Blog

  • AAP के खिलाफ सड़कों पर उतरी Congress, किया मटका फोड़ प्रदर्शन

    AAP के खिलाफ सड़कों पर उतरी Congress, किया मटका फोड़ प्रदर्शन

    नई दिल्लीः दिल्ली में जल संकट विवाद लगातार बढ़ रहा है। वहीं कल तक दिल्ली में साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रास्ते हुए एक बार फिर अलग हो गए है। लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों को दिल्ली में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। आम आदमी पार्टी में इसका जवाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला करके किया तो वहीं कांग्रेस ने पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को को घेर कर यह साफ कर दिया कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी।

    आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी का पारा जिस तरीके से बढ़ रहा है उसने दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ा दी है। आलम यह है कि कई इलाकों टैंकर से पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन टैंकर टाइम पर ना आने के कारण लोग खासी परेशान है। पानी की कलर पर सरकार बीजेपी के निशाने पर तो थी ही लेकिन अब कांग्रेस के भी नेता आ गई है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे शुरू होगा युसूफ सराय गोविंदपुरी और दिल्ली के लगभग 280 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

    पानी की किल्लत को लेकर आप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान करने के साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर चुटकी ली। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के विरूद्ध प्रदर्शन की घोषणा करते देख दिल्ली वालों को ऐसा लग रहा है मानों 900 चूहे खा कर बिल्ली हज को चली। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली वाले हैरान हैं की जो कांग्रेस अभी दस दिन पहले आम आदमी पार्टी से जय एवं वीरू जैसी दोस्ती का दम भर रही थी आज उसे उसी आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार नज़र आ रहा है। बीजेपी ने कहा है की कांग्रेस नेता अब जितना मर्जी आम आदमी पार्टी के विरोध का नाटक कर लें पर अब दिल्ली एवं देश की जनता जिस तरह “आप” के भ्रष्टाचार के पापों को माफ नही करेगी उसी तरह कांग्रेस नेताओं की मौकापरस्ती को भी माफ नही करेगी।

  • Punjab: अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने संसदीय कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति से की मुलाकात

    Punjab: अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने संसदीय कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति से की मुलाकात

    कहा- सरकार ने पंजाब का माहौल किया खराब

    बठिंडाः पंजाब के खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की जेल से रिहाई और संसदीय कार्यक्रम में शामिल न किए जाने को लेकर शिरोमणि अकाली दल फतेह राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि अमृतपाल को सांसद के तौर पर सम्मान दिया जाए। उक्त दल ने मामले में राष्ट्रपति को अपना मांग पत्र सौंपा है।

    बठिंडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरोमणि अकाली दल फतेह के अध्यक्ष जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने कहा- अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस चल रहा है। यह केस पहले राज्य सरकार चलाती है, उसके बाद केंद्र सरकार इसे आगे बढ़ाती है। दोनों सरकारों की मिलीभगत से अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जसकरण सिंह ने कहा- अगर सरकार उन्हें शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं देती है तो हम संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

    जसकरण सिंह ने कहा- हमें राष्ट्रपति से मिलने के लिए सिर्फ दो से तीन मिनट का समय मिला। लेकिन उस समय में उन्होंने धैर्यपूर्वक हमारी बात सुनी और हमें आश्वासन दिया कि वह मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। हमें राष्ट्रपति पर पूरा भरोसा है कि हमें वहां से न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा- सरकारें खुद ही पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

  • पंजाबः AAP विधायक ने Ravneet Singh Bittu पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    पंजाबः AAP विधायक ने Ravneet Singh Bittu पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः क्लारा इंटरनेशनल ब्यूटी द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी विधायक जीवन सिंह संगोवाल मुख्य अतिथी के रुप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में  प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

    पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को लोग पंजाब में बहुत प्यार करते हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने लोगों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावो के दोरान लोगों से किए गए वादे पूरे किए हैं। 

    जब पत्रकारों द्व्रारा विधायक से रवनीत बिट्टू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू दल बदलने वाली राजनीती करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने उनको नकार कर उन्हें सबक सिखा दिया है। 

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों का बिजली का बिल बिलकुल माफ करके पंंजाब के लोगों को राहत दी है, ओर आने वाले समय में बहुत जल्द आम आदमी पार्टी अपना एक ओर वादा पूरा करने जा रही है, जिसमें पंजाब की महिलाओं को हर महीने एक-एक हज़ार रुपए दिये जाएंगे। 

