Blog

  • संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस ‘जुगाड़’ से चुकाएगा कर्ज

    संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस ‘जुगाड़’ से चुकाएगा कर्ज

    नई दिल्ली: गिरती अर्थव्यवस्था के संकट से गुजरा रहा पाकिस्तान एक अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड का भुगतान तय तारीख से तीन दिन पहले करेगा। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक समेत बहुपक्षीय और द्विपक्षीय स्रोतों के माध्यम से से अगले सप्ताह मंगलवार तक 500 मिलियन अमरीकी डॉलर की व्यवस्था की गई थी।

    गवर्नर ने कहा कि नवंबर में 1.8 बिलियन अमरीकी डॉलर के भुगतान के बावजूद, विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर था। हालांकि, अहमद ने उम्मीद जताई कि स्थिति में सुधार होगा और जून 2023 में वित्तीय वर्ष के अंत तक देश बेहतर स्थिति में होगा। भुगतान संतुलन से जुड़ी चिंताओं के कारण पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति नाजुक बनी हुई है।

  • पंजाबः 2 पंजाबी सिंगरों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पंजाबः 2 पंजाबी सिंगरों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पटियालाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गन कल्चर को लेकर पुलिस द्वारा कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान आज ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए 72 घंटों में सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक सामग्री खुद ही हटाने की अपील है। वहीं जिले की पुलिस ने पंजाब के 2 गायकों के खिलाफ गन कल्चर को प्रमोट करने के चलते मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक काशीनाथ और मनप्रीत सिंह भाऊ ने अपने गाने में हथियार का प्रचार किया।

    इस गाने की शूटिंग 21 नवंबर को मनप्रीत सिंह भाऊ के किले सैफदीपुर में हुई है। इस गाने में उन्होंने हथियार का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने दोनों पंजाबी गायकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने थाना सदर पटियाला में आईपीसी की धारा 153/188 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने गायक मनप्रीत भाऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। 

  • पंजाबः थाना 8 में खड़े वाहनों को लगी आग, 12 वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    पंजाबः थाना 8 में खड़े वाहनों को लगी आग, 12 वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के थाना डिवीजन नंबर 8 लेकर अजब मामला सामने आया है। जहां आज सुबह थाने में अलग-अलग मामलों में पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप से लिया।

    बताया जा रहा है कि 10 से 12 वाहन जल कर राख हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आग लगने का कारण क्या हैं। आग की घटना के बाद लोग पुलिस पर सवालों की बौछार कर रहे हैं। आरोप है कि लाखों रुपए के ये वाहन पुलिस की गलती से जले हैं।

    सड़क पर खुले में इस तरह वाहन रखना पुलिस कार्य शैली पर बड़ा सवाल है। पुलिस को ये जब्त किए वाहन अपने मालखाने आदि में रखने चाहिए थे, क्योंकि ये लोगों की प्रॉपर्टी हैं, लेकिन पुलिस ने खुले में ही लावारिस हालत में इस तरह वाहन सड़क पर रखे है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये किसी अज्ञात व्यक्ति की शरारत हो सकती है। आग लगी देख तुरंत थाना पुलिस बाहर आई। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थाना से पानी की व्यवस्था करके आग बुझाने की कोशिश भी की गई।

    वहीं फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। समय रहते काफी वाहनों को बचा लिया गया। अब जो वाहन जले है वह किस किस की प्रॉपर्टी है पुलिस इसकी जांच में जुटी है। ये हालात सिर्फ थाना डिवीजन नंबर 8 की ही नहीं बल्कि कई ऐसे थाने है जहां वाहन इसे तरह खुले में लावारिस हालत में पड़े कंडम हो रहे है। पुलिस विभाग को समय रहते इन वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए।

  • जालंधरः खांबड़ा चर्च फिर विवादों में, लगे सनसनीखेज आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः खांबड़ा चर्च फिर विवादों में, लगे सनसनीखेज आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः खांबड़ा चर्च विवादों में आई है। रामा मंडी में रहने वाले रोहित नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटे की उम्र 13 साल थी और उसे ब्रेन कैंसर था तो कई जगह इलाज करवाया गया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस दौरान उनकी दुकान में आने वाले ग्राहक ने बताया कि उसे खांबड़ा चर्च में ले जाकर वहां पर पास्टर को दिखाना चाहिए।

    पीड़ित का आरोपः चर्च से मिल रही धमकियां

    रोहित ने बताया कि वह अपने बच्चे की सलामती और उसकी बीमारी को ठीक करने के लिए 1 साल वहां जाते रहे। लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली और चर्च में मिलने वाले पास तक के लोगों ने हिंदू देवी देवताओं के बारे में भी अपशब्द बोले। रोहित गुप्ता ने अंकुर नरूला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पर बैठे पास्टर के लोगों ने स्पेशल प्रेयर के लिए हजारों रुपए मांगे किसी ने 50 हजार कहा तो परिवार के सदस्यो के लिए 1 लाख रुपए मांगते थे।

    यूट्यूब पर ऑनलाइन मीटिंग करने को भी कहते थे और उसके बेटे की मृत्यु होने के बाद भी यह बोलते थे कि उसका बेटा परमेश्वर के पास सुरक्षित है। इस बाबत जब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की तो पीड़ित ने आरोप लगाया कि शिकायत दौरान पुलिस ने उन्हें कहा कि चर्च वालों की पहुंच राजनीतिक लोगों तक है आपका कुछ नहीं होगा। उसके बाद उन्हें कई धमकियां मिली और बैठ कर बात करने की बात कही गई।

    हम ईसाई धर्म अपनाने पर सर्टिफिकेट करते है जारीः प्रधान हामिद मसीह 

    उधर, पंजाब क्रिश्चियन मोमेंट के प्रधान हामिद मसीह से इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि बाकी धर्मों के कट्टरपंथी लोग उनके धर्म को निशाना बनाकर गलत बयानबाजी करते हैं। हामिद ने कहा एसजीपीसी और हिंदू धर्म के नेता उन पर ही निशाना साधकर एक दूसरे को बदनामी की ओर धकेल रहे हैं जबकि हमारे धर्म के लोग उनके धर्म के बारे में कोई बातें नहीं करते। उन्होंने कहा जहां तक लोगों द्वारा रुपए देने की बात है तो लोग चर्च में आते हैं और वह खुद डोनेशन देकर जाते हैं। यहां तक कहा कि कि कोई भी अपना धर्म बदल कर अगर ईसाई धर्म अपनाता है तो वे उन्हें एक सर्टिफिकेट भी जारी करते हैं जिससे कि साफ पता चलता है कि ईसाई धर्म उसने खुद अपनाया है।

    वहीं दूसरी ओर महिला का स्टिंग ऑपरेशन किया तो उसने बताया उसके पड़ोस में रहती महिला ने इसका ब्रेन वाश कर उसके जमीन (प्लॉट) को चोरी से बिकवा दिया। जिसका पता उसको खुद नहीं चल पाया। जब प्लॉट की किश्त देने में दिक्कत आई तो उसने अपने परिवार वालो को बताया। महिला ने बताया की काम (जॉब) सुबह 8 से रात 8 बजे तक करती थी। काम से आकर नहाकर खांबड़ा चर्च चली जाती थी। चर्च में प्रेयर करवाई जाती थी और झोला फैलाकर रुपए डालने को कहते थे। 

    महिला का आरोपः हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के बारे में थे अपशब्द  

    महिला ने कहा उसके परिवार वाले ने उसकी हालत खराब होते हुए देखी तो उसको श्री सिद्ध शक्ति पीठ मंदिर देवी तालाब ले गए। मंदिर में माथा टेकाया गया और परसाद ग्रहण करने के बाद उसे होश आई। महिला ने चर्च वालों पर आरोप लगाया की वह हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के बारे में अपशब्द भी बोलते थे। महिला ने कहा कि उसके परिवार वालों ने उस महिला को उससे मिलने को मना कर दिया। जिसने चर्च ले जाना शुरू किया था। उसने आरोप लगाया कि वहां पर कई लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया जाता है और धर्म के नाम पर रुपए भी लिए जाते हैं।

  • सहायक निदेशक(तकनीकी), सांख्यिकीय अन्वेषक गे्रड-2 व वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के पदों हेतू आवेदन आमंत्रित

    सहायक निदेशक(तकनीकी), सांख्यिकीय अन्वेषक गे्रड-2 व वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के पदों हेतू आवेदन आमंत्रित

    ऊना :  जनसंख्या कार्य निदेशालय, पंजाब द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सहायक निदेशक(तकनीकी) का एक पद, सांख्यिकीय अन्वेषक गेड – 2 के तीन पद व वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन का एक पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारी इन पदो लिए निर्धारित प्रपत्र पर 10 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। 
    आवेदन निदेशालय जनगणना कार्य, पंजाब, जनगणना भवन, प्लाॅट नंबर 2-बी, सैक्टर 19ए, मध्यमार्ग, चंडीगढ़-160019 के पते पर अथवा ईमेल आईडी dco-pun.rgi@censusindia.gov.in पर भेजे जा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निदेशालय की वेबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है।
  • डीसी ने पढ़ी भारत के संविधान की उद्देशिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी किया उद्देशिका का वाचन

    डीसी ने पढ़ी भारत के संविधान की उद्देशिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी किया उद्देशिका का वाचन

