Blog

  • जालंधरः गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर व्यक्ति करता था ये काम, देखें वीडियो

    जालंधरः गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर व्यक्ति करता था ये काम, देखें वीडियो

    सिख जत्थेबंदियों और पुलिस के पहुंचने पर आया असल सच सामने

    जालंधर/हर्ष कुमारः धर्म के नाम पर भोले-भाले लोगों को फंसाने का एक मामला मकसूंदा से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर वहां पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर भूत निकालने के नाम पर उन्हें और राख देता था और कई बीमारियों का इलाज करने का दावा करता था। इस मामले की सूचना मिलने पर आज पुलिस ने सिख जत्थे बंदियों के साथ वहां पर दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नंदनपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डेरा बनाया था। जहां पर आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी की ओर से दबिश की गई।

    समिति की ओर से बलवीर सिंह मुच्छल ने कहा कि एक अन्य जगते बंदी को सूचना मिली थी कि नंदनपुर में एक व्यक्ति गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर लोगों के भूत निकालने का दावा करता है और उन्हें राख देता है। पुलिस को वहां से एक डायरी भी मिली है जिस पर कई लोगों के नाम लिखे हुए थे और साथ में उनकी बीमारियां भी लिखी हुई थी, जोकि कई तरह की लोगों की बीमारियों का इलाज करने का दावा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के द्वारा लोगों को राख देना एवं भूत प्रेत जैसे कार्य करने का दावा बिल्कुल गलत है। इस दौरान सिख जत्थेबदिंयों के 2 सिख व्यक्ति जब पर पहुंचे तो वह चाबी लेने के बहाने वहां से फरार हो गया और वापिस नहीं लौटा।

    उन्होंने कहा कि इस कार्य में पुलिस ने उनका काफी सहयोग किया है और अगर उक्त व्यक्ति वापस आकर माफी मांग लेता है तो उस पर विचार किया जा सकता है, अन्यथा पुलिस कार्रवाई की जाएगी और। सिख जत्थेबंदी ने कहा कि यहां पर दो गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान है एक सुखासन पर है और दूसरे प्रकाशमान है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को यहां से ले जाने के लिए गुरुद्वारा साहिब से पालकी साहिब एवं सेवादारों को बुलाया है।

    वहीं थाना मकसूदा के एसएचओ मनजीत सिंह ने कहा कि उन्हें श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी की ओर से शिकायत मिली है कि नंदनपुर में एक ढोंगी व्यक्ति श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर यहां भोले-भाले लोगों का इलाज करने का दावा करता है। जब वहां पर पहुंचे तो वह व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था और कमेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

  • कांग्रेस न होती तो आज मोदी  न होता : खड़गे

    कांग्रेस न होती तो आज मोदी न होता : खड़गे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने हरदीप बाबा के लिए मांगे वोट

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर हमेशा आरोप लगती है कि कांग्रेस से 70 साल तक क्या किया। उन्हे वह यह बताना चाहते है कि अगर वह एमएलए और एमपी बने तो किसी स्कूल या कालेज से तो पढे होंगे। यह शिक्षण संस्थान किसकी देन है। अगर कांग्रेस नहीं होती तो आज मोदी भी नहीं होता। भाजपा ने पिछले 8 साल से देश में शासन कर रही है। अभी भाजपा के समय में पैदा हुआ बच्चे 8 साल के भी नहीं हुए है। उन्होंने ग्रुजेएशन करने के लिए 20 साल के समय चाहिए। वह बुधवार को नालागढ़ के पंजेहरा में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा की समर्थन में चुनावी सभा में बोल रहे थे।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल में यह पहली जनसभा संबोधित की। उन्होंने कहा भाजपा झुठे वायदे करने और जुमले सुनाने वाली सरकार है। 2 करोड़ की नौकरी प्रति वर्ष देने के नाम पर बेरजोगारों को फौज खड़ी कर दी है।  यहीं नहीं देश में 14 लाख पद खाली पड़े है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने से देश और युवाओं को भविष्य तय होने वाला है। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने के बाद पुरानी पेंशन लागू करने, महिला को 15 सौ रुपये भत्ते देने, तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने, पांच लाख युवाओं को नौकरी देने, बागवानों को उनके उत्पाद के उचित दाम दिलाने, स्र्टाटअप के लिए 680 करोड का बजट का प्रावधान करने, हर गांव में मोबाइल क्लीनिक, अग्रेजी मीडियम के स्कूल और पशुपालों को दूध और गोबर खरीने  की घोषणाएं की है। कांग्रेस जो बोलती है वही करती है। इसलिए कांग्रेस को समर्थन करें।

    भाजपा शासन में महिलाएं प्रदेश में नहीं है सुरक्षित

    पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा बडिंग ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश में खनन माफियों को बोलबाला रहा। कानून व्यवस्था बिगडऩे के चलते प्रदेश की महिलाएं अपने घर में सुरक्षित नहीं है। प्रेदश में 15 सौ महिलाओं पर दूराचार के मामले दर्ज हुए है। भाजपा ने हमेशा एक दूसरे के लड़ाने का कार्य किया  है। यहां का सबसे बड़ मुद्दा ट्रक यूनियन में पहली हा संचालकों को दाम बढऩे की बजाए घटाए गए जिससे लोगों को अपने ट्रक बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस देश के एक सूई से लेकर जहाज तक अपने देश में तैयार कराया जिसके दम पर आज भाजपाई नाच रहे है। मंहगाई चरम सीमा पर है और लोगों अब इस सरकार को हिमाचल से विदा करने के मूड़ में है।

    अच्छे दिन का सपना दिखा कर लोगों से बोला झूठ

    सांसद भूपेद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का सपना दिखा कर लोगों के साथ झूठ बोला। काला धन बाहर से मंगा कर 15 लाख खाते में डालने के झांसा दिया। किसानों के खिलाफ  कृषि बना कर देश के 750 किसानों को बिना आई मौत मरना पड़ा। कांग्रेक के समय में जो सिलेंडर 4 सौ रुपये का था अब 12 सौ रुपये का हो गया है। लोग 12 नवंबर को उन  साढ़े सात सौ किसानों को याद करके मतदान करे  जिससे उनकी परिवार को शांति मिल सके।

    सरकार का बस चले तो सांस लेने पर लगा सकती है जीएसटी

    पंजाब के नेता प्रति पक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि  मोदी सरकार रोटी पर जीएसटी लगा दी। उनका बस चले तो सांस लेने पर जीएसटी लगा सकते है। महगाई से घर की महिला का बजट गड़बड़ा गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को वोट डाल कर लोग पछता रह ेहै। पहले दो रुपये सैकंड़ा रेत बजरी मिलती थी वह अब 8 रुपये सैंकड़ा मिल रही है। पंजाब कांग्रेस की सरकार बदलने के बाद लोगों के कारोबार ठप हो गए है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगर हिमाचल में अमन चैन और विकास चाहते है तो यहां पर कांग्रेस को समर्थन करें। इसके  अलावा नेत प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री, सोलन की प्रभारी एवं झारखंड की विधायक दीपिका पांडे ने भी  लोगों से कांग्रेस पार्ट का समर्थन मांगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिव सिंह, मंडल अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • जालंधर: इस दिन तक बंद रहेंगा टांडा अड्डा का रेलवे फाटक, जाने मामला

    जालंधर: इस दिन तक बंद रहेंगा टांडा अड्डा का रेलवे फाटक, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः अगर आप भी श्री देवी तालाब मंदिर की तरफ से टांडा अड्डा फाटक की तरफ जा रहे हैं तो आप पिंजरापोल गोशाला के सामने वाले रास्ते या फिर किशनपुरा चौक से होते हुए अड्डा होशियारपुर फाटक से होकर गुजरे। दरअसल, रेलवे की ओर से रेलवे फाटक पर डाली गई इंटरलाकिंग टाइल्स की बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए फाटक को बंद रखा गया है।

