Blog

  • Punjab News: संपत्ति विवाद में युवक की मौत, पिता, सौतेली मां और 2 भाइयों पर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संपत्ति विवाद में युवक की मौत, पिता, सौतेली मां और 2 भाइयों पर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा इलाके में संपत्ति विवाद के कारण एक 26 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की हत्या उसके पिता, सौतेली मां और दो सौतेले भाइयों ने मिलकर की। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया और घर के अंदर से खून के निशान मिटाने की कोशिश की। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पिता मलकीत सिंह और उसकी दूसरी पत्नी मनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

    जबकि दोनों सौतेले भाई जशनदीप सिंह और गगनदीप सिंह फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी किरनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि रविवार रात मकान के मालिकाना हक को लेकर घर में विवाद हो गया था। इस दौरान उसके ससुर, सौतेली सास और दोनों देवरों ने आकाशदीप पर दरांती और डंडों से हमला कर दिया।

    जब वह अपने पति को बचाने के लिए आगे आई तो उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। वह पूरी रात कमरे में कैद रही और अपने पति की चीखें सुनती रही। उसने बताया कि देर रात चीखों की आवाजें अचानक बंद हो गईं। इसके बाद आरोपियों ने उसे कहा कि आकाशदीप को अस्पताल ले जाया गया है। बाद में उसकी सौतेली सास उसे उसके मामा के घर छोड़ आई। सोमवार सुबह जब वह वापस घर आई तो घर का मंजर देखकर हैरान रह गई। घर की दीवारों, फर्श और छत पर खून के छींटे थे। आरोप है कि आरोपी दीवारों पर

     

  • सास के बॉयफ्रेंड की दामाद ने की हत्या, लोगों के तानो से था तंग

    सास के बॉयफ्रेंड की दामाद ने की हत्या, लोगों के तानो से था तंग

    नालंदाः नालंदा में एक हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें दामाद ने अपनी सास के बॉयफ्रेंड को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश कुमार ने कबूलनामा में बताया कि सोनू से मेरी पुरानी रंजिश थी। सोनू का मेरी सास से पिछले 10 से 12 साल से अवैध संबंध था। मेरे दोस्तों और स्थानीय लोगों ने मुझे इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि मेरे ससुर के निधन के बाद सोनू मेरे ससुराल पक्ष की हर तरह से मदद करता था।

    मेरी ढाई साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से मेरा ससुराल यानी पत्नी के मायके आना-जाना शुरू हो गया था। ससुर की पहले ही मौत हो चुकी थी। जब भी मैं अपने ससुराल जाता था, एक शख्स मुझे घर पर मिलता था। शुरुआत में मुझे बताया कि शख्स पड़ोसी है और पिता की मौत के बाद उसने ससुरालवालों की काफी मदद की है।

    कुछ महीने बाद पता चला कि उक्त व्यक्ति के मेरी सास के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर मेरे दोस्त मुझे ताना मारते थे। एक बार जब शख्स मेरे ससुराल में था, तो मैंने उसके आने-जाने का विरोध किया था, इसी दौरान मेरी उस शख्स से लड़ाई भी हुई थी। जिसके बाद अपनी सास के बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी।

    मुकेश ने बताया कि सोनू और मेरी सास के बीच अवैध संबंध की जानकारी सभी बच्चों को थी, लेकिन कभी मुझे इस बारे में किसी ने नहीं बताया। सोनू ने मेरी सास के नाम पर जमीन भी खरीदी थी और घर बनाने में रुपए पैसे से मदद भी की थी। हत्यारोपी ने बताया कि स्थानीय थाना में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

    वहीं, घटना को लेकर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन अनुसंधान के आधार पर आरोपित तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है। सोमवार को एसडीपीओ संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

    पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपित मुकेश कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपित ने खुलासा किया कि घटना को अंजाम देने के लिए लोहे की रॉड, चाकू और बांस का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

     

  • Punjab News: ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर गरमाई सियासत, AAP MLA ने घेरी कांग्रेस-BJP और अकाली दल, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर गरमाई सियासत, AAP MLA ने घेरी कांग्रेस-BJP और अकाली दल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ से बदलकर ‘सतलुज’ रख दिया गया। जिसके बाद भी 2 दिन फिल्म रिलीज करने के बाद बैन कर दी गई। इस फिल्म को लेकर राजनीति गरमा गई है। आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर के कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित बनी फिल्म ‘सतलुज’ पर केंद्र सरकार द्वारा बैन लगा दिया गया है।

    धालीवाल ने कहा कि यह फिल्म कांग्रेस सरकार के समय हुए कथित अत्याचारों की कहानी लोगों के सामने ला रही थी। उनका आरोप है कि इस सच्चाई को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि पहले फिल्म का नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे बदलकर ‘सतलुज’ रखा गया, पर नाम बदलने के बावजूद भी फिल्म को रिलीज़ की मंज़ूरी नहीं दी गई।

