Blog

  • Jalandhar: D2D Travel Agent ने कनाडा भेजने के नाम पर मारी ठगी, किसानों ने संचालक पूनम कटारिया के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar: D2D Travel Agent ने कनाडा भेजने के नाम पर मारी ठगी, किसानों ने संचालक पूनम कटारिया के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर स्थित ट्रैवल एजेंट संचालक पनूम कटारिया के दफ्तर के बाहर आज किसानों ने धरना लगा दिया है। उनका कहना है कि कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख 25 हजार रुपए में लड़के को कनाडा भेजने का कहा था। लेकिन अभी तक सारे पैसे वापिस नहीं किए गए। जिसके बाद सिद्धपुर किसान यूनियन ने धरना लगा दिया है। उन्होंने कहाकि अभी 15 लाख रुपए ट्रैवल एजेंट द्वारा दिए जाने है। हीरा सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इसके पिता ने डेढ़ किले जमीन बेचकर उक्त ट्रैवल एजेंट ने 24 लाख 25 हजार रुपए में लड़के को कनाडा भेजने का कहा था।

    जिसके बाद डीएसपी बलजिंदर ने बीच-बचाव करके कुछ पैसे वापिस दे दिए। लेकिन अभी भी 15 लाख रुपए पेडिंग है। उन्होंने कहा कि आज पीड़ित के पिता मजबूर होकर खौफनाक कदम उठाने जा रहे थे। जिसके बाद किसान जत्थेबंदियां पक्के तौर पर ट्रैवल एजेंट के बाहर धरना लगाकर बैठ गई। किसानों का कहना है कि इस मामले को लेकर 4 साल हो गए है। उन्होंने कहाकि ट्रैवल एजेंट पैसे देने से मना नहीं कर रहा लेकिन अभी तक पैसे भी नहीं दे रहा। उन्होंने कहाकि अब ट्रैवल एजेंट ने उनके नबंर ब्लॉक कर दिए है। वहीं ठगी का शिकार हुआ अन्य व्यक्ति भी घटना स्थल पर पहुंच गया है। पीड़ित का कहना हैकि उसके साथ 4 लाख रुपए की ठगी हुई है।

    पीड़ित का आरोप है कि ना तो उसे पैसे वापिस दिए गए और ना ही विदेश भेजा गया। पीड़ित ने कहाकि ब्याज में पैसे देकर दिए है। पीड़ित ने कहा कि 15 लाख रुपए लोन लेकर वह दफ्तर में वीजा लगाने के लिए आया था। लेकिन अभी तक उसके 4 लाख रुपए ट्रैवल एजेंट द्वारा वापिस नहीं किए गए। वहीं किसानों का कहना है कि वह राशन लेकर धरने स्थल पर आए है। उनका कहना हैकि जब तक पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलेगा वह धरना खत्म नहीं करेंगे। उनका कहना है कि पूनम कटारिया कभी उन्हें अपनी माता की बीमारी का कहकर टाल देती है तो कभी अपनी कोई अन्य समस्या बताकर पैसे देने के लिए टाल देती है। जिसके बाद आज मजबूर होकर किसान जत्थेबंदियों द्वारा ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पूनम कटारियां से संपर्क करना चाहा, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग मामले में FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: नकोदर में अकाली दल के पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस किडनैपिंग में होमगार्ड जवानों पर आरोप लग रहे है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों को अनुसार इस घटना को लेकर सिटी थाने में 76 एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें रोहित गिल, गुरप्रीत गोपी और जैकब का नाम शामिल है। 

    भगवान सिंह पूर्व पुत्र शेर सिंह ने थाना नकोदर सिटी में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 22 जून को उनका बेटा नवजोत सिंह उर्फ मनी किसी काम के सिलसिले 10.30 बजे नकोदर अड्डे पर गया था। जिसके बाद 11.10 बजे मनी के नंबर से व्हाट्सएप्प के जरिए फोन आया, जिस पर कोई अज्ञात व्यक्ति बात कर रहा था। जिसने कहा कि आपका लड़का नशा करता पकड़ा गया है और अगर उनसे बात करनी है तो उन्हें वह लांबड़ा आकर मिले। शिकायत कर्ता का कहना हैकि उन्होंने 50 हजार में बात खत्म करने के लिए कहा। जिसके बाद वह उन्होंने अपने बेटे जसप्रीत सिंह को पैसों का इंतजाम करके ताज सिटी-2 कालोनी नकोदर पहुंचने के लिए कहा।

