Blog

  • ऊना जिला के सभी स्कूल 6 से 31 जनवरी तक

    ऊना जिला के सभी स्कूल 6 से 31 जनवरी तक

    सुबह 9ः30 बजे से बाद दोपहर 3ः00 बजे तक खुलेंगे

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला में सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का समय सुबह 9ः30 से बाद दोपहर 3ः00 बजे होगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक प्रारंभिक तथा उच्च उच्च शिक्षा विभागों की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला के सरकारी तथा निजी क्षेत्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 6 से 31 जनवरी 2023 तक लागू होंगे।

  • जालंधर: बुजुर्ग की बालियां छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: बुजुर्ग की बालियां छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना नूरमहल की पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहाचन अजय कुमार पुत्र परशोत्म लाल, रमेश पुत्र बलकार दोनो वासी चीमा खुर्द नूरमहल के रूप में हुई है।

     थाना प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार वासी मोहल्ला जोशियां नूरमहल ने शिकायत, दर्ज करवाई थी कि 2 जनवरी की शाम उक्त आरोपी उसकी माता से 4 ग्राम की बालियां छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने कारवाई करते हुए  दोनो आरोपियों को 4 ग्राम की सोने की बालियों सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने की तारीख का  हुआ ऐलान

    राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने की तारीख का हुआ ऐलान

    नई दिल्ली:  अयोध्या में बन रहा राम मंदिर कब तक तैयार हो जाएगा इसके बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में इसका ऐलान किया है । शाह ने कहा कि राम मंदिर 1 जनवरी 2024 को बनकर तैयार हो जाएगा। त्रिपुरा में चुनावी रैली के दौरान गृह मंत्री ने राम मंदिर के निर्माण की तारीख का खुलासा किया है। त्रिपुरा में जन विश्वास यात्रा के तहत एक जनसभा में अमित शाह ने कहा कि “2019 में मैं भाजपा का अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे, वो मंदिर को लेकर रोज पूछते थे कि ‘मंदिर वहीं बनाएंगें, तिथि नहीं बताएंगे.’ तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो 1 जनवरी 2024 को वहां पर गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा.”

    वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर विपक्ष की ओर से की गई आलोचना पर भी जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा, धारा 370 को लेकर कहा जाता था कि खून की नदियां बहेंगी। लेकिन खून की नदियां तो दूर की बात किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के बाद भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “पीएम मोदी मौनी बाबा मनमोहन सिंह नहीं हैं नरेंद्र मोदी हैं,10 दिन के अंदर पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके उसे सबक सिखा दिया गया।”

    आपको बता दें त्रिपुरा में अगले महीने ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर ही चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी की ‘जन विश्वास यात्रा’ सभी 60 निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरते हुए 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  यात्रा 12 जनवरी को समाप्त होगी और इसके तहत कुल 100 रैलियां और रोड शो आयोजित किए जाएंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा अंतिम दिन यात्रा में शामिल होंगे। 

  • घने कोहरे के कारण प्रशासन ने बढ़ाई छुट्टियां, जाने कब खुलेंगे स्कूल

    घने कोहरे के कारण प्रशासन ने बढ़ाई छुट्टियां, जाने कब खुलेंगे स्कूल

    चंडीगढ़ः यूटी में प्रसाशन ने घने कोहरे के कारण स्कूलों में चल रही छुट्टियों को लेकर ऐलान किया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों की छुट्टियां 9 जनवरी से बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दी है। प्रशासन ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई गई है, जबकि 9वीं से 12वीं तक के छात्र 9 जनवरी से 9 बजे से स्कूल आएंगे।

  • मजदूरों को पेश आ रही समस्याओं को उद्योग प्रबंधकों द्वारा अनदेखा ना किया जाए: नरेश ठाकुर 

    मजदूरों को पेश आ रही समस्याओं को उद्योग प्रबंधकों द्वारा अनदेखा ना किया जाए: नरेश ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में मिडास केयर वर्कर यूनियन बाथू द्वारा उद्योग के मुख्य द्वार पर कामगारों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया । इस मीटिंग में जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर पिछली  बीजेपी सरकार और  उद्योग प्रबंधन पर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से सैकड़ों कामगारों को प्रबंधन वर्ग द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया गया। तथा मौजूदा उद्योग में काम करने वाले कामगारों को श्रम कानूनों के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी जा रही है।

