Home National टैंकर ने Bike को मारी टक्कर, 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौ’त

टैंकर ने Bike को मारी टक्कर, 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौ’त

0
टैंकर ने Bike को मारी टक्कर, 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौ’त

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां पर जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज बहादुर बिंद (28) निवासी गांव अलीशाहपुर, रवि बिंद (18)अलीशाहपुर और सूरज बिंद (16) के तौर पर हुई है।

यह तीनों कैटरिंग का कार्य करते थे। हादसे में मरने वाला सूरज बिंद अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। हादसा इतना भीषण था कि शवों के चित्थड़े उड़ गए। जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही बाइक से मछलीशहर की ओर से घर वापिस लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे वे आनापुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए।

इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here