  • Punjab: काला कच्छा गैंग को लेकर Police ने वांटेड नोटिस जारी कर रखा 50 हजार का ईनाम

    Punjab: काला कच्छा गैंग को लेकर Police ने वांटेड नोटिस जारी कर रखा 50 हजार का ईनाम

    कपूरथलाः जिले में लूटपाट व चोरी की वारदातों में काला कच्छा गैंग लगातार सक्रिय है। वहीं काला कच्छा गैंग पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है। वहीं पुलिस ने काला कच्छा गैंग को लेकर वांटेड नोटिस जारी करते हुए सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाल ही में हुई कुछ वारदातों में इस गैंग के शामिल होने के संकेत मिले हैं। और इस गैंग को काबू करने के बाद कई लूटपाट व चोरी की वारदातें सुलझ सकती हैं।

    बता दें कि हाल ही में कपूरथला के फगवाड़ा सब डिवीजन में एक क्रॉकरी के गोदाम में बुलेट बाइक व एक्टिवा चोरी की वारदात हुई थी। और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला था कि कच्छा व बनियान में घूमते कुछ संदिग्ध लोग सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जिला पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस काला कच्छा गैंग द्वारा जिले में कई जगहों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी तक काला कच्छा गैंग तक नहीं पहुंच पाई है। इसलिए यह वांटेड नोटिस जारी किया गया है।द

  • Jalandhar: ट्रक ड्राइवर को कार सवार लुटेरे लूटकर हुए फरार, हदबंदी में उलझी पुलिस

    Jalandhar: ट्रक ड्राइवर को कार सवार लुटेरे लूटकर हुए फरार, हदबंदी में उलझी पुलिस

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिजायर कार सवार लुटेरे ने देर रात ट्रक ड्राइवर को लूट लिया। ट्रक ड्राइवर की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बजाय हदबंदी में उलझी रही और आधे घंटे के बाद मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर वारदात का जायजा लिया। ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार निवासी हिसार ने बताया कि वह जम्मू में ट्रक को लोड करके करीब रात 8 बजे हिसार के लिए निकला था और रात करीब 2 बजे जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव नूरपुर अड्डा के समीप पेशाब करने के लिए रूका तो देखा की अड्डे के समीप ही एक सफेद रंग की डिजायर कार पहले से ही खड़ी थी।

    उसने बताया कि जब वह ट्रक में बैठने लगा तो कार में से 4 युवक निकले और उससे मारपीट कर जेब से 3 हजार की नकदी ले कर फरार हो गए, जिसके बाद वह वहां से निकला तो उसे आगे थाना के पुलिस अधिकारी मिले, जिन्हें  उसने लूट की बात बतायी तो वो कहने लगे उन्होंने ने कहा कि वारदात वाली जगह का इलाका थाना मकसूदां की हद में आता है। इसके बाद उसने थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया और सूचना के बाद मौके पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

  • पहाड़ों पर घूमने गए स्पेनिश जोड़े पर हमला, गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    पहाड़ों पर घूमने गए स्पेनिश जोड़े पर हमला, गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    खजियार में गाड़ी पार्क करने को लेकर ठेकेदार ने की मारपीट

    अमृतसर : हिमाचल के डलहौजी घूमने गए स्पेनिश जोड़े पर 100 से ज्यादा लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन बाद होश में आने के बाद उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर ठेकेदार ने हंगामा किया। जिसके बाद ठेकेदार ने 100 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर एनआरआई परिवार पर हमला कर दिया।

    हमले के बाद एनआरआई परिवार के मुखिया तीन दिन कोमा में थे और उनके भाई को भी तीन दिन बाद होश आया जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत साझा की। महिला ने बताया कि उसका पति और उसका देवर हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे, जहां पार्किंग ठेकेदार के साथ उसके पति और उसके देवर की कहा-सुनी हो गई और उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की मारपीट करते वीडियो भी बनाई थी जिसे हिमाचल पुलिस ने उनके मोबाइल से डिलीट कर दिया है। अभी तक मामले को लेकर कोई सुनवाई नहीं की गई। 

