जालंधरः चोरी की बाइकों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए अलग-अलग जगहों से चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अनमोल बग्गा कई वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल है, वह एक अपराध करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, इसलिए पुलिस पार्टी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस पार्टी ने फगवाड़ा के रहने वाले अनमोल बागा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन 4 जालंधर में एफआईआर 32 दिनांक 11-04-2024 के तहत 379/411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो और मोटरसाइकिलें बरामद की, ऐसे में कुल बाइक की संख्या 3 हो गई। स्वपन शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जालंधर के रिलायंस मॉल से यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल, जालंधर से सहदेव मार्केट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को कबूल किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यामाहा FZ (PB08-DL-5379), हीरो स्प्लेंडर (PB08-EU-6344) और हीरो स्प्लेंडर (UP21-CB-4582) बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जालंधर व कपूरथला थाने में तीन मामले दर्ज हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *