Blog

  • Punjab News: पार्टी के बाद चौथी मंजिल से गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्टी के बाद चौथी मंजिल से गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुंडिया इलाके में सरकारी फ्लैट में देर रात जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। जिसके बाद चौथी मंजिल में कुछ नौजवान सो रहे थे। इस दौरान अल सुबह चौथी मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंदा पुत्र उमेश निवासी 571 फ्लैट के रूप में हुई है। दरअसल मनोहर लाल के 606 नंबर फ्लैट में पार्टी चल रही थी और छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर परिवार ने हत्या के आरोप लगाए है। परिवार का आरोप है कि बेटे को धक्का देकर छत से गिराया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए मां ने कि प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। मां ने कहा कि गोविंद सबसे बड़ा बेटा था और उसने कभी किसी से झगड़ा नहीं किया। परिवार के अनुसार देर रात 11 बजे फ्लैट में पार्टी चल रही थी। इस दौरान पार्टी में शराब को लेकर झगड़ा हो गया। भाई का आरोप है कि भाई ने पवा की जगह अधिया लेने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और पैर पकड़ कर गिरा दिया गया। वहीं बर्थडे ब्वॉय विशाल के छोटे भाई ऋतिक ने कहाकि देर रात उसे फोन आया कि गोविंदा गिर गया और घायल हो गया।

    जिसके बाद वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर चले गए। वहीं झगड़े को लेकर ऋतिक ने सिरे से खारिज किया। ऋतिक का कहना है कि गोविंदा ने काफी नशा किया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कहा कि गोविंदा नामक युवक की मौत लेकर परिवार ने सूचना दी। पता चला है कि फ्लैट में पार्टी चल रही थी और पार्टी के बाद छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर और परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: तालाब की खुदाई को लेकर चली गोली, बाल-बाल बचे आप सरपंच के पति, देखें वीडियो

    Punjab News: तालाब की खुदाई को लेकर चली गोली, बाल-बाल बचे आप सरपंच के पति, देखें वीडियो

    अजनालाः गांव कमीरपुर में पानी की निकासी को लेकर चल रही तालाब की खुदाई का मामला इस कदर भड़क गया कि एक पक्ष की ओर से आम आदमी पार्टी की मौजूदा महिला सरपंच के पति पर गोली चला दी गई। इस घटना में महिला सरपंच का पति बाल-बाल बचा, जबकि सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला शांत कर कार्रवाई शुरू की गई।

    इस मौके पर बात करते हुए महिला सरपंच के पति गुरनाम सिंह ने बताया कि वह गांव की निकासी को देखते हुए अधिकारियों की मौजूदगी में तालाब की खुदाई का काम कर रहे थे और विरोधी पक्ष के व्यक्ति द्वारा आकर उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बचा। उसने मांग की कि उक्त दोषियों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर निर्मल सिंह ने बताया कि गांव की पंचायत की मौजूदगी में उनके साथ पहले भी कई बार रायनवा (समझौता) कर लिया गया था, पर फिर भी जानबूझकर उनके द्वारा साजिश के तहत उन पर आज हमला किया गया और जान से मारने की कोशिश की गई।

    इस मौके पर बीडीपीओ दफ्तर से सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वे सरकार के निर्देशों के मुताबिक तालाब की खुदाई का काम कर रहे थे, जिस दौरान विरोधी पक्ष के व्यक्तियों द्वारा वहां आकर झगड़ा करना शुरू कर दिया और उनमें से एक द्वारा एक गोली भी चलाई गई। इस संबंध में विरोधी पक्ष से मनदीप सिंह ने बताया कि गांव के तालाब की खुदाई का काम चल रहा था, जिस पर उनका कब्जा था और उन्हें जानबूझकर तंग परेशान किया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने इंसाफ की मांग की। इस मौके पर थाना अजनाला के मुखी हरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव कमीरपुर में तालाब की खुदाई का काम चल रहा था, जिस दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ। जिस संबंध में वे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: ज़मीनी विवाद को लेकर पोते पर लगे दादी और चचेरे भाई पर फायरिंग के आरोप, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ज़मीनी विवाद को लेकर पोते पर लगे दादी और चचेरे भाई पर फायरिंग के आरोप, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः हलका राजासांसी के तहत कुक्कड़वाली के पास पारिवारिक ज़मीनी विवाद उस समय हिंसक रूप धारण कर गया, जब एक परिवार ने अपने ही रिश्तेदारों पर गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिवार का दावा है कि 13 कनाल ज़मीन के विवाद को लेकर उनका पीछा किया गया और कथित तौर पर गोली भी चलाई गई। पीड़ित गुरजीत सिंह मोगा के दशमेश नगर का रहने वाला है, उसने अमृतसर के हलका राजासांसी से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी दादी और पारिवारिक सदस्यों के साथ अपने पैतृक गांव कुहाला जा रहा था। इस दौरान एक काली फिल्म लगी BMW कार चालक ने उनका पीछा किया और कुक्कड़वाली के पास उनकी गाड़ी के आगे लगाकर रोक ली।

    गुरजीत सिंह का कहना है कि उसके चाचा के बेटे ईश्वरजोत सिंह, जो खुद को हाईकोर्ट का वकील बताता है, उसने रिवॉल्वर से उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उसने दावा किया कि वह बच गया और पारिवारिक सदस्यों की मदद से हथियार छीनकर तुरंत 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
    पीड़ित ने यह भी कहा कि उसके पिता की पगड़ी उतारकर दाढ़ी खींची गई, जबकि उसकी बुजुर्ग दादी के साथ धक्का-मुक्की करके उनके दांत तोड़ दिए गए। गुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी परिवार द्वारा उसे समझौता करने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं और इंसाफ न मिलने पर उसकी जान को अभी भी खतरा है।

    वहीं बुजुर्ग सुखवंत कौर ने मीडिया के सामने अपने ही पोते और पारिवारिक सदस्यों पर जमीन हड़पने, धक्का-मुक्की करने और मारपीट करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपना बनता हक और इंसाफ चाहते हैं। दूसरी ओर, राजासांसी थाने के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह के बयानों के आधार पर मुकदमा नंबर 166/26 के तहत धारा 307, 295 और 341 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में ईश्वरजोत सिंह, उसके पिता जसपाल सिंह और प्राइवेट गनमैन यादविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई काली फिल्म वाली BMW कार भी कब्जे में ले ली है। मामले की अगली जांच जारी है।

  • पीएमएवाई-जी के तहत आवास प्लस प्राथमिकता सूची के पारदर्शी निर्धारण के लिए पोस्ट-डिलीशन मॉड्यूल आरम्भ

    पीएमएवाई-जी के तहत आवास प्लस प्राथमिकता सूची के पारदर्शी निर्धारण के लिए पोस्ट-डिलीशन मॉड्यूल आरम्भ

    शिमला : केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग के निदेशालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत स्थाई प्रतीक्षा सूची (परमानेंट वेट लिस्ट) को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से अंतिम रूप प्रदान करने के लिए आवास प्लस सिस्टम में पोस्ट-डिलीशन मॉड्यूल आरम्भ किया गया है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विलोपन प्रक्रिया (डिलीशन प्रक्रिया) पूर्ण होने के उपरांत यह मॉड्यूल ग्राम सभाओं को सिस्टम द्वारा तैयार प्राथमिकता सूची की समीक्षा करने, लाभार्थियों के विवरण को सत्यापित करने और निर्धारित पात्रता एवं प्राथमिकता मापदंडों के आधार पर आवश्यक संशोधनों की सिफारिश करने की सुविधा प्रदान करता है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रत्येक संशोधन का कारण प्रणाली में दर्ज करवाना अनिवार्य होगा।

    उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल में ग्राम सभा की जियो-टैग्ड एवं समयांकित फोटो अपलोड, कार्यवाही का स्वतः तैयार प्रारूप, पंचायती राज संस्थाओं के हस्ताक्षर एवं मुहर तथा दस्तावेजों का एआई आधारित सत्यापन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सूची में शामिल न किए गए पात्र परिवार निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जिला स्तरीय अपीलीय समिति के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकेंगे। सभी अपीलों के निस्तारण के उपरांत अंतिम स्थायी प्रतीक्षा सूची के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवासों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास निदेशालय ने सभी उपायुक्तों, जिला विकास अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों तथा पंचायती राज संस्थाओं से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए इस कार्य को समयबद्ध 10 जुलाई 2026 तक पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने का आग्रह किया है।

