Blog

  • पंजाब : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    नंगल : शिवालिक एवेन्यू में एक 2 मंजिला मकान की लगभग 25 फीट की ऊचाई से गिर कर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार सुपुत्र सतपाल बाली के तौर पर हुई है। जिसकी पुष्टि प्रभारी सब इंसपेक्टर रजिंद्र कुमार ने की।

    पत्रकारों से बात करते प्रभारी सब इंसपेक्टर रजिंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल नंगल से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम विजय कुमार सुपुत्र सतपाल बाली निवासी सैक्टर-2 नया नंगल मृतक हालात में पुहंचा है।

    सब इंसपेक्टर रजिंद्र कुमार ने कहा कि जांच करने पर पता चला विजय कुमार शिवालिक एवेन्यू निवासी अपने दोस्त इंद्रजीत सिंह के घर गया हुआ था। यहां इंद्रजीत सिंह ने विजय कुमार को बताया कि मानसिक तौर पर परेशान उसका बेटा खाना नही खा रहा, तो विजय कुमार उसे मनाने उसके कमरे में चला गया।

    यहां दोनों में अचानक गर्मागर्मी हो गई और इसी दौरान मानसिक तौर पर परेशान युवक द्वारा दिए गए धक्के के कारण विजय कुमार लगभग 25 फीट ऊची छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी शिकायत मृतक के भाई संजीव कुमार ने की है और उसी के ब्यानों के आधार पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

  • जालंधरः पूर्व सीएम चन्नी के वायरल हो रहे इस पोस्टर से राजनीति गलियारे में मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल काफी गरमा गया है। वहीं जालंधर से सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद प्रत्याशियों द्वारा एक-दूसरे पर निशाने साधे जा रहे है। वहीं अब पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर वायरल हो रहे है। जिसमें होशियार, सावधान और बचों बचों शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस पोस्टर में दिखा रहा है कि पूर्व सीएम चन्नी ने लड़की की पीठ पर हाथ रखा हुआ है। लेकिन इस वायरल हुए पोस्टर से राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा हैकि यह पोस्टर फिल्लौर में लगे हुए है। सूत्रों की मानें तो खुद को कांग्रेस पार्टी का सिपहसालार मानने वाले नेता पर हुई कार्रवाई के तार भी इस पोस्टर से जुड़े हुए है।

    बताया जा रहा हैकि जो तस्वीर वायरल हो रही है उसको लेकर जांच की गई तो पता चला कि शहर में मारुति वैन घूम रही थी, जिसमें 2 महिलाएं और 3 लड़के थे। बताया जा रहा है कि वह गांव-गांव जाकर दीवारों पर यह पोस्टर चिपका रहे थे।  वहीं यह भी पता चला है कि उस वैन में उन्होंने भारी मात्रा में पंफलैट भी छपवाकर रखे हुए थे। जिन्हें वह बाकायदा राह जाते लोगों को पकड़ा रहे थें। चन्नी के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस नेताओं की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए विधायक चौधरी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि चन्नी नैतिक रूप से भ्रष्ट व्यक्ति हैं और उन पर अशोभनीय कृत्यों का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एक पुरानी तस्वीर अब वायरल है जो पहले हर किसी के मोबाइल फोन में थी। जिसके अब लोग पोस्टर बनाकर जालंधर लोकसभा में पड़ते सारे हलकों में लगाए जा रहे हैं।

  • पंजाब : 3 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन : पुलिस ने हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जिले के अंतर्गत आती भारत-पाकिस्तान सरहद के पास थाना खालड़ी की पुलिस ने 3 किलो 166 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राणा सिंह पुत्र निरवेल सिंह के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के 2 साथी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    फरार तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि डीएसपी भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह के नेतृत्व में थाना खालड़ा के प्रमुख इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नजदीक माड़ी कंबोके में तीन व्यक्ति जिनके हाथ में ड्रोन और एक काले रंग का पैकेट मौजूद था। पुलिस पार्टी को देख कर मौके से भागने लगे थे।

