Blog

  • Punjab News: विवादों में घिरें प्रताप बाजवा, Dhaliwal ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरें प्रताप बाजवा, Dhaliwal ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कुलदीप सिंह धालीवाल ने बाजवा के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने संगरूर के लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।

    धालीवाल ने कहा कि संगरूर की धरती ऐतिहासिक रूप से क्रांतिकारी और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रही है। इस धरती ने कई महान योद्धाओं, संतों और नेताओं को जन्म दिया है, जिन्होंने देश की आजादी और सामाजिक बदलाव में बड़ा योगदान दिया। ऐसे बयान न केवल संगरूर का, बल्कि पूरे पंजाब का अपमान है और बाजवा को इस बयान के लिए तुरंत सभी से माफी मांगनी चाहिए।

    AAP नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने देश में इमरजेंसी लगाई थी और पंजाब में कई बड़े विवादों को जन्म दिया था। आम आदमी पार्टी एक आंदोलन से निकली पार्टी है, जिसने पंजाब की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाया है और आने वाले समय में भी लोगों का भरोसा जीतती रहेगी।

    धार्मिक मामलों पर बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। इस संबंध में उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपील की कि वे सरकार के साथ मिलकर काम करें, ताकि एक प्रभावी कानून तैयार किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने चंडीगढ़ के मुद्दे पर भी अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया और कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और इस पर पंजाब का पूरा अधिकार है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए।

  • Punjab News: 20 हजार रिश्वत लेने के मामले में PRTC कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: 20 हजार रिश्वत लेने के मामले में PRTC कर्मी गिरफ्तार

    बठिंडाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत पीआरटीसी कर्मी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीआरटीसी डिपो बठिंडा में तैनात कंडक्टर नरेंद्र सिंह उर्फ लाडी को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को तहसील तलवंडी साबो, जिला बठिंडा के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता पीआरटीसी डिपो बठिंडा में ड्राइवर के रूप में कार्यरत है और वह अपना बस रूट बदलवाना चाहता था। इस संबंध में आरोपी केवल कृष्ण, फिटर इंचार्ज बस स्टैंड गोनियाना और कंडक्टर नरेंद्र सिंह उर्फ लाडी ने बस रूट बदलने के बदले शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

    शिकायतकर्ता के अनुसार वह किसी भी प्रकार की रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके चलते उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी कंडक्टर को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सह-आरोपी फिटर केवल कृष्ण को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: हाल-ए-बेहाल सीवरेज बोर्ड कार्यालय, कई अधिकारी नदारद, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: हाल-ए-बेहाल सीवरेज बोर्ड कार्यालय, कई अधिकारी नदारद, लोग परेशान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की गैर-मौजूदगी एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है, जिसके कारण आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण फिरोजपुर सीवरेज बोर्ड में देखने को मिला जहां, एक XCN और 2 SDO बैठते हैं, लेकिन ये तीनों अधिकारी कभी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, या फिर ‘फील्ड वर्क’ का बहाना बनाकर कार्यालय आते ही नहीं हैं।

    आज सुबह 9:40 बजे तक सीवरेज कार्यालय के अधिकारियों की कुर्सियां खाली पड़ी थीं। कार्यालय के कर्मचारी अधिकारियों के आने-जाने के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। सूत्रों से यह बात सामने आई है कि इस विभाग के अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते, और कई बार बिना किसी छुट्टी के बारे में सूचना दिए ही कार्यालय से नदारद रहते हैं। वहीं जब इस बारे में प्राइवेट कर्मचारियों से पूछा गया तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे सके।

    लोगों के मुताबिक, उनकी कई समस्याएं इसी कारण पेंडिंग रह जाती हैं, क्योंकि उन्हें अधिकारी टाइम पर नहीं मिलते हैं। उन्होंने सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि कार्यालय के कामकाज में सुधार किया जा सके।

    वहीं कार्यालय सुपरवाइजर ने कहा कि ज्यादातर अधिकारी फील्ड ड्यूटी वाले हैं। इसी के चलते वह ड्यूटी पर चले जाते हैं। ड्यूटी रजिस्टर भी एक्सियन के पास ही है और एटेंडेंस के बारे में वही बता सकते हैं। इस बारे में अकाउंटेंट रणजीत सिंह ने कहा कि उनके डिपार्टमेंट में सारे कर्मचारी बैठे हैं, लेकिन जो बड़े अधिकारी हैं उनके पास फाजिल्का जिला भी हैं, शायद वह वहां गए होंगे। एसडीओ इंस्पेक्शन पर गए हैं और जेई मुदकी गए हैं। इस पर ड्यूटी रजिस्टर्ड की बात कही तो वह स्पष्ट तरीके से जवाब नहीं दे पाए।

  • फेरबदलः 21 इंस्पेक्टरों के हुए तबादलें, नए चेहरों को मिली थानों की जिम्मेदारी, देखें List

    फेरबदलः 21 इंस्पेक्टरों के हुए तबादलें, नए चेहरों को मिली थानों की जिम्मेदारी, देखें List

    चंडीगढ़ः पुलिस विभाग में 21 इंस्पेक्टरों के तबादले किए। जारी आदेशों में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं और कई नए अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में शहर के कई प्रमुख थानों, सेक्टर 17, 31, 39, आईटी पार्क, सरंगपुर और मनीमाजरा में नए थाना प्रभारी लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन, जांच शाखा और यातायात शाखा में भेजा गया है। देखें लिस्ट

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 16.8 किलो हेरोइन बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 16.8 किलो हेरोइन बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार

    फगवाड़ा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान सीमारेखा पार नशा तस्करी करने वाले नेटवर्कों को बड़ा झटका देते हुए पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी, सुलतानपुर लोधी, सुमनप्रीत कौर निवासी गोहलवाड़, अमृतसर, हरपाल सिंह निवासी गांव दाउके, अमृतसर और जसकरणबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन की बरामदगी के अलावा स्लेटी रंग की मारूति बोलिनो कार भी ज़ब्त की है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पाकिस्तान और दुबई स्थित हैंडलरों के इशारे पर की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह खेप अमृतसर सीमा क्षेत्र से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी चंडीगढ़ में की जानी थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे पिछले संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

    ऑपरेशन के बारे में जानकारी सांझा करते हुए, वरिष्ठ सुपरडेंट ऑफ़ पुलिस (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूड़ा ने कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए फगवाड़ा पुलिस टीम द्वारा एक रणनीतिक अभियान चलाया गया। एसएसपी ने कहा, “जब पुलिस ने संदेहियों की बोलिनो कार को रोका तो अपराधी ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार होने का प्रयास किया। तेज़ी से पीछा करने पर, पुलिस को गाड़ी को रोकने के लिए गाड़ी के टायरों पर गोलियां चलानी पड़ी।” उन्होंने कहा कि बाद में गाड़ी की तलाशी लेने पर 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में एफआईआर नंबर 27 मिति 27/4/26 को पुलिस थाने सदर फगवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21सी और बीएनएस की धाराओं 111 के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: बंद घर में घुसा शातिर चोर, लोगों ने कड़ी मशक्कत से ढूंढा, देखें वीडियो

    Punjab News: बंद घर में घुसा शातिर चोर, लोगों ने कड़ी मशक्कत से ढूंढा, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के फेस-7 में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, चोर को पकड़ने के लिए पूरा मोहल्ला एक साथ आ गया। इस दौरान चोर दीवार फांदकर फेस-7 इलाके में स्थित एक ऐसे घर में घुस गया, जो कुछ समय से बंद पड़ा था। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने घर को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को अलमारी से काबू किया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई जिसमें पुलिस चोर को घर के अंदर बनी अलमारी (कपबोर्ड) से पकड़कर बाहर निकाल रही है।

    जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि घर का मालिक विदेश में रहता है और घर की देखभाल करने वाला (केयरटेकर) कहीं बाहर गया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब कोठी के अंदर कुछ संदिग्ध हलचल देखी, तो उन्हें तुरंत खतरे का एहसास हुआ। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और कोठी को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि चोर भाग न सके। स्थानीय पार्षद बलराज कौर धालीवाल ने बताया कि हमें सूचना मिली कि घर के अंदर कोई दाखिल हुआ है। पड़ोस की एक महिला छत पर खड़ी थी, जिसने उसे अंदर जाते देख लिया था। इसके बाद उसने सूचित किया।

    फिर हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमने पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस नहीं आई, हम गेट पर डटे रहे। काफी देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घर की तलाशी ली। कड़ी मशक्कत के बाद चोर घर में बनी अलमारी में छुपा हुआ मिला। पुलिस चोर को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

  • राजनीति गलियारें में शोक की लहर, पूर्व केंद्रीय मंत्री का हुआ निधन

    राजनीति गलियारें में शोक की लहर, पूर्व केंद्रीय मंत्री का हुआ निधन

    नई दिल्लीः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्‍होंने सुबह चार बजे अस्‍पताल में आखिरी सांस ली। नोएडा के सेक्‍टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी। मोहसिन किदवई के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है।उन्हें आज शाम दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। किदवई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य, परिवहन और शहरी विकास मंत्री रहीं।

    वह तीन बार सांसद, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और पार्टी संगठन में कई अन्य पदों पर रहीं। 1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्‍मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं। गांधी परिवार की करीबी रहीं मोहसिना किदवई केंद्र सरकार में मंत्री के अलावा हज कमेटी की अध्‍यक्ष भी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्‍य भी रहीं।

    किदवई ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने शहरी विकास और स्वास्थ्य सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। उनके कार्यकाल में शहरी अवसंरचना और जन कल्याण प्रणालियों में सुधार लाने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल की गईं। पार्टी के भीतर उन्हें एक भरोसेमंद और अनुभवी प्रशासक के रूप में माना जाता था। वह लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि मोहसिना किदवई बेहद सौम्‍य स्‍वभाव की थीं। उनके व्‍यक्तित्‍व में सरलता और विनम्रता झलकती थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्‍होंने कई बार केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में देश की सेवा की है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

