Blog

  • ਪੰਜਾਬ :  ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਹਿਤ ਇਕ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪੱਪਲੂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਜੋੰ ਹੋਈ ਹੈ। ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਸਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਟੀਮ ਨੇ ਇਕ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪੱਪਲੂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਆਰੋਪੀ ਤੋਂ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਦੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 2 ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪੀ ਦੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • जालंधरः दिन-दहाड़े महिला से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधरः दिन-दहाड़े महिला से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधर, ENS: शहर में चोरी और लूटपाट के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज दिन-दहाड़े थाना 2 के अंतर्गत आते ही गांधी कैंप में पैदल जा रही औरत से एक्टिवा सवार झपटमार 22 हज़ार रुपये नक़दी छीनकर फ़रार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अबादपुरा निवासी ज्योति ने बताया कि वह गांधी कैंप में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इस दौरान जब वह गांधी कैंप गेट के पास पहुंची तो एक्टिवा आए झपटमार उसके हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा छीन कर फ़रार हो गए।

    पीड़िता ने बताया कि लिफाफे 22 हज़ार रूपए की नगदी थी। पीड़ित औरत ने घटना की सूचना संबंधित थाना 2 पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी तरफ मौक़े पर पहुंची थाना 2 की पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः राज्यपाल और सीएम मान में फिर बढ़ी रार, पढ़े पत्र

    पंजाबः राज्यपाल और सीएम मान में फिर बढ़ी रार, पढ़े पत्र

    CM मान को लेकर राष्ट्रपति पत्र लिखेंगे राज्यपाल 

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच एक बार फिर से शाब्दिक जंग शुरू हो गई है। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहत ने उन्हें दो टूक शब्दों में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि वे उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं इसलिए वह राष्ट्रपति को आपके असंवैधानिक कामों के लिए पत्र लिखने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे मजबूरन यह लिखना पड़ेगा कि पंजाब में संवैधानिक तंत्र फेल हो गया है। राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा कि इससे पहले कि मैं राष्ट्रपति को राज्य में संवैधानिक तंत्र के फेल होने के चलते धारा 356 के तहत कार्रवाई करने और आपके खिलाफ धारा 124 के तहत कार्रवाई करने संबंधी लिखूं, आप मेरी ओर से पूछे गए सवालों संबंधी पूरी जानकारी दे दें। अन्यथा मेरे पास इस तरह की कार्रवाई करवाने का कोई विकल्प नहीं होगा।

    राज्यपाल ने एक बार फिर से संविधान का हवाला देते हुए कहा कि वह संविधान के कर्तव्य से बंधे हुए हैं और प्रशासन सही तरीके से, निष्पक्षता से और ईमानदारी से चल रहा है कि नहीं, यह देखना मेरा फर्ज है। इसलिए मैंने विभिन्न मुद्दों पर आपसे जो जो जानकारी मांगी है वह मुझे उपलब्ध करवाई जाए। राज्यपाल इससे पहले एक अगस्त को भी मुख्यमंत्री को रिमाइंडर डाल चुके हैं और एक उसी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा कि आपने मेरे किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया है और ऐसा लग रहा है कि आप जानबूझकर मेरे द्वारा मांगी जानकारी को उपलब्ध नहीं करवाना चाहते।

    उन्होंने संविधान की धारा 167 का हवाला देते हुए कहा कि इस धारा में स्पष्ट तौर पर दर्ज है कि राज्यपाल द्वारा भगवंत मान ने से जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को 28 फरवरी, 2023 के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की भी याद दिलाई है जिसमें शीर्ष अदालत ने कहा था कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों संवैधानिक पदों पर हैं। संविधान में दोनों की भूमिकाओं और दायित्व का विस्तार से विवरण है। राज्यपाल को राज्य के मामलों और कानून के प्रस्तावों से संबंधित मामलों में धारा 167 (बी) के तहत मुख्यमंत्री से जानकारी मांगने का अधिकार है।

    राज्यपाल ने अपने पत्र में आगे लिखा कि आपने मेरे पत्रों का जवाब देना तो दूर, आपने मेरे प्रति बरती गई भाषा में भी मर्यादा का ख्याल नहीं रखा। जिससे साफ जाहिर होता कि यह मेरे और मेरे दफ्तर के खिलाफ आपका व्यक्तिगत पूर्वाग्रह है।

    राज्यपाल ने सीएम को विधानसभा के विशेष सत्र के बारे में लिखते हुए कहा कि आपने बिना नियमित एजेंडे के सत्र को बुलाया और सत्र बुलाने की इजाजत भी नहीं ली गई। यही नहीं , आपने बजट सत्र को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है और मेरे प्रति भद्दी शब्दावली का प्रयोग किया। मेरी ओर से लिखे गए पत्रों का लव लेटर बताया। राज्यपाल ने कहा कि मेरे के खिलाफ भद्दी शब्दावली का उपयोग करके आपने मुझे धारा 167 के तहत कार्रवाई करने पर मजबूर किया है। क्या मुझे इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि इस तरह की कार्रवाई आपके खिलाफ आईपीसी की धारा 124 के तहत कार्रवाई का आधार भी बनती है। उन्होंने कहा कि न तो आप सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और न ही संविधान का अनुपालन कर रहे हैं। ऐसे में मेरे पास राष्ट्रपति को इस बाबत लिखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है।

  • पंजाबः सट्टे के आरोपी के साथ 2 DSP सहित 4 SHO ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल 

    पंजाबः सट्टे के आरोपी के साथ 2 DSP सहित 4 SHO ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल 

    कमिश्नर ने लगा दी वाट, 4 को किया लाइन हाजिर

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में सट्‌टे के आरोपी के साथ पुलिस के सीनियर अधिकारियों के नाचते की वीडियो सामने आई है। जिसके बाद अमृतसर के शहरी व रूरल पुलिस सवालों के घेरे में हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। यह एक प्राइवेट पार्टी का वीडियो है, जिसमें पुलिस वाले और आरोपी सादे कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दो डीएसपी रैंक के अधिकारी संजीव कुमार व प्रवेश चोपड़ा दिख रहे हैं। यह दोनों ही डीएसपी अमृतसर रूरल में तैनात हैं। वहीं इस वीडियो में चार एसएचओ रैंक के अधिकारी धर्मेंद्र कल्याण, गुरविंदर सिंह, नीरज कुमार और गगनदीप सिंह भी दिख रहे हैं।

    इस वीडियो में डीएसपी संजीव कुमार गीत गा रहे हैं और प्रवेश चोपड़ा उनके साथ खड़े हैं। जबकि सट्‌टे के मामले में आरोपी उनके पास से होकर गुजरता है। वहीं दूसरी वीडियो में छेहर्टा के एसएचओ गुरविंदर सिंह गीत गाते दिख रहे हैं। इस दौरान आरोपी उनके सामने खड़े होकर ताली से गीत को ताल दे रहा है। वीडियो में दिखने वाला आरोपी कमल बोरी है, जिस पर सट्टेबाजी के आरोप लग चुके हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने ही पंजाब पुलिस में रहते हुए कई मामले कमल बोरी के खिलाफ दर्ज किए थे। जिसके बाद कई महीनों तक कमल बोरी को जेल में रहना पड़ा था। अब वह फिलहाल सभी मामलों में बेल पर है।

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। वीडियो के मामले में पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने चार इंस्पेक्टरो को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण और इंस्पेक्टर नीरज कुमार शामिल है। इन सभी इंस्पेक्टरो को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है।  डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर भंडाल ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है और अभी वह वीआईपी ड्यूटी पर व्यस्त हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम एक धार्मिक नेता कुमार दर्शन ने आयोजित किया था। 

  • सड़क हादसे में एक की मौत, 7 घायल

    सड़क हादसे में एक की मौत, 7 घायल

    नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा जिले के इटावा कस्बे में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 17 साल की एक युवती की मौत हो गई और 7 अन्य यात्री घायल हो गए। इस हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। हादसे का शिकार हुई निजी बस जयपुर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जा रही थी। यह हादसा कोटा जिले के इटावा कस्बे में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े 5 बजे हुआ। इस सड़क हादसे में आशा नाम की 17 साल की एक युवती की मौत हो गई।

    मृतका की पहचान आशा निवासी मध्य प्रदेश के अड़वाड के तौर पर हुई है। इस हादसे में 7 अन्य यात्री घायल हुए है। घायलों को इटावा के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। हादसे का शिकार हुई निजी बस जयपुर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • तेल टैंकर से 10 करोड़ की Rolls Royce की हुई टक्कर के बाद गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    तेल टैंकर से 10 करोड़ की Rolls Royce की हुई टक्कर के बाद गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    जिंदा जले दो लोग, 180 की स्पीड से थी कार

    नई दिल्लीः हरियाणा के नूंह में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के कारण विस्फोट हुआ और 10 करोड़ रुपये की रॉल्स-रॉयस फैंटम VIII लक्जरी कार में तुरंत आग लग गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नूंह जिले के उमरी गांव के पास हुए इस हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रॉल्स-रॉयस कार में सवार एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    हादसे में टैंकर चालक की मौत

    बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर में आग लग गई। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ ने तुरंत आग पकड़ ली। मृतक टैंकर चालक और क्लीनर की पहचान रामप्रीत और कुलदीप के रूप में हुई है। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। वहीं लग्जरी कार रॉल्स-रॉयस में सवार दिव्या, विकास और तसबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेदांता के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नूंह के नगीना थाना क्षेत्र में हुए हादसे में नगीना थाना पुलिस ने रोल्स रायस (फैंटम माडल ) के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़ी एजेंसी एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के वाहन चालक की शिकायत पर दर्ज की गई। वहीं हादसे में मारे गए टैंकर चालक और सह चालक के शव का पोस्टमार्टम करा शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए। टैंकर चालक रामप्रीत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला आंबेडकर नगर के गांव बेला के रहने वाले थे तथा सह चालक कुलदीप अयोध्या जिला के गांव महराजीपुर के रहने वाले थे। पहले पुलिस की जांच में सामने आया था कि एजेंसी की ओर से कई साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था।

    कार सवार तीन लोग हुए घायल

    वहां लगे जेनरेटर के लिए डीजल लेकर रामप्रति गलत दिशा से टैंकर लेकर जा रहा था। तभी महाराष्ट्र नंबर की एमएच-01 डीजेड 0001 नंबर की फैंटम कार से आमने सामने की टक्कर हुई थी। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें पीछे से आर रही तीन लग्जरी कार में सवार घायलों के संबंधी लेकर चले गए थे। उनके बारे में पुलिस को अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है।

    180 की स्पीड में थी कार

    घायलों के स्वजन जांच अधिकारी की भी काल नहीं रिसीव कर रहे हैं। वही हादसे में टैंकर चालक रामप्रीत और सहयोगी कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। टैंकर के साथ ही एजेंसी में कार्यरत उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के रसूलपुर गांव के रहने वाले मुनील यादव ने पुलिस को बताया कि गलती लग्जरी कार के चालक की थी। जब हादसा हुआ तो कार चालक 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक चला रहा था।

    ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

    कार चालक ने टैंकर को तेजी से ओवरटेक करते समय टैंकर के अगले पहिये में टक्कर मार दी जिससे टैंकर पलट गया था और चालक और सहचालक की जान चली गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया। कार में सवार रहे घायलों के बयान के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। जांच में यह सामने आया है कि टक्कर के बाद कार की दिशा बदल गई थी।

  • दो टुकड़ों में टूट गया बददी बालद नदी का पुल, देखें वीडियो

    दो टुकड़ों में टूट गया बददी बालद नदी का पुल, देखें वीडियो

     टापू बनकर रह गया एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बददी

    प्रदेश में 45 प्रतिशत राजस्व बीबीएन से जाता है

    सचिन बैंसल/बददी : औद्योगिक नगर बददी को ट्राई सिटी से जोड़ने वाला बालद नदी पर बना पुल दो दिन पहले जिसका एक पिलर  धंस गया था लेकिन आज सुबह लगभग ढाई बजे ये पुल दो टुकड़े में बंट गया हैं। जी हां मिली जानकारी के अनुसार रात भर हुई भारी बारिश के कारण नदी में ज्यादा पानी आने के कारण पुल टूट गया है। अब बात करते हैं औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की जो कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 45% एरिया है लेकिन अगर जमीनी स्तर पर बात करें तो प्रदेश बीबीएन को कुछ नहीं दे रहा। बीबीएन अगर 45% राजस्व दे रहा है तो प्रदेश व राजस्व लेकर आराम से बैठा है ,लेकिन बीबीएन की ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। लेकिन अब पुल टूटने से तो मानो बीबीएन क्षेत्र की रीड की हड्डी टूट गई हो ।लोग अपने घर में एक कैद जैसा महसूस कर रहे हैं लेकिन करें भी तो क्या करें, जाए भी तो कहां जाए।  इसी आस में लोग बैठे हैं कि प्रशासन कुछ ना कुछ करेगा लेकिन प्रशासन गहरी नींद सो रहा है आखिर कब जागेगा प्रशासन। यही सवाल हर एक व्यक्ति के मन में बार-बार उठ रहा है |

  • ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने राखियों की लगाई प्रदर्शनी

    ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने राखियों की लगाई प्रदर्शनी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में समय समय पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है त्यौहार हो या जिला स्तरीय मेले या फिर कहीं पर्यटक स्थल हो सबसे पहले एनआरएलएम की तरफ से समय समय पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को  उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने का स्थान दिया जाता है ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आजीविका कमा सके और अपने हुनर को बहार लेकर आ सके।
    शुक्रवार को विकास खण्ड बंगाणा में अलग अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित राखी की पदर्शनी लगाई ।जिसमें सुन्दर तरीके से संजोई गई राखियां बड़ी सुन्दर लग रही थी जिसे देखने व खरीदने के लिए लोगों को  दूर से ही आकर्षित कर रही थी , वहीं 29 अगस्त 2023 तक यह राखी प्रदर्शनी विकास खण्ड बंगाणा में लगाई जाएगी, जिसमें राखियों के साथ अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को भी बेचा जा रहा है जिसमें बांस के उत्पाद, लड्डू गोपाल की पोशाकें,हरी मिर्च की चटनी, सीरा,आचार, आदि उत्पादों को महिलाएं बेच रही है 
    खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली का कहना है।कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऐसी प्रदर्शनी लगाने में पूरा सहयोग दिया जा रहा है ताकि उनकी आय में भी वृद्धि हो सके।
    इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों की  महिलाएं के साथ एनआरएलएम से जतिन शर्मा, प्रियंका शर्मा,सुखदेव, पारुल शर्मा और शमशेर सिंह  सहित अन्य टीम सदस्य भी शामिल रहे।
  • कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को शिक्षित करने हेतु जागरूकता शिवर का आयोजन

    कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को शिक्षित करने हेतु जागरूकता शिवर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट विकास खण्ड की 56 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए ऊना जिला सहकारी विकास संघ सीमित ( ऊनकोफैड) व हिमकोफैड शिमला के संयुक्त तत्वावधान सहकारी सभा सलोह बैरी में केंद्र सरकार द्वारा सभाओं के लिए नई योजनाओं को शुरू करने की जानकारी देने व सभाओं की प्रबंधक कमेटियों को उनके निष्पादित कार्यों की जानकारियों से शिक्षित करने बारे जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया।जिसमें ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार, एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह, खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं उमेश शर्मा व हिमफैड शिमला के निदेशक प्रकाश चंद व हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। 

    इस शिवर के उद्घाटन सत्र पर ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा नवगठित सहकारिता मंत्रालय के स्वतंत्र गठन कर प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह को बनाया गया है। अभी हाल ही में इस मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओ के लिये क्रांतिकारी निर्णय लिए है। अब देश में एक लाख प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं अपने ग्रामीण क्षेत्रों में पट्रोल पम्प, रसोई गैंस की ऐजंसी, सुविधा केंद्र, जनऔषधि केंद्र, कृषि के उपयोग में आने वाले संयंत्रों को सर्विस के लिए उपलब्ध करवाने आदि अन्य कई व्यवसायों को शुरू करनें के लिए अधिकृत किया हैं। इन सहकारी सभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों रुपये की लागत से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा हैं ताकि सभाओं की सारी कार्यप्रणाली सहकारिता विभाग की नजर में रहेगी तथा पारदर्शिता से आम जन का विश्वास भी अर्जित होगा। 
    सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में सभाओं के प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों जोकि सहकारी नियम 49 व 50 में उल्लेखित है पर विस्तार सें चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभा की प्रबंधक समिति सभा के सभी कार्यों के लिए उत्तरदायी होती हैं। सभा का सचिव उनके द्वारा पारित प्रस्तावों व निर्देशों का पालन करता हैं। इसलिए सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सभी कार्यो के लिए कानून रूप में जिम्मेदार ठहराई जाती है । सभा की प्रबंधक कमेटी को सावधानी से कार्य निष्पादन करना चाहिए । प्रबंधक कमेटी किसी भी कानून के विरूद्ध किए गए कार्य से मुकर नही दे सकती हैँ। उन्होंने ने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि सहकारी सभाओ मे अपने कारोबार के विस्तार के लिए जो योजनाएं विविधिकरण घोषित की है अब इन योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेतित किया। 
    हिमकोफैड शिमला के अनुदेशक बलवंत कुमार ने अपने सम्बोधन में सहकारी सभा की संरचना, कार्यप्रणाली व प्रबंधकीय व्यवस्था व उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रबंधक कमेटी को अपने उत्तरदायित्वों व कर्तव्यों बारे हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों में उल्लेखित अनुसार उनको निभाने का मार्गदर्शन दिया उन्होंने बताया कि सभा की प्रबंधक कमेटी सभा के सचिव के साथ कानून के अंतर्गत सभा के दैनिक कारोबार का निष्पादन सुनिश्चित करें। क्योंकि सभा के किसी भी कार्य के लिए सभा की प्रबंधक कमेटी ही उत्तरदायी होती है। क्योंकि प्रबंधक कमेटी सभी प्रकार के कार्य निष्पादन को प्रबंधक कमेटी मंजूरी देती है। इसलिए प्रबंधक कमेटी को कार्रवाई में दर्ज पारित प्रस्तावों को भली प्रकार पढ़ना व समझना चाहिए । सभा के किसी भी कार्य के बारे प्रबंधक कमेटी अपने को अनभिज्ञता का तर्क नही दे सकती। उनकी जिम्मेदारी कानून अनुसार निर्धारित की जाती है। 
    एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक ऊना विक्रमजीत ने सभाओं को अपने भवन निर्माण, कार्यलाय के फर्नीचर, भवन की मुरम्मत, पशुआहार बनाने व हल्दी पाऊडर बनाने का यूनिट लगाने व कारोबार के विस्तार के लिए पैसा ले सकती हैं। इन योजनाओं पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी का भी प्रवाधान हैं। उन्होंने सहकारी सभा की कार्यप्रणाली को संचालित करने के लिए प्रबधंक कमेटी व सचिव को पारदर्शिता से कार्य करनें बारे बड़ी बारीकी से समझाया। खण्ड निरीक्षक उमेश शर्मा ने सभाओं में आ रही दिक्कतों को सुना व उनके समाधान बारें अपना मार्गदर्शन दिया। 
    अंत में ऊनकोफैड के सचिव अंकित बाली ने सहकरिता विभाग के अधिकारियों व सभाओं से आए प्रबंधक कमेटियों का आभार प्रगट किया और स्थानीय सभा सलोह बैरी के प्रधान तिलक राज व सचिव दिलबाग सिंह के विशेष सहयोग के प्रति साधुवाद दिया ।
  • कोर्ट ने बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को दी यह सजा

    कोर्ट ने बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को दी यह सजा

    नई दिल्ली : राजस्थान के उदयपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो वन कोर्ट ने पिता को जीवन की अंतिम सांस (ताउम्र) तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। इसी के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी भरना होगा. कोर्ट ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 15 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति भी जमा कराने के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2020 को गोवर्धनविलास थाने में 8 साल की बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया था। इसमें पीड़ित बच्ची की मां ने कहा था कि उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। इसके बाद एक दिन पति मायके आ गया और रात में बच्ची को अपने साथ ऑटो में बैठाकर ले गया. करीब तीन घंटे बाद वह बच्ची लेकर लाया और बच्ची को छोड़कर चला गया।इस दौरान जब घर में देखा तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था।

    इसके बाद परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर बच्ची के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में करीब तीन साल तक चली सुनवाई के दौरान विशिष्ट लोक अभियोजक चेतनपुरी गोस्वामी ने 26 गवाह और 47 दस्तावेज पेश किए. गवाहों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर पॉक्सो वन कोर्ट के पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र कुमार सनाढ्य ने आरोपी पिता को दोषी मानते हुए अंतिम सांस तक जेल में रहने और 1 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसी के साथ पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 15 लाख रुपये की एफडी करवाने के निर्देश दिए।