    उन्होंने कहा मौजूदा कांग्रेस सरकार मजदूरों की हितैषी सरकार है और मैं इंटक जिलाध्यक्ष के नाते समय-समय पर मजदूरों कामगारों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में सरकार को अवगत करवाता रहूंगा। इस मौके पर मिडास केयर वर्कर यूनियन के प्रधान जसविंदर सिंह ने कामगारों को संबोधन करते हुए कहा की वह मजदूरों के हक के लिए हमेशा लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा पिछले 5 वर्षों में  प्रबंधन वर्ग द्वारा जमकर श्रम कानूनों की अनदेखी की गई और कामगारों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा गया। जिसकी शिकायत हमने श्रम अधिकारी को पहले भी कई बार दी लेकिन कामगारों की वहां भी कोई सुनवाई नहीं की गई। अब मौजूदा स्थिति में भी कामगारों से श्रम कानूनों को अनदेखा करके बंधुआ मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है। उन्होंने मौजूदा सरकार से भी आग्रह किया है उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को पेश आ रही समस्याओं को उद्योग प्रबंधकों द्वारा अनदेखा ना किया जाए इस बारे में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

    इस मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर मिडास केयर वर्कर यूनियन के प्रधान जसविंदर सिंह महासचिव विजय राणा कोषाध्यक्ष जसपाल, उप प्रधान परमजीत कुमार, सचिव राजेश कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार ,कुलदीप सिंह दविंदर सिंह राजकुमार, मुकेश, मंगेश पुरी, जोगराज, रजनीश कृष्ण कुमार बा अन्य कामगार भी मौजूद रहे।

  • पुलिस ने दो जेसीबी एक पोकलेन और 8 टिप्पर व ट्रैक्टरों को पकड़ा

    पुलिस ने दो जेसीबी एक पोकलेन और 8 टिप्पर व ट्रैक्टरों को पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित :  उना की स्वां नदी में हो रही अवैध माइनिंग के मामले में उना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऊना पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत दो जेसीबी मशीन एक पोकलेन मशीन 8  टिप्पर और ट्रैक्टरों को मौके से अवैध खनन करते हुए पकड़ा है।जबकि जिला ऊना में राज्य सरकार द्वारा माइनिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद स्वां नदी में अवैध खनन करने वाले सोम भद्रा नदी (स्वां नदी)का चीरहरण करते रहे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर  मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि माइनिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उन्होंने एक अवैध माइनिंग में जुटे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है उन्होंने कहा कि पुलिस के बनाए गए प्लान की सूचना माइनिंग माफिया को पहले ही मिल जाती थी जिस कारण माफिया को पकड़ने में उनको सफलता नहीं मिल पा रही थी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि उन्होंने एक प्लान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया और मौके से तीन जेसीबी मशीन  8 टिप्पर और कुछ ट्रैक्टरों को पकड़ा है उन्होंने बताया कि इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने के बाद एक एसआईटी भी गठित की गई है जिसकी डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा अगुवाई करेंगे। पुलिस ने माइनिंग  मामले में अब तक 18 एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें चार प्रवर्तन निदेशालय को हैंडओवर की गई हैं। उन्होंने माइनिंग मामले में अब तक की सबसे बड़ी करवाई बताया है ।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सतीश कुमार गांव ब डाकखाना भवानीपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब, जितेंद्र सिंह गांव झुणोवाल डाo गढ़ी तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर, राजेंद्र सिंह निवासी गांव मलूकपुर डा0 सनौली तहसील व जिला ऊना, विपिन कुमार डा0 भनाम तहसील नंगल जिला रूपनगर, रणजीत सिंह गांव कुलियां लवाणा तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर, विनय कुमार गांव ब डाकखाना सलोह तहसील हरौली जिला
    ऊना के विरुद्ध माइनिंग एक्ट अधिनियम व वातावरण प्रदूषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः  इस मामले में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, IAS नीलिमा समेत 10 अधिकारियों पर  मुकदमा दर्ज, 7 गिरफ्तार

