Home National Ambulance में महिला से रेप का प्रयास, विरोध करने पर पति को बाहर फेंका, मौत

Ambulance में महिला से रेप का प्रयास, विरोध करने पर पति को बाहर फेंका, मौत

0
Ambulance में महिला से रेप का प्रयास, विरोध करने पर पति को बाहर फेंका, मौत

लखनऊः एंबुलेंस में एक महिला से छेड़खानी और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर उसके पति को एंबुलेंस से बाहर फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार महिला लखनऊ से अपने बीमार पति को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एंबुलेंस चालक के सहयोगी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने लखनऊ पहुंचकर आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एंबुलेंस भी सीज कर ली है। फिलहाल एंबुलेंस चालक फरार चल रहा है। महिला ने एंबुलेंस चालक पर पति का गाड़ी से फेंकने का आरोप भी लगाया है। जिससे पति की मौत हो गई। लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि एंबुलेंस के आरोपी सहायक ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी टीमें चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here