    टांडा अड्डा का रेलवे फाटक अगले 3 दिनों तक यानि 12 नवंबर तक बंद रहेगा। टाइल्स टूटी होने की वजह से रास्ता पूरी तरह से खराब हो गया था और वहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतों का काफी सामना करना पड़ रहा था। रेलवे की ओर से फाटक को बंद रखते हुए इसे दुरुस्त करने के लिए नई टाइल्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते 3 दिन तक यह फाटक बंद रहेगा।

  • जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण/ हर्ष):  महानगर में सीआईए स्टाफ ने 60 ग्राम होरोइन के साथ आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ जोनी पुत्र किशन लाल, सुराज गंज के रूप में हुई है। आरोपी मार्च महीने में भी नशे के साथ पकड़ा गया था और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से दोबारा नशे के काम में जुट गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह भार्गव कैंप की तरफ से आ रहा था। सीआईए स्टाफ ने रिजैंट पार्क होटल के पास अवतार नगर गली नंबर 13 के पास नाका लगा रखा था। योगेश उर्फ जोनी ने होटल के पास जैसे अवतार नगर में पुलिस को देखा तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा।

    पुलिस को शक हुआ को जोनी का पीछा किया गया। उसे दबोचने के बाद जब तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने जोनी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जोनी को पुलिस कोर्ट से रिमांड पर लेगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर में तस्कर अब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में होम डिलीवरी कर रही है। जोनी खुद भी नशे की आदी है, वह अपने नशे की पूर्ति के लिए होम डिलीवरी का काम भी करता है।

  • पंजाबः 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार

    पंजाबः 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार

    जीरकपुर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के तहसील कार्यालय जीरकपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान एसएएस नगर में पदस्थापित रजिस्ट्री लिपिक गुरमीत कौर को रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डेराबस्सी थाने के अड्डा झुंगियां गांव के हरसिमरन सिंह द्वारा उक्त महिला लिपिक के खिलाफ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। 

    उन्होंने कहा कि इस शिकायत और इससे जुड़े सबूतों की जांच के दौरान पता चला कि रजिस्ट्री लिपिक ने स्वायत्तता के रजिस्ट्रेशन के लिए शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये लिए थे। उक्त महिला राजस्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः विवादों में आया मूसेवाला का नया गाना ‘Vaar’, पिता बलकौर ने मांगी माफी, जाने मामला 

    पंजाबः विवादों में आया मूसेवाला का नया गाना ‘Vaar’, पिता बलकौर ने मांगी माफी, जाने मामला 

    लुधियानाः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गीत वार विवादों में आ गया है। मूसेवाला के नए गाने को लेकर मुस्लिम भाईचारा ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि इस गीत में मुहम्मद साहिब का जिक्र है। इस मामले में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बातचीत की।

    बलकौर सिंह ने फोन पर शाही इमाम को बताया कि ये मोहम्मद शब्द मुस्लिम भाईचारे के मुहम्मद साहिब के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। ये शब्द उस समय के बादशाह अमीर दोस्त मुहम्मद खान के बारे में है। उस समय हरि सिंह नलूआ का युद्ध इस बादशाह से हुआ था। बलकौर सिंह ने कहा कि कहा मुस्लिम भाईचारे ने हमेशा सिद्धू को प्यार दिया है। गाने में जोवरोल के किले की लड़ाई का जिक्र है। इसमें खान मोहम्मद और उसके 5 बेटों को बयां करने के लिए मुहम्मद शब्द का इस्तेमाल किया है।

    बलकौर सिंह ने कहा ये गीत 7 मिनट का था, लेकिन बेटे की मौत के बाद ये गीत अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहिब सभी के आदरणीय है। मुस्लिम समाज हमारा अपना है। यदि किसी के मन को ठेस पहुंची तो वह माफी मांगते है। वहीं शाही इमाम ने कहा कि आने वाले समय में जो भी गीतकार इतिहास से जुड़ा गीत गाना चाहते हैं तो वह एक बार इतिहास को जरूर पड़े। जिस धर्म का इतिहास है उनके विशेषज्ञों से जरूर बात करें।

  • फिर पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, जाने क्यों रोका काफिला, देखें वीडियो

    फिर पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, जाने क्यों रोका काफिला, देखें वीडियो

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर आम लोगों के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा। आम तौर पर जब प्रधानमंत्री का काफिला गुजर रहा होता है, तो उस रुट पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती है। लेकिन जब उसके काफिले के रास्ते में एक एंबुलेंस आया, पीएम मोदी ने फौरन अपना काफिला रुकवाया और एंबुलेंस को पहले जाने के लिए रास्ता दिया।

    पीएम मोदी के इस व्यवहार की काफी चर्चा हो रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करने के लिए कांगड़ा पहुंचे थे। चुनावी रैली को संबोधित कर पीएम जब लौट रहे थे तो एक एंबुलेंस रास्ते में आ गई। इस देख कर पीएम मोदी ने तुरंत अपना काफिला रोकवाया और उसे पहले निकलने का रास्ता दिया।

    पीएम ने जिस तरह प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपने काफिले को रुकवा लिया और एंबुलेंस को जाने के लिए जगह दी, उसकी काफी तारीफ हो रही है। पीएम मोदी की यह संवेदनशीलता गुजरात में भी पिछले महीने देखी गई थी। पीएम ने अहमदाबाद से गांधीनगर जाते समय रास्ते में एक एंबुलेंस को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया था। उस वक्त भी पीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ था।

  • पंजाब से बड़ी ख़बर: सरकारी स्कूलों को लेकर मान सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

    पंजाब से बड़ी ख़बर: सरकारी स्कूलों को लेकर मान सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार आए दिन एक-एक करके बड़े ऐलान कर रही है। वहीं आज मान सरकार ने सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

    सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 23 करोड़ की ग्रांट जारी किया है। इस राशि से क्लासरूम, टॉयलेट, लाइब्रेरीज, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम बनाए जाएंगे। साथ ही जरूरी मरम्मत के काम भी पूरे किए जाएंगे।

  • Twitter के बाद अब Facebook में 11000 कर्मचारियों की छंटनी, जानें वजह?

    Twitter के बाद अब Facebook में 11000 कर्मचारियों की छंटनी, जानें वजह?

    नई दिल्लीः टेक सेक्टर की कंपनियों के कर्मचारियों के लिए मुश्किल दिन जारी है। ट्विटर के बाद अब एक और दिग्गज कंपनी के कर्मचारियों पर छंटनी की मार पड़ी है। बुधवार को मेटा प्लेटफार्म इंक ने ऐलान किया कि यह अपने 13 फीसद यानी 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रहा है।

    कंपनी के मुताबिक कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लागत में कटौती के लिए किया गया है। दरअसल कंपनी के नतीजे निराशाजनक रहे हैं। तिमाही के दौरान कंपनी की आय में तेज कमी दर्ज हुई है। इससे निपटने के लिए मेटा ने लागत में कटौती की योजना बनाई थी। आज की छंटनी इसी दिशा में लिया गया कदम है।

    13 प्रतिशत घटेगी मेटा की टीम

    कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आज एक ब्लॉग के जरिए कहा कि वो मेटा के इतिहास में अबतक का सबसे कठिन कदम उठाने जा रहे हैं। कंपनी ने फैसला लिया है कि वो अपनी टीम का आकार 13 प्रतिशत घटाएगी और 11 हजार काबिल कर्मचारियों को नौकरी से छंटनी करेगी। इसके साथ ही जुकरबर्ग ने कहा कि वो कंपनी को पटरी पर लाने के लिए कई और ऐसे कदम उठाने जा रहे हैं। इसमें खर्चों में कटौती करने और लागत को कम करने के लिए अहम कदम शामिल हैंय़ जुकरबर्ग ने कहा है कि वो इस फैसले की जिम्मेदारी लेते हैं साथ ही उन वजहों की भी जिम्मेदारी लेते हैं जिससे इस कदम को उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