    पंजाबः इस मामले में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, IAS नीलिमा समेत 10 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, 7 गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने वीरवार को पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और आईएएस अधिकारी नीलमा समेत पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पीऐसआईडीसी) के 10 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध एक औद्योगिक प्लॉट को एक डिवैलपर ( रियलटर) कंपनी को तबदील करने/विभाजित करने और प्लॉट काट कर टाउनशिप स्थापित करने की मंजूरी देने के दोषों के तहत अपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। इस केस में रियलटर फर्म, गुलमोहर टाउनशिप प्राईवेट लिमटिड के तीन मालिकों/भाईवालों को भी इस केस में नामज़द किया गया है।

    इस केस में विजीलैंस ने पीऐसआईडीसी के 7 अधिकारियों को गिरफ़्तार किया है। जिनमें अंकुर चौधरी अस्टेट अफ़सर, दविन्दरपाल सिंह जीएम परसोनल, जेएस भाटिया चीफ़ जनरल मैनेजर (योजनाबंदी), आशिमा अग्रवाल एटीपी (योजनाबंदी), परमिन्दर सिंह कार्यकारी इंजीनियर, रजत कुमार डीए और सन्दीप सिंह एसडीई शामिल हैं जिन्होंने आपस में मिलीभुगत करके उक्त फर्म को अनुचित लाभ पहुँचाया। यह प्रगटावा करते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में उद्योगों को प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने साल 1987 में ’आनंद लैंपस लिमटिड’ कंपनी को सेल डीड के द्वारा 25 एकड़ ज़मीन अलॉट की थी जो बाद में ’सिगनीफायी इनोवेशन’ नामक फर्म को तबदील कर दी गई थी। यह प्लॉट फिर पीऐसआईडीसी से एतराजहीनता सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद सिगनीफायी इनोवेसनज ने सेल डीड के द्वारा गुलमोहर टाउनशिप को बेच दी थी। तत्कालीन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने तारीख़ 17-03-2021 को उक्त प्लॉट की आगे विभाजन के लिए गुलमोहर टाउनशिप से प्राप्त पत्र उस समय की एमडी पीऐसआईडीसी को भेज दिया।

    उन्होंने आगे बताया कि एमडी, पीएसआईडीसी ने इस रियलटर फर्म के प्रस्ताव की जांच करने के लिए एक विभागीय कमेटी का गठन कर दिया जिसमें एसपी सिंह कार्यकारी डायरैक्टर, अंकुर चौधरी अस्टेट अफ़सर, भाई सुखदीप सिंह सिद्धू, दविन्दरपाल सिंह जीएम परसोनल, तेजवीर सिंह डीटीपी, (अब मृतक), जेएस भाटिया चीफ़ जनरल मैनेजर (योजना), आशिमा अग्रवाल एटीपी (योजना), परमिन्दर सिंह कार्यकारी इंजीनियर, रजत कुमार डीए और संदीप सिंह एसडीई शामिल थे।

    उन्होंने बताया कि एसपी सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव रिपोर्ट, प्रोजैक्ट रिपोर्ट, आर्टीकल आफ एसोसिएशन और एसोसिएशन के मैमोरंडम का नोटिस लिए बिना उपरोक्त रियलटर फर्म को 12 प्लॉटों से 125 प्लॉटों में बाँटने के प्रस्ताव को मंज़ूरी के दी। इसके इलावा उक्त कमेटी ने पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड, नगर निगम, बिजली बोर्ड, वन विभाग, राज्य फायर ब्रिगेड आदि की सलाह लिए बिना ही गुलमोहर टाउनशिप सम्बन्धी प्रस्तावों की सिफ़ारिश मंजूर कर दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि फोरेंसिक साईंस लैबारटरी की जांच के दौरान यह पाया गया है कि उक्त प्रस्ताव की फाइल में नोटिंग के दो पन्ने फाइल में जुड़े बाकी पन्नों के साथ मेल नहीं खाते। यह पाया गया कि उक्त कमेटी सदस्यों ने जाली दस्तावेज़ संलग्न किये हैं और उक्त आवेदन/प्रस्ताव की अच्छी तरह जांच नहीं की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि साल 1987 की डीड अनुसार यह प्लॉट सिर्फ़ औद्योगिक उद्देश्यों के लिए ही इस्तेमाल किया जाना था जबकि उक्त गुलमोहर टाउनशिप की ऐसी कोई पृष्टभूमि नहीं है।

    उन्होंने बताया कि पीएसआईडीसी के नियमों अनुसार साल 1987 से प्लॉटों की फीस 20 रुपए प्रति गज और 3 रुपए प्रति साल के हिसाब से वसूली जानी थी, जो कि कुल 1,21,000 वर्ग गज के लिए कुल 1,51,25,000 रुपए बनती थी। परन्तु हैरानीजनक बात यह रही कि दोषी फर्म ने पहले ही आवेदन के साथ 27,83,000 रुपए का पे आर्डर साथ संलग्न कर दिया था जबकि पीएसआईडी सी द्वारा ऐसी कोई भी मांग नहीं थी की गयी जिस कारण पंजाब सरकार को 1,23,42,000 रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान पाया गया कि यदि यह प्लॉट राज्य सरकार की हिदायतों/नियमों अनुसार बेचा जाता तो सरकार को 600 से 700 करोड़ रुपए की आय होनी थी। गुलमोहर टाऊनशिप की तरफ से 125 प्लॉटों की बिक्री के समय किसी भी खरीददार पक्ष से कोई प्रस्ताव रिपोर्ट, प्रोजैक्ट रिपोर्ट, आर्टीकल आफ ऐसोसीएशन और मैमोरंडम आफ ऐसोसीएशन की मांग नहीं की गई और सभी प्लॉट ग़ैर-कानूनी ढंग से बेचे गए।

    उन्होंने बताया कि ऐसा करके उपरोक्त कमेटी सदस्यों, जिनमें तत्कालीन एमडी श्रीमती नीलिमा और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा शामिल थे, ने आपस में मिलीभुगत करके अपने पद का दुरुपयोग करते हुये गुलमोहर टाऊनशिप कंपनी के मालकों/डायरैक्टरों जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और राकेश कुमार शर्मा को ग़ैर-वाजिब ढंग से फ़ायदा पहुंचाया। इस सम्बन्धी पंजाब पीएसआईडीसी के उपरोक्त सभी दोषी अधिकारियों/ कर्मचारियों, श्रीमती नीलिमा और पूर्व मंत्री के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना मोहाली में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दूसरे व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जायेगी।

  • पंजाबः सीएम मान के बयान पर भड़की SGPC, जाने मामला

    पंजाबः सीएम मान के बयान पर भड़की SGPC, जाने मामला

    अमृतसरः पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से संगत को गुरुद्वारों की गोलक में पैसा न डालने के बयान पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) भड़क गई है। एसजीपीसी के सदस्यों ने वीरवार को इकट्‌ठे होकर डीसी अमृतसर को ज्ञापन सौंपा और सीएम भगवंत मान को उनके शब्दों के लिए माफी मांगने के लिए कहा है। एसजीपीसी के जरनल सेक्रेटरी गुरचरण सिंह गरेवाल ने कहा कि कांग्रेस ने सिखों की धार्मिक संस्था को तोड़ने के लिए कई प्रयास किए। अब आम आदमी पार्टी भी एसजीपीसी को तोड़ने के लिए उसी नक्शे कदम पर चल पड़ी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गुरु घरों की गोलक के बारे में टिप्पणी करना इस पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

    गुरचरण सिंह ने कहा कि पंजाब गुरुओं की बसाई धरती है। जिसमें गुरुओं ने संगत को बांटकर छकने और लोक भलाई के लिए दसवंद निकालने की प्रेरणा दी। गुरुघरों में लोगों से जबरदस्ती पैसे नहीं निकलवाए जाते। श्रद्धालु खुद खुश होकर भेंट करते हैं। मुख्यमंत्री की वीडियो के सामने आने श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। गरेवाल ने कहा कि कोविड के समय में एसजीपीसी ने संगत के साथ कंधे से कंधा मिलकार सहयोग दिया है। सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में जिक्रयोग काय एसजीपीसी कर रही है। यह सब संगत की तरफ से की गई भेंट से ही हो पाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री को सिख मसलों में दखल ना देने की नसीहत दी जाती है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें वह लोगों को गुरुघरों की गोलक में पैसे न डालने की नसीहत दे रहे हैं। इस वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि गुरुघरों से गोलकें हटा देनी चाहिए। एसजीपीसी के सदस्य खुद ही इस्तीफे देकर भाग जाएंगे। इस शब्दावली पर भी एसजीपीसी सदस्यों ने ऐतराज जताया है कि एसजीपीसी ही एक ऐसा संगठन है, जिसके सदस्य बिना पैसों के निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये ख़बर, सविधान चौक समीप ये सड़क हुई बंद, जाने कारण

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये ख़बर, सविधान चौक समीप ये सड़क हुई बंद, जाने कारण

    जालंधर, (वरुण/हर्ष):  अगर आप भी सविधान चौंक की ओर जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, कूल रोड पर 5 जनवरी से पेयजल लाइन बिछाने के लिए निर्माण एजेंसी ने जेसीबी से खुदाई का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य करीब 3 माह तक चलेगा। ऐसे में एक लेन में वाहनों का ट्रैफिक होने से मेन रोड़ पर भारी जाम लगा रहेगा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसमें कूल रोड से अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2 को जाने वाले दोनों रास्ते प्रभावित होंगे। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार इस निर्माण दौरान करीब 2.5 किमी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।

    जिसके लिए सबसे पहले करीब 200 मीटर की खुदाई होगी। इस मामले को लेकर सीवर बोर्ड के एसडीओ पदमदीप सिंह का कहना है कि कूल रोड पर आज से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन नगर निगम के पास सीवर लाइन व भूमिगत केबल का नक्शा ना होने पर खदाई का काम 3 से 5 महीने में भी पूरा होना संभव नहीं हो पाएगा। दूसरी ओर सीवर लाइन का खराब होना निर्माण एजेंसी के लिए बड़ी परेशानी का विषय बना हुआ है।

  • ट्रिपल आईटी में घोटाला होने की अशांका : विजय डोगरा 

    ट्रिपल आईटी में घोटाला होने की अशांका : विजय डोगरा 

    हमीरपुर चयन बोर्ड आयोग की तरह ट्रिपल आईटी सलोह पर भी हो जांच

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने आज उना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऊना के सलोह में बनी ट्रिपल आईटी में घोटाला होने की शंका जाहिर की उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है करोड़ों रुपए की चपत प्रदेश सरकार को लग रही है। क्योंकि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ट्रिपल आईटी कैंपस में बने भवन का पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उद्घाटन करते हैं फिर उसके कुछ दिन बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसी का फिर से उद्घाटन करवाया जाता है। उन्होंने ट्रिपल आईटी सलोह में हुई भर्तियों पर भी सवाल उठाए हैं जो कि अभी भी जारी हैं।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस को लेकर शिकायत भी की थी लेकिन उस शिकायत होने के बावजूद भी इस पर कोई इंक्वायरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर चयन बोर्ड की तरह ट्रिपल आईटी सलोह  पर भी सरकार  शिकंजा कसे ताकि यहां पर जो धांधली और भ्रष्टाचार हुआ है वह सब जनता के सामने आ सके। उन्होंने ट्रिपल आईटी सलोह  में हुए घोटाले को लेकर आरटीआई के तहत कुछ दस्तावेज मांगने की भी बात कही है और  दस्तावेज के आते ही बह पूरे मामले को प्रदेश सरकार को भी सौंपेंगे ।

    वहीं उन्होंने बीजेपी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन लोटस पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा की जनता ने जो जनादेश दिया है बीजेपी को उसे कुबूल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई में  प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। डॉ विजय डोगरा ने आम जनमानस से आग्रह किया की अफवाहों पर विश्वास ना करते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से बनी सरकार प्रदेश के हित में कार्य करेगी तथा जनमानस से जुड़ी हर समस्या का समाधान करेगी।