    ऊना: संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार 26 नवम्बर को उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी राघव शर्मा ने भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) पढ़ी। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
  • पंजाबः किसानों ने ADC को राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र

    पंजाबः किसानों ने ADC को राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र

    इस दिन तैयार करेंगे अगली रणनीति

    मोहाली: जोगिंदर सिंह उगराहां के नेतृत्व में मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर एकत्र हुए किसानों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की है। इस मौके पर  मोहाली व चंडीगढ़ की सांझी सीमा पर राज्यपाल के एडीसी ने आकर किसानों से मांग पत्र प्राप्त किया। लेकिन किसान इस बात पर अड़े थे कि जब तक वे पंजाब के राज्यपाल से नहीं मिल लेते, तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने के लिए रवाना हो गया है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि 8 दिसंबर को बैठक के बाद अगली रणनीति तय करेंगे।

  • सिनेमा जगत में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता का निधन

    सिनेमा जगत में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता का निधन

    मुंबईः हिंदी और मराठी सिनेमा जगत अभिनेता विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका पुणे के अस्पताल में इलाज के दोरान निधन हो गया। अभिनेता के परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह 18 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन, आज फिर उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
     
    विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया है । इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा उनकी आखिरी फिल्म थी, जो कि इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। 

  • श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व मंत्री लंगाह को सुनाई सजा

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व मंत्री लंगाह को सुनाई सजा

    पूर्व मंत्री को 21 दिनों तक करना होगा ये काम

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को धार्मिक सजा सुनाई है। लंगाह को 21 दिनों तक श्री दरबार साहिब में बैठकर कीर्तन श्रवण करना होगा। जपुजी साहिब का पाठ करना होगा व प्रसाद बनाकर लाना होगा। शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब में हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पूर्व, अगस्त 2020 में भी सुच्चा सिंह लंगाह को श्री अकाल तख्त साहिब ने सिख पंथ से निष्कासित कर धार्मिक सजा सुनाई थी। पंज प्यारों ने लंगाह को खंडे-बांटे की पोहल में अमृत छकाया था।

    लंगाह को 21 दिनों तक प्रति दिन एक घंटे के लिए गुरुद्वारा साहिब में स्नान करने की सजा सुनाई। लंगाह ने सिख धर्म में दोबारा शामिल होने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दो बार प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन सिख संगठनों के विरोध के बाद जत्थेदार ने कोई भी फैसला नहीं किया था। नियमानुसार जिस सिख को श्री अकाल तख्त द्वारा पंथ से निष्कासित किया जाता है, उसकी वापसी का फैसला भी जत्थेदार श्री अकाल तख्त द्वारा किया जाता है।

    लंगाह के विरुद्ध 29 सितंबर, 2017 को एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। महिाल का आरोप था कि लंगाह 2009 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इसकी एक वीडियो क्लिप भी सामने आई थी। बाद में, गुरदासपुर पुलिस ने लंगाह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 5 अक्टूबर, 2017 को लंगाह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। हालांकि अदालत ने शिकायतकर्ता के बयानों से पीछे हटने के बाद लंगाह को बरी कर दिया। 

  • अभाविप इकाई दौलतपुर चौक ने ख़राब  नतीजों को लेकर एचपीयू के ख़िलाफ़ किया धरना प्रदर्शन

    अभाविप इकाई दौलतपुर चौक ने ख़राब  नतीजों को लेकर एचपीयू के ख़िलाफ़ किया धरना प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ( एचपीयू ) द्वारा प्रथम वर्ष के घोषित परिणामों को लेकर सवाल खड़े करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने  दौलतपुर चौक कॉलेज में एचपीयू के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। इस प्रदर्शन में सामान्य विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एचपीयू का प्रशासन हमेशा कुंभकर्ण की नींद सोता है इसलिए प्रदेश का हर छात्र विद्यार्थी रोता है।
    एचपीयू की ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रकिया का ख़ामियाज़ा प्रदेश के हज़ारों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।  विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 21 नवंबर को जो रिज़ल्ट आया उस में कई विद्यार्थी पास थे लेकिन अपडेटिंग होते ही वो किसी ना किसी विषय में फेल हो गए। इस के चलते कई छात्र तनाव में चले गए हैं।
    एचपीयू की कार्यप्रणाली हमेशा से ही विवादास्पद रही है। आगे उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे कैसे हो सकता है कि बीएससी में केवल 20% तथा बीकॉम में मात्र 33% छात्र की पास हो ? एचपीयू को जल्द से जल्द इसकी जाँच करने होगी तथा हज़ारों विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद ना हो इसका भी समाधान निकालना होगा। विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र हितों को लेकर काम करती आई है। हज़ारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।इस मौक़े पर शिवांक , सौरभ , आयुष , श्रैया व कनिका समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।