Home National Police ने एक करोड़ की चांदी और आभूषण किए बरामद

Police ने एक करोड़ की चांदी और आभूषण किए बरामद

0
Police ने एक करोड़ की चांदी और आभूषण किए बरामद
नई दिल्ली – मथुरा से सीतामढ़ी जा रही एक बस से कुचायकोट थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी का गुटका और घुंघरू समेत आभूषण बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक जब्त चांदी की वजन करीब 11 क्विंटल बताई जा रही है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। गुरुवार को पुलिस ने यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर कार्रवाई की है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि यूपी से बिहार में आने वाले वाहनों की तलाशी शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर किया जा रहा था। जांच के दौरान एक बस पर सवार सीतामढ़ी के मुन्ना कुमार समेत दो लोगों को हिरासत लिया गया। बस से करीब 11 क्विटंल चांदी से बने आभूषण को बरामद किया। तस्कर ने इसे बोरे में रखकर बस के केबिन में रखा था। बस पर सवार होकर मथुरा से सीतामढ़ी आ रहे थे। पुलिस ने जब इनके बिल मांगे तो, दोनों युवक किसी तरह का संतोष जनक जबाव नही दे पाए।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद चांदी तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से पहली बार 11 क्विटंल किलोग्राम चांदी बरामद किया है। चांदी के आभूषणों को बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम को शक है कि चांदी मिलावट हो सकती है, चांदी असली है या नकली, इसकी जांच होने के बाद खुलासा होगा। हालांकि तस्कर असली चांदी होने की बात बता रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here