Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: ब्यास दरिया में मिला तीसरे युवक का शव

Jalandhar: ब्यास दरिया में मिला तीसरे युवक का शव

0
Jalandhar: ब्यास दरिया में मिला तीसरे युवक का शव

जालंधर,ENS – अर्बन एस्टेट एरिया से रविवार को ब्यास दरिया में बहे 4 युवकों में से 3 के शव बरामद हो गए है। जानकारी के अनुसार यह शव गोइंदवाल साहिब के पास से पंजाब पुलिस की टीम ने बरामद किए है। शवों की पहचान रंजीत (19) निवासी उत्तर प्रदेश सीतापुर, गांव खरारा और अंकित (19) निवासी गांव कटूरा और गोलू (19) निवासी सीतापुर के तौर पर हुई है।

हालांकि तीसरा शव भी वहीं से मिला है, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि उक्त शव ज्यादा गल चुका था।पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चौथे साथी धीरज (22) निवासी गांव कटूरा, सीतापुर की तलाश जारी है। सभी युवक जालंधर के अर्बन एस्टेट में किराए पर मकान लेकर रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार श्री कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के लिए चारों युवकों के परिवार के लोग आए थे। इस दौरान चार युवक मूर्ति विसर्जित करने का कार्यक्रम छोड़कर परिवार से करीब 250 मीटर दूर तैरने के लिए चले गए। एक एक कर सभी पानी में उतरते गए। मगर बहाव तेज होने के कारण चारों दरिया के साथ ही बह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here