    पीड़ित ने कहा कि इस दौरान बिना नंबरी डिसकवर पर 2 युवक आए और हमारी गाड़ी से 50 मीटर दूरी पर रूक गए। जिसके बाद आरोपियों ने बेटे के फोन से बात करके उन्हें गाड़ी से बाहर निकलकर पैसे उक्त युवकों को पकड़ा दें। पैसे लेने के बाद उक्त बाइक सवार जालंधर की ओर फरार हो गए। जिसके बाद शाम 7 बजे उसके बेटे को गांव आलोवाल गेट के आगे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि होम गार्ड के मुलाजिम ने नकोदर के पूर्व पार्षद के बेटे को साथियों के साथ मिलकर किडनैप किया है। सूत्रों के अनुसार परिवार को फोन कर कहा गया है कि वह नशा करते है इसलिए गिरफ्तार किया है। वहीं मामला दबाने के लिए कहा गया कि 50 हजार रुपए दे जाओ और बेटा ले जाओ।

    बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड के मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे है। शीतल ने कहा कि सारी घटना की वीडियो उन्होंने अपनी पार्टी को भेज दी है। जिसके बाद अब पार्टी इस मामले को लेकर संज्ञान लेगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी की कौर कमेटी से बात कर ली है, जिस पर जल्द मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह चुनाव आयोग को भी जल्द शिकायत देंगे। शीतल ने कहा कि इससे पता चलता है कि आप पार्टी को लोग पसंद नहीं करते। 

  • Punjab: बिजली न आने से परेशान लोगों का Power Grid के बाहर धरना, देखें वीडियो

    Punjab: बिजली न आने से परेशान लोगों का Power Grid के बाहर धरना, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में बिजली न आने से परेशान लोगों ने बॉर्डर रोड पर पावर ग्रिड के बाहर धरना दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि कई दिनों से बिजली न आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और 46 डिग्री तापमान में उन्हें पानी भी नहीं मिल रहा। 

    ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है, बच्चे भी परेशान हैं। जब भी विभाग को शिकायत की जाती है तो वह पावरकॉम के अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे पर आरोप लगा बात तो गोलमोल कर रहे है। जबकि हमारी समस्या का कोई हल नहीं निकाल पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकलता वह धरने पर ही बैठे रहेंगे। दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, यदि लाइन में कोई खराबी है तो उसे दोबारा ठीक कराएंगे।

  • Punjab : सबसे महंगे टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 9वें दिन भी जारी, देखें Video

    Punjab : सबसे महंगे टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 9वें दिन भी जारी, देखें Video

    लुधियाना : सबसे महंगा लाड़ोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना के 9वें दिन में प्रवेश कर गया है। 3लाख से अधिक वाहन चालकों ने मुफ्त यात्रा की है। पुलिस ने भी टोल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। हर समय 50 से अधिक पुलिस कर्मी और खुफिया अधिकारी तैनात रहते हैं। किसान करीब 192 घंटे से डेरा डाले हुए हैं। हर दिन 1 करोड़ से अधिक टैक्स के रूप में वसूला जाता है इस टोल से हर दिन 1 करोड़ टैक्स वसूला जाता है।

    जनता का करीब 8 करोड़ रुपए का टैक्स बचा है। धरने को समर्थन देने के लिए हर दिन अलग-अलग समूहों और सामाजिक संगठनों के लोग पहुंच रहे हैं। जो भी टोल पर किसानों का समर्थन करने आ रहा है, वह धरने पर बैठे लोगों के लिए लड्डू, फल और मिठाई लेकर आ रहा है। सामाजिक संगठन और अन्य किसान समूह किसानों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम कर रहे हैं। आसपास के गांवों के लोग सुबह-शाम चाय और छबील का इंतजाम कर रहे है।

    प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि अब टोल प्लाजा पर करो या मरो वाली स्थिति है। किसान अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। एक साल में तीन बार रेट बढ़ाना कहां तक ​​जायज है। सभी समर्थक जत्थेबंदियों को 30 जून को होने वाली मीटिंग के बारे में जानकारी दे दी गई है। 30 जून को टोल पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अगली रणनीति बनाई जाएगी। अगर 30 जून तक कोई भी अधिकारी प्रदर्शनकारी किसानों से बात नहीं करता और इस टोल की समय सीमा का सबूत नहीं दिखाता तो हर केबिन पर ताला लगा दिया जाएगा।

  • GST Counseling के फैसले पर LPU के संस्थापक और राज्यसभा मैंबर Ashok Mittal ने की PM Modi की सहारना, देखें वीडियो

