Home National विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान क्रैश, 2 घायल, देखें वीडियो

विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान क्रैश, 2 घायल, देखें वीडियो

0
विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान क्रैश, 2 घायल, देखें वीडियो

Private Training Aircraft Crashes News: कर्नाटक के विजयपुरा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। यह घटना रविवार को विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मंगलोर गांव में हुई। इस दुर्घटना में विमान में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इंजन खराबी से हुआ हादसा
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश हो गया। हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

रेड बर्ड एविएशन का था विमान
जानकारी के मुताबिक, यह रेड बर्ड एविएशन कंपनी का प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। यह विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में तकनीकी समस्या आ गई और विमान नीचे गिर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही बालेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर लिया है और विमान के मलबे की जांच की जा रही है। यह हादसा बालेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है।

जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि दुर्घटना किन कारणों से हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here