Blog

  • पंजाब : पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, तीन घायल

    मोहाली: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मोहाली के मुल्लांपुर के खिजराबाद में पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि मोहाली के स्पेशल सैल ने आप्रेशन को अंजाम दिया है। इस दौरान  आरोपियों को गोलियां भी लगी है।

    पुलिस ने घेरा डाल जब आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी।  जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उनके पैर और हाथ पर गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है उनमें अक्षर, नरेश कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं जो हरियाणा के रहने वाले हैं।

    पुलिस के मुताबिक ये सभी आपराधिक मामलों में शामिल थे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले मोहाली में घर के बाहर बैठी महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस मामले मे पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आज जब पुलिस को आरोपियों  बारे में पता चला , तो पकड़ने के लिए  घेराबंदी की गई।  इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसमे 3 आरोपियों को गोली लगी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या के लिए उक्त आरोपियों ने लाखों रुपए लिए थे।

  • बिना सप्लाई, कनेक्शन के आ गया 25 हजार बिजली का बिल!

    नई दिल्लीः पश्चिम चंपारण जिले के हरका गांव में लोगों की कुछ अलग ही शिकायतें देखने को मिल रही हैं।  यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इसी गांव में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने बिजली का कनेक्शन नहीं ले रखा है, इसके बावजूद भी उनके नाम से बिजली का बिल आ रहा है। महादलित समुदाय से जुड़े पीड़ितों की मानें तो उनकी समस्या का समाधान भी कोई नहीं कर रहा है।

    यह मामला जिले के बगहा-2 प्रखंड के हरका गांव का है, जहां के दर्जनों लोग गलत बिजली बिल आने से परेशान हैं। बात 100-200 रुपए की होती तो लोग ज्यादा तवज्जो ता मिलती। परंतू, यहां तो बिन मतलब के लाख रुपए तक का बिल थमा दिया गया है। इससे पीड़ित परेशान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ ग्रामीणों ने तो बिजली का कनेक्शन भी नहीं लिया है,इसके बावजूद उनके नाम बिजली का बिल जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं कि उन्होंने अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। इसके बावजूद 25 हजार का बिल आ चुका है। उनका बताना है कि कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।

    पिडि़तों की मानें तो उनके नाम पर लगभग 94 हजार तक का बिल आया चुका है। वे बताते हैं कि घर में सिर्फ दो से तीन एलईडी बल्ब जलाते हैं। कायदे से 100-150 रुपए का बिल आना चाहिए था, लेकिन  94 हजार का बिल थमा दिया गया है।

    गांव वालों का कहना है कि हर शनिवार को विभाग की ओर से कैंप लगाकर ऐसी समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस शनिवार को भी यह काम जारी है। लेकिन कोई सामाधान नहीं निकल रहा।

  • BJP ने गैस की कीमतों में कमी को लेकर प्रधानमंत्री का आभार जताया

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष राज्य रामकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर को महिला दिवस के अवसर पर 100 रुपये कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर हासिल करने वाली महिलाओं की सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने और इस सब्सिडी की मियाद को मार्च 2024 से मार्च 2025 तक बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह काबिले तारीफ है। लेकिन इससे ठीक उलट प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केवल मात्र सत्ता हथियाने के लिए महिलाओं को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालची कांग्रेस ने चुनाव से पहले पहले ही कैबिनेट बैठक के दौरान महिलाओं को प्रति महीना 1500 रुपए देने का वायदा किया, लेकिन 14 महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस की सरकार अपने इस वादे की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब जब सरकार की अपनी ही करतूत के चलते उसे पर खतरा मंडराने लगा तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकून है।

    एक और चाल चलते हुए महिलाओं को ठगने का काम किया और बिना किसी बजट प्रावधान के प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये जारी करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग अपना हक मांगने के लिए सड़क पर बैठा है। लेकिन मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री केवल मात्र सत्ता का लुत्फ उठाने में व्यस्त हैं। अनु ठाकुर ने कहा कि जब भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को उसकी दी हुई हर गारंटी याद करवाने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री आपदा का रोना रोकर अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आए।
  • अब X में मिला नया फीचर

    नई दिल्लीः Elon Musk के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने शुक्रवार को ‘Articles’ फीचर पेश किया है। जो इस प्लेटफॉर्म पर लॉन्ग फॉर्म रिटेन कंटेंट शेयर करने का एक नया तरीका है। प्रीमियम यूजर्स और एक्स की सर्विसेज के लिए पेमेंट करने वाले अब इस प्लेटफॉर्म पर स्टाइलिस्ड टेक्स्ट, एम्बेडेड इमेज और वीडियो के साथ आर्टिकल्स पोस्ट कर सकते हैं।

    कंपनी के मुतचाबिक, आर्टिकल एक्स पर लॉन्ग फॉर्म रिटेन कंटेंट को शेयर करने का एक नया तरीका है। आर्टिकल प्रकाशित करना प्रीमियम+ यूजर्स और वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन तक सीमित एक सुविधा है।”

    टेक्स्ट के अलावा, आर्टिकल्स में इमेज, वीडियो, GIFs, पोस्ट और लिंक शामिल हो सकते हैं। आप टेक्स्ट को हेडिंग्स, सबहेडिंग्स, बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, इंडेंटेशन, न्यूमेरिकल और बुलेटेड लिस्ट्स के साथ भी दे सकते हैं।

    ‘Articles’कंपोज कैसे करें’-

    • साइड नेविगेशन पैनल के माध्यम से आर्टिक्ल्स टैब पर जाएं।
    • आर्टिक्ल्स तैयार करने के लिए Write पर क्लिक करें।
    • एक बार तैयार होने पर लेख प्रकाशित करने के लिए Done पर क्लिक करें, जिसे बाद में आपके एक्स प्रोफाइल के आर्टिक्ल्स टैब पर देखा जा सकता है।

    ‘Articles’ एडिट कैसे करें-

    • आर्टिक्ल्स ढूंढने के लिए आर्टिक्ल्स टैब पर पहुंचें।
    • थ्री-डॉट मेनू पर टैप करें और Edit Article चुनें।
    • एडिट को कंफर्म करें, जो आर्टिक्ल्स को अस्थायी रूप से अनपब्लिश्ड कर देगा।
    • आवश्यक परिवर्तन करें और आर्टिक्ल्स को रीपब्लिश करें।

    ‘Articles’ डिलीट कैसे करें-

    • आर्टिक्ल्स टैब में वह आर्टिकल चुनें जिसे आप रिमूव करना चाहते हैं।
    • थ्री-डॉट मेनू पर क्लिक करें और Delete चुनें।
    • सेलेक्टेड आर्टिक्ल्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।
  • ਪੰਜਾਬ: 9 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਪਿੱਟਬੁਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਲਹੂਲੂਹਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ: ਪਿੱਟਬੁਲ ਕੁੱਤੇ ਦੇ ਹਮਲਿਆਂ ਦੀ ਖਬਰ ਅਕਸਰ ਹੀ ਸੁਣਨ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਤਰਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਨੰਗਲ ਤਹਿਸੀਲ ਚ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਪਲਾਸੀ ਤੋਂ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਪਿੱਟਪੁਲ ਕੁੱਤੇ ਨੇ ਚੌਥੀ ਜਮਾਤ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਨ ਵਾਲੇ 9 ਸਾਲੇ ਦੇ ਬੱਚੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਉਸ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਜਿਆਦਾ ਖਰਾਬ ਸੀ ਕਿ ਹਮਲੇ ਚ ਘਾਇਲ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਮਾਂ ਆਪਣੇ ਕੰਬਦੇ ਹੋਏ ਹੱਥਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰਥਮ ਉਪਚਾਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀਜੀਆਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬੱਚਾ ਉਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੋਂ ਉਹ ਘਰ ਵੱਲ ਨੂੰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਤੇ ਨੇ ਉਸ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਆਈ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਚਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाब: कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

    बठिंडा: जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। पार्टियों की गतिविधियां तेज होती जा रही है। पार्टियों के नुमाइंदे एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा में देखने को मिला है। जहां  वार्ड नंबर 17 की महिला कांग्रेस पार्टी पार्षद और उनके पूर्व पार्षद पति ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आज शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

    शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्षद को सिरोपा पहनाकर अकाली दल पार्टी का सदस्य बनाया । उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। पार्षद ने कहा कि मैं आज अकाली दल पार्टी में शामिल हो गया हूं और अकाली दल पार्टी की पिछली गतिविधियों को देखते हुए मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

  • बीबीएन के शिवालयो में शिवरात्रि के बाद लंगे भंडारे

    लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आर्शिवाद
    बद्दी/ सचिन बैंसल : बीबीएन में महाशिवरात्रि के उपलकक्ष्य में विभिन्न शिवालयों में भंडारे लगाए गए। जिसमें लोगों ने  लाईनो में बैठ कर प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आर्शिवाद प्राप्त किया। इन मंदिरो में शिवरात्रि पर्व पर रात्रि को चारों पहरों की पूजा की गई और दूध, गंगाजल, बेलपत्री  से जलाभिषेक किया। शनिवार को सभी शिवालयो में पहले हवन यज्ञ कराया गया और उसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर, बरोटीवाला, मधाला, भटोली कलां, हरिपुर संडोली, मानपुरा, किशनपुरा, खरूणी, खेड़ा, बागवानिया, नालागढ़ के नर्देश्वर मंदिर, भाटियां, ढांग निहली, दभोटा, माजरा, पंजेहरा व जोघों स्थित शिव मंदिरो में शिवरात्रि के दूसरे दिन भंडारे लगाए गए।

    जिन लोगों ने उपवास रखा हुआ था उन्होंने भी भंडारो में प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपना उपवास संपन्न किया। बद्दी शिव मंदिर के पुजारी दवारिका प्रसाद बहुगणा ने बताया कि मंदिर में  पर शिव परिवार की भी स्थापना की गई। इसके लिए पांच दिनों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चला हुआ था। जिसमें नंदीगण की पांचो दिन श्याम चौधरी के परिवार ने पूजा में भाग लिया। जबिक माता पार्वती, कार्तिकेय व गणपति की प्राण प्रतिष्ठा पूजा में दिनेश कौशल, मनोज कौशल, अजय कौशल ने भाग लिया। दोपहर बाद बद्दी में भी भंडारा लगाया गया। वहीं ट्रक यूनियन व संडोली शिव मंदिरो में लोगों ने भंडारे का आनंद लिया।
  • अवैध खननः दो वाहनों पर 12000 जुर्माना

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों से जुर्माने के रूप में 12000 रूपए वसूल किए। पुलिस की रोजाना चालान गतिविधि में महाशिवरात्रि के दिन ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 129 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 21900 रूपए प्राप्त हुए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 11 लोगों ने भी चालान कटवाकर 1100 रूपए का भुगतान किया है।
  • रायपुर सहोड़ा में सट्टेबाज काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर पुलिस ने रायपुर सहोड़ा गांव से एक सट्टेबाज को रंगे हाथों पकड़ा है। शुक्रवार को पुलिस ने शक की बिनाह पर जब बसदेहड़ा गांव निवासी रविंदर कुमार पुत्र बलदेव सिंह की तालाशी ली तो उसके पास से दड़ा सट्टा पर्चियां और 860 रूपए बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध मैहतपुर थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
  • दिनेश सैनी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा संतोषगढ शहरी इकाई अध्यक्ष

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता युवा मोर्चा संतोषगढ शहरी इकाई की घोषणा मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रूपिंदर सिंह देहल द्वारा की गई जिसमे विधायक ऊना सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित हुए।  जिसमे दिनेश सैनी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। कृष्ण सैनी, जशन चब्बा अमरजीत सिंह, जतिंदर मान,शाश्वत चब्बा व रवि कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है,  महामंत्री पद पर चंदन कौशल व रजत चब्बा को लगाया गया है, वही सचिव पद पर आदित्य शर्मा, दीपक सैनी, अच्छर चौधरी, शुभम राणा व सत्यम प्रभाकर को नियुक्त किया गया है,  हर्ष अग्निहोत्री को मीडिया प्रभारी व अंकुश सैनी को सह प्रभारी लगाया गया है।

    सोशल मीडिया प्रभारी गुरदीप सिंह व सह प्रभारी चंदन प्रभाकर को लगाया गया है । प्रवक्ता पद पर अतुल चब्बा को लगाया गया है । कार्यकरिणी सदस्यों को घोषणा कुश दिन बाद की जाएगी। इस अवसर पर सागर दत्त भारद्वाज, बलवंत ठाकुर, राजेश प्रभाकर, रजनीश चब्बा, शादी लाल, पवन शर्मा, संतोख सिंह, संदीप कुमार, बलराम चब्बा, महेश चब्बा, परवेश शर्मा, बुध राम, अवतार सैनी, लवीश गर्ग, संजीव वर्मा, हेमंत भारद्वाज, बंकू पंडित, विजय शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।