    GST Counseling के फैसले पर LPU के संस्थापक और राज्यसभा मैंबर Ashok Mittal ने की PM Modi की सहारना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: विश्वविद्यालय के छात्रों को अब हॉस्टल फीस पर जीएसटी नहीं चुकाना होगा। जीएसटी काउंसलिंग ने शैक्षणिक संस्थानों के परिसर और बाहर के हॉस्टल शुल्क से जीएसटी हटाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का देशभर के छात्रों ने सराहना की है। छात्र काफी खुश हैं और उनका कहना है जीएसटी के बचे हुए पैसे से शिक्षा में मदद मिलेगी। वहीं इस मामले को लेकर सांसद (राज्यसभा) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल का बयान सामने आया हैं।

    जिसमें वह पीएम मोदी की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें कामकाजी छात्र जो पीजी या कैंपस के बाहर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले छात्रों को 12 प्रतिशत जीएसटी देना पड़ता था। मोदी सरकार ने जीएसटी काउंसलिंग पर फैसला लेकर इसे शून्य कर दिया है जो की बहुत अच्छा फैसला है।”

    बता दें कि काउंसिल ने कहा कि अब किसी शैक्षणिक संस्थान पर परिसर के बाहर हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जीएसटी नहीं देना होगा। हालांकि, इसके साथ शर्त यह होगी कि फीस की ऊपरी सीमा 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति प्रति माह होगी और छात्र को हॉस्टल में लगातार 90 दिनों तक रहना होगा। बता दें कि परिसर के अंदर हॉस्टल की सुविधा पर पहले से ही जीएसटी फ्री था।

    एलपीयू के छात्रों ने कहा कि, सरकार की यह बेहद सराहनीय पहल है। हॉस्टल फीस पर जीएसटी शुल्क नहीं लगने से छात्रों के अभिभावकों को आर्थिक रूप से काफी राहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि, विश्वविद्यालय के बाहर घरों में छात्रावास बनाकर गरीब बच्चों से मोटी कमाई की जाती थी। अब हॉस्टल पर जीएसटी फ्री करने से छात्रों की आर्थिक बचत होगी।

  • Superstar Nagarjuna ने फैन से मांगी माफी, कहा; ऐसा नहीं होना चाहिए था!

    Superstar Nagarjuna ने फैन से मांगी माफी, कहा; ऐसा नहीं होना चाहिए था!

    नई दिल्ली: तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन की सिक्योरिटी द्वारा एक फैन से दुर्व्यवहार करने पर सुपरस्टार नागार्जुन ने फैन से माफी मांगी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग फैन उनसे मिलने जा रहा था, लेकिन एक्टर के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें खींच कर साइड कर दिया। इसके बाद जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों का गुस्सा देखने को मिला, वहीं एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगते हुए पोस्ट शेयर की और वादा किया कि वह ऐसा दोबारा न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतेंगे। 

    इसके चलते एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स अकाउंट पर हाथ जोड़ने की इमोजी के साथ लिखा, यह अभी मेरे संज्ञान में आया है… ऐसा नहीं होना चाहिए था!! मैं उस सज्जन से माफ़ी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतूंगा!!

    गौरतलब है कि नागार्जुन की केवल साउथ में ही नहीं बॉलीवुड में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

  • प्रेमिका के लिए नहीं बिछाया कालीन तो बदले में रख दिए नोटों के बंडल, देखें वीडियो

    प्रेमिका के लिए नहीं बिछाया कालीन तो बदले में रख दिए नोटों के बंडल, देखें वीडियो

    कोई एक-एक पैसे का मोहताज होता है, तो कुछ लोगों के पास उड़ाने के लिए अरबों-खरबों की दौलत होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरबपति शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को न सिर्फ हेलिकॉप्टर से बुलाता है, बल्कि उसे उतारने के लिए रेड कार्पेट की जगह नोटों की गड्डियां रखता है। इतने सारे पैसों को देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएं, लेकिन महिला उन रुपयों पर किसी महारानी की तरह इतराती हुई चल रही है।

    इस शख्स का नाम सर्गेई कोसेंको है, जो इंस्टाग्राम पर मिस्टर थैंक यू के नाम से वीडियोज शेयर करता है। हाल ही में उसने अपना और अपनी गर्लफ्रेंड का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी गर्लफ्रेंड लाल हेलिकॉप्टर से जब नीचे उतरती है, तो खुद को किसी महारानी से कम नहीं समझती। सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे हेलिकॉप्टर से उतारते हैं, फिर हाथ पकड़कर वो नोटों के बंडल पर आगे चलती जाती है। सर्गेई ने वीडियो का कैप्शन लिखा है, ‘तुम्हें पता है मुझे क्या सबसे मजेदार लगता है? वो यह कि मैं तुम्हें पैसे से भी ज़्यादा प्यार करता हूं.’