    कुलदीप सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि बीबी परमजीत कौर खालड़ा के बयान के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों पर उस समय कथित झूठे पुलिस मुठभेड़ों के आरोप लगे थे, उन्हें तरक्की देने के लिए बादल परिवार भी जिम्मेदार रहा। धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस के कथित अत्याचारों को छुपाने के लिए भाजपा ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाया, जबकि सुखबीर बादल ने इस संबंध में केंद्र को पत्र लिख दिया था। उन्होंने मांग की कि फिल्म पर लगाया गया प्रतिबंध हटाकर इसे लोगों तक पहुँचाने दिया जाए।

  • Jalandhar News: 2 स्कूली बसों में हुई भीषण टक्कर में पलटा वाहन देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 स्कूली बसों में हुई भीषण टक्कर में पलटा वाहन देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर के नजदीकी गांव चक्क वेंडल में आज सुबह करीब 6:30 बजे दो स्कूली बसों में एक भयानक टक्कर हो गई, जिसके बाद एक बस सड़क पर ही पलट गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, कैंब्रिज स्कूल का बस ड्राइवर टी-पॉइंट से अपनी बस लेकर निकल चुका था और साइड पर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मानव सहयोग स्कूल की बस के ड्राइवर ने कैंब्रिज स्कूल की बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके कारण कैंब्रिज स्कूल की बस सड़क के किनारे पलट गई और बस का बुरी तरह नुकसान हो गया। इस पूरे हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय दोनों ही बसों में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था। बसें अभी अपने रूट पर शुरू ही हुई थीं और बच्चों को लेने के लिए आगे जा रही थीं, जिसकी वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया।

    घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में स्थानीय गांव निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और गाड़ी में फंसे ड्राइवर व क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी पलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

  • मुंह और नाक दबाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

    मुंह और नाक दबाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में असलवास गांव के पास नहर में 21 साल के मोनू का शव मिलने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मोनू की हत्या उसकी पत्नी तन्नू के कहने पर उसके प्रेमी सोनू और उसके साथियों ने की थी। आरोपी ने पहले युवक का मुंह और नाक दबाकर और गला घोंटकर उसे बेहोश कर दिया, और फिर हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। उन्होंने उसकी एक्टिवा भी नहर के पास खड़ी की थी। शुरू में पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या के तौर पर कर रही थी, लेकिन पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा।

    पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अब मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के एक साथी को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू और उसके अन्य साथियों को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फोन में मिले मैसेज से मोनू की पत्नी तन्नु और उसके प्रेमी सोनू की साजिश का राज सामने आया था। 11 जून को जब परिवार को मोनू का फोन मिला, तो उसका पूरा डेटा डिलीट मिला। डेटा रिकवर करने पर मोनू के फोन से पत्नी तन्नु के साथ बातचीत और प्रेमी सोनू के साथ चैट के मैसेज मिले। जिसके बाद परिवार को पत्नी पर शक हुआ और पुलिस पूछताछ में पत्नी ने प्रेमी के साथ रची साजिश से मर्डर तक का पूरा सच उगल दिया।

    गांव कसोली निवासी तन्नु और ढाणी जड़थल निवासी मोनू की शादी तीन साल पहले हुई थी। पहली बार इसी साल 20 अप्रैल को सुसराल आई। दो बार में करीब 20 दिन पति के साथ रही। तीसरी बार आने से पहले फोन कर 8 जून को पति को अपने गांव बुलाकर प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी। तन्नु ने मिलने के बहाने फोन कर अपने पति को बुलाया। 8 जून की देर शाम जब मोनू पत्नी के बुलाने पर पहुंचा, तो मुंडनवास निवासी सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन के साथ मिलकर दम घोंटकर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया।

    आरोपियों ने बेहोश होने तक नाक और मुंह को दबाकर रखा। बेसुध होने के बाद नहर में फेंक दिया। जिससे हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। 10 जून को आसलवास के पास नहर में शव मिला। शरीर पर किसी प्रकार की निशान नहीं मिले। जिससे शुरू में इसे हादसा मानते हुए कसोला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी सोनू के एक साथी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Shopian में सेना को मिली कामयाबीः लश्कर का टॉप कमांडर Zakir Ganai ढेर, हथियार बरामद

    Shopian में सेना को मिली कामयाबीः लश्कर का टॉप कमांडर Zakir Ganai ढेर, हथियार बरामद

    जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सेना का पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना का सूचना मिली थी कि लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े आतंकी एरिया में घुम रहे है। जिस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थी। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है, जिससे हथियार भी बरामद हुए है। आतंकी की पहचान लश्कर-ए-ताइबा का टॉप कमांडर जाकिर गनई मारा गया है।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF के साथ मिलकर चलाए एक ज्वाइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।

    इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद चार दिन पहले ये आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन शुरू किया गया था।

    सेना की काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट विक्टर फोर्स ने इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए थे, ताकि आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद किया जा सके। सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं। इनमें जाकिर वर्ष 2024 से लश्कर से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि लतीफ पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जाकिर का नाम पहलगाम हमले में भी था।