  • Punjab News: साजिश नाकाम, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News: साजिश नाकाम, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल सहित 3 गिरफ्तार

    अमृतसरः काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था।

    जांच के अनुसार, आरोपियों को यह हथियारों और विस्फोटकों की खेप पंजाब में अशांति फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई थी। इस पूरे मामले में अमृतसर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मुकम्मल जानकारी जल्द साझा कर सकते हैं।

    इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में हथियार अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोग कौन हैं, हथियारों की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें आगे किस तक पहुंचाया जाना था। पंजाब पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक के पिलर पर CCTV कैमरा मिलने से RPF में मचा हडकंप, जांच में जुटीं एजेंसियां, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक के पिलर पर CCTV कैमरा मिलने से RPF में मचा हडकंप, जांच में जुटीं एजेंसियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर-मानावाला रेलवे सेक्शन में रेलवे ट्रैक के पास ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पिलर पर संदिग्ध परिस्थितियों में सीसीटीवी कैमरा लगा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आरपीएफ ने कैमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले को लेकर अधिकारियोंं द्वारा मीडिया से दूरी बनाई हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी नियमित गश्त और निरीक्षण के दौरान अमृतसर-मानावाला रेलखंड में किलोमीटर संख्या 508/23 के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर ओएचई पोल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

    फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैमरा किसने और किस उद्देश्य से लगाया था। कैमरे को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे कब और किन परिस्थितियों में लगाया गया।

  • सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने 7 लाख की सुपारी देकर कार से मां को कुचलवाया, 7 गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने 7 लाख की सुपारी देकर कार से मां को कुचलवाया, 7 गिरफ्तार

    जयपुरः जयपुर में प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी के लिए एक बेटी अपनी मां को साजिश के तहत इस हद तक जा सकती है, ये किसी ने सोचा नहीं होगा। आपको बता दें इस साजिश में अकेली बेटी नहीं बल्कि ताऊ और चचेरे भाई भी साथ थे। आरोपियों ने मिलकर सुपारी देकर मां को गाड़ी की टक्कर से मरवा दिया है।

    घटना 3 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे की प्रताप नगर थाना इलाके की है, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। DCP रंजीता शर्मा ने बताया कि प्रताप नगर के रविन्द्र नगर में रहने वाली नीरज शर्मा (45) के पति का एक साल पहले निधन हो गया था। वे कोर्ट में एलडीसी थे। 8 महीने पहले पति की जगह नीरज की LDC की पोस्ट पर नौकरी लगी थी। नीरज 16 साल के बेटे के साथ रहती थी।

    3 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे वह बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थी। इस दौरान ओवर स्पीड स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला उछलकर 100 फीट दूर गिरी, जिसने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।

    राकेश ने रिपोर्ट में बताया कि भांजी आयुषी ने मुझे कॉल कर कहा था कि ‘मामा, मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है। मम्मी एक्सीडेंट में खत्म हो गई है।’ ऐसा कहकर उसने तुरंत कॉल काट दिया। मेरी बहन नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। नीरज ने पहले बताया भी था कि बेटी आयुषी, सास, जेठ का बेटा बलराम उर्फ रवि मिलकर परेशान करते हैं। मेरी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मुझे शक है कि मेरी बहन की गाड़ी से कुचलकर हत्या करवाई गई है।

    रंजीता शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से नीरज का बेटी आयुषी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आयुषी पिता की जगह नौकरी लगना चाहती थी, लेकिन मां ने नौकरी जॉइन कर ली। ऐसे में बेटी का मां की हत्या कर नौकरी पाने का प्लान था।

    आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप (56) निवासी सेवर (भरतपुर) के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग की थी। इसमें नीरज के ससुराल वाले भी शामिल थे। आयुषी और मोहन ने 7 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। आयुषी, मोहन और उसके बेटे बलराम उर्फ रवि ने सुपारी किलर हेमंत शर्मा (20) निवासी बयाना (भरतपुर) को घर बुलाया था। उसे कहा- ‘आपको नीरज शर्मा की हत्या करनी है, जिसके बदले हम आपको 7 लाख रुपए देंगे।’

    सुपारी लेने के बाद हेमंत ने बलराम की मदद से रेकी की। भरतपुर से एक थार रेंट पर ली। पैसा लेने के बाद भी काम नहीं हो सका, जिसके बाद एक महीने तक दोबारा रेकी कर स्कॉर्पियो से वारदात को अंजाम दिया।

    हेड कॉन्स्टेबल दयाराम ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। सामने आया कि हत्या के समय आकाश शर्मा (23) निवासी रूपवास (भरतपुर) स्कॉर्पियो चला रहा था। उसके पास वाली सीट पर अरविंद शर्मा (21) निवासी गहनोली मोड़ (भरतपुर) बैठा था। मोहित शर्मा (21) निवासी गहनोली मोड़ (भरतपुर) के जरिए महिला के आने-जाने के बारे में लगातार सूचना दी जा रही थी।

    पूछताछ में आरोपी बेटी आयुषी ने बताया कि मेरे पापा विजय कुमार शर्मा की मौत के बाद मैंने मां नीरज को कहा था कि मुझे पापा की जगह नौकरी लग जाने दो। लेकिन वह नहीं मानी और खुद नौकरी पर लग गई।

    इस वजह से मैं टेंशन में आ गई। मैंने ताऊ के बेटे बलराम के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाकर उनकी जगह नौकरी लगने और उनके नाम की प्रॉपर्टी को हड़पने की प्लानिंग की। इसमें ताऊ मोहन स्वरूप भी शामिल थे। हत्या के मामले में आयुषी, मोहन स्वरूप, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा और रोहित जाटव को अरेस्ट किया है। बलराम उर्फ रवि फरार है।

     

  • Punjab News: पूर्व विधायक ने कहा- वडिंग अध्यक्ष बनने के लायक नहीं, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व विधायक ने कहा- वडिंग अध्यक्ष बनने के लायक नहीं, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं, इसी बीच पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का विरोध उनके अपने ही जिले में देखने को मिला, जब पूर्व अध्यक्ष हरचरण सिंह बराड़ के परिवार ने भी खुलकर बगावत कर दी।

    पूर्व विधायक करण कौर बराड़ ने कहा कि चन्नी बेहतर हैं। राजा वडिंग अपनी ही विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग अध्यक्ष बनने के लायक नहीं हैं। राजा वडिंग के प्रति करण कौर की नाराज़गी साफ़ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सबको साथ लेकर चलता है, जबकि राजा वडिंग ने ऐसा नहीं किया।

  • Jalandhar DIG का FBI मामले में एक्शन, SHO Gurinderjit Singh पर गिरी गाज

    Jalandhar DIG का FBI मामले में एक्शन, SHO Gurinderjit Singh पर गिरी गाज

    जालंधर, ENS: अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर और होशियारपुर में थाना टांडा के तत्कालीन एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को एक अंतरराष्ट्रीय उगाही और धोखाधड़ी के मामले में संघीय अभियोग में नामजद किया है। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर डीआईजी नवीन सिंगला की ओर से पत्र जारी करके एसएचओ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। दरअसल, उन पर आरोप है कि उन्होंने एक अमेरिकी परिवार से 4 लाख डॉलर (करीब 3.3 करोड़ रुपये ) की वसूली के लिए हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ऐसे में तथ्यों की पुष्टि होने तक, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तत्काल प्रभाव से थाना टांडा से पुलिस लाइन्स, होशियारपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

