Blog

  • जालंधर : मेन बाजार मे लगी दुकान को आग , देखे वीडियो 

    जालंधर (ENS) : रैनक बाजार मे कपडे की दुकान मे आग लगने का मामला सामने आया है। आग jaggi dresses नामक दुकान मे लगी है। यह बाजार शहर के तंग बाजारों मे से एक है। गनीमत यह रही कि आग बाजार बंद होने के बाद लगी। नहीं, तो फायर बिरगेड की गाडी को बाजार मे दाखिल होने के लिए  कड़ी मुशक़्क़त का सामना करना पड़ता था। 

    आग लगने की सूचना मिलते ही लोग बाजार मे इकट्ठे हो गए और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। गौरतलब है कि uma फैक्ट्री मे दोपहर को लगी आग अभी तक भुझने का नाम नहीं ले रही है।

  • जालंधर: 9 घंटे बाद भी नहीं बुझ रही Uma International फैक्ट्री मे लगी आग

    दमकल विभाग में मचा हड़कंप, इलाके मे फैली दहशत

    जालंधर (ENS): लैदर कॉप्लैक्स में स्थित UMA INTERNATIONAL मे आज दोपहर 1 बजे के करीब फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया था। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुँच कर  दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास 9 घंटो से प्रयास किए जा रहे है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 6 महीने पहले ही  फैक्टरी में निर्माण का काम हुआ था।

    फैक्टरी में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अब तक दमकल विभाग की 175 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है।  लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया। फैक्टरी में आग लगने से इलाके मे दहशत का माहौल है। आग पर जल्दी काबू न पाया गया, तो UMA फैक्ट्री के साथ लगती फैक्टरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आग लगने से फैक्टरी में भारी नुकसान हो गया है। लेकिन आग कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है।

  • केंद्रीय विद्यालय सलोह में रिक्तियों के लिए आवेदन 25 अप्रैल तक

    ऊना/ सुशील पंडित:  केन्द्रीय विद्यालय सलोह मे प्रथम से पाँचवी कक्षा  तक दो सेक्शन की अनुमति मिल चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रचार्या नीलम गुलेरिया ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024 – 25 से हर कक्षा के प्रति सेक्शन मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार 32 विद्यार्थी होंगे। उन्होंने बताया कि केवी सलोह में कक्षा एक में 64, दो में 27, तीन में 24, कक्षा चार में 19 और पाँचवी में 20 रिक्तियाँ हैं। प्रचार्या ने बताया कि के केंद्रीय विद्यालय में  प्रवेश के लिए केन्द्रीय व प्रांतीय सरकार के विभागों व उपक्रमों मे कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को वरीयता दी जाती है ।

    इसके अलावा विद्यालय मे प्रवेश शुल्क मात्र 25 रुपए व तिमाही शुल्क कक्षा I&II के लिए 1500 रुपये, III से VIII तक 1800 रुपये है। केवी सलोह में कक्षा ग्यारवी (विज्ञान व वाणिज्य संकाय ) मे 32 रिक्तियां हैं। अभिभावक कक्षा  II से V व XI (विज्ञान व वाणिज्य संकाय )  मे उपरोक्त रिक्तियों के लिए अपने बच्चों का पंजीकरण 25 अप्रैल  तक विद्यालय कार्यालय  मे सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक करवा सकते है। प्रचार्या ने विद्यालय में दो सेक्शन करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल व केन्द्रीय विद्यालय संगठन का धन्यवाद किया।

  • वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

    ऊना/सुशील पंडित : वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जिला ऊना के गांव अरनियाला में युवक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अरूनिश अटवाल पुत्र मंगल सिंह निवासी कोटलां खुर्द जिला ऊना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आज सुबह वंदेभारत ट्रेन नई दिल्ली से ऊना आ रही थी कि गांव अरनियाला में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 193 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 193 वाहनों के चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में 59700/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में  800/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर वाहन का चालान किया गया व जुर्माने के रूप में 10.000/- रूपये वसूल किए गए हैं।

  • ਜਲੰਧਰ: ਮੇਹਰਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਵਿਖੇ ਭਰੋਸਾ ਸ਼ਿਵਿਰ ਲਗਾਇਆ

    ਜਲੰਧਰ: ਮੇਹਰਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹਰ ਸਮੈਸਟਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਨੂੰ ਉਤਸਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਲਜ ਦੀ ਸੇਵ ਅਰਥ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਭਰੋਸਾ ਸ਼ਿਵਰ ਲਗਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਪਖੋਂ ਘੱਟ ਚਲ ਰਹੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਾਂ ਪੜਾਈ ਵਿਚ ਪਛੜ ਰਹੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਹੱਲਾ-ਸ਼ੇਰੀ ਦੇਣ ਲਈ ਸਮਾਜ ਵਿਚੋਂ ਮਾਹਿਰ ਮਹਿਮਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਇਹ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਊਰਜਾ ਭਰਪੂਰ ਹੋ ਕੇ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਜ਼ੋਸ਼ੋ- ਜਲਾਲ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਮੰਜਿਲ ਵਲ ਵੱਧ ਸਕਣ। 

    ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਤੇ ਸੇਵ ਅਰਥ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ. ਸੰਜੇ ਬਾਸਲ ਨੇ ਅੱਜ ਦੇ ਸ਼ਿਵਿਰ ਦੇ ਮਹਿਮਾਨਾ ਇੰਜੀ. ਮਨਹਰ ਪਸ਼ਾਨ ਤੇ ਇੰਜੀ. ਮੈਡਮ ਰਾਜ ਲਕਸ਼ਮੀ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਣ ਪਛਾਣ ਕਰਵਾਈ। ਪਹਿਲੇ ਲੈਕਚਰ ਵਿਚ ਮਨਹਰ ਪਸ਼ਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਮੰਦਰ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਕੁੱਝ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ। 

    ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰੱਮੁਖ ਆਰਕੀਟੈਕਟ ਹਨ, ਮੋਟੀਵੇਸ਼ਨ ਸਪੀਕਰ ਵੀ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਰੋਟਰੀ ਕੱਲਬ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੀ ਰਹੇ। ਮੈਡਮ ਰਾਜ ਲਕਸ਼ਮੀ ਨੇ ਦੂਜੇ ਲੈਕਚਰ ਵਿਚ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵੀ ਇਥੋ ਇਲੈਕਟਰਾਨਿਕਸ ਦਾ ਡਿਪਲੋਮਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਈਗਲ ਪਬਲੀਕੇਸ਼ਨਜ ਨੂੰ ਬੁਲੰਦਿਆਂ ਤੇ ਪੁਹੰਚਾਇਆ ਤੇ ਅੱਜ ਭਗਵਾਨ ਦਾਦਾ ਫਾਉਡੇਸ਼ਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਏ ਨੇ ਤੇ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਜਾਂ ਕੇ ਆਮ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਦੇ ਹਨ। 

    ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮਾਹਿਰ ਮਹਿਮਾਨਾ ਨੂੰ ਸਮਰਿਤੀ ਚਿੰਨ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਆਪ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਕਰੋ ਫਿਰ ਤੁਸੀ ਹਰ ਮਜ਼ਿਲ ਫਤਿਹ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਡਾ. ਸੰਜੇ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਸਾਰਿਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੈਡਮ ਮੀਨਾ ਬਾਂਸਲ, ਅੰਕੁਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਮੈਡਮ ਪ੍ਰਤਿਭਾ, ਮੈਡਮ ਸਵਿਤਾ, ਮੈਡਮ ਮਨਵੀਰ ਹਾਜ਼ਿਰ ਸਨ। ਸਮੂਹ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਨੇ ਪ੍ਰਣ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹ ਅੱਗੇ ਵੱਧਣ ਲਈ ਜੀ ਜਾਨ ਇਕ ਕਰ ਦੇਣਗੇ।  

  •  चिट्टे सहित दो काबू 

    ऊना/  सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने 4.74 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान कार संख्या ( एचपी -01 एच-3078) को जांच के लिए रोका तो कार सवार युवक घबरा गए। पुलिस द्वारा जांच करने पर 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपितों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान नरिंदर  कुमार, मनोज कुमार निवासी खरोटा तहसील बड़सर तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

  • प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड, करोड़ों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि दो मंजिला इमारत भयंकर आग के चलते गिर गई है। जिसमें अभी भी गिरे हुए भवन के नीचे आग लगी है और उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया।

    ऊना से मौके पर भेजे गए फायर टेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग और भी विकराल रूप धारण करती गई जिसके चलते साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से भी फायर ब्रिगेड के फायर टेंडर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी जब आग काबू में नहीं आई तो पड़ोसी राज्य पंजाब के दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। इस आग के कारण पूरा उद्योग जलकर राख हो गया है जबकि अंदर भरा स्क्रैप भी पूरी तरह स्वाह हो गया। जिला के दमकल अधिकारी नितिन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में काफी नुकसान हुआ है।
  • पंजाबः कांग्रेस सासंद की सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीति गलियारे में हुई हलचल तेज

    खडूर साहिब: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। हाल ही में खडूर साहिब से सासंद जसबीर सिंह डिंपा के चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे है। लेकिन सूत्रों के अनुसार जैसे ही इस सीट से राणा गुरजीत सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई तो जसबीर डिंपा की सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, जसबीर डिंपा ने पोस्ट शेयर की है।

    जिसमें उन्होंने लिखा है, ”नए सफर की शुरुआत।” इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं कांग्रेस हाईकमान इस सीट से राणा गुरजीत सिंह को या फिर उनके बेटे को चुनाव लड़ा सकती है। वहीं जसबीर डिंपा किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ सकते है। इससे पहले कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब से सासंद मनीष तिवारी को भी उनके मौजूदा क्षेत्र की जगह चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया है। 

  • जालंधरः चोरी की बाइकों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए अलग-अलग जगहों से चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अनमोल बग्गा कई वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल है, वह एक अपराध करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, इसलिए पुलिस पार्टी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस पार्टी ने फगवाड़ा के रहने वाले अनमोल बागा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन 4 जालंधर में एफआईआर 32 दिनांक 11-04-2024 के तहत 379/411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो और मोटरसाइकिलें बरामद की, ऐसे में कुल बाइक की संख्या 3 हो गई। स्वपन शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जालंधर के रिलायंस मॉल से यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल, जालंधर से सहदेव मार्केट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को कबूल किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यामाहा FZ (PB08-DL-5379), हीरो स्प्लेंडर (PB08-EU-6344) और हीरो स्प्लेंडर (UP21-CB-4582) बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जालंधर व कपूरथला थाने में तीन मामले दर्ज हैं।