Blog

  • Punjab News: घर से निकली 16 साल की लड़की लापता, परिवार ने लगाई ढूंढने की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से निकली 16 साल की लड़की लापता, परिवार ने लगाई ढूंढने की गुहार, देखें वीडियो

    लुधियानाः मॉडल टाउन एक्सटेंशन में एक 16 साल की लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मदद की गुहार लगाते कहा कि जल्द उनकी बेटी को ढूंढकर घर लाया जाए। लड़की मां ने बताया कि बेटी अक्सर उन्हें कहती थी कि वह घर पर नहीं रहना चाहती। बेटी उन पर आरोप लगाती थी कि वह उनसे हमेशा मारपीट करती रहती है, लेकिन हमारी तरफ से किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई।

    28 जून दिन शनिवार को बेटी सुबह साढ़े 6 बजे घर से अकेले निकल गई और घर नहीं लौटी है। जिसके बाद तालाश की लेकिन वह नहीं मिल रही है। इस संबंधी उन्होंने पुलिस और हलका विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू से भी बात की है। बेटी की लापता संबंधी पोस्ट फेसबुक पर भी साझा की गई है। मां ने बताया कि लड़की हमेशा कहती थी कि वह
    बठिंडा या अमृतसर चली जाएगी।

  • Punjab News: एक्शन में सरकार, जल्द बेअदबी, SYL, ड्रग्स सहित उद्योगपतियों के मुद्दों पर हो सकता है फैसला

    Punjab News: एक्शन में सरकार, जल्द बेअदबी, SYL, ड्रग्स सहित उद्योगपतियों के मुद्दों पर हो सकता है फैसला

    मोहालीः पंजाब सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 10 और 11 जुलाई को सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक जल्द बुलाकर इसे मंजूरी दी जा सकती है। पंजाब के लिए विधानसभा स्पेशल सेशन ऐतिहासिक होगा। सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र में बेअदबी के खिलाफ कानून पास होगा। लंबे समय से पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानून बनाने की मांग होती रही है। वहीं बैठके में ड्रग्स तस्करी को लेकर सख्त निर्णय लिए जा सकते हैं।

    इसके साथ ही सतलज यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर रणनीति तैयार करने पर चर्चा हो सकती है। पंजाब में ‘ड्रग फ्री पंजाब’ अभियान की अगली कड़ी में डी-एडिक्शन क्लिनिक खोलने, रिहैबिलिटेशन पर फोकस और ड्रग तस्करी रोकने के लिए कानून में कड़े नियम लाए जा सकते हैं। फिलहाल नशे की रोकथाम के लिए ग्राउंड स्तर पर सरकार काम करने में जुटी हुई है। वहीं SYL विवाद 1982 से लंबित है। केंद्र की तरफ से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद को शांत करने के लिए बैठक 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित है।

    इसके चलते सरकार केंद्र का रुख देखते हुए इस पर भी निर्णय ले सकती है। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सीएम आवास पर सुबह 10.30 बजे यह बैठक होगी, जिसमें उद्योगपतियों को विशेष राहत मिल सकती है। लुधियाना उप चुनाव के बाद से ही सरकार उद्योगपतियों को राहत देने के संबंध में बड़े फैसले ले रही है। इससे पहले भी पिछली बैठक में भी कैबिनेट ने औद्योगिक प्लॉट हस्तांतरण नीति को मंजूरी दी थी, जिसके तहत औद्योगिक प्लॉटों पर अब होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल और हॉस्टल बना सकेंगे।

  • Phagwara News: गौं मांस की तस्करी के मामले में पुलिस का एक्शन, 8 गिरफ्तार

    Phagwara News: गौं मांस की तस्करी के मामले में पुलिस का एक्शन, 8 गिरफ्तार

    फगवाड़ाः फगवाड़ा-गोराया के बीच हाईवे पर स्थित ज्योति पैलेस में दो दिन पहले क्विंटलों का गोमांस बरामद किया गया। इस संबंध में विभिन्न हिंदू संगठनों के नेता और गौ रक्षक संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने रोष व्यक्त किया। हिंदू संगठनों ने कहा कि ढाबे के अंदर एक बड़ा फ्रीजर बनाया गया था। जिसमें क्विंटलों का गोमांस रखा हुआ था। वहीं इस मामले में एसपी रविंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें पुलिस ने गौं मांस की तस्करी करने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुख्तार आलम पुत्र विजोदिन निवासी गांव धनजाना थाना चन्न चहल जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, आज़ाद पुत्र गियासुद्दीन निवासी गांव धनजाना थाना चन्न चहल जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, जाकिर हुसैन पुत्र मकबूल हुसैन निवासी गांव धनजाना थाना चन्न चहल जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, रिहाना आलम पुत्र जोसिमोदिन अहमोडे निवासी गांव धनजाना थाना चन्न चहल जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, मिंजर अली पुत्र सोमीरुद्दीन निवासी गांव धनजाना थाना चन्न चहल जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, अरसद पुत्र नन्ना निवासी गांव छपार जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और मदन शाह पुत्र रामदेव शाह निवासी चचराड़ी थाना गोराया के रूप में हुई है, जबकि 8वां आरोपी नाबालिग है।

    आरोपियों के कब्जे से 29 क्विंटल 32 किलो गाय का मांस, गाड़ी नंबर पी.बी 11 डी.के 4328, मार्का अशोका ले-लैंड बरादम की गई। आरोपियों के खिलाफ BNS 2023, 8 पंजाब प्रिवेंशन ऑफ काउ स्लॉटर एक्ट 1955, 11 द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट 1960 के तहत कार्रवाई की गई। इस मामले में गुरुप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह के बयानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने गुप्त सूचना देते हुए बताया कि फगवाड़ा से लुधियाना साइड जीटी रोड ज्योति ढाबा फगवाड़ा की बैकसाइड बने हुए गोदाम में भारी मात्रा में गाय का मांस काटकर पैक किया जाता है। मांस काटने और पैकिंग में कई लोग काम करते हैं। यह गाय के मांस की कटिंग हड्डा रोड होशियापुर रोड फगवाड़ा पर की जाती है और ज्योति ढाबा फगवाड़ा की बैकसाइड पैकिंग प्लांट में पैकिंग की जाती है, जिसे दिल्ली और श्रीनगर को सप्लाई किया जाता है।

    यदि मौके पर जाकर छापा मारा जाए तो जोती ढाबा फगवाड़ा के बैकसाइड पैकिंग प्लांट से भारी मात्रा में पैक्ड गाय का मांस बरामद किया जा सकता है और जो लोग यह धंधा करते हैं, उन्हें भी पकड़ में लाया जा सकता है। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी भट्टी ने बताया कि आज आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों के अलावा अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा होने की संभावना है, जो गाय के मांस की तस्करी करते हैं।

  • स्कूल के बाहर पिता के सामने 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, देखें CCTV

    स्कूल के बाहर पिता के सामने 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, देखें CCTV

    बाराबंकीः कोरोना महामारी के बाद हार्ट अटैक के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। बुजुर्गां से लेकर बच्चों तक, हर वर्ग के लोग शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आया है। यहां 12 साल के मासूम ने हार्ट अटैक से स्कूल के गेट पर दम तोड़ दिया। इस मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्र का स्कूल में पहला दिन था। ये पूरा मामला बाराबंकी के घेरी बिशुनपुर गांव का है। सामने आए सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बच्चा अपने पिता के सामने बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। 12 साल का अखिल प्रताप सिंह 7वीं कक्षा का छात्र था। अखिल मंगलवार को स्कूल जाने के लिए घर से अपने पिता के साथ कार से निकला था। स्कूल के गेट पर जैसे ही अखिल कार से स्कूल के अंदर जाने के लिए उतारा तो बेहोश होकर नीचे गिर गया। हालांकि 12 साल के बच्चे को हार्ट अटैक आना बहुत दुर्लभ है। सामने आए सीसीटीवी में अखिल के पिता को अपने बेटे को गोद में लेकर तड़पते हुए देखा जा सकता है। आनन-फानन में उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने तुरंत लखनऊ रेफर कर दिया। बेटे को लेकर मां-बाप बाराबंकी से लखनऊ के लिए भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह ‘साइलेंट अटैक’ का मामला हो सकता है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। परिजनों ने बताया कि अखिल पूरी तरह स्वस्थ था, उसे कोई बीमारी नहीं थी और न ही वह किसी तरह की दवा ले रहा था। गर्मी की छुट्टियों के बाद वो स्कूल जाने के लिए काफी उत्साहित था। बच्चे की मौत पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है।
  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर मनाया मीरी-पीरी दिवस, SGPC अध्यक्ष ने दिया संदेश, देेखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर मनाया मीरी-पीरी दिवस, SGPC अध्यक्ष ने दिया संदेश, देेखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब पर धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ मीरी-पीरी दिवस मनाया गया। यह दिन उस पावन समय की याद में मनाया जाता है जब सिख इतिहास में धार्मिक और राजनीतिक अधिकारों का संयुक्त रूप से श्री अकाल तख्त की स्थापना हुई।

    SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने अकाल तख्त की स्थापना कर ‘मीरी ते पीरी’, धर्म और राज्य दोनों को एक साथ जोड़ा। यह उनके द्वारा खालसे को राजनीतिक शक्ति से जोड़ने का ऐतिहासिक कदम था, जिसका उद्देश्य लोगों की रक्षा और न्याय स्थापित करना था।

    धामी ने कहा कि सतगुरु जी ने सिखों को आदेश दिया था कि वे अच्छे शस्त्र और घोड़े लेकर अकाल तख्त साहिब के सामने प्रस्तुत हों, ताकि वे आध्यात्मिकता के साथ-साथ जवाबदेही और बहादुरी में भी आगे बढ़ें। SGPC अध्यक्ष ने सबी को बधाई दी और अरदास की कि सिख पंथ सदैव मीरी-पीरी के मार्ग पर चलता रहे।

  • Amarnath Yatra में 4 बसों की टक्कर में कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

    Amarnath Yatra में 4 बसों की टक्कर में कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

    पहलगाम: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। डिप्टी कमिश्नर डीईओ रामबन ने बताया कि पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन चंद्रकोट लंगर स्थल पर नियंत्रण खो बैठा और वहां खड़े वाहनों से जा टकराया। इस टक्कर में 4 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 30 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आईं। हालांकि तत्काल सभी को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद था और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।

    प्राथमिक इलाज के बाद सभी श्रद्धालुओं को अन्य वाहनों में उनके अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। प्रशासन ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लेकर राहत और बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया। फिलहाल बताया गया है कि यात्रियों को जिला अस्पताल रामबन में इलाज के लिए भेजा गया जहां सभी का उपचार किया गया। गनीमत रही कि किसी को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई हैं। किसी को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी। पुलिस ने मामले में जांच भी शुरू की और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और भी ज्यादा घनी कर दी गई है।

    मालूम हो कि अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तगड़े इंतजाम किए। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त मॉक ड्रिल और भूस्खलन अभ्यास किए गए। इसमें सेना सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जेकेएसडीआरएफ शामिल थे। यात्रा मार्ग पर करीब 581 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीएपीएफ कंपनियों की तैनाती, ड्रोन, सीसीटीवी, और फेस रिकग्निशन डिवाइस का उपयोग किया गया। इतना ही नहीं आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य किए गए और मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

  • Punjab News: AI के जरिए Guru Nanak Dev Ji की तस्वीर से छेड़छाड़ को लेकर SGPC सदस्य ग्रेवाल ने की निंदा, देखें वीडियो

    Punjab News: AI के जरिए Guru Nanak Dev Ji की तस्वीर से छेड़छाड़ को लेकर SGPC सदस्य ग्रेवाल ने की निंदा, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव जी की तस्वीर के साथ एआई द्वारा की छेड़छाड़ ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। SGPC सदस्य भाई गुरचरन सिंह ग्रेवाल ने इस गंभीर मामले को लेकर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है। गुरचरन सिंह ग्रेवाल ने एआई द्वारा की गई इस हरकत की निंदा करते कहा कि यह मात्र एक तस्वीर नहीं, बल्कि सिख आस्था से जुड़ी भावनाएं हैं।

    ऐसी पोस्टें, जो गुरु साहिबान या किसी भी धर्म के पवित्र चेहरों के साथ खिलवाड़ करती हैं, वे कड़ी सजा के योग्य हैं। SGPC की ओर से केंद्र सरकार को लिखित रूप में इस मामले की शिकायत की गई है। ग्रेवाल ने मांग की कि केंद्र सरकार कड़े कानून लाए ताकि भविष्य में किसी भी धर्म के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो सके। उन्होंने कहा कि यह केवल सिख धर्म का मामला नहीं है, बल्कि सभी धर्मों के लोगों की आस्था और भावनाओं की रक्षा का प्रश्न है।

  • Sukhbir Badal को एक बार फिर किया तनखैया करार

    Sukhbir Badal को एक बार फिर किया तनखैया करार

    पटनाः तख्त श्री पटना साहिब में पंज प्यारों ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तनखैया करार दिया है। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल पंज प्यारों के सामने पेश नहीं हुए। उनकी पेशी को लेकर शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पंज प्यारों से कुछ समय मांगा था। अब आज सुबह पंज प्यारे ने सुखबीर सिंह बादल को तनखैया घोषित कर दिया है।

    दरअसल, पूरा मामला पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन की बहाली को लेकर अकाल तख्त की ओर से जारी आदेशों से जुड़ा है। सिख संप्रदाय के अनुसार तनखैया समझौते सिख संप्रदाय की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा किए जाते हैं। यदि कोई सिख धार्मिक रूप से कुछ गलत करता है, तो उसके लिए निकटतम सिख संगत के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गलती के लिए माफी मांगने का प्रावधान है।

    इसके बाद संगत पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में आरोपी के अपराध की समीक्षा करती है और उसके अनुसार सजा तय की जाती है। इस सजा के बाद कोई भी सिख उनसे कोई संपर्क या रिश्ता नहीं रख सकेगा। कोई भी सिख इन जगहों पर शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में भी नहीं जा सकेगा।

     

  • Punjab News: Airport Road पर गड्ढे में गिरा ट्राला, बाल-बाल बचा Driver, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport Road पर गड्ढे में गिरा ट्राला, बाल-बाल बचा Driver, देखें वीडियो

    मोहालीः एयरपोर्ट रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्राला गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही की इसमें किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। ड्राइवर को जरूर चोटें आई है। बारिश के कारण 2-3 दिन पहले एयरपोर्ट रोड पर 15 से 20 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। दो दिन पहले इस गड्ढे संबंधी खबर दिखाई गई थी, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन की तरफ से इस सड़क को बंद करके सर्विस रोड पर ट्रैफिक नहीं चलाया गया। जिसके चलते आज हादसा हुआ है।

    ट्राले के ड्राइवर के अनुसार वह तीन-चार गाड़ियों को बचाते हुए इस गड्ढे में जा गिरा। अगर सही तरीके से बैरिकेटिंग की जाती या इस सड़क को बंद किया जाता तो यह बड़ा हादसा नहीं होता। ड्राइवर ने बताया कि वह हरियाणा से कीरतपुर साहिब जा रहा था। ट्राले के खड्डे में गिरे 8 घंटे से अधिका का समय हो गया है, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। गड्ढे में गिरने से उनके ट्राले का काफी नुकसान हुआ, इसका जिम्मेदार कौन है?। यह वीआईपी एयरपोर्ट रोड है जहां रोजाना ही गवर्नर, मुख्यमंत्री और कई मंत्री गुजरते हैं, फिर भी इस रोड पर प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।

  • Jalandhar Vigilance ने रिश्वत लेते JE को किया गिरफ्तार

    Jalandhar Vigilance ने रिश्वत लेते JE को किया गिरफ्तार

    होशियापुरः जालंधर विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत के मामले में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर (JE) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देतेे हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि बलजीत सिंह हुसैनपुर जिले के कंधाला जट्टां स्थित सब-स्टेशन पर तैनात था।

    जहां हुसैनपुर जिले के गांव सीकरी के एक निवासी ने शिकायत दी थी कि जेई ने लोड नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 20 हजार रुपए की मांग की है। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने कहा कि लेकिन दोनों के बीच यह सौदा 15 हजार रुपए में तय हो गया।

    शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बलजीत सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत जालंधर रेंज थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शनिवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।