Blog

  • पंजाबः Axis Bank के ATM को चोरों ने तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः Axis Bank के ATM को चोरों ने तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसर : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ना शुरू हो गया है। अब चोर एटीएम मशीनों को निशाना बनाने लगे है। एक्सिस बैंक की गहरी मंडी शाखा में बीती रात किसी अज्ञात चोर ने बैंक की दीवार में सेंध लगा कर एटीएम को तोड़ दिया और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी करने का असफल प्रयास किया।

    अमृतसर के पुतलीघर की रहने वाली आकांक्षा अरोड़ा, जो एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पूरी घटना की पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और एटीएम की सुरक्षा एजेंसी को सूचित किया। गहरी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुखवंत सिंह ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • इस इलाके में हाथ-पैर कटे हुए मिले 3 लोगों के शव,  हुई गोलीबारी

    इस इलाके में हाथ-पैर कटे हुए मिले 3 लोगों के शव, हुई गोलीबारी

    नई दिल्ली : मणिपुर में संघर्ष की ताजा घटना में शुक्रवार को उखरूल जिले के कुकी थोवाई गांव में भारी गोलीबारी के बाद 3 लोगों के क्षत-विक्षत शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि ताजा हिंसा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई, जहां सुबह-सुबह गोलियों की आवाज सुनाई दी। 

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के गांवों और जंगलों की गहन तलाशी ली और 24 साल से 35 साल की उम्र के 3 लोगों के शव पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक तीनों शवों पर धारदार चाकू से हमले के निशान है तथा उनके हाथ-पैर भी कटे हुए हैं। 

  • पंजाबः रिफाइंड से भरा टैंकर पलटने से सड़क पर फैला तेल, एक घायल

    पंजाबः रिफाइंड से भरा टैंकर पलटने से सड़क पर फैला तेल, एक घायल

    लुधियानाः थाना दरेसी क्षेत्र के इलाके में सड़क पर रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रिफाइंड भरा टैंकर जब पुल से नीचे उतर रहा था तभी टैंकर अनियंत्रित हो गया, जिससे टैंकर पलट गया और रिफाइंड सड़क पर फैल गया।

    इसी दौरान सड़क पर चल रहा एक शख्स इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने ड्राइवर को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। जिसकी पहचान जशूपाल दास के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस घटना के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था। 

    राहगीरों का कहना है कि टैंकर ट्रांसपोर्ट नगर में अनलोड होना था। उसकी स्पीड काफी ज्यादा थी। ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वह आगे जाकर पलट गया। वहीं सड़क पर तेल फैलने से फिसलन हो गई। शुक्रवार सुबह कई टू-व्हीलर इसकी चपेट में आ गए। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के करीब 30 मिनट बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाम की स्थिति बनी होने के कारण पहले ट्रैफिक शुरू कराया गया। इसके बाद क्रेन को बुलाकर टैंकर को सीधा कर साइड कराया गया। बता दें कि तेल टैंकर पलटने के बाद पुलिस ने तेल की जगह पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी है ताकि हादसों से बचा जा सके।

  • 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, चॉकलेट देने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म

    6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, चॉकलेट देने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म

    नई दिल्ली : चॉकलेट देने के बहाने बिहार के बक्सर में एक दरिंदे ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया। घटना बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गुरुवार (18 अगस्त) की शाम एक 31 वर्षीय युवक ने रेप किया और जब बच्ची बेहोश हो गई तो वह छोड़कर भाग गया। इस मामले में युवक की गिरफ्तार के लिए छापेमारी शुरू हो गई है।