  • Jalandhar News: पर्चा दर्ज करने को लेकर गरमाया माहौल, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    Jalandhar News: पर्चा दर्ज करने को लेकर गरमाया माहौल, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: नूरमहल पुलिस पर परिवार द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए। दरअसल, पुलिस ने नशा बरामद होने के मामले में केस दर्ज किया है। जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है। वहीं डल्ला गांव में मां, बेटे और उसके दोस्त का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ बिना किसी ठोस कारण मामला दर्ज किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डल्ला निवासी ओम प्रकाश के बेटे दीपक कुमार उर्फ सोनू, उनकी मां और दोस्त रितिक ने बताया कि कुछ दिन पहले वे नकोदर बाईपास के पास थे।

    तभी एक होम गार्ड कर्मचारी प्राइवेट गाड़ी में कुछ अन्य लोगों के साथ आया। होमगार्ड ने उन्हें गले लगाया और फिर कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा, तो होमगार्ड ने कहा कि उन्हें एक वीडियो बनाना है। इसके बाद उनका वीडियो बनाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और वहां बुरी तरह पीटा गया।

    उन्होंने बताया कि होमगार्ड ने उनसे कहा कि थाना मुखी ने उन्हें नशे के साथ डेली 2 लोगों पर पर्चा डालने का टारगेट दिया है। सोनू की मां ने रोते हुए बताया कि पुलिस ने पहले भी उनके बेटे के खिलाफ जबरन मुकदमा दर्ज किया था। मां ने कहा कि नूरमहल पुलिस ने गलत किया है और वह आने वाले दिनों में पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिलेंगी।

    इस संबंध में नूरमहल पुलिस स्टेशन के थाना मुखी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने आरोपों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

  • बेकाबू होकर लोहे की रेलिंग पर चढ़ी Car, Airbag ने बचाई Driver की जान, देखें वीडियो

    बेकाबू होकर लोहे की रेलिंग पर चढ़ी Car, Airbag ने बचाई Driver की जान, देखें वीडियो

    बांसवाड़ाः शहर के जवाहर पुल पर बेकाबू कार डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग पर चढ़ने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार रेलिंग के सरियों में फंसकर हवा में लटक गई और उसके एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अभी 12 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, कार सवार युवक गर्वित निवासी दानपुर, खांदू कॉलोनी में किसी को छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय उसने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात का समय होने के कारण पुल पर भीड़ कम थी, फिर भी यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलवाई। लोहे की रेलिंग में फंसी कार को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली थाने भिजवा दिया। वहीं ड्राइवर गर्वित ने बताया कि उसने अभी 26 मार्च को रामनवमी के दिन ही कार खरीदी थी। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पीड़ित काफी दुखी हुआ।
  • Punjab News: सुखबीर बादल ने लगाए ‘साज़िश’ के इल्ज़ाम, पूर्व जत्थेदार ने दी खुली चुनौती, देखें वीडियो

    Punjab News: सुखबीर बादल ने लगाए ‘साज़िश’ के इल्ज़ाम, पूर्व जत्थेदार ने दी खुली चुनौती, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह जी ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिए गए ताज़ा बयान पर कड़ा विरोध जताया है। ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल द्वारा 2 दिसंबर 2024 को सुनाई गई धार्मिक तनख़ाह (सेवा) को ‘साज़िश’ कह देना श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादाओं और पंथिक परंपराओं की गम्भीर उल्लंघना है। जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि 2 दिसंबर का फ़ैसला किसी निजी रंजिश के तहत नहीं, बल्कि समूची अकाली नेतृत्व द्वारा संगत की अदालत में खुद कबूल किए गए गुनाहों के आधार पर लिया गया था।

    उन्होंने कहा कि उस दिन सारी नेतृत्व ने माइक पकड़कर संगत के सामने अपनी गलतियां मानीं और निर्धारित सेवा भी निभाई थी। पर अब सेवा पूरी होने के बाद अपने बयानों से मुकर जाना और इसे साज़िश बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञानी रघवीर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह कोई भी दिन मुकर्रर कर लें और अपने परिवार सहित श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हों। वहां गुरु साहिब के प्रकाश और पंज सिंह साहिबान की हाज़िरी में वे यह साबित करें कि यह फ़ैसला किसी साज़िश का हिस्सा था।

    पूर्व जत्थेदार ने भावुकता से कहा कि यदि यह साज़िश साबित होती है, तो पंथ जो भी सज़ा उन (सिंघ साहिबान) को देगा, वे स्वीकार करेंगे। उन्होंने अंत में दोहराया कि श्री अकाल तख्त साहिब का फ़ैसला पंथिक भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है और उस पर उंगली उठाना सिख सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है। अब जवाब सुखबीर सिंह बादल के पास है कि वे गुरु की हाज़िरी में आकर अपने दावों को सच्चा साबित करें। रघुबीर सिंह ने जोर देकर कहा कि श्री तख्त साहिब के आदेश और परंपरा का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।