Home Panchkula टैक्सी ड्राइवरों ने Jain Medicos के भाईयों को जमकर पीटा, बरसाए लात-घूंसे, देखें CCTV

टैक्सी ड्राइवरों ने Jain Medicos के भाईयों को जमकर पीटा, बरसाए लात-घूंसे, देखें CCTV

0
टैक्सी ड्राइवरों ने Jain Medicos के भाईयों को जमकर पीटा, बरसाए लात-घूंसे, देखें CCTV
पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में केमिस्ट शॉप में घुसकर टैक्सी ड्राइवरों ने 2 भाईयों पर हमला कर दिया। इस दौरान ड्राइवरों ने दोनों भाईयों की जमकर मारपीट की। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लोगों द्वारा बीच-बचाव किया जा रहा है, लेकिन ड्राइवरों द्वारा दोनों भाईयों पर जमकर लात-घूंसे बरसाए जा रहे है। घटना स्थल पर 5 मिनट तक हंगामा होता रहा। इस घटना के बाद पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जहां पीड़ित केमिस्ट शॉप संचालक की शिकायत पर कालका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपा है। पंचकूला के कालका में जैन मैडिकोज के नाम से केमिस्ट शॉप चलाने वाले नवीन जैन ने बताया कि 11 फरवरी की देर शाम को दुकान के बाहर टैक्सी ड्राइवर एक बुजुर्ग को पीट रहे थे। उसके भाई उमेश जैन ने बीच-बचाव कर हिमाचल के रहने वाले बुजुर्ग को छुड़वा दिया, जिससे टैक्सी ड्राइवर गुस्सा हो गए। स्थानीय टैक्सी ड्राइवर उनकी दुकान में घुस आए। आते ही उनकी बाहर रखे बोर्ड को लात मारी तथा उनके भाई के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट करने वालों में राजा, सूरज, लाखन, विक्की व अन्य 5-6 लोग शामिल हैं। आरोपियों ने मारपीट के दोरान नवीन जैन की चेन भी तोड़ ली। हालांकि पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पंचकूला के कालका थाना के जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। चेन तोड़ने के मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here