Metro में यात्रियों का Viral हुआ Video, लोग बोले – ‘मुबारक हो आप पानीपत का यु/द्ध देख रहे हो’#Encounternews #MetroViralVideo #PanipatReference #PublicReaction #ViralMoment #MetroNews #BreakingNews #TrendingVideo pic.twitter.com/XLsH4fyx50
— Encounter India (@Encounter_India) February 22, 2026
वीडियो में दिख रहे लोग
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में ऐसे वीडियो वायरल हो रहा है ऐसे वीडियो पहले भी वायरल होते रहते हैं। मेट्रो और बाकी सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के बीच झगड़े और हाथापाई की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ये वीडियो अक्सर यात्रियों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का कारण बनते हैं क्योंकि भीड़भाड़ वाले डिब्बों में छोटी सी बहस भी हिंसक रुप ले सकती है।सामने आया वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि सीट का संग्राम। दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है मार चारों ओर से पड़ेगी। दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘मेट्रो में आजकल ये न्यू नॉर्मल चल रहा है’।
एक अन्य ने लिखा कि – ‘मेट्रो वाले कुछ नहीं करते जब तक उनकी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। आप भौंकते रहो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है’।
एक ने लिखा कि – ‘मुबारक हो आप फ्री में पानीपत को युद्ध देख रहे हो’।