इस वजह से हुआ बवाल
विपक्षी सांसदों ने इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक अकिन गुरलेक को संसद में नए न्याय मंत्री के पद की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। अकिन गुरलेक को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने नए न्याय मंत्री के रुप में नियुक्त किया है। इसी बात पर गुस्सा बढ़ता गया और हिंसा तक फैल गई। सांसद एक-दूसरे को धक्का देते हुए और घूंसे मारते हुए देखे गए हैं।इस्तांबुल के चीफ प्रॉसिक्यूटर के तौर पर गुरलेक ने मुख्य विपक्षी दल, रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के कई सदस्यों के खिलाफ उच्च-प्रोफाइल ट्रायल की अध्यक्षता की थी। इन ट्रायल को तुर्की के विपक्षी ने लंबे समय से राजनीति से प्रेरित बताया है। अब वही अकिन गुरलेक न्याय मंत्री के रुप में शपथ ले रहे थे। इस पर विपक्ष आग बबूला हो गए। राष्ट्रपति एर्दोगन ने आंतरिक मंत्री के रुप में पूर्वी प्रांत एर्जुरम के गर्वनर मुस्तफा सिफ्टसी को भी नामित किया गया है।Brawl breaks out in Turkey’s Parliament as MPs clash over Akin Gurlek’s controversial appointment as Justice Minister. #turkey #parliament #PoliticalClashes #viralvideo #istambul #InternationalNews #TurkeyWatch Salman Khan #PrinceNarula #LoveIslandAllStars pic.twitter.com/H5FF2nybFy
— Encounter India (@Encounter_India) February 12, 2026