Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 2 नए ROB के शिलान्यास से पहले मनोरजंन कालिया की बिगड़ी तबीयत, कार्यकर्ताओं में मची हलचल, देखें वीडियो

Jalandhar News: 2 नए ROB के शिलान्यास से पहले मनोरजंन कालिया की बिगड़ी तबीयत, कार्यकर्ताओं में मची हलचल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 2 नए ROB के शिलान्यास से पहले मनोरजंन कालिया की बिगड़ी तबीयत, कार्यकर्ताओं में मची हलचल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज 112.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गुरु नानक पुरा फाटक बी-67 और गढ़ा फाटक एस-4 का शिलान्यास करेंगे। इस शिलान्यास के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता भी पहुंचे। वहीं शिलान्यास से पहले भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। दरअसल, मनोरंजन कालिया शिलान्यास को लेकर स्पीच दे रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार मनोरंजन कालिया को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दरअसल, कालिया सीएम भगवंत मान की वीडियो को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि गुरु नानक पुरा फाटक पर रवनीत बिट्टू, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कंस्ट्रक्शन व रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट नॉर्दर्न रेलवे संजीव कुमार श्रीवास्तव, डीआरएम संजीव कुमार सहित भाजपा की लीडरशिप के साथ शाम चार बजे और गढ़ा फाटक पर पांच बजे नींवपत्थर रखेंगे। इस कारण गुरु नानक पुरा फाटक सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा।

112.93 करोड़ रुपये की लागत से दोनों आरओबी का निर्माण होगा। इसमें 48.95 करोड़ रुपये गुरु नानक पुरा और 63.98 करोड़ रुपये गढ़ा के आरओबी के लिए रेलवे की तरफ से खर्च जाएंगे। शहर और कैंट के मध्य अमृतसर-नई दिल्ली रेल लाइन पर पड़ने गुरु नानक पुरा फाटक सबसे व्यस्त रहता है। यहां से 110 रेलगाड़ियां रोज गुजरती हैं। ऐसे में आरओबी का कार्य शुरू होने पर इस फाटक से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करना बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि पीपी सर्विस लेन बंद होने से पहले ही 95 प्रतिशत ट्रैफिक इसी फाटक से और पांच प्रतिशत रामामंडी से आ रहा है। डायवर्जन विकल्प में बशीरपुरा फाटक भी है, मगर वह एरिया बहुत तंग है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here