Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Jalandhar News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

0
Jalandhar News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

जालंधर: महानगर के जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एन.आई.टी. कालेज के नज़दीक कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर तेज़धार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। सुत्रों मे मिली जानकारी के अनुसार एन.आई.टी. कालेज के नजदीक पड़ती नहर के पास प्रवासी व्यक्ति ने अपने साथियों सहित निजी रंजिश के चलते युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना की जानकारी देते थाना मकसूदां के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने एक युवक पर तेज़धार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है। जब वह पहुंचे तो दोनों पक्ष वहां नहीं थे। मौके से 2 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार विधिपुर के पास पैट्रोल पम्प पर काम करने वाले व्यक्ति के बेटे राजेश जस्सल को घायलावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। राजेश निवासी विधिपुर व प्रवासी गोपी वासी विधिपुर की आपस में पुरानी रंजिश के चलते यह घटना को अंजाम दिया गया है।

थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है ओर इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 2 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here