    ये हैं छंटनी की 5 बड़ी वजह

    • फेसबुक के 18 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ी छंटनी होगी. इस छंटनी की पहली वजह मेटा की वर्चुअल रियलिटी कंपनी रियलिटी लैब्स को पिछली तिमाही में हुए 3.7 अरब डॉलर का नुकसान है।
    • दूसरी वजह मेटा की स्टॉक ट्रेडिंग का निचले स्तर पर जाना है। अभी मेटा का स्टॉक 2016 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। पिछले महीने इस कंपनी की वैल्यू 270 अरब डॉलर की रही जबकि पिछले साल कंपनी की वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक थी। कहा जा रहा है कि कंपनी का खर्च तेजी से बढ़ा है जबकि कमाई उस हिसाब से नहीं हो रही। कॉस्ट को कम करने के लिए ही कंपनी ने छंटनी की योजना बनाई है। निवेशकों को आशंका है कि इसका सोशल मीडिया बिजनेस खतरे में आ सकता है।
    • मेटा के मार्केट कैप में 3 फरवरी, 2022 को 230 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अमेरिकी की किसी भी कंपनी के इतिहास में एक दिन में हुई यह सबसे बड़ी गिरावट है। जिस दिन कंपनी ने बताया कि पहली बार उसके डेली यूजर नंबर में गिरावट आई, उस दिन मेटा का स्टॉक 26.4 परसेंट गिर गया। मेटा के स्टॉक में यह बड़ी गिरावट बताई जा रही है जिससे उसके बिजनेस पर गहरा असर पड़ा है। इस वजह से कंपनी भारी दबाव में बताई जा रही है।
    • अगली वजह मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में भारी गिरावट है. साल 2022 की शुरुआत से ही जकरबर्ग की व्यक्तिगत संपत्ति में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मेटा में जकरबर्ग का 13 परसेंट शेयर है। एक और बड़ी वजह मेटा के विज्ञापन से होने वाली कमाई में गिरावट है। मेटा ने अनुमान जताया है कि 2022 में ऐड रेवेन्यू में 10 अरब डॉलर का घाटा हो सकता है। यह गिरावट इसलिए देखी जा रही है क्योंकि ने प्राइवेसी के नियमों में बदलाव किया है।
    • मेटा की रैंकिंग में भी भारी गिरावट देखी गई है। साल 2022 में एसएंडपी 500 की लिस्ट में मेटा ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इस साल की शुरुआत से मेटा का स्टॉक 73 परसेंट तक गिर चुका है। मेटा के फ्री कैश फ्लो में भी भारी कमी देखी जा रही है। 2021 की शुरुआत में मेटा का फ्री कैश फ्लो 12.7 अरब डॉलर था जो 2022 की तीसरी तिमाही में 316 मिलियन डॉलर पर आ गिरा। भारी घाटे के बीच मेटा ने लगातार कर्मचारियों की भर्ती की है। 2020 और 2021 में 27,000 कर्मचारी रखे गए जबकि इस साल के 9 महीनों में 15,344 कर्मचारियों की भर्ती की गई।
  • भाजपा सरकार के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में तेजी से हुआ विकास: प्रो राम कुमार 

    भाजपा सरकार के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में तेजी से हुआ विकास: प्रो राम कुमार 

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र हरोली से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार ने नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार की बदौलत हरोली की तस्वीर बदली है हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ने हिमाचल  जैसे छोटे राज्य को एम्स,वल्क ड्रग पार्क व वंदे भारत ट्रेन सहित कई सौगातें दी है। वहीं भाजपा सरकार के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। प्रोफेसर रामकुमार ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

     प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि इस बार हिमाचल ने बरसों पुरानी रिवायत टूटेगी और भाजपा रिपीट करने में कामयाब होगी। भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कहा कि पांच वर्ष हरोली के लोगों की दिन-रात सेवा की है।  विभिन्न गांवों में नुक्कड़ जनसभाओं में प्रोफेसर रामकुमार भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।