  • Punjab News: अर्बन एस्टेट में Ram Lal Bhasin Public School में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: अर्बन एस्टेट में Ram Lal Bhasin Public School में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी फेज-1, अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि स्कूल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह के समय हुआ जब स्कूल चल रहा था । अचानक स्कूल के जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टाफ के होश उड़ गए।

    शुरुआती तफ्तीश में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। जैसे ही आग की सूचना मिली, स्कूल प्रशासन ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को कक्षाओं से सुरक्षित बाहर निकाला। स्थिति को भांपते हुए छोटे बच्चों को तुरंत घर भेजने का फैसला लिया गया। अफरा-तफरी न मचे, इसलिए बच्चों के स्कूल बैग कक्षाओं में ही रखवा लिए गए और उनके माता-पिता को तुरंत मैसेज भेजकर स्कूल बुलाया गया। सूचना मिलते ही घबराए हुए पारिवारिक सदस्य भी भारी संख्या में स्कूल पहुंचने लगे, जिससे स्कूल के बाहर जाम जैसी स्थिति बन गई।

    घटना की सूचना मिलते ही हल्का आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और स्कूल प्रशासन के प्रबंधकों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक सिद्धू ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रशासन द्वारा मामले की अगली जांच जारी है।

  • Punjab News: खेल जगत में शोक की लहर, मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन

    Punjab News: खेल जगत में शोक की लहर, मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन

    मोगा: ज़िले के धुरकोट रानसिह गाँव के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी गोपी धुरकोट के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मशहूर कबड्डी खिलाड़ी गोपी धुरकोट रानसिह कुछ समय से बीमार थे। लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में वे ज़िंदगी की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आखिरकार आज वे यह जंग हार गए। गोपी धुरकोट के निधन की खबर से इलाके और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

     

  • Punjab News: किसान नेता ने चढ़ूनी ने लोगों को दिखाई दलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता ने चढ़ूनी ने लोगों को दिखाई दलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पंजाब यूथ अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बैंस द्वारा गुरदासपुर के गांव मांनचोपड़ा में रात को गांव के लोगों को दलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज दिखाई गई। यह फिल्म गांव के लोगों को दिखाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट भी की गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह फिल्म देखने जरूर आए।

    किसान नेता ने लोगों को बताया गया कि पुलिस ने किस तरह उसे समय लोगों पर अत्याचार किया था और उसे समय पंजाब के नौजवानों बुजुर्गों और महिलाओं को आतंकवादी घोषित कर उनका फर्जी एनकाउंटर किया गया। फिल्म में दिखाया गया कि लाशों को लावारिस बताकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाता था। भाई जसवंत सिंह खालड़ा ने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन उसका भी एनकाउंटर कर दिया गया।

    वहीं लोगों का कहना है कि पंजाब के इतिहास को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते यह फिल्म बैन की गई है लेकिन लोग इस फिल्म को देखना चाहते हैं। इसलिए गांव गांव जाकर इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों का कहना है कि जितना सरकार इस फिल्म को दबाएगी वह उतना ही इसको लोगों तक पहुंचाएंगे।

  • कुत्ता दिखाने के बहाने Farm House में महिला से Rape

    कुत्ता दिखाने के बहाने Farm House में महिला से Rape

    रोहतकः महम के गांव खरकड़ा में एक रेप केस का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि वह गुरुग्राम की रहने वाली है और वह अपनी सहेली से मिलने के लिए देव कॉलोनी में आई थी। इसी के दौरान अपनी सहेली से कुत्ता खरीदने के बारे में पूछा था। सहेली से एक नंबर देते कहा कि इस व्यक्ति के पास कुत्तों का फॉर्म हाउस है।

    महिला ने बताया कि सहेली द्वारा दिए नंबर पर कॉल की, तो सामने वाले युवक ने उसे मदीना स्कूल के पास बुलाया। वह रात 8 बजे पीजी से निकली और बस में बैठकर मदीना पहुंची। वहां से ऑटो लेकर आरोपी द्वारा बताई जगह स्कूल के पास पहुंची। वहां आरोपी अपनी गाड़ी लेकर आया और उसे बैठाकर गांव खरकड़ा में फॉर्म हाउस पर ले गया, जहां पहले से 4 लोग बैठे हुए थे।

    आरोपी उसे कमरे में लेकर गया और कहा कि वह दिखाने के लिए कुत्ता लेकर आता है। 15 मिनट बाद आरोपी आया और दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ रेप किया। 10 मिनट बाद दोबारा आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने इस दौरान बाथरूम में जाकर पुलिस और अपनी सहेली को फोन पर सूचना दी। रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    आरोपी ने गांव खरकड़ा में फॉर्म हाउस बना रखा है, जहां पशु रखने का उसे शौक है। महम थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक महिला द्वारा रेप होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।