    इस दौरान पुलिस पार्टी ने राणा सिंह को काबू करते हुए उससे एक ड्रोन और 3 किलो 166 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि राणा सिंह अपने फरार साथी लवप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह ने मिलकर पाकिस्तान में मौजूद तस्करों के साथ संपर्क बनाते हुए हेरोइन की खेप मंगवा रहे थे। उन्होंने बताया कि राणा सिंह को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है। जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः मेन बाजार में दो गुटों में चली गोलियां, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ शहर के चौड़ा बाजार में शाम को गोली चलने की खबर मिली है। जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट पर गोलियां दाग दी। गोली चलने के बाद पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। दोनों गुटों के झगड़ने का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। जानकारी देते हुए एसपी फतेहगढ़ साहिब राकेश यादव ने बताया कि यह मामला पैसों के लेनदेन को है। जिसमें 7 से 8 व्यक्ति आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करते हुए एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। जब विरोधी गुट के व्यक्ति के बाजू के पास से गुजर गई। घटना में कोई जाने नुकसान तो नहीं हुआ किंतु पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी राकेश यादव ने बताया कि 112 नंबर पर संदीप सिंह नामक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी थी कि यहां झगड़ने के बाद दो गुटों में गोली चली है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸ.ਗੁਲਨੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਨਾ ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ ਰੂਪਨਗਰ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਗੈਰ ਸਮਾਜੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਅਜੇ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਮੁੱਚੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਗੈਰ ਸਮਾਜੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2024 ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਕਸੀ ਨਾਲ ਦਿਨ ਰਾਤ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਅੰਦਰੂਨੀ ਅਤੇ ਬਾਹਰੀ ਖੇਤਰਾਂ, ਰਸਤਿਆਂ ਤੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    ਥਾਨਾ ਮੁਖੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਿੰਮਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫੀ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਥਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾ ਕੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਜੋਗਨਾਥ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਬਰਾਏ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਬਾਹੱਦ ਪਿੰਡ ਲੰਗ ਮਜਾਰੀ ਚੰਡੇਸਰ ਮੋੜ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਕੇ ਤੇ ਵਹੀਕਲਾ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਗੂਵਾਲ ਸਾਈਡ ਤੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਰ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਕਾਗਜਾਤ ਦਿਖਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਜੋ ਕਾਗਜਾਤ ਨਹੀ ਦਿਖਾ ਸਕਿਆ ਜੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਲਾਟੀਨਾ ਤੇ ਲਿਖਿਆ ਨੰਬਰ PB-12Z-4028 ਜਦੋ ਵਾਹਨ ਐਪ ਤੇ ਚੈਕ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਹੋਰ ਨੰਬਰ ਸ਼ੋਅ ਹੋ ਰਿਹਾ ਸੀ। 

    ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਮੁਹੰਮਦ ਯਸ਼ੀਨ ਉਰਫ ਨੰਨੂ ਪੁੱਤਰ ਪੱਪੂ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਿਲਾ ਫਾਟਕ ਸੋਕਾਰਾ ਥਾਣਾ ਫਾਟਕ ਸੋਕਾਰਾ ਜਿਲਾ ਰਾਏ ਬਰੇਲੀ ਯੂ.ਪੀ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਢੇਰ ਥਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੱਸਿਆ। ਜਿਸ ਵਲੋ ਆਪਣੇ ਕਬਜਾ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਸ਼ੁਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਜਾਅਲੀ ਨੰਬਰ ਲਗਾ ਕੇ ਉਕਤ ਖਿਲਾਫ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰ: 48 ਮਿਤੀ 23-4-2024 ਅ/ਧ 379,482, 411 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ ਥਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਕੇ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛ-ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀ ਉਕਤ ਪਾਸੋ ਕੁੱਲ 05 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਸ਼ੁਦਾ ਬਰਾਮਦ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਦੋਰਾਨੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹੋਰ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ।

  • पंजाबः सुबह-सुबह भयानक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने पर ओवरब्रिज से गिरी PRTC की बस, कई घायल

    अबोहरः  गोविंदगढ़ के नजदीक यात्रियों से  भरी पीआरटीसी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में सुबह सुबह भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ओर ट्रैक्टर ट्राली के 3 हिस्से हो गए, वहीं बाद बस ओबरब्रज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। इस घटना में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के समय बस में करीब 15 सवारियां बैठी हुई थी

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बस चालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5:15 बजे वह अबोहर से मलोट की ओर जा रहा था कि जैसे ही वह गोविंदगढ़ के नजदीक पहुंचा कि अचानक उसकी बस की लाइट बंद हो गई और आगे पुल की लाइट भी बंद थी। जिस कारण उसे सड़क पर आगे जा रहा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। गुरप्रीत ने बताया की अंधेरा होने के कारण उसकी बस ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और बस ओबर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर करीब 4 फीट ऊंचाई से नीचे गिर कर पलट गई। बस चालक गुरप्रीत सिंह के अलावा ट्रैक्टर ट्राली पर सवार राजस्थान के गांव गदर खेड़ा निवासी भगत सिंह और गांव दौदा निवासी सुखपाल सिंह पुत्र बोहड सिंह घायल हो गए।

    घटना के बाद सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से भगत सिंह और सुखपाल सिंह को रेफर कर दिया गया। गुरप्रीत सिंह के अनुसार घटना के समय बस में करीब 15 सवारियां बैठी हुई थी। जिनमें से एक महिला सवारी के भी हल्की चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली के तीन टुकड़े हो गए जबकि बस का भी भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही की घटना के वक्त बस पुल की ज्यादा ऊंचाई पर नहीं थी अन्यथा बड़ी जन-हानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

  • कपूरथलाः टिप्पर और बाइक की टक्कर में युवक की मौ+त

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी इलाके के डल्ला रोड पर एक टिप्पर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है. जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है और उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नर्सिंग के छात्र है और दो माह की ट्रेनिंग मुकम्मल करने के बाद आज पहले दिन कालेज जा रहे थे। रास्ते में ही हादसा हो गया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI गुरदियाल सिंह ने करते हुए बताया कि टिप्पर ड्राइवर को काबू कर मामला दर्ज किया जा रहा है। और मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखा दिया है। मृतक की पहचान नवदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह वासी सेंट्रल टाउन सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सेंट्रल टाउन वासी (18 वर्षीय ) नवदीप सिंह मलसियां के ​​एपीजे नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था और दो महीने की ट्रेनिंग के बाद पहले दिन अपने साथी अजय वासी गांव जैनपुर के बाइक ( PB -08-EC-6926 ) पर सवार होकर मलसियां ​​कॉलेज जा रहे थे।

    जब वह डल्ला रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो अचानक सामने से एक टिप्पर ( UP -70-GT- 0783 ) आ गया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख़्मी हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर लोगों की मदद से दोनों युवकों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय का इलाज किया जा रहा है। वहीं थाना सुल्तानपुर लोधी जांच अ​धिकारी ASI गुरदियाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। और टिप्पर चालक हिंदपाल वासी राजस्थान को काबू कर परतक के परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की जा रही है।

  • इन इलाकों मे सताऐगी भीषण गर्मी, जानें अपने इलाके का हाल

    नई दिल्लीः अगले 24 घंटे के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बारिश होगी तो कहीं पर लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, कोंकण और गोवा के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे और रायगढ़ जिलों के साथ-साथ मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

    जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अनंतपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भुवनेश्वर में पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में 28 अप्रैल तक अलग-अलग स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। 

  • जालंधरः DAV हॉलट पर व्यक्ति की मिली ला+श, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डीएवी हॉलट पर दिन चढ़ते ही उस समय उसे समय अफरा तफरी मच गई,  जब टिकट काउंटर के पास एक व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान गांधी कैंप के रहने वाले योगराज भगत के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस के जांच अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि मौत के कारणों पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रहे हैं।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में एम्बुलेंस में लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर खड़ी एक प्राइवेट एम्बुलेंस इनोवा गाड़ी में बुधवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल की इमरजेंसी में भी हड़कंप मच गया। स्टाफ कर्मियों तथा तीमारदारों ने ड्राइवर के साथ मिलकर एम्बुलेंस पर मिट्टी डाल आग पर कंट्रोल किया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस मौके पर पुहंची। लेकिन तब तक एम्बुलेंस चालक गाड़ी लेकर चला गया। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पिछले काफी लंबे समय से प्राइवेट एम्बुलेंस वालों ने डेरा जमाया हुआ है। कई बार सिविल अस्पताल की पुलिस ने इन्हें गाड़ियां बाहर लगाने के लिए भी कहा लेकिन एम्बुलेंस चालक अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की मिलीभग से इमरजेंसी के बाहर गाड़ियां पार्क करते है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    बीते रात एम्बुलेंस की पिछली सीट पर आग लग गई, जिसे देख अस्पताल का बाहर खड़े मरीजों के तीमारदारों ने शोर मचाया। तभी चालक बाहर निकला और उसने स्टाफ कर्मियों व लोगो की सहायता से आग पर मिट्टी डालकर काबू पाया। एम्बुलेंस में पिछली तरफ पड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों को बाहर निकाला गया। यदि आग बढ़ जाती तो इमरजेंसी के बाहर बड़ा हादसा हो सकता था। मरीजो के तीमारदारों ने बताया कि एम्बुलेंस चालक गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था, जिसके बीड़ी पीने से हादसा हुआ है। वही चालक के अनुसार उसने गाड़ी में मच्छरों से बचने के लिए क्वाइल जला रखी थी।