    पीड़ित एनआरआई कवलजीत सिंह ने कहा कि वह 25 साल से अधिक समय से स्पेन में रह रहे हैं और अब पंजाब में रोजगार शुरू करने जा रहे थे, इसलिए वह सब कुछ छोड़कर पंजाब आ गए। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, हम तो हिमाचल घूमने गए थे और हिमाचल के लोगों ने हम पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना में घायल व्यक्तियों का हाल जानने के लिए सासंद गुरजीत औजला अस्पताल पहुंचे। जहां सासंद औजला ने पुलिस अधिकारियों के साथ घायलों को परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके मामला दर्ज करने की बात कही। दरअसल, पुलिस का कहना है कि मामला दूसरी स्टेट का है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि वह अपनी टीम को हिमाचल के लिए रवाना करेंगे।

    वहीं पीड़ितों के पास से उन्हें अगर कुछ क्लीप मिलते है तो वह उस क्लीप के जरिये दोषियों का पता लगाने में पूरी कोशिश करेंगे। वहीं अमृतसर से सासंद गुरजीत औजला ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत के बयान का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान गुरजीत औजला ने कहाकि वह पंजाब के सीएम भगवंत मान से इस हमले को लेकर सख्त कार्रवाई करने की अपील करते है। वहीं इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर जसविंदर सिंह ने कहा कि जब मरीज हमारे पास आया था और उसकी हालत बहुत खराब थी तो उसके सिर में 6 से 7 टांके लगे थे और बाद में फ्रैक्चर भी आया, लेकिन अब दो-तीन दिन में काफी सुधार देखने को मिला है और मरीज स्वंय बात कर सकता है।

  • Jalandhar: SIM बेचने और वाहन पार्किंग मालिकों को Police ने जारी किए निर्देश

    Jalandhar: SIM बेचने और वाहन पार्किंग मालिकों को Police ने जारी किए निर्देश

    रिहायशी क्षेत्रों में हार्न और साउंड सिस्टम पर लगी पाबंदी 

    जालंधर, ENS: साउंड प्रदूषण की रोकथाम को लेकर जॉइंट सीपी संदीप शर्मा ने कमिश्नरेट पुलिस की सीमा में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रिहायशी क्षेत्रों में हार्न बजाने पर पाबंदी लगाई है। इसी तरह साउंड सिस्टम की आवाज 7.5 डीबी (ए) और लाउड स्पीकरों, पटाखों और शोर पैदा करने वाले यंत्रों की आवाज तय सीमा तक रखने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में जॉइंट सीपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पटाखे और लाउड स्पीकर की आवाज तय सीमा के अनुसार रखने के आदेश दिए हैं। जॉइंट सीपी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति रात 10 से सुबह 6 बजे तक ढोल या भोंपू, आवाज पैदा करने वाला कोई यंत्र, साउंड एंप्लीफायर नहीं बजा सकेगा। इसके साथ ही मैरिज पैलेस और होटलों पर भी यह आदेश लागू होंगे।

    इसी तरह प्राइवेट साउंड सिस्टम वालों की तरफ से 5 डीबी (ए) से अधिक आवाज नहीं रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन होने पर साउंड सिस्टम और समान जब्त किया जा सकेगा। आदेशों में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक सिस्टम वाले वाहन से म्युजिक की आवाज वाहन से बाहर नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही जॉइंट सीपी द्वारा जारी एक और आदेश के अनुसार, साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की सीमा मैं आते सभी मोबाइल फोन और सिम विक्रेता, मोबाइल फोन और सिम बेचते समय खरीददार से पहचान पत्र, आईडी प्रूफ, फोटो प्राप्त किए बिना मोबाइल फोन और सिम नहीं बेचेंगे और मोबाइल फोन को ग्राहक, विक्रेता से खरीद करते समय ग्राहक, विक्रेता को भी अपनी फर्म की मोहर और हस्ताक्षर के नीचे ‘परचेज सर्टिफिकेट’ देंगे।

    इसी तरह वाहन पार्किंग मालिकों को भी आदेश जारी किए गए हैं। यदि वाहन एक दिन के लिए खड़ा किया गया है तो वाहन मालिक का साय रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करना होगा। साथ ही वाहन मालिक के रजिस्टर पर दस्तखत भी करवाने होंगे। इसके साथ ही सड़कों के साथ-साथ फुटपाथ पर अनाधिकारिक बोर्ड लगाने, दुकानदारों द्वारा सड़कों और फुटपाथ पर सामान रख कर बेचने पर पाबंदी लगाई है। यह सभी आदेश 14 जून से लागू हो चुके हैं।

  • Jalandhar: Indian Air Force में सिलेक्ट होने पर Alisha का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Indian Air Force में सिलेक्ट होने पर Alisha का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: Jalandhar: Indian Air Force में सिलेक्ट होने पर Alisha का आया बयान सामने आया है। इस दौरान Alisha ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 12वीं के बाद वह माई भागों में सिलेक्ट हुई थी। जिसके बाद इस एग्जाम को क्लीयर करने के बाद उसने 3 साल ट्रेनिंग ली थी। Alisha ने बताया कि 3 साल वह डिफेंस के लिए ट्रेंड करते है। Alisha ने बताया कि इसमें भी पहले एग्जाम क्लीयर करना होता है। एग्जाम क्लीयर करने के बाद इंटव्यू के लिए प्रीपेयर करवाया जाता है।

    Alisha ने बताया कि इंटरव्यू क्लीयर करने के लिए जीटीओं ग्राउंड बना होता है। जहां उन्हें प्रीपेयर किया जाता है। Alisha ने बताया कि इसके बाद उसने एसएसबी क्लीयर की। जिसके बाद वह एयरफोर्स आर्मी के लिए सिलेक्ट हो गई थी। Alisha ने बताया आर्मी में उसकी मैरिट लिस्ट नहीं बनी थी और वह नेवी के लिए गई थी। Alisha  ने बताया कि इसके बाद 6 महीने की ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इंडियन एयरफोर्स में सिलेक्शन हो गई।

    Alisha ने बताया कि इसमें भी अलग एग्जाम क्लीयर उसे करना पड़ा। Alisha के साथ 2 अन्य लड़िकयां सिलेक्ट हुई। Alisha ने कहा कि शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जैसे इंटव्यू में सिलेक्ट नहीं हो पा रही थी। Alisha ने बताया कि शुरू से उसका ड्रीम इंडियन फोर्स में जाने का था, लेकिन उस  समय उसकी सिलेक्शन इंडियन नेवी में हो गई थी। जिसमें 6 माह का गैप था। Alisha ने कहा कि अब उसके पास स्विच करने का मौका था, जिसके चलते वह इंडियन फोर्स में सिलेक्ट हो गई। Alisha ने बताया कि वह काफी दिक्कतों का सामना करने के बाद इंडियन फोर्स में सिलेक्ट हुई। 

  • विदेश में Jalandhar की 2 बहनों पर हमलावार ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    विदेश में Jalandhar की 2 बहनों पर हमलावार ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    घटना में नकोदर का आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का रहने वाला है। दोनों चचेरी बहन थी। आरोपी पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। फायरिंग में मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है।

    पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह महिलाओं को गोली मारने के कुछ घंटे बाद ही गौरव गिल को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइव वे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं।

    गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

  • Jalandhar: आतंकी Lakhbir Landa के मामले में परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: आतंकी Lakhbir Landa के मामले में परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कनाडा में बैठकर राज्य में बड़े स्तर पर फोन के जरिए रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरीके और उसके साथी यादविंदर सिंह पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि इस मामले में लंडा की माता बहन और जीजा को गिरफ्तार किया है। वहीं लंडा के साथी यादविंदर के पिता-माता और बहन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एडीसीपी ने बताया कि दोनों परिवारों की लंडा के साथ भूमिका सामने आई है।

    एडीसीपी आदित्य ने बताया कि उनकी टीम ने लखबीर लंडा की मां परमिंदर कौर, बहन बहन जसपाल कौर और जीजा रणजोध बीर सिंह सहित उसके साथी यादविंदर सिंह के बाप जयकार सिंह, मां बलजीत कौर और बहन हुसनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि यह सभी लंडा को सपोर्ट करते थे। वहीं लंडा का जीजा रणजोध बीर सिंह पुलिस मुलाजिम है जो कलर्क पद पर तैनात है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना-6 में आईपीसी की धारा 384, 386, 387, 212, 216 (ए) व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

    एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहला ही मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों की गिरफ्तारी सभी का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और पिछले रास्ते से लेकर चले गए। हालांकि परिवारिक सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर बीते दिन सभी पुलिस अधिकारी बताने से परहेज कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार 5 थानों की पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों के ठिकानों पर पहुंची थी, जहां कई घंटे चली दबिश पुलिस ने सभी परिवारिक सदस्यों को गिरफ्तार किया। सभी लोग एक दिन रिमांड पर है और पुलिस रिमांड दौरान सभी लोगों के बैंक अकाउंट खंगालने की कोशिश करेगी ताकि यह पता चल सके कि किस किस के साथ लेन देन हुआ है। पुलिस ने सभी लोगों के मोबाइल कब्जे में ले फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजेंगी।