पंजाबः पूर्व केन्द्रीय मंत्री Vijay Sampla ने संकल्प पत्र में PM की गारंटियों को किया पेश, देखें वीडियो

लुधियानाः जालंधर से पूर्व केंद्रिय मंत्री विजय सांपला आज लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने माडल टाउन D एक्सटेंशन नजदीक रेलवे फाटक के पास भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पेश किया। हालांकि आज विजय सांपला की प्रेस कॉफ्रेंस को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवा सकते है। लेकिन प्रेस वार्ता के दौरान विजय सांपला ने केंद्र सरकार की ओर से लोक भलाई के कामों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की गारंटी को भी जनता के सामने रखा गया। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए तत्पर है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *