Blog

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया आपदा प्रबंधन

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया आपदा प्रबंधन

    कलाकारों ने रावमापा धुसाड़ा व आईटीआई भलौन में किया जागरूक
     
    ऊना/सुशील पंडित : समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा सूचीबद्ध आरके कला मंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा व भगत राम मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भलौन में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं और उनसे निपटने के उपायों के बारे में जागरूक किया।
    कलाकारों ने नाटक के जरिए लोगों को भूकंप आने की स्थिति में अमल में लाई जाने वाली हिदायतों बारे जानकारी दी। नाटय दल के कलाकारों ने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों का निर्माण भूकंप रोधी तकनीक के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदाओं को रोका तो नहीं जा सकता लेकिन इनसे निपटने और इनके जोखिम को कम करने की जानकारी, आपदा से होने वाले नुक्सान को कम करने में मददगार साबित होती है। कलाकारों ने इसके अलावा अन्य अपादाओं जैसे आगजनी व बाढ़ इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संस्थानों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

    जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(एससी), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना व 45 कुटलैहड़ के मतदान क्षेत्र, मतदान केंद्र का स्थान व मतदान केंद्र के भवनों की अंतिम सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एव कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी।
  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिप कर्मचारियों के साथ

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिप कर्मचारियों के साथ

    जिप कर्मचारियों के समर्थन में खड़ी हुई कर्मचारी यूनियनें
    ऊना/सुशील पंडित : ज़िला परिषद् कैडर के कर्मचारियों को पंचायती राज अथवा ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज करने के मामले में अब कर्मचारी यूनियनें भी ज़िला परिषद् कर्मचारियों के साथ लामबद्ध होकर खड़ी हो गई हैं। मंगलवार को ज़िला मुख्यालय पर हिप्र अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ जिला के सभी ब्लॉक महासंघ, सिटी व विभिन्न विभागों के कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियांे ने लगभग दो घंटे तक धरना दिया और मांग रखी की प्रदेश सरकार ज़िप कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से ले क्योंकि काफी लम्बे समय से इनकी यह मांग चल रही है कि इन्हें ज़िप कैडर से निकालकर विभाग में मर्ज किया जाए ताकि विभागों के कर्मचारियों की मानिंद इन्हें भी वेतन से सम्बन्धित लाभ समय पर मिल सकंे। 
    हिप्र अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा ने कहा कि जिप कर्मचारियों की मांग जायज़ है तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिप कर्मचारियों के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह वर्तमान प्रदेश सरकार से यह अपेक्षा रखते हैं कि इस विषय पर सरकार शीघ्र निर्णय ले ताकि इन कर्मचारियों को वित्तीय लाभों के लिए कोई परेशानी न हो और न ही कर्मचारियों को किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन की जरूरत  पड़े। 
  • जालंधर: नशे की पूर्ति के लिए हथियारों की नोक पर लूटते थे सामान, 2 गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

    जालंधर: नशे की पूर्ति के लिए हथियारों की नोक पर लूटते थे सामान, 2 गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

    जालंधर, ENS: जालंधर देहात की थाना लोहियां पुलिस ने हाईवे पर रात को हथियारों की नोंक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 950 नशीली गोलियां, लूटे हुए दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किया। जो लुटेरों ने अलग-अलग जगह से लूटे थे और केसों में भगौड़ा चल रहे हैं। जानकारी देते हुए डीएसपी फिल्लौर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि थाना गोराया के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गुप्त सूचना पर लोगों को हथियारों की नोक पर लूटने वाले जसवंत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव चक्क देस राज गोराया और जरनैल सिंह उर्फ जैला निवासी गांव नूरपुर लुबाना ढिलवां कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया। जब तलाशी ली तो दोनों के पास से 950 नशीली गोलियां, लूटे हुए दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद हुए। पूछताछ में जसवंत और जरनैल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव चचवाड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से 28 हजार रुपये लूटे और जून में रेडियो स्टेशन गोहावर में घुसकर लोहे के पाइप और तांबे की तारें चोरी की थी। जिसे कबाड़िए को 5 हजार रुपये में बेच दिया था। उससे जो पैसे मिले थे उससे नशा खरीदते थे जिसमें कुछ वह खुद पीते थे और बाकी बेच देते थे ताकि खर्चा चल सके। वहीं अगस्त में रात को गांव माहिल गहिलां के एक घर से मोटरसाइकिल, सोने के गहने और नकदी भी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 134 वाहनों के चालान किए गए जो माननीय अदालत भेजे गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए तथा जुर्माने के रूप में 500/- रूपए वसूल किए गए I इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर जिला पुलिस ने 02 टिप्पर तथा 01 ट्रेक्टर का चालान कर जुर्माने के रूप में 55,115/- रूपए वसूल किए गए I
  • जालंंधरः बलटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखें Live

    जालंंधरः बलटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखें Live

    जालंंधर, ENS: बलटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, बलटन पार्क में पटाखों को लेकर अभी डीसी द्वारा कोई लक्की ड्रॉ नहीं निकला गया है। लेकिन उसे पहले ही दुकाने बनने शुरू हो गई है। जिसका एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जा रहा है। वही इस मामले को लेकर जब दुकाने बनाने वाले ठेकेदार से बात की गई ,तो उसका कहना था कि डीसी के द्वारा लकी ड्रा निकाले जाने के बाद 10 दिन में दुकान में बनाने का आर्डर दिया जाता है, लेकिन उस समय उनके पास दुकान बनाने के लिए इतना समय नहीं होता है।
     
    इस दौरान जब उससे दुकाने बनाने के लिए कोई आर्डर की कॉपी मांगी गई तो वह कॉपी दिखाने में सक्षम नहीं था। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब एसोसिएशन से बात की गई , तो उन्होंने कहा कि वह नगर निगम दफ्तर में अधिकारियों से मिलकर आए हैं। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे को लेकर बात भी की है लेकिन उनका आरोप है कि इस बार दुकान एक महीना पहले ही अवैध रूप से बननी शुरू हो गई है। एसोसिएशन का आरोप है कि सरेआम प्रशासन के कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
  • जालंधर : लोगो ने की चोरो की जमकर धुनाई ,देखे Live

    जालंधर : लोगो ने की चोरो की जमकर धुनाई ,देखे Live

    जालंधर (ENS) : ज्योति चौक के नजदीक v मार्ट के सामने लोगो ने चोरो को चोरी का सामान ले जाते रंगे हाथो पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार लोगो ने दो चोरो को चोरी के गीज़र सहित काबू कर जमकर धुनाई की जबकि इनका तीसरा साथी फरार बताया जा रहा है।चोरी की वारदात खा हुई है. अभी इसका पता नहीं चल पाया।

    लोगो ने चोरो को थाना 4 की पुलिस के हवलव कर दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • पीरनिगाह मंदिर के गेट से मोटरसाइकिल चोरी

    पीरनिगाह मंदिर के गेट से मोटरसाइकिल चोरी

    ऊना /सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर में मोटरसाइकिल चोरी होने पर शिकायत दर्ज करवाते हुए साहिल कुमार पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी गाँव बहेड़ी, तहसील अम्ब, जिला ऊना ने बताया कि 14-09-2023 को अपनी मोटरसाइकिल से पीरनिगाह माथा टेकने के लिए गया था तथा मोटरसाइकिल पीरनिगाह के मेन गेट से आगे दुकान के पास खड़ी कर दी थी I जब यह माथा टेक कर वापिस आया तो इस की मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली Iपुलिस ने इस सम्बन्ध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • 12 बोतल देसी शराब पकड़ी

    12 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने गश्त के दौरान लोअर भंजाल मौजूद थे तो एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उस के पास से 12  बोतल शराब देसी बरामद की गई I आरोपित संजीव कुमार निवासी कैलाशनगर, तहसील घनारी, जिला ऊना के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाब : चोर ने दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहने किए चोरी, देखें वीडियो

    पंजाब : चोर ने दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहने किए चोरी, देखें वीडियो

    मोगा : लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज कही न कही चोरी या लूटपाट घटना होने का समाचार मिल रहा है। ताजा मामला आया है मोगा की पॉश कालोनी ग्रीन फील्ड का जहां पर चोर ने एक घर को निशाना बनाया। चोर ने घर से दिन-दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार परिवार वाले करीब तीन चार बजे किसी संबंधी से मिलने के लिए गए थे। वही परिवार वालो ने बताया कि वह घर पर सिलाई का काम करती है और वह अपने किसी संबंधी से मिलने के लिए गई थी और उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था।

    उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने के जेवर जिनमें कड़े, अंगुठियां और सोने के सेट जिनकी कीमत 5-6 लाख बताई जा रही है चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पिली शर्ट पहने एक शक्की आदमी दिखाई दे रहा है। वही जाँच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है और मौके पर जाकर जांच की जा रही है जल्दी ही चोर को तलाश कर लिया जाएगा।