    इसके अलावा, जालंधर डीआईजी नवीन सिंगला की ओर से जारी पत्र में औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं और यह जिम्मेदारी देहात पुलिस एक आईपीएस अधिकारी को सौंपी है। जांच अधिकारी को आरोपों और सभी संबंधित तथ्यों की जांच करने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच के नतीजों के आधार पर, यदि आवश्यक हुआ, तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में अनसील किए गए अभियोग के अनुसार, नागरा ने कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर जग्गु भगवानपुरिया के अपराध सिंडिकेट के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।

    जांच में दावा किया गया है कि कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में बैठे सिंडिकेट सदस्य ने पीड़ित परिवार की जानकारी भारत भेजी, जिसके बाद उनके भारत में रहने वाले रिश्तेदारों को हत्या के झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी गईं।

    एफबीआई के अनुसार, अप्रैल 2026 में पीड़ित परिवार के मुखिया को सीधे संदेश दिया गया कि यदि 4 लाख डॉलर का भुगतान नहीं किया गया तो परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के मामले में आरोपी बना दिया जाएगा। अमेरिकी एजेंसियों का आरोप है कि यह अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट द्वारा भारत में बैठे कथित भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल कर विदेशों में रहने वाले लोगों से करोड़ों रुपये की उगाही करने का सुनियोजित तरीका था।

    अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और स्थानीय भ्रष्टाचार के खतरनाक गठजोड़ का उदाहरण बताया है। विभाग का कहना है कि ऐसे नेटवर्क कानून व्यवस्था का दुरुपयोग कर विदेशों में बसे लोगों को डराकर भारी रकम वसूलने की कोशिश करते हैं।

    वहीं इस मामले मे SHO गुरिंदरजीत सिंह का आरोपों को गलत ठहराते हुए है कहना कि उन्हें इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है और नाम इस मामले में क्यों जोड़ा गया है। इसका वह पता लगा रहे है।

  • Punjab News: पुलिस को देख छत पर चढ़ा आरोपी, Encounter का रचा ड्रामा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस को देख छत पर चढ़ा आरोपी, Encounter का रचा ड्रामा, देखें वीडियो

    सोने की चोरी के मामले में लंबे समय से था सब्बल गैंग का वांछित सदस्य

    लुधियानाः खन्ना के गांव बुलेरपुर में एक काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर का डर जताते हुए छत पर चढ़ा युवक अब एक कुख्यात अपराधी निकला है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद, जिसने शुरू में निर्दोष होने का दावा किया था, यह खुलासा हुआ कि वह खन्ना सिटी पुलिस स्टेशन-2 में दर्ज लाखों रुपये के सोने की चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित था। इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी, बुलेरपुर का रहने वाला दिलदीप सिंह उर्फ ​​दीपी, खन्ना में सक्रिय सब्बल गैंग का एक सक्रिय सदस्य है। इस गैंग ने खन्ना और आसपास के इलाकों में कई बड़ी चोरियां की हैं। लाखों रुपये के सोने की चोरी के मामले में जनवरी 2026 में 8 गैंग सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन दीपी तब से ही पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और महत्वपूर्ण जानकारी मिली। आरोपी भारतीय नंबर के बजाय एक विदेशी नंबर, विशेष रूप से यूके नंबर का उपयोग कर रहा था। उसने अपने साथियों से संपर्क करने और लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया कि वह विदेश में रह रहा है। पुलिस का मानना ​​है कि उसने अपनी स्थिति छिपाने और पुलिस की निगरानी से बचने के लिए विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया। यह उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एक काउंटर इंटेलिजेंस टीम, एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, आरोपी की पुष्टि करने के लिए बुल्पुर गांव में एक किराए के घर पहुंची। टीम को देखकर, आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला और छत पर चढ़ गया। फिर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें दावा किया गया कि वह एक मुठभेड़ में मारा जाने वाला है। लगभग दो घंटे चले एक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, काउंटर इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखना शामिल है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, अन्य गैंग सदस्यों और विदेशी नंबरों के माध्यम से किए गए संपर्कों की जांच कर रही है। एसएचओ सिटी पुलिस स्टेशन 2 तरविंदर कुमार बेदी ने पुष्टि की कि आरोपी सोने की चोरी के एक मामले में वांछित था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे कई अन्य अपराधों और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।