Blog

  • पंजाबः जत्थेदार से मुलाकात के बाद अमृतपाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः जत्थेदार से मुलाकात के बाद अमृतपाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात कर बातचीत की। करीब ढाई घंटे चली इस मुलाकात के बाद अमृतपाल सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने इस मुलाकात को लेकर कहा कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ उनकी बातचीत पंजाब के मौजूदा हालातों को लेकर हुई है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की नौजवानी को लेकर उनकी काफी देर तक बातचीत हुई। अमृतपाल सिंह ने कहा कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से सुखद माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि सिखों का जत्थेदार से मिलना इतना बड़ा मसला नहीं है, इस मामले को बहुत ज्यादा तूल नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह माथा टेकने के लिए आए थे। इस दौरान वह जत्थेदार से मिले। 

    इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कार्यालय स्थित तेजा सिंह समरी हॉल में सभी सदस्यों का विशेष समागम शुरू हुआ। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब हरप्रीत सिंह, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस सभा के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस/मीडिया को संबोधित करेंगे।

  • पंजाबः सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर आज पंजाब के मोहाली जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा के मोहाली जिले से भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को पंजाब के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमे पंजाब सरकार से अपील की गई की इन नई आबकारी नीतियों को वापिस लिया जाए ताकि पंजाब को वित्तीय नुकसान होने से बचाया जा सके।

    वहीं दिल्ली में मनीष सिसोदिया और सतेन्द्र जैन के इस्तीफे के बाद भाजपा आज फिर सड़को पर उतरी गई है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा जा रहा है। भाजपा के द्वारा लगतार आम आदमी पार्टी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भाजपा के द्वारा जागरूक अभियान चलाया जा रहा है और सड़कों व बड़े चौको पर भाजपा प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली आर के आश्रम चौक पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता भरष्टाचार में डूबे हुए हैं।

    इस का जीता जागता उदाहरण है दिल्ली में लागू की गई आबकारी नीति। जिसके तहत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है पर अभी भी अरविंद केजरीवाल नही मानते की उनके नेता भ्रष्ट है। अब हम चाहते है कि अरविंद केजरीवाल भी अपना इस्तीफा दे, ताकि दिल्ली की जनता को इस भरस्टाचार सरकार से मुक्ति मिले। वहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। इन दोनों के पार्टियों के प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली की जनता परेशान हैं। उसे ये नही समझ आ रहा है कि कौन सही है और कौन गलत।

  • नेशनल हाईवे पर बस और ट्राले में भीषण टक्कर में 8 की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    नेशनल हाईवे पर बस और ट्राले में भीषण टक्कर में 8 की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    अंबालाः पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे 344 पर गांव कक्कड़ माजरा (शहजादपुर) के पास शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे बस और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

    जानकारी के मुताबिक, यूपी के बरेली से मजदूर बस में बद्दी जा रहे थे। जैसे ही वह शहजादपुर के पास गांव कक्कड़ माजरा के पास पहुंचे तो पीछे से उनकी बस को ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 शव नारायणगढ़ सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए। जबकि 2 के शव पंचकूला सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे 5 में से 2 घायलों की गंभीर हालत देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह हादसे में घायल हुई 40 वर्षीय गुड्‌डी, उसकी बेटी शिवानी, चांद बाबू, 1 साल के मासूम बच्चे व एक व्यक्ति को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां गुड्‌डी व उसकी बेटी शिवानी का उपचार कर रहा है। चांद बाबू अपनी इच्छा से छुट्‌टी लेकर चला गया है। डॉक्टरों ने 1 साल के मासूम व अज्ञात व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया है।

  • घरेलू गैस स‍िलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    घरेलू गैस स‍िलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस.): तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर  की कीमत में इजाफा कर बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, तेल कंपनियों ने बुधवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350 का भारी इजाफा करने का एलान किया।

    इसके साथ ही अब चंडीगढ़ में एक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 1062  के मुकाबले 1112 रुपये चुकाने पड़ेंगे। जिसके चलते बढ़े  दामों के विरोध में आज चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से एलपीजी के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते महंगाई कम होने की बजाय और बढ़ती जा रही है और आए दिन केंद्र सरकार कुछ रसूकदारों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता की जेब पर भार डालती जा रही है।

  • खरयालता पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

    खरयालता पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत के गांव रौणखर में शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया गया । दत्तो पंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक जगदीप सिंह ने  इस अवसर पर गांव के लोगों को केंद्र सरकार ,प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। श्रमिक शिक्षा बोर्ड के फैसिलटेटर व मुच्छाली पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा  भी उपस्थित रहे।

    मुख्य संचालक जगदीप सिंह व अन्य विभागों से आए हुए अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की भलाई से संबंधित योजनाएं  जैसे प्रधानमंत्री द्वारा सुरक्षा योजना, , प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल योजना, सुकन्या समृद्धि बचत खाता योजना, फसल बीमा योजना, श्रमयोगी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं को साझा किया।