  • Jalandhar: उप चुनाव से पहले इलाके के लोगों में रोष, देखें वीडियो 

    Jalandhar: उप चुनाव से पहले इलाके के लोगों में रोष, देखें वीडियो 

    शीतल अंगुराल और सुरंदिर कौर ने आप पार्टी पर साधा निशाना

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चंडीगढ़ मोहल्ले के लोगों ने उप चुनावों में वोटों के बायकॉट का ऐलान किया है। लेकिन इस मामले में खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि वह इलाके की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है। जिसके बाद आज उन्होंने परेशान होकर चुनाव के बायकॉट का ऐलान किया है। लोगों का कहना है कि एक साल से पानी की समस्या से इलाका निवासी परेशान हो रहे है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहाकि शिकायत करने के बाद प्रशासन के कर्मी आते है और खानापूर्ति करके चले जाते है। जिसको लेकर उन्होंने हमारी वोट डालने का फायदा ही क्या है अगर हलके का काम नहीं होगा। लोगों ने कहाकि वह वोट भी डालेंगे, लेकिन कोई काम तो हलके का हो। 

    वहीं शीतल अंगुराल ने उपचुनाव को लेकर कहा कि उनके कोई लालच नहीं है। उन्हें लोगों के कामों को लेकर हल चाहिए था। जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं शीतल ने कहा कि बीते दिन सीएम भगंवत मान ने बड़े बड़े वादे करने का कहा है। उन्होंने कहाकि सीएम मान ने 43 हजार नौकरियां देने का जिक्र किया है। शीतल ने कहा कि ऐसे में 43 हजार में से उनके हलके में 400 से 500 नौकरियां भी आई होगी, वहीं जालंधर में 9 हलके है, ऐसे में 4 से 5 हजार नौकरी आई होगी। शीतल ने कहा कि इस ऐलान में वह 43 नौकरियों की लिस्ट ही लाकर दे दें। शीतल का आरोप है कि उसके हलके में एक भी नौकरी आप पार्टी ने नहीं दी। वहीं उन्होंने स्कूल-कॉलेज और अस्पताल का जिक्र किया है। शीतल ने कहा कि पंजाब में अगर सीएम मान ने एक भी स्कूल नया बनाया हो या फिर किसी एक स्कूल का नींव पत्थर रखा हो वह बता दें। शीतल ने कहा कि वह जनता की कचहरी में जाकर खुद को दोषी मानकर चुनाव ना लड़ने के लिए तैयार है।

    शीतल ने कहा कि पुराने स्कूलों को कली करके अपना नाम स्कूल ऑफ एमिनेस का नाम दे दिया है। शीतल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने आप पार्टी के विधायकों का इतना बुरा हाल किया है कि वह चौथे नंबर पर रह गए। शीतल ने कहा कि पंजाब के लोग काम चाहते है जो पार्टी ने नहीं की। शीतल ने कहा अगर लोग उसे चाहते है तो उसे वोट डाल देंगे। उन्होंने मोहिंदर भगत पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर 2 बार पहले से लोगों द्वारा नकारे हुए आप पार्टी के उम्मीदवार को लोग चाहते होंगे तो लोग उसका भी फैसला तय करेंगे। शीतल ने कहा कि वह उस भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा है, जिस पर देश के लोग पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते है।

    वहीं चंडीगढ़ मोहल्ले में लोगों द्वारा वोटों से बायकॉट करने को लेकर शीतल ने कहा कि लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आप पार्टी पर भरोसा करके मुझे वोट डालकर जीत दिलाई थी, लेकिन आप पार्टी ने कोई काम नहीं किया। शीतल ने कहा कि वह उनके हलके के लोग है और वह उनकी समस्या का हल करवाएंगे। शीतल ने कहाकि आप पार्टी ने बड़े बड़े ऐलान किए थे, लेकिन आप पार्टी ने पूरा नहीं किया, जिसके चलते उन्होंने आप पार्टी को वोट ना डालने का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर का चंडीढ़ मोहल्ले के लोगों के सभी पार्टी के वोटों में बायकॉट करने को लेकर कहना  है कि लोग आप पार्टी से परेशान हो गए है। उनकी समस्या हल नहीं हो रही, जिसके चलते वह परेशान होकर अपना दर्द बयां कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह लोग सच बोल रहे है।

    इस मामले में को लेकर सुरिंदर कौर ने कहा कि वह आज ही कमिशनर से बात करेंगी और इस समस्या को लेकर वह उनसे बात करके हल करवाने की पूरी कोशिश करेंगी। सुरिंदर कौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट शुरू हुए थे, लेकिन सरकार बदलने के बाद वह काम अब तक पेंडिंग पड़े है। सुरिदंर कौर ने कहा कि देर रात युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं आज सुबह महिला से स्नेचिंग की वारदात का भी पता चला है। सुरिंदर कौर ने कहाकि इस चुनाव में लॉ एंड ऑर्डर की हो रही बुरी स्थिति को लेकर चुनावों में लोग बता देंगे। सुरिदंर कौर ने कहाकि अब आप पार्टी के चाहे सारे दिग्गज लीडर यहां आकर बैठ जाएं लेकिन लोग इस बार 92 सीटों की तरह इन पर भरोसा नहीं करेंगे। 

  • Church पर हुए आतंकी हमले, पादरी व पुलिसकर्मियों सहित 15 की मौत, देखें वीडियो

    Church पर हुए आतंकी हमले, पादरी व पुलिसकर्मियों सहित 15 की मौत, देखें वीडियो

    मॉस्को: रूस में रविवार को एक भीषण आतंकी हमला हो गया है। जिसमें करीबन 15 लोगों की जान चली गई है। इसकी जानकारी दागेस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने सोमवार को दी है। गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि दागेस्तान में 15 से ज़्यादा पुलिसकर्मी और कई आम नागरिक मारे गए, जिनमें एक ऑर्थोडॉक्स पादरी भी शामिल है, बंदूकधारियों ने दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स चर्च, एक आराधनालय और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की थी।

    जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने रविवार को दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स चर्चों, एक पूजास्थल और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की। जिसमें पुलिसकर्मी सहित 15 लोगों की जान चली गई है। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने सशस्त्र उग्रवाद के इतिहास वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुए हमलों को आतंकवादी कृत्य बताया। गवर्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 हमलावरों को मार गिराया गया। इस घटना को लेकर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दागेस्तान में शोक दिवस घोषित किया गया है।

     रूसी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि रूस के दक्षिणी राज्य दागेस्तान के दो शहरों में आतंकवादियों ने दो ऑर्थोडॉक्स चर्च, एक आराधनालय और एक ट्रैफिक पुलिस चौकी पर हमला किया, जिसमें एक पादरी और कम से कम 6 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। वहीं रूस की नेशनल एंटी टेरर कमेटी ने सशस्त्र उग्रवाद के इतिहास वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुए हमलों को आतंकवादी कृत्य बताया।

  • महिलाओं के लिए वरदान हैं ये योजना, करें आवेदन

    महिलाओं के लिए वरदान हैं ये योजना, करें आवेदन

    सहरसाः महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए बिहार सरकार कई योजनाएं चल रही है, जिसमें 18 से 35 साल की लड़कियों के लिए बिहार सरकार के द्वारा ब्यूटी थेरेपिस्ट, मोबाइल फोन हार्डवेयर मरम्मत टेक्नीशियन, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन के साथ-साथ सिलाई मशीन ऑपरेटर के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ कई सुविधाएं भी दी जा रही है, जिसका लाभ 18 से 35 साल के बीच की महिलाएं ले सकती हैं। 

    दरअसल, बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत महिला एवं बाल विकास निगम बिहार अंतर्गत निम्न ट्रैंडो द्वारा प्रशिक्षण और रोजगार दिया जा रहा है। वहीं 3 महीने के इस कोर्स में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने और खाने की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है। अगर इसका लाभ कोई महिला लेना चाहती है तो सहरसा जिला मुख्यालय के बेगहा रोड वार्ड नंबर 10 स्थित सेंटर में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। कोर्स की अवधि समाप्त होने के बाद नौकरी की भी गारंटी दी जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जिसमें आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और चार फोटो की जरूरत पड़ती है।

    संस्थान के अधिकारी शुभम कुमार बताते हैं कि सरकार की ये खास योजना है। कैसे महिला आत्मनिर्भर बने इसके लिए सरकार काम कर रही है। वहीं इस संस्थान में महिलाओं के लिए सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास होनी चाहिए, ब्यूटी थेरेपिस्ट में दसवीं पास होनी चाहिए, मोबाइल फोन हार्डवेयर मरम्मत टेक्नीशियन में दसवीं पास होनी चाहिए और सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन में भी दसवीं पास होनी चाहिए।