    वहीं बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बच्ची जब किसी तरह घर पहुंची तो उसे देखते ही परिजनों ने पूछा जिसके बाद उसने पूरी बात बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं की यह सोचकर कि आरोपित युवक दबंग परिवार से आता है। थाना न जाकर गांव में ही किसी डॉक्टर से उसका इलाज करने लगे। बात जब मीडिया के पास पहुंची तो डुमरांव डीएसपी अफाक अंसारी को इस घटना की सूचना दी गई। बताया गया कि आरोपित चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को झांसे में ले लिया और अपने साथ लेकर चला गया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरांव डीएसपी अफाक अंसारी ने मासूम बच्ची को गांव से ले जाकर पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में भर्ती कराया जहां इलाज कराया जा रहा है। वहीं टीम बनाकर देर रात को ही आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। डुमरांव डीएसपी अफाक अंसारी ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਜਲੰਧਰ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਿਨਦਿਹਾੜੇ  ਇੱਕ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ,  ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਿਨਦਿਹਾੜੇ ਇੱਕ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਬਾਬਾ ਆਲਾ ਸਿੰਘ ਕਲੋਨੀ, ਨੇੜੇ ਮਲੀਆਣਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਘਰ ਚ ਚੋਰਾ ਵਲੋ ਦਿਨਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਚੋਰ ਲੱਖਾ ਰੁਪਏ ਦੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ ਹਨ। ਤੁਸੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵਿਚ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ ਘਰ ਦੇ ਦਰਵਾਜੇ ਦਾ ਤਾਲਾ ਟੁੱਟਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਅਤੇ ਘਰ ਚ ਪਏ ਬੈਡ ਅਤੇ ਅਲਮਾਰੀ ਦਾ ਸਾਰਾ ਸਮਾਨ ਚੋਰਾ ਵਲੋ ਖਿਲਰਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਜਸਬੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿਚ ਦੱਸਿਆ

    ਓਹ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 8 ਵਜੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਚਲੇ ਗਏ, ਜਦੋਂ ਵਾਪਿਸ ਘਰ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਘਰ ਦੇ ਕਮਰੇ ਦੇ ਉਪਰ ਲਗੇ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਟੁੱਟਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਜਦੋਂ । ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਅਲਮਾਰੀ ਦਾ ਸਾਰਾ ਸਮਾਨ ਖਿਲਰਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਅਤੇ ਉਸ ਵਿਚ ਪਏ ਸੋਨੇ ਦੇ ਕੜੇ, ਮੁੰਦਰੀਆਂ ਅਤੇ ਚੈਨੀ ਕੋਈ ਅਣਪਛਾਤਾ ਵਿਅਕਤੀ ਚੋਰੀ ਕਰ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਦੀ ਲਿਖਿਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੌਕੇ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ, ਚੋਰਾ ਦੀ ਭਾਲ ਲਈ ਰਸਤੇ ਵਿਚ ਲਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਖੰਗਲੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • दर्दनाक हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    ट्रोनिका सिटीः गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में आज सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार स्कूली बच्चे भी घायल हो गए हैं। हादसा स्कूल बस को बैक करने के दौरान हुआ है। बताया जाता है कि बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव के बाहर स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। बताया जा रहा है बस को बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ। बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। पांच से छह बच्चों को चोट आई है।

    घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी लगने के बाद बच्चों के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक आसपास के लोगों ने स्कूली बस के भीतर फंसे बच्चों को बाहर निकाल लिया था। वहीं बस के ड्राइवर को भी चोंटे आई हैं। उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली बस पलटने से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। स्कूली बच्चों के परिजनों ने स्कूल बस के ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं सड़क पर पलटी स्कूल बस को मौके से हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद में नेशनल हाइवे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर हुई थी, जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया था कि उसमे एक स्कूल बस भी था, हालाँकि उस बस में कोई स्टूडेंट नहीं था। वह बस गलत दिशा से आ रही थी। इस मामले पर ट्रैफिक अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। वही पुलिस ने बताया था कि इस मामले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे और इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी।

  • जानिए आज के सोने-चांदी के दाम

    नई दिल्ली : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी के दाम में बढ़त दर्ज की जा रही है। वायदा बाजार में आज सोना हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की चमक में भी इजाफा हुआ है। सोने की बात करें तो यह 0.18 फीसदी यानी 104 रुपये की तेजी के साथ 59,429 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं सुबह 11 बजे तक यह 58,390 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    वहीं कल गोल्ड 58,290 रुपये पर बंद हुआ था। सोने के अलावा आज चांदी भी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। यह मार्केट खुलने के बाद 402 रुपये यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 70,450 रुपये पर कारोबार कर रही थी। सुबह 11 बजे इसके दाम में कुछ कमी आई है लेकिन फिर भी यह 382 रुपये की तेजी के साथ 70,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। गुरुवार की बात करें तो चांदी 70,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