    जिसमें करीब 100 महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया।स्थानीय उप प्रधान अशोक कुमार ने केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड से आए हुए निदेशक का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, मोहित , रीना ,प्रोमिला ,शशि ,कंचन , अमीषा,रेणु ,अंजना  वार्ड सदस्य आशा देवी मोनिका देवी रीना , बलवीर चंचला पूजा, निशा ,मीना कुमारी, सुषमा देवी सहित कई अन्य महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

  • ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੋਲੇ-ਮਹੱਲੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੋਲੇ-ਮਹੱਲੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ:  ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਛੇ ਰੋਜ਼ਾ ਕੌਮੀ ਤਿਊਹਾਰ ਹੋਲਾ-ਮਹੱਲਾ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਾਲ ਵੀ ਬੜੇ ਹੀ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਦੋ ਪੜਾ ਹੁੰਦੇ ਹਨ, ਪਹਿਲਾ ਪੜਾਅ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਪੜਾਅ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ, ਪਹਿਲੇ ਪੜਾਅ ਦੀ ਅਰੰਭਤਾ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪਤਾਲਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਾਉਣ ਤੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਪਰ ਪੁਰਾਤਨ ਰਵਾਇਤ ਅਨੁਸਾਰ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਨ ਤੋ ਪਹਿਲਾ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ 12 ਵਜੇ ਪੁਰਾਤਨ  ਰਣਜੀਤ ਨਗਾਰੇ ਤੇ ਚੋਟ ਲਗਾ ਕੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿਚ ਅਰੰਭਤਾ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਕਿਲਾ ਅਨੰਦਗੜ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਥ ਦੀਆਂ ਮਹਾਨ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸਮੁਦਯ ਸੰਪਰਦਾਵਾਂ ਦੇ ਮੁਖੀਆਂ ਅਤੇ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵਾਲੇ ਬਾਬਿਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਨਗਾਰੇ ਤੇ ਚੋਟ ਲਗਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਈ।  

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਅਰੰਭਤਾ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਕਿਲ੍ਹਾ ਅਨੰਦਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਬਾ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਹੋਰ ਕਈ ਸੰਪਰਦਾਵਾਂ ਦੇ ਮੁਖੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਨੂੰ ਵੀ ਦਸਤਾਰਬੰਦੀ ਸਜਾ ਕੇ ਇੱਕ ਰਸਮੀ ਦਸਤਾਰ ਸਜਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ, 3 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਅਰੰਭ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਹੋਲੇ-ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪੜਾਅ ਦੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪਤਾਲਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਰਖਵਾਈ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਭੋਗ 5 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪੈਣਗੇ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪੜਾਅ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ 6 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ, ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਸੰਪੂਰਨਤਾ 8 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ।

  • नेशनल हाईवे पर छात्रों से भरी वोल्वो बस पलटी, एक की मौत और 41 घायल, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे पर छात्रों से भरी वोल्वो बस पलटी, एक की मौत और 41 घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेश: सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा राज्य में पंजीकृत एक टूरिस्ट बिलासपुर जिला के कुनाला क्षेत्र नजदीक जबली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में दिल्ली के दो कॉलेजों के करीब 41 छात्र सवार थे, जो दिल्ली से मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बस में सवार एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य घायल हो गए हैं।

    पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब सात बजे का है, जब यह बस दिल्ली से मनाली के लिए जा रही थी। इस दौरान अचानक बस सड़क पर पलट गई और सभी बच्चे जख्मी हो गए। यह हादसा और भी भयावह हो सकता था, लेकिन सड़क के किनारे मौजूद एक पेड़ की वजह से बस गहरी खाई में जाने से बच गई। इस हादसे में एक की दुखद मौत हो गई है, जबकि अन्य बच्चे अब जान के जोखिम से बाहर बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार प्रदेश के अस्पतालों व पीजीआई में चल रहा है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर बिलासपुर जिला के कुनाला में हरियाणा नंबर की एक पर्यटक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई।  जिस छात्रा की इस हादसे में मौत हुई है वह राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल मिलाकर 41 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

    घटना सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक कारणों का पता नहीं लग पाया है।  लेकिन पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मदद व मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बस में कुल 42 सवार थे, जिनमे से एक कि मौत और 41 घायल हो गए हैं।। अब तक कई दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इस बस हादसे में घायल सभी स्टूडेंट हैं। एक छात्र की हालत काफी गंभीर है।  जख्मी छात्र को एम्स के आई सी यू में भर्ती किया गया है। बता दें कि, बस में सवार सभी स्टूडेंट्स दिल्ली के रहने वाले हैं, जो दिल्ली में स्थित कॉलेज कमला नेहरू में पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में छात्रों को भर्ती करवाने के बाद घायलों का हाल जानने के लिए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पहुंचे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से एसडीएम बिलासपुर ने घायलों को फौरी राहत बांटी व क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने भी छात्रों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए उनके चाय पान व फल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

    पुलिस ने बताया कि इस बस हादसे में घायल लगभग सभी बच्चे दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के हैं। यह दिल्ली के कमला नेहरू कॉलेज के छात्र हैं और इनमें कुछ दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी हैं। छात्रों ने स्वयं टुअर बुक किया था और मनाली के लिए घूमने जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी में इन बच्चों में अंशिका श्रीवास्तव, अनुस्था, कनिका, अनिका शर्मा, श्रेयश कुमार, पारखी सेठी, मान्य अरोड़ा, कासंगी आर्य, विधि, मेथ्या लोहेया, डिंपल सेन, दीक्षा, श्वेथा गोपीनाथ, शिवानी रावत, समैयरा, पलक मोदी, वरधा, किरण यादव, एश्वर्या मदन मोहन, अदिति वाजपेयी, शिवेंका, समृद्धि अग्रवाल, नव्या यादव, आस्था शारदा, तन्या, अपकेशा थपलियाल, रिया, कनाहरी पिंगे, तवीशी सिंह, उमामा इबतिहाल, तवीशी, जानवी शहगल, गुरनाम कौर, रेश्मा जे, मेरिन टरेसा, जोमल के जोली और दिक्षिता शामिल हैं।

  • 1 एकड़ तक फैली झुग्गियों में लगी भीषण आग, हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो

    1 एकड़ तक फैली झुग्गियों में लगी भीषण आग, हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पुठ कलां स्थित झुग्गियों में देर रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया। आग रात करीब 12 बजे के आसपास लगी और अभी तक लगी हुई है। गोदामों के बीच में झुग्गियां बनी हुई है, जिनमें ये आग लगी हुई है। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया। इस दौरान सभी झुग्गियां पूरी तरह आग की आगोश में आ गई। आग लगते ही झुग्गियों में कई सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए जिसका धमाका लोगों को दूर तक सुनाई दिया।

    आसपास पूरी अफरा तफरी मच गई है।  आनन-फानन में पड़ोसियों ने लोगों को अपनी छतों से चढ़कर बाहर निकाला।  दमकल विभाग के अधिकारी अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल विभाग की मुताबिक 15 गड़िया राहत और बहाव कार्य में जुटी रास्ता सकरा होने के कारण दमकल की गाड़ियों को आग काबू करने में काफी परेशानी हुई वही आग को बढ़ता देख फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने विभाग ने रोबोट मंगाया और रोबोट को काफी अंदर तक भेजा गया  

    वही झुग्गियों में रहने वाले काफी लोगों को बाहर निकाल लिया गया आसपास के लोगो के मुताबिक झुगियों में रहने वाले बंगला देशी बताए जा रहे है जिसके कारण पुलिस ने कवरेज को भी रोकना चाहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरीके से काबू पाने के बाद ही आकंलन किया जाएगा।

  • पंजाबः अजनाला हिंसा के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह, देखें वीडियो

    पंजाबः अजनाला हिंसा के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह, देखें वीडियो

    अमृतपाल सिंह बोले- मेरी जान को खतरा

    अमृतसरः अजनाला हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में अजनाला हिंसा दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब ले जाने के मामले के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कमेटी का गंठन किया था। इस दौरान कहा जा रहा था कि अमृतपाल सिंह को तलब किया जा सकता है। वहीं आज अमृतपाल सिंह श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है। उनका कत्ल करवाया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि एजेंसी उनका कत्ल करवा सकती है। बता दें कि बीते दिन ही खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल सिंह की जान के खतरे को लेकर पंजाब पुलिस को अलर्ट किया था। वहीं उन्होंने आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचने पर कहा अगर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह गुरुद्वारा साहिब में मिले तो उनसे वह जरूर मुलाकात करेंगे। लेकिन आज वह माथा टेकने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि हम भगौड़े नहीं है जब अकाल तख्त साहिब हमें बुलाएंगे, हम जरूर जाएंगे और अपनी बात को प्रमुखता से रखेंगे। 

  • जालंधरः इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर रात थाना 5 के अंतगर्त आते इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए लवली सर्विस सेंटर इलेक्ट्रानिक की दुकान के मालिक चेतन ने बताया कि देर रात 2.30 बजे चोरों ने दुकान में वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से एक लाख रुपए कैश, मोबाइल, सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।

    पीड़ित चेतन का कहना है कि दुकान से करीब 3 से 4 लाख का नुकसान हुआ है। चेतन ने बताया कि उनके इलाके में काफी संख्या नशेड़ी लोग घूमते है और यहां पर नशा बहुत बिक रहा है। उनका कहना है कि पुलिस वाले भी यही कह रहे है कि किसी नशेड़ी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।