और काले नमक के साथ मिलाकर पी जाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।

    3. अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो तकरीबन हर भारतीय किचन में पाया जाता है, इसे कैरम सीड्स भी कहते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण वजम कम करने में मदद मिल जाती है। आप एक ग्लास पानी में अजवाइन डालकर रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर पी जाएं।

    4. सौंफ को अक्सर भोजन करने के बाद चबाया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर होता है। आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिक्स कर दें और रात भर भिगो दें। सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर पी जाएं।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के साथ लगते रायपुर सहोड़ा के एक तलब 3 बच्चे नहाते समय डूबने की जानकारी मिली है ।एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ये प्रवासी परिवार के बच्चे है जो अपने परिवार समेत पिछले काफी समय से यहाँ रह रहे है आज दोपहर 2 बजे के आसपास यह अपने घर के साथ बने एक तलाब मे नहाने गए जो नहाते हुए डूब गए, लगभग 3 बजे इनके डूबने की सूचना पुलिस थाना मैहतपुर को दी गई, थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच कर इन बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुचा गया ,उपचार के दौरान इन तीनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस ने ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है और शवों को कवजे मे लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के ऊपरांत इन शवो को मृतक बच्चों के परिजनों को सौप दिया जाएगा।मृतक बच्चों में एक आठ साल व दो 10 साल के बच्चे शामिल है जानकारी के अनुसार ये प्रवासी परिवार उत्तरप्रदेश के सम्भल जिला से सम्बंध रखते थे।