Home Punjab>Kapurthala Punjab News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राणा गुरजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राणा गुरजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राणा गुरजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

कपूरथला। राहुल गांधी की प्रस्तावित पंजाब यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में राणा गुरजीत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यह पंजाब यात्रा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की शुरुआत के समान है। वह बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उनकी जनसभा में शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
उन्होंने कहा कि भले ही मंच पर अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे, लेकिन राहुल गांधी का सीधा संवाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही होगा। इस दौरान वे अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते, पंजाब के प्रमुख मुद्दों तथा देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखेंगे और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से भरेंगे।

कपूरथला में विकास कार्यों का किया शुभारंभ
राणा गुरजीत सिंह ने यह बातें उस समय कहीं जब वे कपूरथला में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग चार वार्डों को जोड़ने वाली सीवरेज लाइन के कार्य का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्य को आरंभ करवाना आसान नहीं था, क्योंकि रेलवे लाइन के नीचे से सीवरेज पाइप डालने के लिए रेलवे विभाग से अनुमति लेना आवश्यक था। काफी प्रयासों और पार्षदों की मेहनत के बाद यह कार्य शुरू हो सका। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्रवासियों को सीवरेज की समस्या से पूर्ण राहत मिल जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here