  • पंजाबः इस जिले में पुल ढहा, यातायात हुआ बंद

    पंजाबः इस जिले में पुल ढहा, यातायात हुआ बंद

    गुरदासपुर: जिले में बाढ़ के पानी से हालात एक बार फिर से खराब होने शुरू हो गए है। वहीं चक्क शरीफ से भैणी मियां खां जाने वाले रास्ते पर बने नाले का पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण पुल ढह गया है। मामले की जानकारी देते हुए जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला योजना बोर्ड गुरदासपुर के चेयरमैन जगरूप सिंह सेखवों सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ इस पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।  जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि चक्क शरीफ से भैणी मियां खां के रास्ते में एक नाला है जिस पर यह पुल बना है।

    उन्होंने कहा कि नाले में बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण करने के बाद इसे असुरक्षित घोषित कर दिया और यातायात बंद कर दिया गया। उन्होने कहा कि चक्क शरीफ से भैणी मियां खां तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग हैं, जिनमें से भैणी मियां खां से घोडेवाह, तुगलवाल, गुरदासपुर, तिबडी, पुराना शाला होते हुए चक्क शरीफ पहुंचा जा सकता है। दूसरा मार्ग चक्क शरीफ से झंडा गुजरां और कोटला गुजरां से होते हुए भैणी मियां खां तक और तीसरा मार्ग चक्क शरीफ से बलवंडा, राजू बेला, छिछरा  होते हुए भैणी मियां खां तक जाया जा सकता है।

  • स्ट्रीट डॉग पर महिला ने एसिड से किया अटैक, इस एक्ट्रेस ने बचाई जान, देखें CCTV

    स्ट्रीट डॉग पर महिला ने एसिड से किया अटैक, इस एक्ट्रेस ने बचाई जान, देखें CCTV

    मुंबईः बिल्लियों को परेशान करने से गुस्से में आई एक महिला ने डॉग पर एसिड फेंक दिया। यह मामला जैसे ही पेट लवर्स के सामने आया, हंगामा मच गया। इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। ब्राउनी नाम के एक स्ट्रीट डॉग पर 35 वर्षीय महिला द्वारा कथित तौर पर तेजाब फेंकने के बाद उसकी एक आंख चली गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। डॉग को एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने बचाया है। महिला मलाड के मालवणी में अपनी इमारत में बिल्लियों को खाना खिलाती थी। वो इस बात से परेशान थी कि ब्राउनी बिल्लियों को परेशान करता था। हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर मालवणी पुलिस स्टेशन में सबिस्ता अंसारी नाम की इस महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 17 अगस्त की रात हुई घटना हाउसिंग सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।


    ब्राउनी को एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य और उनकी टीम ने बचाया और उनके एनजीओ थैंक यू अर्थ में ले जाया गया। उनकी एनजीओ जरूरतमंद जानवरों का रेस्क्यू करके ट्रीटमेंट कराता है। जया भट्टाचार्य ने मीडिया से कहा-“हमने इस घटना के बारे में बुधवार देर रात सुना। डॉक्टर और मैंने तुरंत कुत्ते को बचाया और उसे हमारे मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद, हम पुलिस स्टेशन गए, क्योंकि पुलिस ने FIR दर्ज करने के लिए जलने के बारे में डॉक्टर का सर्टिफिकेट मांगा था। जितना हम जानते हैं, ब्राउनी पर हमला करने वाली महिला बिल्ली को खाना खिलाती है। यह चौंकाने वाली बात है कि जो व्यक्ति बिल्लियों को खाना खिलाती है, वह दूसरे जानवर पर हमला करेगी?”

    जया भट्टाचार्य ने कहा कि हालांकि महिला ने पुलिस के सामने इस बात से इनकार किया, लेकिन उसे कोई पछतावा नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जब वह कुत्ते पर कुछ फेंकती है तो कुत्ता दर्द से घबराकर इधर-उधर भागने लगता है।’ मालवणी पुलिस ने 17 अगस्त को संबिता अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अपनी शिकायत में, एक ऑटो चालक बालासाहेब तुकाराम भगत ने कहा कि ब्राउनी पिछले पांच वर्षों से इमारत के अंदर रह रहा है और निवासी उसे खाना खिलाते थे। प्लैनेट फॉर प्लांट्स एंड एनिमल्स (पीपीए) इंडिया की संस्थापक साक्षी टेकचंदानी ने इसे एक चौंकाने वाली घटना बताते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में लेना और एक असहाय कुत्ते को गंभीर स्थायी चोटें पहुंचाना पूरी तरह से निंदनीय है।

  • टॉफी खाने से परिवार के 2 बच्चों की मौत, 2 की हालत नाजुक, जानें मामला

    टॉफी खाने से परिवार के 2 बच्चों की मौत, 2 की हालत नाजुक, जानें मामला

    कौशांबीः जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जहरीली टॉफी खाने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का चिल्ड्रेन हॉस्पिटल प्रयागराज में इलाज चल रहा है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि गांव के ही युवक ने टॉफी में जहर मिलाकर एक बच्ची को दिया। इसके बाद उसने तीन बच्चों के साथ टॉफी बांटकर खाई और चारों की हालत बिगड़ गई। मामला जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौंराई बुजुर्ग गांव का है। यहां वीरवार सुबह 4 बच्चों की तबीयत एक साथ बिगड़ गई। आनन-फानन में चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चारों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। शाम सात बजे के करीब दोनों बच्चियों की मौत हो गई। सौंरई बुजुर्ग निवासी राजकुमार प्रजापति मेहनत मजदूरी करते हैं।

    उन्होंने बताया कि बुधवार की रात उनकी आठ वर्षीय बेटी वर्षा रानी छत पर सो रही थी। गुरुवार की सुबह जब वह जागी तो पास में टॉफी पड़ी थी। उसे लेकर वह नीचे उतरी। वर्षा ने वासुदेव की 7 वर्षीय बेटी साधना और 4 वर्षीय बेटी शालिनी के अलावा गांव के ही अशोक की 7 वर्षीय बेटी आरुषि को भी टॉफी दे दी। कुछ देर बाद चारों बच्चियों की हालत बिगड़ने लगी। प्रयागराज में इलाज के दौरान साधना और शालिनी की मौत हो गई। दोनों बच्चियों की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। वासुदेव की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजकुमार प्रजापति ने कहा, ”हम अपनी छत पर सो रहे थे। बिटिया भी सो रही थी। हम उतरकर दूसरे घर में छत पर पानी डालने चले गए थे। घर पर हमारे पड़ोस के रहने वाले शिव शंकर ने टॉफी फेंकी थी। बच्चियों ने उसे खाया, इसके बाद उल्टियां करनी शुरू कर दी। हम लोग चारों बच्चियों को लेकर पहले CHC इस्माइलपुर गए। फिर वहां से डॉक्टरों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।” मृतक बच्चियों के पिता वासुदेव ने कहा, ”साधना और शालिनी घर के बाहर बैठीं थी, तभी वर्षा अपने घर से कुछ टॉफियां लेकर आई। उसने बेटियों से कहा कि इस टॉफी का स्वाद बड़ा अजीब सा है। अशोक की बिटिया आरुषि भी वहां आ गई। इसके बाद चारों ने टॉफी खा ली। फिर चारों बीमार हो गईं।”

    वर्षा पुत्री राजकुमार प्रजापति, आरुषि पुत्री अशोक प्रजापति, साधना और शालिनी वासुदेव प्रजापति आपस में चचेरी बहनें हैं। वासुदेव प्रजापति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 1 महीने पहले ही वासुदेव की 7 माह की बेटी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वासुदेव कि अब दो बेटियां राधिका और आराधना ही जीवित बची हैं। राधिका आठवीं क्लास की छात्रा है, जबकि आराधना 7 वीं क्लास में पढ़ती है। साधना और शालिनी के मरने की खबर वासुदेव को उसके परिवार के लोगों ने नहीं दी है उन्हें डर है कि सदमे के चलते कहीं वासुदेव भी काल के गाल में ना समा जाए। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश ने कहा, ”चार बच्चे यहां लाए गए थे। चारों बच्चों ने जहरीला पदार्थ खाया था, ऐसे लक्षण दिखाई दिए। चारों की हालत गंभीर थी। इसके बाद ट्रीटमेंट देते हुए चारों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।” दोनों बच्चियों की मौत की सूचना मिलने के बाद देर शाम सिराथू CO दलबल के साथ सौंराई बुजुर्ग गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अवधेश विश्वकर्मा के घर पर जांच-पड़ताल की। मौके से परिजनों ने टॉफी के खाली रेपर दिए हैं। टॉफी का नाम बोवीटा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी समर बहादुर ने कहा, ”दो बच्चों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। दो बच्चियां प्रयागराज में इलाजरत हैं। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। परिजनों से मिली तहरीर के बाद आरोपी को डिटेन किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले का जो भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।”