खाड़ी देशों के प्रति आभार किया व्यक्त प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने इन देशों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना एक सकारात्मक संकेत है। सरकार की कोशिश: पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति न हो प्रभावित बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच संभावित ईंधन संकट पर भी प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत के पास पर्याप्त तैयारी है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी कदम उठा रही है ताकि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित न हो। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एकजुटता, संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना करेंगे और देश को सुरक्षित तथा स्थिर बनाए रखेंगे। अफवाहों से दूर रहने की अपील पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए विशेष रूप से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो देशहित में नहीं है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।“These certainly are challenging times.
Today, through #MannKiBaat, I would once again urge all my countrymen that we must unitedly overcome this challenge. Those who are politicizing even this issue should refrain from doing so.” – PM @narendramodi.@PMOIndia @MEAIndia… pic.twitter.com/gmehAsbOaG — Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) March 29, 2026