Home National चलती बस का निकला पहिया, डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

चलती बस का निकला पहिया, डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

0
चलती बस का निकला पहिया, डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई यात्री घायल, देखें वीडियो
आगराः आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती रोडवेज बस के पहिये निकल गए। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में 12 से 15 यात्री सवार, इसमें से 10 की गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस का पहिया निकल गया था, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। यह हादसा रुनकता के निकट शेरजंग दरगाह के पास हुआ।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मथुरा से आगरा की ओर आ रही एक रोडवेज बस का आगे का पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलने के कारण बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। यात्री अभिषेक ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। अचानक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो गया और कुछ ही पलों में आगे का पहिया अलग हो गया। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस दुर्घटना के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना का दृश्य काफी भयावह था, जिससे गुजरने वाले राहगीर भी सहम गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लाया। इस हादसे के कारण हाईवे पर यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पहिया किस कारण से निकला और क्या यह लापरवाही का मामला है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here